JPB NEWS 24

Headlines

June 2025

'War on Drugs' - Commissionerate police jalandhar launches CASO operation targeting drug network

ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ – ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਡਰੱਗ ਨੈੱਟਵਰਕ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕਾਸੋ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਚਲਾਇਆ

ਜਲੰਧਰ, 14 ਜੂਨ, ਸੰਦੀਪ – ਡੀ.ਜੀ.ਪੀ ਪੰਜਾਬ, ਸ਼੍ਰੀ ਗੌਰਵ ਯਾਦਵ, ਆਈ.ਪੀ.ਐਸ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਨੂੰ ਜੜ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਚੱਲ ਰਹੇ ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਦੇ ਹਿੱਸੇ ਵਜੋਂ, ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ – ਏਡੀਜੀਪੀ ਮਨੁੱਖੀ ਅਧਿਕਾਰ ਪੰਜਾਬ, ਡਾ. ਨਰੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਅਰੋੜਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ, ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਧਨਪ੍ਹੀਤ ਕੌਰ ਨਾਲ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ- ਵੱਖ ਸਥਾਨਾਂ ‘ਤੇ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ CASO ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਸੀਪੀ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਛਾਣੇ ਗਏ ਡਰੱਗ ਹੌਟਸਪੌਟਸ – ਧਾਂਕੀਆ ਮੁਹੱਲਾ, ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨਗਰ, ਪਿੰਡ ਰੇਰੂ, ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ, ਅਬਾਦਪੁਰਾ, ਧੀਣਾ, ਅੱਲੀਮੁਹੱਲਾ ਅਤੇ ਬਸਤੀ ਗੁਜਾਂ ਵਿੱਖੇ ਇੱਕ ਨਿਸ਼ਾਨਾਬੱਧ CASO ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਵਿੱਚ 220 ਤੋਂ ਵੱਧ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ 10 ਜੀ.ਓ ਰੈਂਕ ਦੇ ਅਫਸਰ ਅਤੇ ਸਬੰਧਤ ਐਸਐਚਓ ਸ਼ਾਮਲ ਸਨ। ਪੁਲਿਸ ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਦੇ ਨੈੱਟਵਰਕਾਂ ਨਾਲ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਜੁੜੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਅਤੇ ਸ਼ੱਕੀ ਟਿਕਾਣਿਆਂ ‘ਤੇ ਆਪਸੀ ਤਾਲਮੇਲ ਨਾਲ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ। ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੀਆ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਦਾ ਪਤਾ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਘਰਾਂ ਅਤੇ ਆਲੇ-ਦੁਆਲੇ ਦੇ ਇਲਾਕਿਆ ਦੀ ਡੂੰਘਾਈ ਨਾਲ ਤਲਾਸ਼ੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੇ ਤਸਕਰਾਂ ਅਤੇ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ੱਕੀ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਬਾਰੇ ਖੁਫੀਆ ਜਾਣਕਾਰੀ ਇਕੱਠੀ ਕਰਨ ਲਈ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਵੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਨ ਲਈ, ਰਣਨੀਤਕ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾ ਜੋ ਸ਼ੱਕੀ ਵਾਹਨਾਂ ਅਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਚੰਗੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕੇ। ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਨਾਗਰਿਕਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਏਰੀਆ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਨਸ਼ੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਹੈਲਪਲਾਇਨ 9779100200 ਤੇ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ, ਇਹ ਭਰੋਸਾ ਦਿਵਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕਿ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸਾਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਨੂੰ ਗੁਪਤ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।

ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ – ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਡਰੱਗ ਨੈੱਟਵਰਕ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕਾਸੋ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਚਲਾਇਆ Read More »

जानें कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी 2025 का व्रत, पारण का समय और पूजा विधि के बारे में - Know when yogini ekadashi 2025 fast will be observed, time of parana and method of worship

जानें कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी 2025 का व्रत, पारण का समय और पूजा विधि के बारे में – Know when yogini ekadashi 2025 fast will be observed, time of parana and method of worship

हिंदू पंचांग में एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। ऐसी मान्यता है कि एकादशी व्रत पूरे श्रद्धा-भाव से करने पर जीवन के समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। खासतौर पर योगिनी एकादशी का व्रत करने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। वर्षभर में कुल 24 एकादशी आती हैं, जो हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में पड़ती हैं। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। इस बार योगिनी एकादशी को लेकर भक्तों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है आखिर व्रत 21 जून को रखा जाए या 22 जून को? पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि प्रारंभ: 21 जून 2025 को सुबह 07:18 बजे होगी और एकादशी तिथि समाप्त: 22 जून 2025 को सुबह 04:27 बजे होगी। उदयकाल की एकादशी होने के कारण योगिनी एकादशी का व्रत 21 जून, शनिवार को रखा जाएगा। योगिनी एकादशी व्रत पारण  व्रत रखने के अगले दिन यानी 22 जून 2025 को पारण किया जाएगा। पारण का समय: दोपहर 01:47 बजे से शाम 04:35 बजे तक इस समयावधि में व्रत खोलना अत्यंत शुभ माना जाता है। योगिनी एकादशी पूजा विधि  योगिनी एकादशी व्रत की शुरुआत दशमी तिथि की रात से हो जाती है। दशमी को रात्रि में गेहूं, जौ, मूंग और नमक का सेवन वर्जित होता है। एकादशी की सुबह जल्दी उठकर स्नान कर व्रत का संकल्प लें। फिर भगवान विष्णु की पूजा करें। जल से भरा कलश स्थापित करें। रोली, चंदन, अक्षत से भगवान का पूजन करें। तुलसी के पत्ते चढ़ाकर उन्हें भोग लगाएं। दीपक जलाकर विष्णु जी की आरती करें। पूजा के दौरान तुलसी का विशेष महत्व होता है। बिना तुलसी के भोग अधूरा माना जाता है। धार्मिक मान्यता मान्यता है कि योगिनी एकादशी का व्रत संपूर्ण पापों से मुक्ति दिलाता है और रोग, दुख तथा दरिद्रता से भी छुटकारा मिलता है। भगवान विष्णु की कृपा से व्रती के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है।   जानें कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी 2025 का व्रत, पारण का समय और पूजा विधि के बारे में – Know when yogini ekadashi 2025 fast will be observed, time of parana and method of worship

जानें कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी 2025 का व्रत, पारण का समय और पूजा विधि के बारे में – Know when yogini ekadashi 2025 fast will be observed, time of parana and method of worship Read More »

Sodal Nagar के Shivam Soni ने NEET 2025 में हासिल किए 553 अंक - Shivam soni of sodal nagar scored 553 marks in NEET 2025

Sodal Nagar के Shivam Soni ने NEET 2025 में हासिल किए 553 अंक – Shivam soni of sodal nagar scored 553 marks in NEET 2025

राजकुमार – Sodal Nagar, Jalandhar निवासी Shivam Soni ने NEET 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 553 अंक हासिल किए हैं। Shivam की इस उपलब्धि से उनके परिवार, स्कूल और कोचिंग संस्थान में खुशी की लहर है। Shivam, जो कि Sanskrit KMV School, Jalandhar के छात्र रहे हैं, ने CBSE +2 बोर्ड परीक्षा में 95.4% अंक प्राप्त किए थे। उनकी माता Seema Soni और पिता Sonu Soni ने उनकी इस सफलता पर गर्व जताया और बताया कि Shivam बचपन से ही मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहा है। Shivam ने अपनी NEET की तैयारी Jalandhar के प्रसिद्ध Aakash Institute से की थी। आज जब परिणाम घोषित हुए, तो परिवार और दोस्तों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। Shivam का सपना है कि वह एक डॉक्टर बने और समाज की सेवा करे। उनकी इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे Sodal Nagar और जालंधर शहर को भी गर्व महसूस कराया।   Sodal Nagar के Shivam Soni ने NEET 2025 में हासिल किए 553 अंक – Shivam soni of sodal nagar scored 553 marks in NEET 2025

Sodal Nagar के Shivam Soni ने NEET 2025 में हासिल किए 553 अंक – Shivam soni of sodal nagar scored 553 marks in NEET 2025 Read More »

लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका जीत के करीब, ICC ने इंग्लैंड को अगले तीन WTC फाइनल की मेजबानी के लिए दी हरी झंडी - South africa close to victory at lord's, ICC gives green signal to england to host next three WTC final

लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका जीत के करीब, ICC ने इंग्लैंड को अगले तीन WTC फाइनल की मेजबानी के लिए दी हरी झंडी – South africa close to victory at lord’s, ICC gives green signal to england to host next three WTC final

लॉर्ड्स में खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रोटियाज टीम ने तीसरे दिन स्टंप्स तक 213/2 रन बना लिए हैं। इस शानदार स्थिति का श्रेय ओपनर एडेन मार्करम के शतक और कप्तान टेम्बा बावुमा की नाबाद अर्धशतकीय पारी को जाता है। दोनों के बीच 143 रनों की साझेदारी ने दक्षिण अफ्रीका को केवल 69 रनों की जरूरत और आठ विकेट शेष रहते हुए जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया है। अगर दक्षिण अफ्रीका यह मैच जीतता है, तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले न्यूजीलैंड (2021) और ऑस्ट्रेलिया (2023) खिताब अपने नाम कर चुके हैं। भारत दोनों ही फाइनल में हार गया था। इस बीच, ICC (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने टेलीग्राफ UK की एक रिपोर्ट के अनुसार यह तय कर लिया है कि WTC फाइनल का आयोजन आगामी तीन संस्करणों 2027, 2029 और 2031 में भी इंग्लैंड में ही होगा। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस द्वारा WTC फाइनल को इंग्लैंड से बाहर ले जाने की अपील के बावजूद, ICC ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) को इस आयोजन की मेजबानी जारी रखने का संकेत दिया है। BCCI ने अतीत में भारत में WTC फाइनल की मेजबानी की मांग की थी, लेकिन ICC के प्रमुख हितधारकों ने लंदन के अनुकूल मौसम, सुविधाएं और ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए लॉर्ड्स को प्राथमिकता दी है। उम्मीद है कि जुलाई में सिंगापुर में होने वाले ICC वार्षिक सम्मेलन में इस फैसले की औपचारिक घोषणा की जाएगी। साथ ही यह भी उम्मीद है कि ECB मौजूदा फाइनल के बाद तुरंत 2027 WTC फाइनल की योजना बनाना शुरू कर देगा। गौरतलब है कि इंग्लैंड ने अब तक तीनों WTC फाइनल की मेजबानी की है, लेकिन खुद एक बार भी फाइनल तक का सफर तय नहीं कर सका है।   लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका जीत के करीब, ICC ने इंग्लैंड को अगले तीन WTC फाइनल की मेजबानी के लिए दी हरी झंडी – South africa close to victory at lord’s, ICC gives green signal to england to host next three WTC final

लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका जीत के करीब, ICC ने इंग्लैंड को अगले तीन WTC फाइनल की मेजबानी के लिए दी हरी झंडी – South africa close to victory at lord’s, ICC gives green signal to england to host next three WTC final Read More »

तेलंगाना और कर्नाटक में सत्ता संतुलन साधने में जुटी कांग्रेस, अंदरूनी खींचतान बनी बड़ी चुनौती - Congress is trying to balance power in telangana and karnataka, internal conflict is a big challenge

तेलंगाना और कर्नाटक में सत्ता संतुलन साधने में जुटी कांग्रेस, अंदरूनी खींचतान बनी बड़ी चुनौती – Congress is trying to balance power in telangana and karnataka, internal conflict is a big challenge

कांग्रेस के लिए दक्षिण भारत के दो महत्वपूर्ण राज्य कर्नाटक और तेलंगाना की सत्ता में स्थिरता बनाए रखना आसान नहीं हो रहा है। इन दोनों राज्यों में पार्टी को अपनी ही सरकारों के भीतर बढ़ती अंदरूनी सियासी खींचतान और नेतृत्व संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के बीच सत्ता संतुलन को लेकर दांवपेंच लगातार जारी हैं। दोनों नेताओं के बीच चल रही प्रतिद्वंद्विता पार्टी आलाकमान के लिए लगातार सिरदर्द बनी हुई है, जिससे राज्य की प्रशासनिक स्थिरता भी प्रभावित हो रही है। तेलंगाना में भी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी अपनी पहली कैबिनेट विस्तार को लेकर चुनौतियों से जूझ रहे हैं। छह पदों के लिए योजना थी, लेकिन अंततः केवल तीन मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। यह कदम सत्ता में भागीदारी चाहने वाले विधायकों की बढ़ती दावेदारी और सामाजिक समीकरणों को साधने के प्रयास के बीच लिया गया। कैबिनेट में शामिल किए गए तीन नए मंत्रियों में दो दलित और एक ओबीसी वर्ग से हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति वर्ग को खुश करने के लिए रामचंद्र नायक को विधानसभा का डिप्टी स्पीकर बनाया गया है। तेलंगाना और कर्नाटक दोनों सरकारें अब राहुल गांधी के सामाजिक न्याय एजेंडे को लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। कर्नाटक में 2015 की जातीय जनगणना रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डालकर नई सामाजिक-आर्थिक जातिवार जनगणना कराने की घोषणा की गई है। वहीं तेलंगाना में जातिगत संतुलन को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी अपनी पसंद के नेता पी. सुदर्शन रेड्डी को मंत्रिमंडल में शामिल कर उन्हें गृह मंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन पार्टी हाईकमान और प्रदेश अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ के विरोध के चलते यह संभव नहीं हो पाया। वहीं चुनाव से पहले कांग्रेस में लौटे कोमाटीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाई, जिससे असंतोष और गहरा गया है। इन सबके बीच कांग्रेस नेतृत्व ने रणनीति के तहत तीन कैबिनेट पद रिक्त रखे हैं ताकि भविष्य में जैसे-जैसे सियासी परिस्थितियां बदलें, उसी अनुसार नेताओं को साधा जा सके।   तेलंगाना और कर्नाटक में सत्ता संतुलन साधने में जुटी कांग्रेस, अंदरूनी खींचतान बनी बड़ी चुनौती – Congress is trying to balance power in telangana and karnataka, internal conflict is a big challenge

तेलंगाना और कर्नाटक में सत्ता संतुलन साधने में जुटी कांग्रेस, अंदरूनी खींचतान बनी बड़ी चुनौती – Congress is trying to balance power in telangana and karnataka, internal conflict is a big challenge Read More »

14 जून 2025 का राशिफल: वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए भाग्यशाली दिन, भद्र राजयोग देगा लाभ - Horoscope of 14 june 2025: Lucky day for taurus, gemini and libra, bhadra rajyog will give benefits

14 जून 2025 का राशिफल: वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए भाग्यशाली दिन, भद्र राजयोग देगा लाभ – Horoscope of 14 june 2025: Lucky day for taurus, gemini and libra, bhadra rajyog will give benefits

14 जून 2025 का राशिफल वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए खास रूप से लाभदायक हो सकता है। चंद्रमा आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से मकर राशि में गोचर करेगा, साथ ही शुक्र चंद्रमा से चतुर्थ भाव में, सूर्य पंचम भाव में रहेगा। इसके अलावा गुरु और बुध की युति मिथुन राशि में होने के साथ बुध भद्र राजयोग बना रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल। मेष राशि – करियर की उलझनों से छुटकारा मिलेगा। परिवार का सहयोग और विश्वास मिलेगा। कार्यस्थल पर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। लव लाइफ में सकारात्मकता रहेगी। वृषभ राशि – परिवार के साथ आनंददायक समय बितेगा। पेंडिंग कार्य पूर्ण होंगे और उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। मिथुन राशि – अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी, खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। प्रबंधन क्षमता से लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। कर्क राशि – अचानक लाभ के संकेत हैं। तकनीकी और नेटवर्किंग क्षेत्र के लोगों को मुनाफा होगा। पुराने संपर्क लाभ देंगे, लेकिन संपत्ति से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। सिंह राशि – धन लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा, पर जीवनसाथी से बहस की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। कन्या राशि  – विरोधियों से सतर्क रहें। व्यवसायिक डील सावधानी से करें। तकनीकी और अकाउंटिंग क्षेत्र में लाभ संभव है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। तुला राशि  – मान-सम्मान और लाभ की प्राप्ति होगी। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। छात्रों को मानसिक राहत मिलेगी। लव लाइफ में रोमांस रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। वृश्चिक राशि – संतान से शुभ समाचार मिलेगा। नए वाहन की खरीद संभव है। घर के बड़े सदस्य से स्नेह मिलेगा। पारिवारिक यात्रा के योग बन सकते हैं। धनु राशि – पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा। दबी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से मान-सम्मान मिलेगा। जोखिम भरे कार्यों से बचें। मकर राशि – अटका हुआ कार्य पूर्ण होगा। भूमि या भवन से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। कुंभ राशि – नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। बच्चों से शुभ समाचार मिलेगा। कला और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता संभव है। जल्दबाज़ी में आर्थिक निर्णय न लें। मीन राशि – दिन मिश्रित रहेगा। लाभ और खर्च दोनों की संभावना है। विरोधियों से सावधान रहें। यात्रा के योग हैं। घर के बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें।   14 जून 2025 का राशिफल: वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए भाग्यशाली दिन, भद्र राजयोग देगा लाभ – Horoscope of 14 june 2025: Lucky day for taurus, gemini and libra, bhadra rajyog will give benefits

14 जून 2025 का राशिफल: वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए भाग्यशाली दिन, भद्र राजयोग देगा लाभ – Horoscope of 14 june 2025: Lucky day for taurus, gemini and libra, bhadra rajyog will give benefits Read More »

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने शुरू की तैयारी, इंडिया ए के खिलाफ खेल रही इंट्रा-स्क्वाड मैच - Team india started preparations before the england test series, playing intra-squad match against india A

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने शुरू की तैयारी, इंडिया ए के खिलाफ खेल रही इंट्रा-स्क्वाड मैच – Team india started preparations before the england test series, playing intra-squad match against india A

भारतीय सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे की तैयारी तेज कर दी है। इंग्लैंड में 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया, बेकेनहैम (केंट) में इंडिया ए के खिलाफ चार दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच खेल रही है। यह मैच इंग्लैंड टेस्ट से पहले सीनियर टीम का एकमात्र अभ्यास मुकाबला होगा। इंडिया ए पहले ही इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो चार दिवसीय मैच खेल चुकी है, जिससे उसे बेहतर अभ्यास मिला है। वहीं, मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारतीय टीम ने इस इंट्रा-स्क्वाड मैच को बंद दरवाजों के पीछे आयोजित करने का निर्णय लिया है, ताकि रणनीति संबंधी कोई जानकारी विपक्षी टीम तक न पहुंचे। हालांकि, टीम इंडिया को उस समय झटका लगा जब मुख्य कोच गौतम गंभीर को अपनी मां की तबीयत बिगड़ने के चलते भारत लौटना पड़ा। उनकी गैरमौजूदगी में कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्य जैसे सहायक कोच रेयान टेन डोशेट, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे।   इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने शुरू की तैयारी, इंडिया ए के खिलाफ खेल रही इंट्रा-स्क्वाड मैच – Team india started preparations before the england test series, playing intra-squad match against india A

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने शुरू की तैयारी, इंडिया ए के खिलाफ खेल रही इंट्रा-स्क्वाड मैच – Team india started preparations before the england test series, playing intra-squad match against india A Read More »

आषाढ़ मास में करें ये खास उपाय, मान्यता है इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं - Do these special remedies in ashad month, it is believed that lord vishnu is pleased

आषाढ़ मास में करें ये खास उपाय, मान्यता है इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं – Do these special remedies in ashad month, it is believed that lord vishnu is pleased

हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास का विशेष धार्मिक महत्व है। यह महीना पूजा-पाठ, जप, हवन, व्रत और दान के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस माह में देवशयनी एकादशी, भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा और गुरु पूर्णिमा जैसे पावन पर्व मनाए जाते हैं, जो भगवान विष्णु और गुरु परंपरा से जुड़े हैं। इस वर्ष आषाढ़ माह की शुरुआत 12 जून से हो चुकी है और यह 10 जुलाई 2025 को समाप्त होगा। आइए जानते हैं कि इस पावन महीने में कौन-से कार्य करने से विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं और किन बातों से बचना चाहिए। आषाढ़ माह में क्या करें?  भगवान विष्णु की पूजा: इस माह प्रतिदिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें। इससे मानसिक शांति और आत्मिक बल की प्राप्ति होती है। दान पुण्य करें: वस्त्र, छाता, अन्न, जलपात्र आदि का दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। राहगीरों के लिए प्याऊ लगवाना भी उत्तम कार्य है। जलदान करें: गर्मी और उमस भरे इस महीने में जरूरतमंदों को शीतल जल का दान करें। इससे पुण्य फल और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। एकादशी व्रत: आषाढ़ माह में आने वाली एकादशी तिथि का व्रत अवश्य रखें। इससे चित्त शुद्ध होता है और मन में भक्ति का संचार होता है। तुलसी पूजन: रोजाना तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें। साथ ही पीले कलावे से तुलसी में 108 गांठ बांधें—यह उपाय विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करता है। सात्विक भोजन करें: सुपाच्य भोजन जैसे चावल, दाल, हरी सब्जियां और मौसमी फल का सेवन करें। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियों से बचाव होता है। आषाढ़ माह में क्या न करें?  लहसुन और प्याज का सेवन न करें: इस पावन माह में तामसिक भोजन से बचना चाहिए। शुद्ध और सात्विक आहार को प्राथमिकता दें। पेड़ न काटें: आषाढ़ माह में पेड़-पौधों का संरक्षण करें। वृक्ष जीवनदायिनी होते हैं और उनका कटाव धार्मिक रूप से भी अनुचित माना गया है। अहंकार और क्रोध से बचें: इस माह में संयम, सहनशीलता और विनम्रता के साथ जीवन यापन करें। यही भगवान विष्णु की सच्ची भक्ति है।   आषाढ़ मास में करें ये खास उपाय, मान्यता है इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं – Do these special remedies in ashad month, it is believed that lord vishnu is pleased

आषाढ़ मास में करें ये खास उपाय, मान्यता है इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं – Do these special remedies in ashad month, it is believed that lord vishnu is pleased Read More »

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, चली गोलियां और पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश - Violent clash between two parties over land dispute, shots fired and attempt to burnt alive by sprinkling petrol

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, चली गोलियां और पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश – Violent clash between two parties over land dispute, shots fired and attempt to burnt alive by sprinkling petrol

बिहार के समस्तीपुर जिले के कर्पूरी थाना क्षेत्र के बेला गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस सवा दो बीघा ज़मीन के मामले ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब एक पक्ष खेत में जुताई करने पहुंचा। इस झड़प में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें तीन लोग आग से झुलस गए हैं। पूर्व मुखिया टेकन झा ने जानकारी दी कि वर्ष 1961 और 1972 में समस्तीपुर न्यायालय ने उक्त जमीन को लेकर उनके पक्ष में निर्णय सुनाया था। इसके बावजूद, जमीन पर कार्य नहीं हो सका और विवाद बना रहा। शुक्रवार को जब नीतीश झा अपने परिजनों के साथ खेत में जुताई करने पहुंचे तो चंद्र मोहन झा और इंद्र मोहन झा ने उन्हें रोकने की कोशिश की। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट और गोलीबारी में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। इस दौरान पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की भी कोशिश की गई, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, खेत में खड़ा एक ट्रैक्टर भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।   जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, चली गोलियां और पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश – Violent clash between two parties over land dispute, shots fired and attempt to burnt alive by sprinkling petrol

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, चली गोलियां और पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश – Violent clash between two parties over land dispute, shots fired and attempt to burnt alive by sprinkling petrol Read More »

इंग्लैंड से स्वदेश लौटे टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर, सहायक कोच संभालेंगे कमान - Team india head coach gautam gambhir returned home from england, assistant coach will take over

इंग्लैंड से स्वदेश लौटे टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर, सहायक कोच संभालेंगे कमान – Team india head coach gautam gambhir returned home from england, assistant coach will take over

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर को पारिवारिक आपात स्थिति के चलते इंग्लैंड दौरे को बीच में छोड़कर भारत लौटना पड़ा है। गंभीर भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच चल रही दो मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज को देखने के लिए पहले से इंग्लैंड में मौजूद थे। हालांकि, शुक्रवार को भारत के इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच से पहले उन्हें निजी कारणों से स्वदेश लौटना पड़ा। गौरतलब है कि इससे पहले भी गंभीर को एक पारिवारिक कारण के चलते बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलिया से लौटना पड़ा था। गंभीर की गैरमौजूदगी में सहायक कोच रेयान टेन डोशेट टीम की कमान संभालेंगे। उन्हें गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक का भी सहयोग मिलेगा। टीम इंडिया मैनेजमेंट को उम्मीद है कि गंभीर एक सप्ताह के भीतर दोबारा टीम से जुड़ेंगे और इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले वापस टीम में शामिल हो जाएंगे। भारतीय टीम इस बार एक नए युग की शुरुआत करने जा रही है। हाल ही में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद टीम में अनुभव की कमी महसूस हो रही है। ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई में युवा खिलाड़ियों पर इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण पिचों पर खुद को साबित करने का दबाव रहेगा। यह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होगी और अगस्त 2025 तक चलेगी। मुकाबले लीड्स के हेडिंग्ले, बर्मिंघम के एजबेस्टन, लंदन के लॉर्ड्स और द ओवल तथा मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले जाएंगे।   इंग्लैंड से स्वदेश लौटे टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर, सहायक कोच संभालेंगे कमान – Team india head coach gautam gambhir returned home from england, assistant coach will take over

इंग्लैंड से स्वदेश लौटे टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर, सहायक कोच संभालेंगे कमान – Team india head coach gautam gambhir returned home from england, assistant coach will take over Read More »