JPB NEWS 24

Headlines

April 2025

श्री राम नवमी शोभायात्रा से पहले शहर होगा स्वच्छ, निगम कमिश्नर ने दिए सफाई के आदेश - The city will be cleaned before shri ram navami procession, corporation commissioner gave orders for cleaning

श्री राम नवमी शोभायात्रा से पहले शहर होगा स्वच्छ, निगम कमिश्नर ने दिए सफाई के आदेश – The city will be cleaned before shri ram navami procession, corporation commissioner gave orders for cleaning

जालंधर, जतिन बब्बर – शहर में आयोजित होने वाली दो दिवसीय “श्री राम नवमी” की भव्य शोभायात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शोभायात्रा के मार्ग को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से निगम कमिश्नर गौतम जैन ने अधिकारियों को जी.टी. रोड समेत विभिन्न स्थानों पर लगे कूड़े के डंप तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर समाजसेवी वरिंदर शर्मा, विवेक खन्ना, अविनाश अरोड़ा समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। निगम प्रशासन का कहना है कि शोभायात्रा के मार्ग को पूरी तरह साफ किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो। नगर निगम की टीम सफाई अभियान को जल्द से जल्द पूरा करने में जुटी हुई है, ताकि धार्मिक आयोजन को भव्य और सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।   श्री राम नवमी शोभायात्रा से पहले शहर होगा स्वच्छ, निगम कमिश्नर ने दिए सफाई के आदेश – The city will be cleaned before shri ram navami procession, corporation commissioner gave orders for cleaning

श्री राम नवमी शोभायात्रा से पहले शहर होगा स्वच्छ, निगम कमिश्नर ने दिए सफाई के आदेश – The city will be cleaned before shri ram navami procession, corporation commissioner gave orders for cleaning Read More »

आज चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन, जानिए मां स्कंदमाता की पूजा विधि, मंत्र, और कथा - Today is the fifth day of chaitra navratri, know the worship method, mantra, and story of mother skandamata

आज चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन, जानिए मां स्कंदमाता की पूजा विधि, मंत्र, और कथा – Today is the fifth day of chaitra navratri, know the worship method, mantra, and story of mother skandamata

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। आज, गुरुवार, 3 अप्रैल 2025 को चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के पंचम स्वरूप, मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां स्कंदमाता, भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं और उन्हें ममता व करुणा की देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना करने से सुख, समृद्धि और संतान सुख की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मां स्कंदमाता की पूजा विधि, भोग, मंत्र, शुभ रंग और कथा। मां स्कंदमाता की पूजा विधि  – प्रातः स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें। – मंदिर को गंगाजल से शुद्ध कर मां स्कंदमाता की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। – मां को रोली, कुमकुम, अक्षत, फूल, धूप, दीप आदि अर्पित करें। – मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाएं। – मां के मंत्रों का जाप करें। – अंत में मां की आरती करें और परिवार में प्रसाद वितरित करें। मां स्कंदमाता का मंत्र सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया। शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।। ध्यान मंत्र या देवी सर्वभू‍तेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। मां स्कंदमाता का भोग  मां स्कंदमाता को विशेष रूप से केले का भोग चढ़ाया जाता है। मां स्कंदमाता का शुभ रंग  नवरात्रि के पांचवें दिन पीला और सफेद रंग शुभ माना जाता है। मां स्कंदमाता की कथा पौराणिक कथाओं के अनुसार, तारकासुर नाम का एक राक्षस था, जिसने ब्रह्मा जी की कठोर तपस्या कर अमरता का वरदान मांगा। ब्रह्मा जी ने उसे समझाया कि अमरता असंभव है, तो उसने वरदान मांगा कि केवल भगवान शिव के पुत्र के हाथों ही उसकी मृत्यु हो। तारकासुर को विश्वास था कि भगवान शिव कभी विवाह नहीं करेंगे, जिससे वह अमर रहेगा। लेकिन देवताओं के अनुरोध पर भगवान शिव ने मां पार्वती (स्कंदमाता) से विवाह किया और उनके पुत्र कार्तिकेय (स्कंद) का जन्म हुआ। स्कंदमाता से युद्ध कौशल सीखने के बाद कार्तिकेय ने तारकासुर का अंत किया।   आज चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन, जानिए मां स्कंदमाता की पूजा विधि, मंत्र, और कथा – Today is the fifth day of chaitra navratri, know the worship method, mantra, and story of mother skandamata

आज चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन, जानिए मां स्कंदमाता की पूजा विधि, मंत्र, और कथा – Today is the fifth day of chaitra navratri, know the worship method, mantra, and story of mother skandamata Read More »

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2025: वसुमती योग से मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि को मिलेगा बड़ा लाभ, जाने अपना आज का राशिफल - Today horoscope 3 april 2025: Gemini, cancer and scorpio will get great benefits from vasumati yoga, know your today horoscope

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2025: वसुमती योग से मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि को मिलेगा बड़ा लाभ, जाने अपना आज का राशिफल – Today horoscope 3 april 2025: Gemini, cancer and scorpio will get great benefits from vasumati yoga, know your today horoscope

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2025 – चंद्रमा आज रोहिणी नक्षत्र से मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर वृषभ से मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके प्रभाव से गजकेसरी और वसुमति योग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। मेष राशि – आज आपका मन असमंजस की स्थिति में रहेगा, इसलिए किसी भी बड़े फैसले से पहले सोच-विचार करें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है, लेकिन दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक रूप से दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन निवेश के लिए शुभ समय है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वृषभ राशि – आज आपको अप्रत्याशित घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी करीबी से चिंताजनक सूचना मिल सकती है। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासतौर पर सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। मिथुन राशि – कारोबार में लाभ होने के योग हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जहां नए लोगों से संपर्क बनेगा। कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी, संतान की सफलता से प्रसन्नता मिलेगी। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से लाभ होगा। सिंह राशि – आज आपके कुछ रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है, लेकिन सफलता भी मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि मिल सकती है। कन्या राशि – आज का दिन मिश्रित रहेगा। लव लाइफ में प्रेम और सहयोग मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। कार्यकुशलता के कारण तारीफ मिलेगी। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा, कमाई के नए अवसर प्राप्त होंगे। तुला राशि – आज आपकी सेहत कमजोर रह सकती है, इसलिए ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। समाज में प्रसिद्धि बढ़ेगी। लव लाइफ में सुधार आएगा। शिक्षा और स्टेशनरी से जुड़े लोगों को लाभ होगा। वृश्चिक राशि – आज भाग्य आपके साथ है। पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च हो सकता है। नए व्यवसाय या निवेश के लिए दिन शुभ है। बुजुर्गों की सेहत को लेकर सावधानी बरतें। धनु राशि – आज का दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार होगा। कानूनी मामलों में जोखिम लेने से बचें। मकर राशि – आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन काम का दबाव बढ़ सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कुंभ राशि – आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। लव लाइफ में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर वरिष्ठों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मीन राशि – आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। वाणी पर संयम रखें, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है।   आज का राशिफल 3 अप्रैल 2025: वसुमती योग से मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि को मिलेगा बड़ा लाभ, जाने अपना आज का राशिफल – Today horoscope 3 april 2025: Gemini, cancer and scorpio will get great benefits from vasumati yoga, know your today horoscope

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2025: वसुमती योग से मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि को मिलेगा बड़ा लाभ, जाने अपना आज का राशिफल – Today horoscope 3 april 2025: Gemini, cancer and scorpio will get great benefits from vasumati yoga, know your today horoscope Read More »

"War against drugs": Authorities demolish illegal structures linked to notorious drug dealer in rama mandi

“ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ”: ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਰਾਮਾਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਬਦਨਾਮ ਨਸ਼ਾ ਡੀਲਰਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਢਾਂਚੇ ਨੂੰ ਢਾਹ ਦਿੱਤਾ

ਜਲੰਧਰ, 02 ਅਪ੍ਰੈਲ, ਜਤਿਨ ਬੱਬਰ: ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਵਧਾਉਂਦੇ ਹੋਏ, ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਤਾਲਮੇਲ ਨਾਲ ਅੱਜ ਸਰਕਾਰੀ ਜ਼ਮੀਨ ‘ਤੇ ਬਣੇ ਇੱਕ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਢਾਂਚੇ ਨੂੰ ਢਾਹ ਦਿੱਤਾ, ਜਿਸਨੂੰ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੇ ਪੈਸੇ ਨਾਲ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਰਾਮਾ ਮੰਡੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਸਥਿਤ ਇਸ ਕਬਜ਼ੇ ਨੂੰ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੇ ਵਪਾਰ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਢਾਂਚੇ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲਈ “ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ” ਪਹਿਲਕਦਮੀ ਦੇ ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਯਤਨਾਂ ਦੇ ਹਿੱਸੇ ਵਜੋਂ ਢਾਹ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਵੇਰਵਾ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ, ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਬਦਨਾਮ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ, ਰਾਜਨ ਉਰਫ਼ ਨਾਜਰ ਪੁੱਤਰ ਦੀਪਕ ਅਰੋੜਾ ਵਾਸੀ ਬਾਬਾ ਬੁੱਢਾ ਜੀ ਨਗਰ, ਜਲੰਧਰ, ਜੋ ਇਸ ਸਮੇਂ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਹੈ, ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਜ਼ਮੀਨ ‘ਤੇ ਇੱਕ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਉਸਾਰੀ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲੀ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਜਾਇਦਾਦ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਉਸਦੇ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੇ ਵਪਾਰ ਤੋਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਆਮਦਨ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਕੇ ਬਣਾਈ ਗਈ ਸੀ। ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਾਲੇ ਢਾਂਚੇ ਨੂੰ ਢਾਹ ਦਿੱਤਾ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਇੱਕ ਸਖ਼ਤ ਸੰਦੇਸ਼ ਗਿਆ ਕਿ ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਨੂੰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਅੱਗੇ ਦੱਸਦੇ ਹੋਏ, ਉਸਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀ ਇੱਕ ਆਦਤਨ ਅਪਰਾਧੀ ਸੀ, ਜਿਸ ਵਿਰੁੱਧ ਨਾਰਕੋਟਿਕ ਡਰੱਗਜ਼ ਐਂਡ ਸਾਈਕੋਟ੍ਰੋਪਿਕ ਸਬਸਟੈਂਸ (ਐਨਡੀਪੀਐਸ) ਐਕਟ, ਐਕਸਾਈਜ਼ ਐਕਟ ਅਤੇ ਹੋਰ ਅਪਰਾਧਿਕ ਧਾਰਾਵਾਂ ਤਹਿਤ ਕੁੱਲ 09 ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੇ ਤਸਕਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਤੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਅਤੇ ਜਵਾਬਦੇਹੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਕਦਮ ਦੀ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਗਤੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਅਧਿਕਾਰੀ ਸ਼ਹਿਰ ਭਰ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਅਪਰਾਧਾਂ ਦਾ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਨ ਲਈ ਆਪਣੀਆਂ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਤੇਜ਼ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਇਹ ਵਿਆਪਕ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੇ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ, ਸਗੋਂ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਢਾਂਚਿਆਂ, ਜਾਇਦਾਦਾਂ ਅਤੇ ਛੁਪਣਗਾਹਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਂਦੀ ਹੈ ਜੋ ਅਜਿਹੇ ਅਪਰਾਧਾਂ ਨੂੰ ਵਧਣ-ਫੁੱਲਣ ਦੇ ਯੋਗ ਬਣਾਉਂਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਸ਼ੁਰੂ ਵਿੱਚ, ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਦੇ ਹਿੱਸੇ ਵਜੋਂ, ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਭਾਰਗੋ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਰਾਮਾ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਫੈਸਲਾਕੁੰਨ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ, ਜਿੱਥੇ ਬਦਨਾਮ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੇ ਤਸਕਰਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਨਿਰਮਾਣ ਢਾਹ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਸਨ। ਇਹ ਹਰਕਤਾਂ ਇੱਕ ਸਖ਼ਤ ਸੰਦੇਸ਼ ਦਿੰਦੀਆਂ ਹਨ ਕਿ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਨੂੰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਸੀਪੀ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ” ਇਹ ਸਿਰਫ਼ ਇੱਟਾਂ ਅਤੇ ਇਮਾਰਤਾਂ ਬਾਰੇ ਨਹੀਂ ਹੈ – ਇਹ ਉਸ ਦਲਦਲ ਨੂੰ ਕੱਢਣ ਬਾਰੇ ਹੈ ਜੋ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੇ ਵਪਾਰ ਨੂੰ ਕਾਇਮ ਰੱਖਦਾ ਹੈ। ਅਸੀਂ ਤਸਕਰਾਂ ਦੀਆਂ ਜਾਇਦਾਦਾਂ ਜ਼ਬਤ ਕਰਕੇ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਢੰਗ ਨਾਲ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਬੁਨਿਆਦੀ ਢਾਂਚੇ ਨੂੰ ਢਾਹ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਰੀੜ੍ਹ ਦੀ ਹੱਡੀ ਤੋੜ ਰਹੇ ਹਾਂ।” ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਨਾਗਰਿਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਚੌਕਸ ਰਹਿ ਕੇ, ਸ਼ੱਕੀ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਕਰਕੇ, ਅਤੇ ਨਸ਼ਾ-ਮੁਕਤ ਵਾਤਾਵਰਣ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਵਿੱਚ ਮਦਦ ਕਰਨ ਲਈ ਕਾਨੂੰਨ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨਾਲ ਸਹਿਯੋਗ ਕਰਕੇ ਯੁੱਧ ਨਾਸ਼ੀਅਨ ਵਿਰੁੱਧ ਦਾ ਸਰਗਰਮੀ ਨਾਲ ਸਮਰਥਨ ਕਰਨ।

“ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ”: ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਰਾਮਾਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਬਦਨਾਮ ਨਸ਼ਾ ਡੀਲਰਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਢਾਂਚੇ ਨੂੰ ਢਾਹ ਦਿੱਤਾ Read More »

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत की खिंचाई की, पीबीकेएस से हार के बाद केएल राहुल वाला सीन दोहराया - Lucknow super giants owner sanjiv goenka slams rishabh pant, repeats KL rahul scene after loss to PBKS

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत की खिंचाई की, पीबीकेएस से हार के बाद केएल राहुल वाला सीन दोहराया – Lucknow super giants owner sanjiv goenka slams rishabh pant, repeats KL rahul scene after loss to PBKS

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा 27 करोड़ रुपये में खरीदे गए ऋषभ पंत उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पहले तीन मैचों में बल्ले से कोई खास प्रदर्शन नहीं किया, जिससे सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें 27 करोड़ का फ्लॉप कहना शुरू कर दिया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली 8 विकेट की हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका को एक बार फिर पंत से गहन बातचीत करते देखा गया। बातचीत के दौरान गोयनका पंत पर उंगली उठाते नजर आए, हालांकि उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान भी थी। गोयनका की अपने कप्तानों से सख्त बातचीत करने की पहले से ही एक पहचान बनी हुई है। इससे पहले केएल राहुल को भी हार के बाद उनके गुस्से का सामना करना पड़ा था। इस सीजन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद भी पंत को इसी तरह की क्लास लग चुकी थी। हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स ने इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज की थी, लेकिन पंजाब के खिलाफ हार ने फिर टीम की कमजोरियों को उजागर कर दिया। मैच के बाद ऋषभ पंत ने माना कि उनकी टीम 20-25 रन कम बना पाई, जिससे हार का सामना करना पड़ा।हम 20-25 रन कम थे, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। अभी भी अपने घरेलू मैदान की परिस्थितियों का आकलन कर रहे हैं। जब आप शुरुआती विकेट गंवा देते हैं, तो बड़ा स्कोर बनाना मुश्किल होता है। हालांकि, हर खिलाड़ी अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रहा है। हमें इस हार से सीखना होगा और आगे बढ़ना होगा, पंत ने कहा। लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा इतनी बड़ी रकम खर्च करने के बावजूद, पंत बल्ले और कप्तानी दोनों से टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। ऐसे में फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स अब यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन पर इतना बड़ा दांव लगाकर गलती की?   लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत की खिंचाई की, पीबीकेएस से हार के बाद केएल राहुल वाला सीन दोहराया – Lucknow super giants owner sanjiv goenka slams rishabh pant, repeats KL rahul scene after loss to PBKS

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत की खिंचाई की, पीबीकेएस से हार के बाद केएल राहुल वाला सीन दोहराया – Lucknow super giants owner sanjiv goenka slams rishabh pant, repeats KL rahul scene after loss to PBKS Read More »

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कर्नाटक में बीजेपी का राज्यव्यापी प्रदर्शन शुरू - BJP begins statewide protest in karnataka against rising inflation

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कर्नाटक में बीजेपी का राज्यव्यापी प्रदर्शन शुरू – BJP begins statewide protest in karnataka against rising inflation

कर्नाटक में बढ़ती महंगाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू किया। पार्टी ने राज्य सरकार पर मूल्य वृद्धि को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया और 13 अप्रैल तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। बेंगलुरु में, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इस दौरान, विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक, विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलवडी नारायणस्वामी, विधायक और कई पूर्व मंत्री भी मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए विजयेंद्र ने राज्य सरकार पर जनता को धोखा देने और गरीबों को महंगाई की मार झेलने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, यह सरकार जनता से किए गए वादों को निभाने में पूरी तरह नाकाम रही है। महंगाई चरम पर है और पेट्रोल-डीजल, दूध, स्टांप ड्यूटी, और मेडिकल खर्च में भारी बढ़ोतरी हुई है। तय कार्यक्रम के अनुसार, 7 अप्रैल को यह मार्च मैसूर और चामराजनगर जिलों को कवर करेगा। 8 अप्रैल को यह मंड्या और हासन पहुंचेगा, जबकि 9 अप्रैल को यह कोडागु और मंगलुरु जाएगा। मार्च का पहला चरण 10 अप्रैल को उडुपी और चिकमंगलुरु में समाप्त होगा। वहीं, दूसरा चरण 13 अप्रैल से शुरू होकर शिवमोग्गा और उत्तर कन्नड़ जिलों को कवर करेगा। बीजेपी पदाधिकारियों के मुताबिक, यह विरोध प्रदर्शन राज्य के हर जिले में होगा, जिसमें प्रत्येक जिले में 2-3 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी। बीजेपी ने इस आंदोलन को लेकर जनता से समर्थन मांगा है और कहा है कि राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ यह संघर्ष जारी रहेगा।   बढ़ती महंगाई के खिलाफ कर्नाटक में बीजेपी का राज्यव्यापी प्रदर्शन शुरू – BJP begins statewide protest in karnataka against rising inflation

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कर्नाटक में बीजेपी का राज्यव्यापी प्रदर्शन शुरू – BJP begins statewide protest in karnataka against rising inflation Read More »

चैत्र नवरात्रि 2025 दिन 4: जानिए मां कुष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र, प्रसाद और कथा के बारे में - Chaitra navratri 2025 Day 4: Know about the worship method, mantra, prasad and story of maa kushmanda

चैत्र नवरात्रि 2025 दिन 4: जानिए मां कुष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र, प्रसाद और कथा के बारे में – Chaitra navratri 2025 Day 4: Know about the worship method, mantra, prasad and story of maa kushmanda

आज, बुधवार, 2 अप्रैल 2025 को चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां कूष्मांडा की पूजा से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और सम्मान में वृद्धि होती है। मां कूष्मांडा को सृष्टि की रचनाकार माना जाता है और उनका स्वरूप अष्टभुजा धारी है। देवी ने अपने हाथों में कमंडल, धनुष, बाण, कमल का फूल, अमृत कलश, चक्र, गदा और जप माला धारण कर रखे हैं। वे सिंह पर सवार रहती हैं और उनका स्वरूप अलौकिक और दिव्य माना जाता है। आइए जानते हैं मां कूष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र, भोग, शुभ रंग और उनकी पौराणिक कथा। मां कूष्मांडा की पूजा विधि – 1. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। 2. पूजा स्थल और मंदिर को गंगाजल से शुद्ध करें। 3. मां कूष्मांडा की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। 4. शुद्ध घी का दीपक जलाएं। 5. मां को कुमकुम और हल्दी का तिलक करें। 6. लाल रंग का वस्त्र या चादर अर्पित करें। 7. मालपुए, दही और हलवे का भोग लगाएं। 8. मां के मंत्रों का जाप करें और आरती करें। मां कूष्मांडा का मंत्र – ऊं कूष्माण्डायै नम: बीज मंत्र – कूष्मांडा: ऐं ह्री देव्यै नम: ध्यान मंत्र – या देवी सर्वभू‍तेषु मां कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ मां कूष्मांडा का भोग – मां कूष्मांडा को मालपुए का भोग अत्यंत प्रिय है। इसके अलावा, भक्त दही और हलवा भी मां को अर्पित कर सकते हैं। चैत्र नवरात्रि चौथे दिन का शुभ रंग – चौथे दिन नारंगी और गहरा नीला रंग शुभ माना जाता है। यह रंग सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है। मां कूष्मांडा की कथा – पौराणिक मान्यता के अनुसार, जब ब्रह्मा, विष्णु और महेश सृष्टि की रचना करने में असमर्थ थे, तब पूरे ब्रह्मांड में अंधकार ही अंधकार था। कोई जीवन नहीं था और न ही कोई शक्ति कार्य कर रही थी। तब देवताओं ने मां दुर्गा का आह्वान किया। मां दुर्गा ने अपने कूष्मांडा स्वरूप में प्रकट होकर अपनी मंद मुस्कान मात्र से सृष्टि का निर्माण किया। कूष्मांडा शब्द का अर्थ है  कूष्म (तरंग) और आंडा (ब्रह्मांड का अंडा) अर्थात, वह देवी जिनकी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई। इसीलिए मां कूष्मांडा को आदिशक्ति भी कहा जाता है।   चैत्र नवरात्रि 2025 दिन 4: जानिए मां कुष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र, प्रसाद और कथा के बारे में – Chaitra navratri 2025 Day 4: Know about the worship method, mantra, prasad and story of maa kushmanda

चैत्र नवरात्रि 2025 दिन 4: जानिए मां कुष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र, प्रसाद और कथा के बारे में – Chaitra navratri 2025 Day 4: Know about the worship method, mantra, prasad and story of maa kushmanda Read More »

चंद्र-मंगल गोचर से आज वृषभ, मिथुन सहित कई राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल - Today, many zodiac signs including taurus, gemini will get auspicious benefits from moon-mars transit, know your today horoscope

चंद्र-मंगल गोचर से आज वृषभ, मिथुन सहित कई राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल – Today, many zodiac signs including taurus, gemini will get auspicious benefits from moon-mars transit, know your today horoscope

आज 2 अप्रैल 2025 का राशिफल वृषभ, मिथुन और मकर राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। मंगल देर रात मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि चंद्रमा दिनभर वृषभ राशि में संचार करेंगे। इस दौरान गजकेसरी और वसुमति योग बनने से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का राशिफल। मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा और कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कमाई और करियर के लिहाज से बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में पहचान मिलेगी, प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। किसी बड़ी योजना का लाभ मिलेगा और दीर्घकालिक इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें और खान-पान का ध्यान रखें। कर्क राशि – कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन बदलाव भरा रहेगा। कार्यशैली में सुधार आएगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन जोखिम लेने से बचें। सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों को आज सतर्क रहना होगा क्योंकि विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा, करियर में तरक्की मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतें। कन्या राशि – कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा, दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत होगी। तुला राशि – तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन आय बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में दबाव और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। व्यापार में सतर्कता बरतें और अनावश्यक विवादों से बचें। सेहत को लेकर सावधान रहें। वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। लव लाइफ में तालमेल रहेगा और कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। वाहन सावधानी से चलाएं और परिवार के बड़ों की सलाह लें। धनु राशि – धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, नौकरी में प्रशंसा मिलेगी और आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। व्यावसायिक योजनाओं को गोपनीय रखें। मकर राशि – मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी, आय में वृद्धि होगी। नई योजनाएं सफल होंगी और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और जल्दबाजी में कोई निवेश न करें। कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा, दीर्घकालिक निवेश लाभदायक होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लव लाइफ में सामंजस्य रहेगा, लेकिन लेन-देन में सतर्कता बरतें। मीन राशि – मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे, दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कोई बड़ी इच्छा पूरी होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जोखिम भरे कार्यों से बचें और पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाएं।   चंद्र-मंगल गोचर से आज वृषभ, मिथुन सहित कई राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल – Today, many zodiac signs including taurus, gemini will get auspicious benefits from moon-mars transit, know your today horoscope

चंद्र-मंगल गोचर से आज वृषभ, मिथुन सहित कई राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल – Today, many zodiac signs including taurus, gemini will get auspicious benefits from moon-mars transit, know your today horoscope Read More »

विधायक रमन अरोड़ा ने अपने दफ्तर में 200 के करीब पेंशन दर्को को बांटे पी.एन.एल नंबर - MLA raman arora distributed PNL numbers to around 200 pensioners in his office

विधायक रमन अरोड़ा ने अपने दफ्तर में 200 के करीब पेंशन दर्को को बांटे पी.एन.एल नंबर – MLA raman arora distributed PNL numbers to around 200 pensioners in his office

जालंधर, जतिन बब्बर –  आज जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने भगवान श्री वाल्मीकि चौक स्तिथ अपने दफ्तर में 200 के करीब पेंशन दार्को को पी. एन. एल नंबर पत्र बांटे जिस में विधवा पैंशन बुढ़ापा पेंशन हैंडीकैप पेंशन पेंशन के पत्र शामिल थे । विधायक रमन अरोड़ा ने बताया सरकार की हर योजना लोगो तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है और मै उसे पूरा करता रहूंगा । विधायक रमन अरोड़ा ने बताया पंजाब सरकार की और से पुरष को 65 साल और महिला को 58 साल की उम्र में पेंशन योजना का लाभ मिलता है जिस में सरकार की और से 1500 प्रति माह पेंशन के रूप में दिया जाता है । इसके साथ विधायक ने बताया अगर कोई भी पेंशन योजना का लाब लेना चताहा है मेरे दफ्तर में आकर अपने फार्म जमा करवा सकते है ।   विधायक रमन अरोड़ा ने अपने दफ्तर में 200 के करीब पेंशन दर्को को बांटे पी.एन.एल नंबर – MLA raman arora distributed PNL numbers to around 200 pensioners in his office

विधायक रमन अरोड़ा ने अपने दफ्तर में 200 के करीब पेंशन दर्को को बांटे पी.एन.एल नंबर – MLA raman arora distributed PNL numbers to around 200 pensioners in his office Read More »

War against drugs: A team of 100 personnel of commissionerate police jalandhar conducted a special CASO campaign at railway stations

ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ: ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਦੀ 100 ਜਵਾਨਾਂ ਵਾਲੀ ਟੀਮ ਨੇ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ‘ਤੇ ਕੀਤਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕਾਸੋ ਆਪਰੇਸ਼ਨ

ਜਲੰਧਰ, 1 ਅਪ੍ਰੈਲ 2025, ਜਤਿਨ ਬੱਬਰ – ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’- ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ, ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰ ਅਤੇ ਕੈਂਟ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ‘ਤੇ ਇੱਕ ਨਿਸ਼ਾਨਾਬੱਧ ਘੇਰਾਬੰਦੀ ਅਤੇ ਸਰਚ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ (CASO) ਚਲਾਇਆ। ਇਸ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਸ਼੍ਰੀ ਤੇਜਬੀਰ ਸਿੰਘ, ਏਡੀਸੀਪੀ-I, ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਏਡੀਸੀਪੀ ਹੈੱਡਕੁਆਰਟਰ/ਏਡੀਸੀਪੀ-II ਦੁਆਰਾ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸਰਚ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਮਾਰਗਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਨਿਗਰਾਨੀ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕੀਤੀ। ਇਹ ਪਹਿਲ ਏਸੀਪੀ ਉੱਤਰੀ ਅਤੇ ਏਸੀਪੀ ਕੈਂਟ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਆਪਰੇਸ਼ਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁੱਖ ਕਾਰਵਾਈਆਂ: ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਦੇ ਨੈੱਟਵਰਕਾਂ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਣਾ: ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਦਾ ਮੁੱਖ ਉਦੇਸ਼ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੇ ਤਸਕਰਾਂ ਅਤੇ ਕੋਰੀਅਰਾਂ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣਾ ਸੀ ਜੋ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੀ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਆਵਾਜਾਈ ਲਈ ਆਵਾਜਾਈ ਬਿੰਦੂਆਂ ਵਜੋਂ ਵਰਤਦੇ ਹਨ। ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਅਤੇ ਜਾਂਚ: ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਯਾਤਰੀਆਂ, ਸਾਮਾਨ ਅਤੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੇ ਅਹਾਤੇ ਦੀ ਵਿਸਤ੍ਰਿਤ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ। ਤਸਕਰੀ ਸਮੱਗਰੀ, ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰਨ ਅਤੇ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ ਕਰਨ ‘ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਧਿਆਨ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਛਾਣ ਸਬੂਤ ਦੀ ਜਾਂਚ ਦੁਆਰਾ। ਤਕਨਾਲੋਜੀ ਅਤੇ ਖੁਫੀਆ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੀ ਵਰਤੋਂ: ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਨੇ ਉੱਚ-ਜੋਖਮ ਵਾਲੇ ਖੇਤਰਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰਨ ਅਤੇ ਸੰਭਾਵੀ ਸ਼ੱਕੀਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰਨ ਲਈ ਪਿਛਲੇ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਮਾਮਲਿਆਂ ਤੋਂ ਇਕੱਠੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਉੱਨਤ ਨਿਗਰਾਨੀ ਤਕਨਾਲੋਜੀ ਅਤੇ ਖੁਫੀਆ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕੀਤੀ। ਹੋਰ ਕਾਨੂੰਨ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਵਾਲੀਆਂ ਏਜੰਸੀਆਂ ਨਾਲ ਤਾਲਮੇਲ: ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਵਿੱਚ ਰੇਲਵੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਫੋਰਸ (RPF) ਅਤੇ ਹੋਰ ਕਾਨੂੰਨ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਵਾਲੀਆਂ ਏਜੰਸੀਆਂ ਨਾਲ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਤਾਲਮੇਲ ਸ਼ਾਮਲ ਸੀ ਤਾਂ ਜੋ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ‘ਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਉਪਾਵਾਂ ਨੂੰ ਵਧਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਦਾ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਨ ਲਈ ਇੱਕ ਬਹੁ-ਪੱਧਰੀ ਪਹੁੰਚ ਬਣਾਈ ਜਾ ਸਕੇ। ਇਹ CASO ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਪਹਿਲਕਦਮੀ ਦਾ ਇੱਕ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਹਿੱਸਾ ਹੈ, ਜਿਸਦਾ ਉਦੇਸ਼ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਅਪਰਾਧਾਂ ਨਾਲ ਲੜਨ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਨੂੰ ਤੇਜ਼ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ਵਰਗੇ ਆਵਾਜਾਈ ਕੇਂਦਰਾਂ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾ ਕੇ, ਪੁਲਿਸ ਡਰਗ ਸਪਲਾਈ ਚੇਨ ਨੂੰ ਦਬਾਉਣ ਅਤੇ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕਾਂ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਟੀਚਾ ਰੱਖਦੀ ਹੈ। ਇਹ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਸੂਬੇ ਦੇ ਵਿਆਪਕ “ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ” ਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ, ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਜਲੰਧਰ ਬਣਾਉਣ ਦੇ ਇਰਾਦੇ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ ਕਰਦਾ ਹੈ।

ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ: ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਦੀ 100 ਜਵਾਨਾਂ ਵਾਲੀ ਟੀਮ ਨੇ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ‘ਤੇ ਕੀਤਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕਾਸੋ ਆਪਰੇਸ਼ਨ Read More »