JPB NEWS 24

Headlines
14 जून 2025 का राशिफल: वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए भाग्यशाली दिन, भद्र राजयोग देगा लाभ - Horoscope of 14 june 2025: Lucky day for taurus, gemini and libra, bhadra rajyog will give benefits

14 जून 2025 का राशिफल: वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए भाग्यशाली दिन, भद्र राजयोग देगा लाभ – Horoscope of 14 june 2025: Lucky day for taurus, gemini and libra, bhadra rajyog will give benefits

14 जून 2025 का राशिफल वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए खास रूप से लाभदायक हो सकता है। चंद्रमा आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से मकर राशि में गोचर करेगा, साथ ही शुक्र चंद्रमा से चतुर्थ भाव में, सूर्य पंचम भाव में रहेगा। इसके अलावा गुरु और बुध की युति मिथुन राशि में होने के साथ बुध भद्र राजयोग बना रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

मेष राशि –

करियर की उलझनों से छुटकारा मिलेगा। परिवार का सहयोग और विश्वास मिलेगा। कार्यस्थल पर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। लव लाइफ में सकारात्मकता रहेगी।

वृषभ राशि –

परिवार के साथ आनंददायक समय बितेगा। पेंडिंग कार्य पूर्ण होंगे और उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।

मिथुन राशि –

अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी, खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। प्रबंधन क्षमता से लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि –

अचानक लाभ के संकेत हैं। तकनीकी और नेटवर्किंग क्षेत्र के लोगों को मुनाफा होगा। पुराने संपर्क लाभ देंगे, लेकिन संपत्ति से जुड़े मामलों में सतर्क रहें।

सिंह राशि –

धन लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा, पर जीवनसाथी से बहस की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

कन्या राशि  –

विरोधियों से सतर्क रहें। व्यवसायिक डील सावधानी से करें। तकनीकी और अकाउंटिंग क्षेत्र में लाभ संभव है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा।

तुला राशि  –

मान-सम्मान और लाभ की प्राप्ति होगी। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। छात्रों को मानसिक राहत मिलेगी। लव लाइफ में रोमांस रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि –

संतान से शुभ समाचार मिलेगा। नए वाहन की खरीद संभव है। घर के बड़े सदस्य से स्नेह मिलेगा। पारिवारिक यात्रा के योग बन सकते हैं।

धनु राशि –

पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा। दबी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से मान-सम्मान मिलेगा। जोखिम भरे कार्यों से बचें।

मकर राशि –

अटका हुआ कार्य पूर्ण होगा। भूमि या भवन से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा।

कुंभ राशि –

नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। बच्चों से शुभ समाचार मिलेगा। कला और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता संभव है। जल्दबाज़ी में आर्थिक निर्णय न लें।

मीन राशि –

दिन मिश्रित रहेगा। लाभ और खर्च दोनों की संभावना है। विरोधियों से सावधान रहें। यात्रा के योग हैं। घर के बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें।

 

14 जून 2025 का राशिफल: वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए भाग्यशाली दिन, भद्र राजयोग देगा लाभ –

Horoscope of 14 june 2025: Lucky day for taurus, gemini and libra, bhadra rajyog will give benefits