
12 जून 2025 का राशिफल ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के अनुसार मेष, कर्क और मकर राशि के जातकों के लिए विशेष लाभकारी रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर मूल नक्षत्र से धनु राशि में हो रहा है। साथ ही चंद्रमा गुरु के साथ केंद्र योग और सूर्य के साथ षडाष्टक योग बना रहा है। आइए जानते हैं आज का राशिफल मेष से मीन तक।
मेष राशि –
भाग्य आज मेहरबान रहेगा। चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। नई संपत्ति प्राप्त हो सकती है। नौकरी में अधिकारी वर्ग से तालमेल जरूरी है, पुरानी गलती परेशानी दे सकती है।
वृषभ राशि –
दिन अनुकूल है लेकिन अष्टम चंद्रमा के कारण लेन-देन और शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। भावुकता में निर्णय न लें। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव संभव है। कोई दबी हुई चाहत पूरी हो सकती है।
मिथुन राशि –
भावुकता में उलझ सकते हैं। साझेदारी वाले कामों पर ध्यान दें। जीवनसाथी की नाराजगी दूर करने के लिए प्रयास करना होगा। छोटी यात्रा और अचानक धन लाभ संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क राशि –
चंद्रमा छठे भाव में रहेगा, जिससे मानसिक उलझन हो सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें। धन और लोन से जुड़ी योजनाएं सफल हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। विदेश से जुड़े कामों में लाभ होगा।
सिंह राशि –
मंगल और केतु की युति से गुस्से पर काबू रखें। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में सहयोग मिलेगा। हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
कन्या राशि –
शिक्षा और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। पुराने रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। निजी मामलों में सतर्कता रखें। संतान से सुख मिलेगा।
तुला राशि –
तीसरे भाव में चंद्रमा का गोचर सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। सांसारिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। आमदनी में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नई योजनाएं शुरू करने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि –
दूसरे भाव में चंद्रमा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभ देगा।
धनु राशि –
राशि में चंद्रमा शुभ संकेत दे रहा है। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। बिजनेस में विशेष रूप से लाभ संभव है।
मकर राशि –
द्वादश भाव में चंद्रमा के कारण खर्चे बढ़ सकते हैं। अनचाहे खर्चों से सतर्क रहें। निवेश से लाभ मिल सकता है। व्यवहार में सौम्यता रखें। रचनात्मक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।
कुंभ राशि –
कमाई अच्छी होगी लेकिन बचत करना मुश्किल रहेगा। निवेश में जल्दबाजी से बचें। दिखावे और दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मीन राशि –
आज का दिन शुभ है। नया काम शुरू करने पर सफलता मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
12 जून 2025 राशिफल: मेष, कर्क और मकर राशि वालों पर आज भाग्य की मेहरबानी, केंद्र योग से मिलेगा लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल –
12 june 2025 horoscope: Today luck will be favorable to aries, cancer and capricorn, you will get benefit from kendra yoga, know the horoscope of all zodiac signs