
8 मई का राशिफल वृषभ, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। इसका मुख्य कारण यह है कि आज चंद्रमा का गोचर दिन भर कन्या राशि में रहेगा। साथ ही, चंद्रमा से सप्तम भाव में शुक्र मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि चंद्रमा से अष्टम भाव में सूर्य और बुध की युति बन रही है, जिससे बुधादित्य योग और चंद्राधियोग का संयोग बन रहा है। इन ग्रहों की चाल और योगों के कारण आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए विशेष प्रभाव लेकर आ सकता है।
मेष राशि –
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार में भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। कार्य में भाग्य का साथ मिलेगा।
वृषभ राशि –
पारिवारिक क्लेश उत्पन्न हो सकता है, लेकिन पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। ससुराल पक्ष से रिश्ते बेहतर होंगे। धैर्य रखें और भावनाओं को नियंत्रित करें।
मिथुन राशि –
कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आवश्यक खर्च होंगे, लेकिन साझेदारी में लाभ के योग हैं।
कर्क राशि –
स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर नाक, कान, गले की समस्याओं से सावधान रहें। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
सिंह राशि –
आत्मविश्वास बढ़ेगा और तरक्की के संकेत हैं। परिवार में नया कारोबार शुरू करने के लिए दिन शुभ है। बच्चों से संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है।
कन्या राशि –
आज का दिन मनोरंजक और सुखद रहेगा। कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का लाभ मिलेगा। वैवाहिक संबंध मधुर बने रहेंगे। अचानक यात्रा का योग है।
तुला राशि –
आर्थिक रूप से दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नए दोस्त बन सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलता का दिन है।
वृश्चिक राशि –
धन निवेश से लाभ के योग हैं। रमणीय स्थान पर यात्रा का आयोजन हो सकता है। स्त्री वर्ग से लाभ मिलेगा। सरकारी कामों में परेशानी हो सकती है, सतर्क रहें।
धनु राशि –
पारिवारिक जीवन में सहयोग की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। घरेलू जरूरतों की खरीदारी कर सकते हैं। बिजनेस में कमाई अच्छी रहेगी।
मकर राशि –
मेहनत और लगन से लाभ प्राप्त होगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव दूर हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कुंभ राशि –
नए और रोमांचक काम करने का मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। पुराने मित्र से सहयोग मिल सकता है। यात्रा का योग है।
मीन राशि –
करियर और कामकाज में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
8 मई 2025 का राशिफल: वृषभ, कर्क और कन्या राशि को चंद्राधियोग का मिलेगा लाभ, जानें आज का राशिफल –
Horoscope of 8 may 2025: Taurus, cancer and virgo will get the benefit of chandradhi yog, know today horoscope