
1 जून 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की चाल और चंद्रमा के गोचर से वसुमान योग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए अत्यंत शुभ संकेत दे रहा है। खासतौर से वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों को आज के दिन आर्थिक और पारिवारिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आइए जानते हैं रविवार, 1 जून को आपका राशिफल क्या कहता है।
मेष राशि –
आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको तले-भुने भोजन से बचना चाहिए। घर में किसी महंगी चीज की खरीदारी संभव है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में दोपहर के बाद लाभ होगा।
वृषभ राशि –
आज का दिन रोमांटिक रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक माहौल सुकूनदायक रहेगा। होटल व यात्रा से जुड़े व्यवसायियों को फायदा होगा।
मिथुन राशि –
दिन की शुरुआत कुछ तनाव के साथ हो सकती है। मित्रों की मदद करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है, लेकिन व्यापार में लाभ सीमित रहेगा।
कर्क राशि –
आज आपको कोई महत्वपूर्ण यात्रा करनी पड़ सकती है। पिता का मार्गदर्शन मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें और खान-पान में संयम बरतें।
सिंह राशि –
दिन मिश्रित रहेगा। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं लेकिन आप हालात पर काबू पा लेंगे। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कन्या राशि-
चंद्रमा का गोचर आपको ऊर्जा देगा। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी लेकिन आप जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। निवेश के लिए दिन अच्छा है। माता-पिता से तालमेल बनाए रखें।
तुला राशि –
आज का दिन खर्चीला रहेगा। किसी प्रियजन के स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रुचिकर भोजन मिलेगा।
वृश्चिक राशि –
मिलाजुला दिन रहेगा। व्यापार में मनचाहा लाभ नहीं मिलेगा। किसी प्रतियोगिता का परिणाम सुखद हो सकता है। किसी मित्र से मुलाकात संभव है।
धनु राशि –
आप दान-पुण्य में भाग लेंगे। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाएं। प्रेम संबंधों में बहस से बचें। व्यापार में किसी पर अधिक भरोसा न करें।
मकर राशि –
सूर्यदेव की कृपा से पुराने संकट दूर होंगे। परिवार में शुभ कार्य हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
कुंभ राशि –
आज उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। व्यापार में बड़ा मुनाफा हो सकता है। कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से संबंधों में सतर्कता बरतें।
मीन राशि –
शनि की दृष्टि से मानसिक दबाव रह सकता है। ध्यान और संयम से दिन बेहतर बनाएं। परिवार के साथ समय बिताएं और बाहरी खानपान से बचें। तीर्थ यात्रा संभव है।
आज का राशिफल 1 जून 2025: वृषभ, कन्या और मकर राशि के लिए शुभ दिन, वसुमान योग से मिलेगा लाभ –
Today horoscope 1 june 2025: Auspicious day for taurus, virgo and capricorn, will get benefit from vasumana yoga