JPB NEWS 24

Headlines
आज का राशिफल 7 जून 2025: वृषभ, कर्क और कुंभ राशि के लिए रहेगा शुभ, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल - Today horoscope 7 june 2025: It will be auspicious for taurus, cancer and aquarius, know the horoscope of all zodiac signs from aries to pisces

आज का राशिफल 7 जून 2025: वृषभ, कर्क और कुंभ राशि के लिए रहेगा शुभ, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल – Today horoscope 7 june 2025: It will be auspicious for taurus, cancer and aquarius, know the horoscope of all zodiac signs from aries to pisces

7 जून का दिन वृषभ, कर्क और कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ और मंगलकारी साबित हो सकता है। चंद्रमा का गोचर पूरे दिन और रात तुला राशि में रहेगा। इसके साथ ही चंद्रमा और शुक्र के बीच समसप्तक योग व चंद्राधियोग का उत्तम संयोग बन रहा है। आज चित्रा नक्षत्र भी प्रभाव में रहेगा, जिससे सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ सकते हैं। आइए जानें आज मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल और क्या रहेगा दिनभर का प्रभाव।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

मेष राशि –

आज आपको आर्थिक लाभ के कई मौके मिल सकते हैं। आमदनी और खर्चों में संतुलन बनाए रखें। ऑफिस में सीनियर से अनबन की स्थिति बन सकती है। धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है।

वृषभ राशि –

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। सकारात्मक माहौल रहेगा। परिवार में किसी पार्टी या आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं।

मिथुन राशि –

नई नौकरी या संतान से जुड़ी अच्छी खबर घर का माहौल खुशनुमा बना सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी की गलत सलाह से बचें और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें।

कर्क राशि –

आज कार्यस्थल पर कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लें। पुराने झगड़े खत्म हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है।

सिंह राशि –

भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन आपके प्रयासों की सराहना होगी। किसी कानूनी मामले में राहत मिल सकती है। विद्यार्थी सफलता पा सकते हैं।

कन्या राशि –

वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। किसी परिजन की तबीयत बिगड़ सकती है। दान-पुण्य और आध्यात्मिक कार्यों से मानसिक संतुलन बनाए रखें।

तुला राशि –

दिन हंसी-खुशी से बीतेगा लेकिन काम में लापरवाही न बरतें। प्रमोशन के साथ ट्रांसफर हो सकता है। पैसों के मामलों में सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि –

लाभदायक दिन रहेगा। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन आप उन्हें सफलता से निभाएंगे। संतान की पढ़ाई से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

धनु राशि –

रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। घरेलू तनाव को लेकर सजग रहें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। खानपान पर विशेष ध्यान दें।

मकर राशि –

मिश्रित फलदायी दिन रहेगा। जरूरी सामान की खरीदारी संभव है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत बढ़ानी होगी।

कुंभ राशि –

रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार चुकाने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा।

मीन राशि –

आज का दिन सामान्य रहेगा। बजट बनाकर चलना जरूरी होगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। जीवनसाथी से संवाद में संयम रखें।

 

आज का राशिफल 7 जून 2025: वृषभ, कर्क और कुंभ राशि के लिए रहेगा शुभ, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल –

Today horoscope 7 june 2025: It will be auspicious for taurus, cancer and aquarius, know the horoscope of all zodiac signs from aries to pisces