
2 जून 2025 का राशिफल वृषभ, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ और लाभदायक रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा, जो कि सूर्य की राशि है। साथ ही, सूर्य से 12वें भाव में शुक्र की उपस्थिति वाशी योग बना रही है और अनफा योग भी बन रहा है। इन शुभ योगों का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ेगा। आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि –
आज आपके अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। परिवार, खासकर भाइयों का सहयोग जरूरी हो सकता है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में रोमांच बना रहेगा।
वृषभ राशि –
आज आप ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा समय है। अतिरिक्त आय के स्रोत बन सकते हैं। किसी पुराने मसले का समाधान मिलेगा। गुस्से से बचें, कार्य सफल होंगे।
मिथुन राशि –
कार्यक्षेत्र में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। सावधानी से कार्य करें, छोटी सी गलती भारी पड़ सकती है। संतान को लेकर चिंता हो सकती है, संयम बरतें।
कर्क राशि –
परिवार में किसी सदस्य की बात खल सकती है। स्वास्थ्य में हल्का सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। घरेलू माहौल मिश्रित रहेगा।
सिंह राशि –
आज कार्यस्थल पर काम के साथ प्रतिष्ठा का भी ध्यान रखें। कोई आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है। व्यापार में लाभ होगा और नई वस्तु खरीद सकते हैं।
कन्या राशि –
आज कार्य अटक सकते हैं और मन निराश हो सकता है। कार्यक्षेत्र में धोखे की संभावना है। सतर्कता से काम लें। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा।
तुला राशि –
कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि –
आज नया कार्य प्रारंभ करना शुभ रहेगा, लेकिन पार्टनरशिप से बचें। जीवनसाथी की सलाह से लाभ मिलेगा। बच्चों के विवाह संबंधी मामलों में प्रगति संभव है।
धनु राशि –
आज करियर में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के योग हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
मकर राशि –
घर के मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति को न घुसने दें। दीर्घकालिक निवेश के लिए अच्छा समय है। छोटी बातों को नजरअंदाज करें, तनाव न लें।
कुंभ राशि –
कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सहकर्मियों से विवाद संभव है। गुस्से से बचें और शांत रहकर समाधान खोजें। पारिवारिक मेल-मिलाप का दिन है।
मीन राशि –
आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। करियर में ऊंचाई मिल सकती है। छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। समय का सदुपयोग करें, क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में है।
2 जून 2025: वृषभ, धनु और मीन राशि को वाशी योग का मिलेगा लाभ, करियर में तरक्की और प्रमोशन के योग –
2 June 2025: Taurus, sagittarius and pisces will get the benefit of vashi yoga, there are chances of growth and promotion in career