
1 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार आज चंद्रमा दिन के पहले भाग में मेष राशि में रहते हुए सुनफा योग बनाएंगे, जबकि दूसरे भाग में वृषभ राशि में प्रवेश कर गुरु के साथ युति करेंगे, जिससे शुभ योग का निर्माण होगा। ऐसे में वृषभ, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल रहेगा। आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन।
मेष राशि –
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन धन लाभ का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। मकान या वाहन खरीदने का योग बन सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
वृषभ राशि –
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। वाणी में मधुरता बनाए रखें। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी और पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन राशि –
मिथुन राशि वालों को आज व्यापार में फायदा मिलेगा। योजनाओं में प्रगति होगी और धन लाभ के मौके मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। प्रेम जीवन शानदार रहेगा। हालांकि, जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
कर्क राशि –
कर्क राशि वालों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा लाभकारी रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा और व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। झगड़े और विवाद से बचें।
सिंह राशि –
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार में तनाव हो सकता है। धैर्य बनाए रखें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में हालात सामान्य रहेंगे। रुके हुए काम पूरे होने से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
कन्या राशि –
कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। व्यापार में नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। किसी मित्र के घर जाने का प्लान बन सकता है।
तुला राशि –
तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। मित्रों से मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में खुशियां रहेंगी। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। कारोबार में मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विरोधियों पर जीत मिलेगी।
धनु राशि –
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी। परिवार में मतभेद हो सकता है, संयम बनाए रखें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकता है।
मकर राशि –
मकर राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। प्रॉपर्टी में लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। कारोबार में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
कुंभ राशि –
कुंभ राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों की किस्मत चमकेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
मीन राशि –
मीन राशि वालों के लिए दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं फायदेमंद साबित होंगी।
आज का राशिफल 1 अप्रैल 2025: नवरात्रि के तीसरे दिन सुनफा और शुभ योग से वृषभ, कुंभ और मीन राशि वालों को होगी अच्छी आय, जाने आज का राशिफल – Today horoscope 1 april 2025: Taurus, aquarius and pisces people will have good income due to sunfa and shubh yoga on the third day of navratri, know today horoscope