JPB NEWS 24

Headlines

April 2025

आज का राशिफल 7 अप्रैल 2025: मिथुन, सिंह और तुला राशि के लिए शुभ दिन, जानें अपना आज का राशिफल - Today horoscope 7 april 2025: Auspicious day for gemini, leo and libra, know your horoscope today

आज का राशिफल 7 अप्रैल 2025: मिथुन, सिंह और तुला राशि के लिए शुभ दिन, जानें अपना आज का राशिफल – Today horoscope 7 april 2025: Auspicious day for gemini, leo and libra, know your horoscope today

7 अप्रैल 2025, सोमवार को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं और शशि योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही पुष्य नक्षत्र और धृति योग भी आज के दिन को विशेष बना रहे हैं। इस ज्योतिषीय संयोग का लाभ मिथुन, सिंह और तुला राशि के जातकों को विशेष रूप से मिलेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल और आपकी राशि पर कैसा रहेगा दिन। मेष राशि – मेष राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सीमित लाभ मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में अधिक समय बितेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, चुगलखोर सहकर्मियों से सतर्क रहें। वादे पूरे न करने से मानहानि संभव है। वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों को शारीरिक कमजोरी और थकान का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव और पारिवारिक अशांति की संभावना है। यात्रा और जोखिम से बचें। मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों को आज मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ संभव है। व्यवहार और वाणी में मिठास रखें। महिलाओं के प्रति सम्मान बनाए रखें। कर्क राशि – कर्क राशि के लोगों को आज अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा। व्यावसायिक रिश्तों में कटुता से बचें। निवेश सोच-समझकर करें और स्वार्थी न बनें। सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों को आज कम प्रयास में अच्छा लाभ मिलेगा। घर-परिवार से सहयोग मिलेगा। लेन-देन में सतर्कता बरतें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। कन्या राशि – कन्या राशि वालों को आज पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कटु शब्दों से बचें। कार्यभार अधिक रहेगा और अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। तुला राशि – तुला राशि के जातकों को आज अप्रत्याशित आर्थिक लाभ मिल सकता है। हालांकि कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। निवेश करते समय सतर्क रहें और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों को आज दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। कोई गलत फैसला आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। कारोबार में सफलता सीमित रहेगी। सेहत ठीक रहेगी। धनु राशि – धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन चंचलता से बचें। नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन संपत्ति के मामलों से दूरी बनाएं। मकर राशि – मकर राशि के जातक आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिल सकते हैं। कारोबार में विस्तार होगा और लाभ के नए अवसर मिलेंगे। लालच से बचें और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। कुंभ राशि – कुंभ राशि वालों की कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में थोड़ी परेशानी संभव है, लेकिन समाधान मिल जाएगा। मीन राशि – मीन राशि के जातकों को कारोबार में लाभ के संकेत हैं। कार्यों में शुरू में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन प्रयास से सफलता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान दें।   आज का राशिफल 7 अप्रैल 2025: मिथुन, सिंह और तुला राशि के लिए शुभ दिन, जानें अपना आज का राशिफल – Today horoscope 7 april 2025: Auspicious day for gemini, leo and libra, know your horoscope today

आज का राशिफल 7 अप्रैल 2025: मिथुन, सिंह और तुला राशि के लिए शुभ दिन, जानें अपना आज का राशिफल – Today horoscope 7 april 2025: Auspicious day for gemini, leo and libra, know your horoscope today Read More »

विधायक रमन अरोड़ा ने शालीमार गार्डन कि 90 लाख के लगात से बनने वाली नई सड़क का उद्घाटन किया - MLA raman arora inaugurated the new road of shalimar garden constructed at a cost of 90 lakhs

विधायक रमन अरोड़ा ने शालीमार गार्डन कि 90 लाख के लगात से बनने वाली नई सड़क का उद्घाटन किया – MLA raman arora inaugurated the new road of shalimar garden constructed at a cost of 90 lakhs

जालंधर, जतिन बब्बर – आज विधायक रमन अरोड़ा ने अपने विधानसभा हल्के में पड़ते शालीमार गार्डन में 1 करोड़ की लगात से बनने वाली नई मेन रोड का उद्घाटन किया । विधायक रमन अरोड़ा ने बताया शालीमार गार्डन की रोड पहले काफी समय से नहीं बननी जिस से वहा पे रहने वाले लोग बेहद परेशान होते थे। पर विधायक रमन अरोड़ा ने कहा शालीमार गार्डन के लोगो से जो वादा नगर निगम चुनाव में किया गया था उसको पूरा भी किया गया है । रमन अरोड़ा ने कहा सड़क का काम शुरू होने से शालीमार गार्डन के लोग बेहद खुश है । उन्हों का कहना है पिछली सरकारों ने हमारी कॉलोनी की और ध्यान नहीं दिया आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा ने ही हमारी कॉलोनी की तरफ ध्यान दिया ओर कॉलोनी में विकास के काम शुरू करवाए । विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कॉलोनी के लिए 27 लाख के बजट से पीने के पानी के लिए नई पाइप लाइन डाली जाएगी जिस का काम ज्लद शुरू करवाया जाएगा। इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा, वार्ड इंचार्ज तरलोक सराह, पार्षद नवदीप कौर, पार्षद पति लगंडीप सिंह , डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू , राज बिर सिंह , बाजवा , देवी शरण , हरप्रीत सिंह ,रेशम सिंह, जसबीर सिंह, दलबीर सिंह, सुरजीत सिंह, हरकमल सिंह , सतनाम सिंह ,मास्टर सुखदेव सिंह ,जसवंत सिंह , अरुण कालिया ,बलजीत सिंह, अमरजीत सिंह, सुरिंदर कुमार , रशपल सिंह ,जगतार सिंह ,वरियाम सिंह ,विक्रम सिंह ,करण पितर ,पंकज शर्मा , सतपाल गूगल ,सहित अन्य लोग मौजूद थे।   विधायक रमन अरोड़ा ने शालीमार गार्डन कि 90 लाख के लगात से बनने वाली नई सड़क का उद्घाटन किया – MLA raman arora inaugurated the new road of shalimar garden constructed at a cost of 90 lakhs

विधायक रमन अरोड़ा ने शालीमार गार्डन कि 90 लाख के लगात से बनने वाली नई सड़क का उद्घाटन किया – MLA raman arora inaugurated the new road of shalimar garden constructed at a cost of 90 lakhs Read More »

आईपीएल 2025 में आरसीबी के मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने बुमराह को लेकर किया बड़ा ऐलान - Mumbai indians made a big announcement about bumrah before the RCB match in IPL 2025

आईपीएल 2025 में आरसीबी के मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने बुमराह को लेकर किया बड़ा ऐलान – Mumbai indians made a big announcement about bumrah before the RCB match in IPL 2025

मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपना रिहैबिलिटेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और अब वे इंडियन प्रीमियर लीग के हाई-प्रोफाइल मुकाबले से पहले टीम के साथ जुड़ गए हैं। बुमराह की वापसी ऐसे समय में हुई है जब मुंबई की टीम शुरुआती मुकाबलों में संघर्ष कर रही है। जनवरी 2025 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान सिडनी टेस्ट में बुमराह को पीठ में चोट लगी थी, जिसके चलते वे लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे। इस कारण वह आईपीएल 2025 के पहले कुछ मैचों में हिस्सा नहीं ले पाए। उनकी गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी आक्रमण फीका नजर आया और टीम को हार का सामना करना पड़ा। अब बुमराह की वापसी से फ्रेंचाइज़ी को मजबूती मिलने की उम्मीद है और फैंस भी उन्हें मैदान पर देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बुमराह 7 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में खेलेंगे या नहीं, लेकिन 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनके खेलने की संभावना अधिक जताई जा रही है। SRH के उभरते ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने बुमराह के खिलाफ खेलने को लेकर उत्साह जताया है। उन्होंने जियोहॉटस्टार के शो जेन बोल्ड में कहा, मैं इस चुनौती के लिए आभारी हूं। बुमराह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं और उनका सामना करना एक रोमांचक अनुभव होगा। अगर मैं उनके खिलाफ रन बना सका, तो वह मेरे लिए गर्व की बात होगी। रेड्डी ने यह भी कहा कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों ने भारतीय क्रिकेट को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है और वे उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था और तब से वे मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ रहे हैं। अब तक उन्होंने MI के लिए 133 मैचों में 165 विकेट झटके हैं और वे दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाते हैं। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 की शुरुआत बेहद निराशाजनक तरीके से की है। टीम ने अब तक अपने चार में से सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज की है। बुमराह की अनुपस्थिति और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।   आईपीएल 2025 में आरसीबी के मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने बुमराह को लेकर किया बड़ा ऐलान – Mumbai indians made a big announcement about bumrah before the RCB match in IPL 2025

आईपीएल 2025 में आरसीबी के मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने बुमराह को लेकर किया बड़ा ऐलान – Mumbai indians made a big announcement about bumrah before the RCB match in IPL 2025 Read More »

प्रधानमंत्री मोदी बोले, ऐतिहासिक जनादेश भाजपा के सुशासन एजेंडे का प्रमाण - Prime minister modi said, the historic mandate is proof of BJP good governance agenda

प्रधानमंत्री मोदी बोले, ऐतिहासिक जनादेश भाजपा के सुशासन एजेंडे का प्रमाण – Prime minister modi said, the historic mandate is proof of BJP good governance agenda

भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा के सुशासन के एजेंडे को देख रही है, जो बीते वर्षों में पार्टी को मिले ऐतिहासिक जनादेशों में स्पष्ट रूप से झलकता है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक श्रृंखला में लिखा, पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई। हम उन सभी को श्रद्धापूर्वक याद करते हैं जिन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए वर्षों तक निस्वार्थ भाव से काम किया। उन्होंने आगे कहा कि यह महत्वपूर्ण दिन भाजपा की भारत की प्रगति के प्रति अद्वितीय प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। मोदी ने कहा कि भाजपा सरकारें समाज की सेवा करती रहेंगी और सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत की जनता भाजपा के सुशासन को देख रही है चाहे वो लोकसभा चुनाव हों, विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव हों या देश भर में हुए स्थानीय निकाय चुनाव। जनता का भरोसा हमारे काम में परिलक्षित होता है। प्रधानमंत्री ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए लिखा, भाजपा की रीढ़ हमारे कार्यकर्ता हैं, जो दिन-रात जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। गरीबों, वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और उत्साह वाकई प्रेरणादायक है। मुझे गर्व है कि हमारे कार्यकर्ता हर कोने में चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को की गई थी। यह पार्टी भारतीय जनसंघ की विरासत को आगे बढ़ाते हुए बनी थी, जो 1977 में आपातकाल के बाद जनता पार्टी में विलीन हो गई थी। भाजपा ने 1984 में अपने पहले लोकसभा चुनाव में केवल 2 सीटें जीती थीं। लेकिन इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में पार्टी ने तेजी से प्रगति की। साल 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को पहली बार पूर्ण बहुमत मिला और तब से पार्टी लगातार केंद्र की सत्ता में है। भाजपा ने संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर देश के हर वर्ग तक पहुंच बनाने में सफलता पाई है।   प्रधानमंत्री मोदी बोले, ऐतिहासिक जनादेश भाजपा के सुशासन एजेंडे का प्रमाण – Prime minister modi said, the historic mandate is proof of BJP good governance agenda

प्रधानमंत्री मोदी बोले, ऐतिहासिक जनादेश भाजपा के सुशासन एजेंडे का प्रमाण – Prime minister modi said, the historic mandate is proof of BJP good governance agenda Read More »

आज नवमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें भोग, कंजक का समय, रामनवमी का शुभ मुहूर्त और श्रीराम के मंत्र - Today on navami, worship maa siddhidatri in this auspicious time, know the time of bhog, kanjak, auspicious time of ram navami and mantras of shri ram

आज नवमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें भोग, कंजक का समय, रामनवमी का शुभ मुहूर्त और श्रीराम के मंत्र – Today on navami, worship maa siddhidatri in this auspicious time, know the time of bhog, kanjak, auspicious time of ram navami and mantras of shri ram

चैत्र नवरात्रि अब अपने समापन की ओर बढ़ रही है। हर साल चैत्र मास में मनाए जाने वाले इन नौ दिवसीय पर्व में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा होती है। नवरात्रि के नौवें दिन को नवमी कहते हैं, जो मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। इस दिन विशेष रूप से मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है और घर में कंजक पूजन किया जाता है। साथ ही, यही दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के रूप में भी मनाया जाता है। यहां जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, भोग, रंग और पूजन सामग्री की पूरी जानकारी। मां सिद्धिदात्री की पूजा का शुभ मुहूर्त  मां सिद्धिदात्री चार भुजाओं वाली देवी हैं, जिनके हाथों में शंख, चक्र, गदा और कमल होता है। सिंह पर सवार मां अपने भक्तों को सुख, समृद्धि और मोक्ष का आशीर्वाद देती हैं। – नवमी तिथि प्रारंभ: 5 अप्रैल शाम 7:26 बजे – नवमी तिथि समाप्त: 6 अप्रैल शाम 7:22 बजे – ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:34 से 5:20 बजे तक – प्रातः संध्या मुहूर्त: सुबह 4:57 से 6:05 बजे तक – अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:58 से 12:49 बजे तक इन शुभ मुहूर्तों में मां सिद्धिदात्री की पूजा करना फलदायी माना गया है। मां सिद्धिदात्री को क्या चढ़ाएं भोग में? नवमी की पूजा में मां सिद्धिदात्री को तिल और मेवों से बने व्यंजन अर्पित करना अत्यंत शुभ होता है। इससे देवी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को इच्छित फल प्रदान करती हैं। मां सिद्धिदात्री का प्रिय रंग  नवरात्रि की नवमी के दिन बैंगनी (जामुनी) रंग का वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। यह मां सिद्धिदात्री का प्रिय रंग है और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। कंजक पूजन का शुभ मुहूर्त  नवमी पर नौ कन्याओं (कंजकों) को घर बुलाकर उन्हें पूड़ी, चने और हलवा खिलाया जाता है और उपहार देकर सम्मानपूर्वक विदा किया जाता है। – सामान्य मुहूर्त: सुबह 7:40 से 9:15 बजे तक – लाभ उन्नति मुहूर्त: सुबह 9:15 से 10:49 बजे तक – अमृत मुहूर्त (सर्वश्रेष्ठ): सुबह 10:49 से दोपहर 12:24 बजे तक – अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:58 से दोपहर 12:49 बजे तक रामनवमी 2025 पूजा का शुभ मुहूर्त  चैत्र शुक्ल नवमी के दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, जिसे रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष रामनवमी का शुभ मुहूर्त निम्न है: – पूजा का समय: सुबह 11:00 से दोपहर 1:35 बजे तक – यह पूजा का कुल शुभ काल लगभग 2.5 घंटे का रहेगा। श्रीराम को अर्पित करने वाले फूल और पत्तियां: – फूल: केतकी, चंपा, मालती, कमल, गुलाब, कुंद, गेंदे – पत्ते: तुलसी, कुशा, शमी, भृंगराज रामनवमी पर कौन-से रंग पहनें?  श्रीराम के प्रिय रंग सफेद और पीला माने जाते हैं। रामनवमी पर इन रंगों के वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ माना गया है। रामनवमी मंत्र ॐ रां रामाय नमः।। आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसंपदाम्। लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।। रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे। रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः।। ॐ दशरथाय विद्महे, सीतावल्लभाय धीमहि। तन्नो रामः प्रचोदयात्।। राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे। सहस्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने।।   आज नवमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें भोग, कंजक का समय, रामनवमी का शुभ मुहूर्त और श्रीराम के मंत्र – Today on navami, worship maa siddhidatri in this auspicious time, know the time of bhog, kanjak, auspicious time of ram navami and mantras of shri ram

आज नवमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें भोग, कंजक का समय, रामनवमी का शुभ मुहूर्त और श्रीराम के मंत्र – Today on navami, worship maa siddhidatri in this auspicious time, know the time of bhog, kanjak, auspicious time of ram navami and mantras of shri ram Read More »

आज का राशिफल 6 अप्रैल 2025: मेष, मिथुन और मकर राशि वालों को शुभ योग से होगा लाभ, जानें आज का राशिफल - Today horoscope 6 april 2025: Aries, gemini and capricorn will benefit from auspicious yoga, know today horoscope

आज का राशिफल 6 अप्रैल 2025: मेष, मिथुन और मकर राशि वालों को शुभ योग से होगा लाभ, जानें आज का राशिफल – Today horoscope 6 april 2025: Aries, gemini and capricorn will benefit from auspicious yoga, know today horoscope

आज 6 अप्रैल 2025, रविवार को रामनवमी के पावन अवसर पर ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। चंद्रमा का गोचर दिन भर अपनी स्वराशि कर्क में मंगल के साथ रहेगा, जिससे उत्तम योग बन रहा है। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग का संयोग भी आज बन रहा है। जानिए आज मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल और क्या रहेगा आपका भाग्यफल। मेष राशि – आज मेष राशि वालों को करियर में तरक्की का मौका मिल सकता है। माता-पिता से स्नेह और आर्थिक लाभ के योग हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। कोई अटका घरेलू काम भी पूरा हो सकता है। वृषभ राशि – आज दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी से मन को शांति मिलेगी। सेहत पर ध्यान दें और अजनबियों पर भरोसा करने से बचें। व्यापार में लाभ संभव है। मिथुन राशि – रामजी की कृपा से आज भाग्य साथ देगा। प्रेम जीवन में मिठास रहेगी और यात्रा के योग भी बन रहे हैं। नए वस्त्र व आभूषण प्राप्त हो सकते हैं। कला और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कर्क राशि – कर्क राशि वालों को आज माता-पिता से सहयोग मिलेगा। ज्वेलरी व वस्त्र के कारोबार में लाभ संभव है। वाहन सुख और पारिवारिक आनंद का दिन है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सिंह राशि – लव लाइफ में मधुरता लौटेगी और दूर के रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में लाभ और कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। कन्या राशि – सेहत को लेकर सतर्क रहें और फिजूल की चिंता से बचें। आर्थिक मामलों में संयम रखें। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र सामान्य रहेगा, लेकिन छोटी यात्रा से लाभ हो सकता है। तुला राशि – कारोबार में आज अच्छी बढ़त देखने को मिलेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। प्रेमी को उपहार दे सकते हैं। कोई पुराना मित्र मिल सकता है। कोई बड़ा कार्य सफल होगा। वृश्चिक राशि – घर की जिम्मेदारियों को निभाने में दिन बीतेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए अनुकूल समय है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आप प्रभावशाली रहेंगे। धनु राशि – निवेश से लाभ मिलेगा और पुराने कामों का फल भी मिलेगा। संतान से सुख और शिक्षा में सफलता के योग हैं। अचल संपत्ति से भी फायदा हो सकता है। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। मकर राशि – मकर राशि के लिए आज आर्थिक रूप से लाभकारी दिन है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी और मां से तालमेल अच्छा रहेगा। धैर्य से काम लें और जल्दबाजी से बचें। कुंभ राशि – कामकाज में सफलता और नई डील मिलने के योग हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आप श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मीन राशि – धार्मिक कार्यों में भागीदारी से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी और परिवार में तालमेल बना रहेगा। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे और यात्रा लाभदायक रहेगी।   आज का राशिफल 6 अप्रैल 2025: मेष, मिथुन और मकर राशि वालों को शुभ योग से होगा लाभ, जानें आज का राशिफल – Today horoscope 6 april 2025: Aries, gemini and capricorn will benefit from auspicious yoga, know today horoscope

आज का राशिफल 6 अप्रैल 2025: मेष, मिथुन और मकर राशि वालों को शुभ योग से होगा लाभ, जानें आज का राशिफल – Today horoscope 6 april 2025: Aries, gemini and capricorn will benefit from auspicious yoga, know today horoscope Read More »

UK based writer ruby singh first poetry collection "Unsaid feelings" was released with much fanfare in jalandhar

ਯੂਕੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਲੇਖਿਕਾ ਰੂਬੀ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਕਾਵਿ ਸੰਗ੍ਰਹਿ “ਅਣਕਹੇ ਜਜ਼ਬਾਤ” ਦੀ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਰੌਣਕਮਈ ਰਿਲੀਜ਼

ਜਲੰਧਰ, 5 ਅਪ੍ਰੈਲ, ਜਤਿਨ ਬੱਬਰ – ਯੂਨਾਈਟਿਡ ਕਿੰਗਡਮ ਵਿੱਚ ਰਹਿ ਰਹੀ ਪੰਜਾਬੀ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਲੇਖਿਕਾ ਰੂਬੀ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਕਾਵਿ ਸੰਗ੍ਰਹਿ “ਅਣਕਹੇ ਜਜ਼ਬਾਤ” ਦੀ ਰਿਲੀਜ਼ ਸਮਾਰੋਹ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰੈਸ ਕਲੱਬ, ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਹੋਇਆ। ਇਹ ਸਮਾਰੋਹ ਲੇਖਿਕਾ ਦੇ ਸਾਹਿਤਕ ਸਫ਼ਰ ਦਾ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੋੜ ਬਣਿਆ ਜਿਸ ‘ਚ ਕਵਿਤਾ ਪ੍ਰੇਮੀਆਂ ਅਤੇ ਸਾਹਿਤਕਾਰਾਂ ਨੇ ਭਰਪੂਰ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ। ਮੂਲ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ ਰਹੀ ਰੂਬੀ ਸਿੰਘ, ਜੋ ਅੱਜਕੱਲ੍ਹ ਲੰਡਨ ‘ਚ ਇੱਕ ਮੋਟੀਵੇਸ਼ਨਲ ਸਪੀਕਰ ਵਜੋਂ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀ ਹਨ, ਆਪਣੇ ਜਜ਼ਬਾਤਾਂ ਨੂੰ ਕਵਿਤਾ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਕਲਮਬੰਦ ਕਰਦੀਆਂ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਵਿਚਾਰਾਂ ਨੂੰ ਸਦਾ ਨਿਜੀ ਡਾਇਰੀ ਵਿਚ ਲਿਖਿਆ ਅਤੇ ਦੋਸਤਾਂ ਤੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵਲੋਂ ਮਿਲੀ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਕਾਰਨ ਇਹ ਕਵਿਤਾਵਾਂ ਹੁਣ ਇੱਕ ਕਿਤਾਬ ਰੂਪ ਵਿਚ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ ਹਨ। ਮਿਸਟਰ ਸਿੰਘ ਪਬਲੀਕੇਸ਼ਨ, ਬਠਿੰਡਾ ਵਲੋਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ ਇਹ ਕਾਵਿ ਸੰਗ੍ਰਹਿ ਲਗਭਗ 116 ਕਵਿਤਾਵਾਂ ਦਾ ਸੁੰਦਰ ਸੰਗ੍ਰਹਿ ਹੈ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਭਾਵਨਾਵਾਂ, ਸੱਭਿਆਚਾਰ ਅਤੇ ਨਿੱਜੀ ਅਨੁਭਵਾਂ ਦੀ ਝਲਕ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਦੀ ਹੈ। ਕਿਤਾਬ ਦੀ ਡਿਜਾਇਨਿੰਗ ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਵਤ (ਰਾਵਤ ਆਰਟਸ) ਨੇ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਇਸ ਰੌਣਕਮਈ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮਸ਼ਹੂਰ ਗਾਇਕ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੁਖੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਤਾਬ ਵਿਚੋਂ ਇੱਕ ਕਵਿਤਾ ਆਪਣੀ ਮਿੱਠੀ ਆਵਾਜ਼ ‘ਚ ਪੜ੍ਹ ਕੇ ਸਰੋਤਿਆਂ ਦੇ ਦਿਲ ਜਿੱਤ ਲਏ। ਸਮਾਗਮ ‘ਚ ਕਮਲਜੀਤ ਕਮਲ, ਮਾਤਾ ਨਿਸ਼ਾ ਸ਼ਰਮਾ, ਬਿੱਟੂ ਖੰਗੂੜਾ, ਸਰਬਜੀਤ ਢੱਕ ਆਦਿ ਨਾਮਵਰ ਹਸਤੀਆਂ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। ਰੂਬੀ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸਫਰ ‘ਚ ਮਿਲੇ ਸਹਿਯੋਗ ਲਈ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਜਗਤ ਸਿੰਘ, ਕਮਲ ਗਿੱਲ ਯੂਕੇ, ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਾਥੀਆਂ ਦਾ ਖਾਸ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਲੇਖਿਕਾ ਨੂੰ ਆਸ ਹੈ ਕਿ ਪਾਠਕਾਂ ਨੂੰ “ਅਣਕਹੇ ਜਜ਼ਬਾਤ” ਪਸੰਦ ਆਵੇਗੀ। ਇਹ ਕਿਤਾਬ ਭਾਰਤ, ਯੂਕੇ ਅਤੇ ਹੋਰ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਮੰਡੀਾਂ ਵਿੱਚ ਉਪਲਬਧ ਹੋਵੇਗੀ।

ਯੂਕੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਲੇਖਿਕਾ ਰੂਬੀ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਕਾਵਿ ਸੰਗ੍ਰਹਿ “ਅਣਕਹੇ ਜਜ਼ਬਾਤ” ਦੀ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਰੌਣਕਮਈ ਰਿਲੀਜ਼ Read More »

राज ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं से बैंकों में मराठी भाषा के लिए आंदोलन फिलहाल बंद करने का आग्रह किया - Raj thackeray urged MNS workers to stop the agitation for marathi language in banks for now

राज ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं से बैंकों में मराठी भाषा के लिए आंदोलन फिलहाल बंद करने का आग्रह किया – Raj thackeray urged MNS workers to stop the agitation for marathi language in banks for now

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शनिवार को अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से बैंकों और अन्य प्रतिष्ठानों में मराठी भाषा के उपयोग को लेकर चल रहे आंदोलन को फिलहाल रोकने को कहा है। ठाकरे ने कहा कि इस मुद्दे पर पर्याप्त जनजागरूकता उत्पन्न हो चुकी है और अब आंदोलन को विराम देने का समय है। राज ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा, इस आंदोलन को रोकने में अब कोई समस्या नहीं है, क्योंकि हमने इस मुद्दे पर पर्याप्त जागरूकता पैदा कर दी है। फिलहाल आंदोलन को रोकें, लेकिन इस विषय से ध्यान न हटाएं। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वह सुनिश्चित करे कि कानून का पालन हो। उन्होंने चेतावनी दी कि जहां मराठी भाषा और मराठी मानुष का अपमान होगा, वहां मनसे चर्चा के लिए तैयार रहेगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने हाल ही में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा बैंक शाखाओं में जाकर कर्मचारियों को मराठी में कार्य करने के लिए धमकाया जा रहा है। पत्र में कहा गया कि कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे केवल मराठी में बात करें और केवल मराठी साइनेज का ही उपयोग करें। इसके जवाब में, फडणवीस ने कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। ठाकरे ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी नियमों का पालन कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, हम किसी को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं देंगे, लेकिन चूंकि सरकार कानून की रक्षक है, उसे ही आरबीआई के निर्देशों को प्रभावी रूप से लागू करना चाहिए। गुरुवार को मनसे कार्यकर्ताओं ने ठाणे में एक निजी बैंक के प्रबंधक से उनकी शाखा में मराठी साइनेज लगाने और अंग्रेजी बोर्ड हटाने का आश्वासन प्राप्त किया था। 30 मार्च को अपनी गुड़ी पड़वा रैली में राज ठाकरे ने फिर से दोहराया था कि महाराष्ट्र में सरकारी और निजी संस्थानों में मराठी का प्रयोग अनिवार्य होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था, जो लोग जानबूझकर मराठी नहीं बोलेंगे, उन्हें थप्पड़ मारा जाएगा।   राज ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं से बैंकों में मराठी भाषा के लिए आंदोलन फिलहाल बंद करने का आग्रह किया – Raj thackeray urged MNS workers to stop the agitation for marathi language in banks for now

राज ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं से बैंकों में मराठी भाषा के लिए आंदोलन फिलहाल बंद करने का आग्रह किया – Raj thackeray urged MNS workers to stop the agitation for marathi language in banks for now Read More »

तिलक वर्मा को आईपीएल 2025 में रिटायर करने पर उठे सवालों पर बोले MI के कोच जयवर्धने - MI coach jayawardene spoke on the questions raised on retiring tilak varma in IPL 2025

तिलक वर्मा को आईपीएल 2025 में रिटायर करने पर उठे सवालों पर बोले MI के कोच जयवर्धने – MI coach jayawardene spoke on the questions raised on retiring tilak varma in IPL 2025

IPL 2025 के एक अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा को अंतिम ओवर में रिटायर आउट करने के फैसले ने फैंस और क्रिकेट पंडितों को हैरान कर दिया। हालांकि, अब टीम के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने खुद इस फैसले की जिम्मेदारी ली है और इसके पीछे की रणनीति को स्पष्ट किया है। तिलक वर्मा ने 23 गेंदों पर 25 रन बनाए, लेकिन पारी के अंतिम ओवर में उन्हें रिटायर आउट कर दिया गया। इस फैसले पर जयवर्धने ने कहा, तिलक ने बीच में काफी समय बिताया, लेकिन वह गेंद को ठीक से मिडल नहीं कर पा रहे थे। हमें आखिरी ओवरों में एक फ्रेश बल्लेबाज की जरूरत थी, जो तेजी से रन बना सके। इसलिए यह एक रणनीतिक निर्णय था। कोच ने यह भी बताया कि यह फैसला उनके द्वारा ही लिया गया था और वह इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार हैं। जहां एक ओर बल्लेबाजी में हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, वहीं गेंद से उन्होंने इतिहास रच दिया। हार्दिक ने टी20 करियर में पहली बार 5 विकेट चटकाए और IPL इतिहास में ऐसा करने वाले पहले कप्तान बन गए। जयवर्धने ने हार्दिक की तारीफ करते हुए कहा, पावरप्ले में हमने काफी रन लुटा दिए थे, लेकिन हार्दिक ने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए धीमी और बैक ऑफ लेंथ गेंदबाजी की, जिससे गेम का रुख बदल गया। यही वजह है कि अनुभवी खिलाड़ी परिस्थितियों को पढ़कर अपना प्रदर्शन ढाल लेते हैं। हार्दिक के इस घातक स्पेल में एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत और डेविड मिलर जैसे बड़े नाम शामिल थे। अंतिम ओवर में उन्होंने आकाश दीप को आउट कर अपना पांचवां विकेट लिया।   तिलक वर्मा को आईपीएल 2025 में रिटायर करने पर उठे सवालों पर बोले MI के कोच जयवर्धने – MI coach jayawardene spoke on the questions raised on retiring tilak varma in IPL 2025

तिलक वर्मा को आईपीएल 2025 में रिटायर करने पर उठे सवालों पर बोले MI के कोच जयवर्धने – MI coach jayawardene spoke on the questions raised on retiring tilak varma in IPL 2025 Read More »

रामनवमी उत्सव को लेकर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा - BJP leader suvendu adhikari lashes out at mamata government over ram navami celebration

रामनवमी उत्सव को लेकर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा – BJP leader suvendu adhikari lashes out at mamata government over ram navami celebration

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की पुलिस राम नवमी जैसे धार्मिक त्योहारों को मनाने से लोगों को रोक रही है। अधिकारी ने कहा, हमारे धार्मिक त्योहार मनाना हमारा संवैधानिक अधिकार है, लेकिन ममता बनर्जी की पुलिस हमें रोक रही है। हर मुद्दे पर हमें हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का रुख करना पड़ता है। इस बीच कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को हावड़ा में आयोजित होने वाली राम नवमी रैली को लेकर निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने कहा है कि यह रैली दोपहर 3 से 5 बजे के बीच निकाली जा सकती है, लेकिन इसमें हथियार या मोटरसाइकिल रैली की अनुमति नहीं होगी। रैली का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से, पुलिस की निगरानी में होना चाहिए। अंजनी पुत्र सेना, विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी की 500 लोगों की रैलियों को मंजूरी मिली है। सभी रैलियां एक ही मार्ग जीटी रोड पर होंगी। राज्य के हावड़ा जिले में राम नवमी को लेकर माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा हुआ है। बाजार और दुकानें झंडों और पोस्टरों से सजी हैं। स्थानीय कार्यकर्ता मुकेश प्रसाद ने बताया, हम राम नवमी की तैयारियों में जुटे हैं। यह पर्व हम लंबे समय से मना रहे हैं और तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी 2 अप्रैल को सभी समुदायों से राम नवमी के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, वे राम नवमी पर रैली कर रहे हैं, हम शांति चाहते हैं। हर कोई पूजा करेगा। मैं सभी समुदायों से अनुरोध करती हूं कि शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की दंगा जैसी स्थिति न बनाएं। हम रामकृष्ण और विवेकानंद के मार्ग पर चलेंगे, न कि जुमला पार्टी के। राम नवमी का पर्व भगवान श्रीराम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्हें भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है। यह पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है, जो इस साल 6 अप्रैल को पड़ रही है।   रामनवमी उत्सव को लेकर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा – BJP leader suvendu adhikari lashes out at mamata government over ram navami celebration

रामनवमी उत्सव को लेकर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा – BJP leader suvendu adhikari lashes out at mamata government over ram navami celebration Read More »