JPB NEWS 24

Headlines

June 2025

लुधियाना उपचुनाव: आंतरिक कलह से जूझ रही आप, कांग्रेस-SAD के लिए अग्निपरीक्षा, क्या भाजपा जीतेगी? - Ludhiana by-election: Littoral test for AAP, Congress-SAD as they grapple with internal strife, will BJP win?

लुधियाना उपचुनाव: आंतरिक कलह से जूझ रही आप, कांग्रेस-SAD के लिए अग्निपरीक्षा, क्या भाजपा जीतेगी? – Ludhiana by-election: Littoral test for AAP, Congress-SAD as they grapple with internal strife, will BJP win?

लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव पंजाब की सियासत में बेहद अहम मोड़ साबित हो सकता है। इस उपचुनाव के जरिए सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियां वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव की जमीन तैयार करने में जुट गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिलहाल सभी प्रमुख दलों की आंतरिक स्थिति अस्थिर और खेमेबाजी से ग्रस्त नजर आ रही है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। पार्टी इस सीट को जीतकर राज्यसभा की एक सीट पर भी दावा ठोंकना चाहती है। हालांकि, पार्टी में आंतरिक बगावत ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली के नेताओं को पंजाब में अहम पद देने से नाराज स्थानीय कार्यकर्ता अब खुलकर नेतृत्व के खिलाफ बोलने लगे हैं। हाल ही में महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति मल्होत्रा को हटाकर मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर को नई जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन इससे बगावती सुरों में कोई खास कमी नहीं दिख रही है। कांग्रेस की हालत भी कुछ अलग नहीं है। पार्टी अंदरूनी गुटबाजी की शिकार हो चुकी है। लुधियाना पश्चिमी से पार्टी उम्मीदवार भारत भूषण आशु के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी और राणा गुरजीत सिंह ने आम आदमी पार्टी के नेता कमलजीत कड़वल को पार्टी में शामिल किया, जो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मर्जी के खिलाफ था। जवाब में वड़िंग ने चन्नी के विरोधी माने जाने वाले निलंबित विधायक विक्रम सिंह चौधरी को कांग्रेस में वापस लाकर मुकाबला और गर्मा दिया। यह साफ है कि कांग्रेस के भीतर दो मजबूत खेमे बन चुके हैं, जिनकी आपसी खींचतान ने चुनावी तैयारी को प्रभावित किया है। शिरोमणि अकाली दल की राजनीतिक जमीन अब भी मजबूत नहीं दिख रही है। पिछली बार पार्टी ने उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था, जिससे आलोचना झेलनी पड़ी। इस बार पार्टी ने परोपकार सिंह को लुधियाना पश्चिमी से उम्मीदवार बनाया है, लेकिन श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा चलाई जा रही भर्ती प्रक्रिया और सुखबीर बादल विरोधी गुट के प्रभाव ने अकाली दल को भी दोफाड़ में बांट दिया है। जमीन पर मिल रहे कमजोर जनसमर्थन से पार्टी के लिए यह लड़ाई कठिन लग रही है। भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है, जो इस उपचुनाव में आंतरिक विवादों से अछूती नजर आ रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान इस क्षेत्र में बीजेपी को अच्छा समर्थन मिला था, जिसे देखते हुए पार्टी ने अपने महासचिव जीवन गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने बाहरी चेहरों के बजाय स्थानीय कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता देकर अपने कैडर को एकजुट रखा है। बीजेपी की रणनीति साफ है 2027 की बड़ी लड़ाई की तैयारी इसी सीट से शुरू करनी है। अब देखना यह होगा कि पार्टी का यह संगठनात्मक संदेश क्षेत्र के वोटर्स पर कितना असर डालता है।   लुधियाना उपचुनाव: आंतरिक कलह से जूझ रही आप, कांग्रेस-SAD के लिए अग्निपरीक्षा, क्या भाजपा जीतेगी? – Ludhiana by-election: Littoral test for AAP, Congress-SAD as they grapple with internal strife, will BJP win?

लुधियाना उपचुनाव: आंतरिक कलह से जूझ रही आप, कांग्रेस-SAD के लिए अग्निपरीक्षा, क्या भाजपा जीतेगी? – Ludhiana by-election: Littoral test for AAP, Congress-SAD as they grapple with internal strife, will BJP win? Read More »

राहुल गांधी के 'सरेंडर' वाले बयान पर राजनीति गरमाई, भाजपा बोली - Politics heats up over rahul gandhi 'surrender' statement, BJP says

राहुल गांधी के ‘सरेंडर’ वाले बयान पर राजनीति गरमाई, भाजपा बोली – Politics heats up over rahul gandhi ‘surrender’ statement, BJP says

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सरेंडर वाले बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए तीखा हमला बोला है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी के बयान की आलोचना करते हुए कहा, राहुल गांधी जी, ये जान लीजिए कि आज़ाद भारत के इतिहास में सरेंडर का प्रतीक आपकी पार्टी और खानदान ही रहा है। भारत कभी किसी के सामने सरेंडर नहीं करता, हम वह सभ्यता हैं जो हजारों वर्षों के आक्रमणों के बावजूद भी जीवंत है। उन्होंने आगे कहा, हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत मां के शेर हैं, अर्थात मृगेंद्र हैं। जिस तरह राहुल गांधी ने हमारी सेना के शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर की तुलना सरेंडर से की है, वह मानसिकता की गंभीर बीमारी और खतरनाक सोच को दर्शाता है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने अपने भोपाल दौरे में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था, डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल पर पीएम मोदी ने सरेंडर कर दिया। इतिहास गवाह है, बीजेपी हमेशा झुकती है। इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्टर भी साझा किया था जिसमें ट्रंप और मोदी को एक साथ दिखाया गया था। राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखे प्रहार शुरू कर दिए हैं। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस का देश की सेना और नेतृत्व को बदनाम करने का एजेंडा जनता अब समझ चुकी है।   राहुल गांधी के ‘सरेंडर’ वाले बयान पर राजनीति गरमाई, भाजपा बोली – Politics heats up over rahul gandhi ‘surrender’ statement, BJP says

राहुल गांधी के ‘सरेंडर’ वाले बयान पर राजनीति गरमाई, भाजपा बोली – Politics heats up over rahul gandhi ‘surrender’ statement, BJP says Read More »

आज का राशिफल 4 जून 2025: अधि योग का बना शुभ संयोग, कर्क, तुला और कुंभ राशि वालों को मिलेगा अधिक लाभ - Today horoscope 4 june 2025: Adhi yoga forms an auspicious combination, cancer, libra and aquarius people will get more benefits

आज का राशिफल 4 जून 2025: अधि योग का बना शुभ संयोग, कर्क, तुला और कुंभ राशि वालों को मिलेगा अधिक लाभ – Today horoscope 4 june 2025: Adhi yoga forms an auspicious combination, cancer, libra and aquarius people will get more benefits

आज का दिन कई राशियों के लिए विशेष फलदायी रहेगा। चंद्रमा का गोचर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से होकर सिंह उपरांत कन्या राशि में हो रहा है। साथ ही चंद्रमा और शुक्र छठे और आठवें भाव में अधि योग बना रहे हैं, जिससे आर्थिक और व्यक्तिगत जीवन में कई राशियों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जानिए आपकी राशि के लिए क्या कहता है आज का राशिफल। मेष राशि – सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, लेकिन पारिवारिक वातावरण में खुशहाली बनी रहेगी। विरोधियों से सतर्क रहें। नौकरी और करियर में सफलता के संकेत हैं। लोन आवेदन में सफलता मिलेगी। वृषभ राशि – आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। मिथुन राशि – थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन व्यावसायिक लाभ संभव है। सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कर्क राशि – आज का दिन नेटवर्किंग और नए कनेक्शन बनाने के लिए श्रेष्ठ है। व्यर्थ के झगड़ों से बचें और बिजनेस में सतर्क निर्णय लें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सिंह राशि – वाहन संबंधी समस्याएं सामने आ सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। साझेदारी में लाभ होगा। धन के मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। कन्या राशि – परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने निवेश से लाभ होगा। तकनीकी ज्ञान से लाभ मिल सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। तुला राशि – आज शिक्षा, करियर और रोजगार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दिन रोमांच और मौज-मस्ती से भरा रहेगा। विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। वृश्चिक राशि – आज अचानक धन लाभ और सम्मान की प्राप्ति संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए शुभ समय है। धनु राशि – दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन संतुलित रहेगा। खानपान पर ध्यान दें और यात्रा में सतर्क रहें। मकर राशि – नई शुरुआत के लिए अनुकूल दिन है। भावुकता पर नियंत्रण रखें और कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात संभव है। कुंभ राशि – मनोरंजन और संतुष्टि से भरा रहेगा दिन। लंबे समय से अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। पूजापाठ का आयोजन कर सकते हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। मीन राशि – पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से लाभ संभव है। कारोबार में उन्नति होगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। निवेश सोच-समझकर करें।   आज का राशिफल 4 जून 2025: अधि योग का बना शुभ संयोग, कर्क, तुला और कुंभ राशि वालों को मिलेगा अधिक लाभ – Today horoscope 4 june 2025: Adhi yoga forms an auspicious combination, cancer, libra and aquarius people will get more benefits

आज का राशिफल 4 जून 2025: अधि योग का बना शुभ संयोग, कर्क, तुला और कुंभ राशि वालों को मिलेगा अधिक लाभ – Today horoscope 4 june 2025: Adhi yoga forms an auspicious combination, cancer, libra and aquarius people will get more benefits Read More »

राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मंदिर, बस्ती शेख रोड, जालंधर में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन

राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मंदिर, बस्ती शेख रोड, जालंधर में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन   जे पी बी न्यूज 24 (जतिन ) : राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मंदिर, बस्ती शेख रोड, जालंधर) में एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 7 जून 2025 दिन शनिवार को किया जा रहा है । इस कैंप का आयोजन राजेश्वरी धाम की ओर से Expert Diagnostic Lab के सहयोग द्वारा किया जा रहा है। Lab Incharge राजदीप सिंह की देख रेख में निम्नलिखित टेस्ट पूरी तरह फ्री किए जाएंगे: 🔹 यूरिक एसिड 🔹 कोलेस्ट्रॉल 🔹 शुगर इसके अलावा बाकी सभी टेस्ट 50% डिस्काउंट पर उपलब्ध होंगे। मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री कैलाश बब्बर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्वास्थ्य जांच के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और अपने परिवार व आस-पास के लोगों को भी सूचित करें। समय: सुबह 7 बजे से 9 बजे तक स्थान: राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मंदिर, बस्ती शेख रोड, जालंधर । संपर्क है 98142- 53652

राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मंदिर, बस्ती शेख रोड, जालंधर में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन Read More »

जानें सावन 2025 में किस दिन रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत और क्या है व्रत की विधि और इसका धार्मिक महत्व - Know on which day mangla gauri fast will be observed in sawan 2025 and what is the method of fasting and its religious significance

जानें सावन 2025 में किस दिन रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत और क्या है व्रत की विधि और इसका धार्मिक महत्व – Know on which day mangla gauri fast will be observed in sawan 2025 and what is the method of fasting and its religious significance

श्रावण मास का महत्व हिन्दू धर्म में अत्यधिक है, विशेषकर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए यह माह बेहद शुभ माना जाता है। सावन के प्रत्येक सोमवार को जहां भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है, वहीं मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। यह व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करती हैं, जबकि कुंआरी कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति की कामना से इसे करती हैं।   मान्यता है कि मंगला गौरी व्रत करने से मां पार्वती शीघ्र प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। आइए जानते हैं सावन 2025 में मंगला गौरी व्रत की तिथियां और पूजन विधि। मंगला गौरी व्रत 2025 की तिथियां : पहला व्रत: 15 जुलाई 2025 दूसरा व्रत: 22 जुलाई 2025 तीसरा व्रत: 29 जुलाई 2025 चौथा व्रत: 5 अगस्त 2025 मंगला गौरी व्रत विधि : 1. प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूजन का संकल्प लें। 2. पूजा स्थल पर लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और माता पार्वती की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। 3. आटे का दीपक बनाएं, उसमें गाय का घी भरें और उसे जलाएं। 4. माता पार्वती का षोडशोपचार पूजन करें यानि 16 पूजन सामग्री से देवी को अर्पित करें। 5. पूजा में लौंग, सुपारी, इलायची, फल, पान, लड्डू, सुहाग सामग्री, 16 चूड़ियां व 16 मालाएं अर्पित करें। 6. माता को मिठाई का भोग लगाएं। 7. पूजा के समय “ॐ गौरी शंकराय नमः” मंत्र का जाप करें। धार्मिक महत्व: इस व्रत से वैवाहिक जीवन में प्रेम, समर्पण और स्थायित्व आता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को रखने वाली स्त्रियों को सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है और कुंवारी कन्याओं को योग्य वर की प्राप्ति होती है।   जानें सावन 2025 में किस दिन रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत और क्या है व्रत की विधि और इसका धार्मिक महत्व – Know on which day mangla gauri fast will be observed in sawan 2025 and what is the method of fasting and its religious significance

जानें सावन 2025 में किस दिन रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत और क्या है व्रत की विधि और इसका धार्मिक महत्व – Know on which day mangla gauri fast will be observed in sawan 2025 and what is the method of fasting and its religious significance Read More »

दिल्ली वॉर्ड कमिटी चुनाव में मिली बड़ी जीत पर बीजेपी का आप पर हमला, बोले- पार्टी से खुद ही दूर हो रहे हैं उसके नेता - BJP attacks AAP over its big win in delhi ward committee elections, says its leaders are distancing themselves from the party

दिल्ली वॉर्ड कमिटी चुनाव में मिली बड़ी जीत पर बीजेपी का आप पर हमला, बोले- पार्टी से खुद ही दूर हो रहे हैं उसके नेता – BJP attacks AAP over its big win in delhi ward committee elections, says its leaders are distancing themselves from the party

सोमवार को दिल्ली एमसीडी वॉर्ड कमिटी चुनाव में 12 में से 8 वॉर्ड कमिटियों पर जीत दर्ज कर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस जीत के बाद दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और साउथ दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि अब यह साफ हो गया है कि आप के अंदर टूट-फूट शुरू हो गई है और पार्टी के अपने जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी उससे दूरी बना रहे हैं। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि वॉर्ड कमिटी चुनावों के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी में अब बिखराव की स्थिति है। उन्होंने कहा, पार्टी के हालात ऐसे हो गए हैं कि सिर्फ जनता का समर्थन ही नहीं, बल्कि पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी पार्टी से छिटक रहे हैं। साउथ जोन वॉर्ड कमिटी, जो कभी आप के पास थी, अब बीजेपी की हो चुकी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मंगलवार को होने वाले स्टैंडिंग कमिटी के 11वें सदस्य के चुनाव में भी बीजेपी की ही जीत होगी। साउथ दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि स्थायी समिति के बिना दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार अधूरी थी, लेकिन अब जल्द ही एमसीडी स्थायी समिति का अध्यक्ष भी बीजेपी का होगा। इसके बाद 70 में से 68 विधानसभा क्षेत्रों में ग्राउंड लेवल पर विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने साउथ जोन में मिली जीत को खास बताते हुए कहा कि यहां बीजेपी को बहुमत नहीं था, इसके बावजूद शानदार जीत मिली है। बिधूड़ी ने दावा किया कि कांग्रेस की पार्षद शीतल वेदपाल ने भी इस वॉर्ड में बीजेपी के पक्ष में वोट डाला।   दिल्ली वॉर्ड कमिटी चुनाव में मिली बड़ी जीत पर बीजेपी का आप पर हमला, बोले- पार्टी से खुद ही दूर हो रहे हैं उसके नेता – BJP attacks AAP over its big win in delhi ward committee elections, says its leaders are distancing themselves from the party

दिल्ली वॉर्ड कमिटी चुनाव में मिली बड़ी जीत पर बीजेपी का आप पर हमला, बोले- पार्टी से खुद ही दूर हो रहे हैं उसके नेता – BJP attacks AAP over its big win in delhi ward committee elections, says its leaders are distancing themselves from the party Read More »

आईपीएल 2025 फाइनल से पहले रजत पाटीदार की रोहित जैसी हरकत से आरसीबी फैंस में बढ़ी टेंशन - Before IPL 2025 final, Rajat patidar Rohit-like action increased tension among RCB fans

आईपीएल 2025 फाइनल से पहले रजत पाटीदार की रोहित जैसी हरकत से आरसीबी फैंस में बढ़ी टेंशन – Before IPL 2025 final, Rajat patidar Rohit-like action increased tension among RCB fans

आईपीएल 2025 के फाइनल से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार की एक हरकत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में उतरी RCB के फैन्स इस हरकत को वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल से पहले रोहित शर्मा की हरकत से जोड़कर देख रहे हैं। प्री-फाइनल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रजत पाटीदार की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह ट्रॉफी को उसी तरह घूरते नजर आ रहे हैं जैसे वर्ल्ड कप फाइनल से पहले रोहित शर्मा ने किया था। दोनों घटनाएं बड़े फाइनल से पहले हुईं और दोनों ही बार टीम फेवरिट मानी जा रही थी। इस समानता ने RCB के समर्थकों को घबराहट में डाल दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रजत पाटीदार ने विराट कोहली के पहले आईपीएल खिताब को लेकर भी अपनी भावना जाहिर की। उन्होंने कहा विराट ने पिछले कुछ सालों में टीम के लिए बहुत योगदान दिया है। उनके लिए यह जीत बहुत मायने रखती है और साथ ही हमारे फैन्स के लिए भी। अपने कप्तानी के पहले सीज़न पर बात करते हुए पाटीदार ने कहा कि वह केवल वर्तमान पर फोकस कर रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि टीम एक आरामदायक माहौल में खेले। उम्मीदें तो आती हैं, खासकर जब आप फाइनल में RCB जैसी टीम की अगुवाई कर रहे हों। लेकिन मेरा ध्यान हमेशा उन चीजों पर रहता है जो मेरे नियंत्रण में हैं। मैं वर्तमान में जीने की कोशिश करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि कप्तानी के सफर में उन्होंने अनुभवी विदेशी खिलाड़ियों और बेहतरीन लीडर्स से काफी कुछ सीखा है और टीम के अंदर एक सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरा माहौल बनाने पर जोर दिया है। हम मंच या दबाव के बारे में नहीं सोच रहे हैं हम बस अपना बेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं, उन्होंने जोड़ा। RCB फाइनल में स्टैटिस्टिकली फेवरिट मानी जा रही है, जबकि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर जबरदस्त आत्मविश्वास हासिल किया है। ऐसे में पाटीदार की ट्रॉफी को देखने वाली हरकत ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर नए कयासों और आशंकाओं को जन्म दे दिया है।   आईपीएल 2025 फाइनल से पहले रजत पाटीदार की रोहित जैसी हरकत से आरसीबी फैंस में बढ़ी टेंशन – Before IPL 2025 final, Rajat patidar Rohit-like action increased tension among RCB fans

आईपीएल 2025 फाइनल से पहले रजत पाटीदार की रोहित जैसी हरकत से आरसीबी फैंस में बढ़ी टेंशन – Before IPL 2025 final, Rajat patidar Rohit-like action increased tension among RCB fans Read More »

वार्ड समिति चुनाव में भाजपा का बड़ा धमाका, स्थायी समिति में बहुमत की स्थिति मजबूत - BJP big bang in ward committee elections top, majority position strong in standing committee

वार्ड समिति चुनाव में भाजपा का बड़ा धमाका, स्थायी समिति में बहुमत की स्थिति मजबूत – BJP big bang in ward committee elections top, majority position strong in standing committee

दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव में उलटफेर करने के बाद, भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को वॉर्ड कमिटी चुनाव में भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी को पछाड़ दिया। कुल 12 वॉर्ड कमिटियों में से बीजेपी ने 8 पर जीत हासिल की, जबकि आम आदमी पार्टी को 4 वॉर्ड कमिटियों में संतोष करना पड़ा। इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के दोनों प्रत्याशी चुनाव हार गए। इस जीत के साथ ही स्टैंडिंग कमिटी में बीजेपी के पास अब 10 सदस्यों का बहुमत है, जबकि AAP के पास 7 सदस्य हैं। मंगलवार को एमसीडी हाउस से चुने जाने वाले एक सदस्य के लिए चुनाव होगा, जिसमें बीजेपी के जीतने की संभावना प्रबल मानी जा रही है। कांग्रेस ने इस चुनाव से दूरी बनाई हुई है। रोहिणी जोन में वॉर्ड कमिटी चुनाव काफी दिलचस्प रहा। यहां AAP ने IVP के चेयरमैन पद के उम्मीदवार सुमन अनिल राणा को मात्र एक वोट से हराया। डिप्टी चेयरमैन पद पर बीजेपी के नरेंद्र कुमार सिंह ने आम आदमी पार्टी की ममता गुप्ता को हराकर जीत दर्ज की। इस जोन में कुल 21 पार्षदों ने मतदान किया, जिसमें AAP के 10, बीजेपी के 9 और IVP के 2 पार्षद शामिल थे। पहले AAP के कब्जे में रही साउथ जोन वॉर्ड कमिटी पर इस बार बीजेपी ने कब्जा जमा लिया। चेयरमैन पद पर बीजेपी के उमेद सिंह ने AAP के राजीव को दो वोटों से हराया, जबकि डिप्टी चेयरमैन पद पर बीजेपी के प्रत्याशी ने एक वोट से जीत दर्ज की। सिटी-सदर पहाड़गंज, करोल बाग, केशवपुरम और सेंट्रल जोन में चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन के पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। इनमें सेंट्रल जोन से योगिता सिंह चेयरमैन और मंजू देवी डिप्टी चेयरमैन बनीं। AAP की बहुमत वाले क्षेत्रों में अन्य दलों ने उम्मीदवार नहीं उतारे। स्टैंडिंग कमिटी में कुल 18 सदस्य होते हैं, जिनमें से 12 वॉर्ड कमिटियों से और 6 एमसीडी हाउस से चुने जाते हैं। विधायक बनने के कारण मुंडका से गजेंद्र दराल की सीट खाली हुई थी, जिसे भरने के लिए मंगलवार को चुनाव होगा। इसमें बीजेपी की संख्या बल अधिक होने के कारण जीत लगभग तय मानी जा रही है।   वार्ड समिति चुनाव में भाजपा का बड़ा धमाका, स्थायी समिति में बहुमत की स्थिति मजबूत – BJP big bang in ward committee elections top, majority position strong in standing committee

वार्ड समिति चुनाव में भाजपा का बड़ा धमाका, स्थायी समिति में बहुमत की स्थिति मजबूत – BJP big bang in ward committee elections top, majority position strong in standing committee Read More »

आज का राशिफल 3 जून 2025: वृषभ, तुला और मकर राशि को मिलेगा अमला योग का लाभ, दिन रहेगा शुभ और मंगलकारी - Today horoscope 3 june 2025: Taurus, libra and capricorn will get the benefit of amala yoga, the day will be auspicious and favorable

आज का राशिफल 3 जून 2025: वृषभ, तुला और मकर राशि को मिलेगा अमला योग का लाभ, दिन रहेगा शुभ और मंगलकारी – Today horoscope 3 june 2025: Taurus, libra and capricorn will get the benefit of amala yoga, the day will be auspicious and favorable

3 जून 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायक रहने वाला है। आज चंद्रमा सिंह राशि में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कर रहा है और केतु के साथ युति के कारण ग्रहण योग बन रहा है। इससे मेष जैसे कुछ राशि जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, चंद्रमा से दशम और नवम भाव में शुभ ग्रहों की स्थिति अमला योग जैसे सकारात्मक योगों का निर्माण कर रही है, जिससे कई राशि वालों को कार्यों में सफलता और लाभ के संकेत मिल रहे हैं। मेष राशि – आज चंद्रमा और केतु की युति प्रतिकूल असर डाल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और मानसिक तनाव से बचें। किसी महत्वपूर्ण काम में रुकावट आ सकती है। सरकारी कामों में संयम और धैर्य की आवश्यकता है। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। दोस्तों और सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाए रखें। वृषभ राशि – आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। व्यापार में मुनाफा होगा और आमदनी में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, विशेषकर पिता से। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ संभव है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि – धैर्य और समझदारी से काम लें। अनचाहे खर्चों पर नियंत्रण रखें। कुछ लंबित बिल चुकाने पड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर सहयोगियों को मदद की आवश्यकता हो सकती है। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी संभव है। कर्क राशि – चंद्रमा का गोचर धन लाभ के संकेत दे रहा है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सिंह राशि – धार्मिक कार्यों में भागीदारी संभव है। भावुकता से बचें और मदद सोच-समझकर करें। तकनीकी और नया काम करने का अवसर मिलेगा। बिजनेस में लाभ के संकेत हैं। कन्या राशि – आज खर्च अधिक हो सकता है। पेंडिंग बिल और अनपेक्षित खर्च परेशान कर सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। लव लाइफ में सुधार होगा और प्रेमी से मतभेद दूर होंगे। सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। तुला राशि – दिन अनुकूल और लाभदायक रहेगा। सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। फैशन और रेडीमेड वस्त्र कारोबारियों को विशेष लाभ होगा। रचनात्मकता और व्यवहारिकता का लाभ उठाएंगे। वृश्चिक राशि – राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। यात्रा लाभदायक होगी और निवेश के लिए दिन अच्छा है। धनु राशि – करियर में अवसर मिलेगा और आर्थिक समस्याओं का समाधान संभव है। मित्रों और परिचितों से सहयोग मिलेगा। खानपान और वाणिज्य से जुड़े व्यवसायियों को लाभ मिलेगा। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। मकर राशि – प्रभाव और यश में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। व्यापार में लाभ और यात्रा के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। कुंभ राशि – मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। निर्णय सोच-समझकर लें, जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी सहायता मिल सकती है। मीन राशि – आर्थिक लाभ के संकेत हैं लेकिन मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। घरेलू सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी होगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।   आज का राशिफल 3 जून 2025: वृषभ, तुला और मकर राशि को मिलेगा अमला योग का लाभ, दिन रहेगा शुभ और मंगलकारी – Today horoscope 3 june 2025: Taurus, libra and capricorn will get the benefit of amala yoga, the day will be auspicious and favorable

आज का राशिफल 3 जून 2025: वृषभ, तुला और मकर राशि को मिलेगा अमला योग का लाभ, दिन रहेगा शुभ और मंगलकारी – Today horoscope 3 june 2025: Taurus, libra and capricorn will get the benefit of amala yoga, the day will be auspicious and favorable Read More »

सरकारी आईटीआई मेहर चंद जालंधर में एनसीसी कैडेट्स ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास - NCC cadets conducted mock drill at government ITI mehar chand jalandhar

सरकारी आईटीआई मेहर चंद जालंधर में एनसीसी कैडेट्स ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास – NCC cadets conducted mock drill at government ITI mehar chand jalandhar

जालंधर, संदीप – भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन शील्ड के अंतर्गत सीमावर्ती इलाकों में नागरिकों को जागरूक करने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करने की दिशा में जालंधर के सरकारी आईटीआई मेहरचंद में एक प्रभावशाली मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल डीजीएनसीसी, नई दिल्ली और कर्नल विनोद जोशी, कमांडिंग अफसर, 2 पंजाब बटालियन एनसीसी, जालंधर के निर्देशों पर लेफ्टिनेंट कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। इसमें डीएवी कॉलेज और डेवीएट कॉलेज, जालंधर के एनसीसी कैडेट्स ने भी भाग लिया। लेफ्टिनेंट कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस मॉक ड्रिल में कुल 52 एनसीसी कैडेट्स को आपातकाल या युद्ध जैसी विकट परिस्थितियों में घायलों को रेस्क्यू करने और प्राथमिक चिकित्सा देने की विशेष ट्रेनिंग दी गई। कैडेट्स ने ड्रिल को पूर्ण समर्पण और गंभीरता के साथ पूरा किया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वे किसी भी आपदा या संकट का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने ऑपरेशन शील्ड के अंतर्गत जालंधर सहित पंजाब के सीमावर्ती जिलों को सिविल डिफेंस जिला घोषित किया है, ताकि सेना और नागरिक प्रशासन के बीच समन्वय बेहतर हो सके और किसी भी संभावित खतरे से कुशलतापूर्वक निपटा जा सके। उल्लेखनीय है कि 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत भी इसी तरह की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था, जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने अहम भूमिका निभाई थी। इस तरह के आयोजन न केवल युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हैं, बल्कि समाज को आपदा प्रबंधन के लिए भी मजबूत बनाते हैं। इस मॉक ड्रिल को सफल बनाने में कॉलेज के प्रिंसिपल श्री जसमिंदर सिंह, लेफ्टिनेंट जसविंदर ढिल्लों, सीटीओ सुनील ठाकुर, नायब सूबेदार कुलदीप सिंह, हवलदार सुमित राणा और अन्य शिक्षकों का अहम योगदान रहा।   सरकारी आईटीआई मेहर चंद जालंधर में एनसीसी कैडेट्स ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास – NCC cadets conducted mock drill at government ITI mehar chand jalandhar

सरकारी आईटीआई मेहर चंद जालंधर में एनसीसी कैडेट्स ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास – NCC cadets conducted mock drill at government ITI mehar chand jalandhar Read More »