
16 जून 2025 का दिन कई राशियों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर मकर से कुंभ राशि में हो रहा है, जो मिथुन राशि में स्थित गुरु के साथ मिलकर नवम-पंचम राजयोग बना रहा है। साथ ही सूर्य और बुध के मध्य बुधादित्य योग भी बन रहा है, जिससे व्यापार, करियर, निवेश और संबंधों में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। विशेष रूप से मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को आज किस्मत का साथ मिलेगा।
मेष राशि –
आज करियर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रॉपर्टी डील या निवेश से पहले विचार जरूर करें। नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभकारी हो सकता है। व्यवसाय में जल्दबाजी हानिकारक हो सकती है।
वृषभ राशि –
आपका कार्यस्थल पर प्रदर्शन बेहतर रहेगा। पुराने मित्र या संपर्क आपके लिए नौकरी या व्यापार में अवसर ला सकते हैं। लक्ष्य के प्रति समर्पण बना रहेगा।
मिथुन राशि –
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और पुराने मित्र से मिलना फायदेमंद साबित होगा। पारिवारिक सलाह और अनुभव से निर्णय लें।
कर्क राशि –
धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पढ़ाई और रचनात्मक गतिविधियों में सफलता मिलेगी। किसी इच्छा की पूर्ति होने पर परिवार संग छोटा आयोजन संभव है।
सिंह राशि –
आज जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाएं। अनुशासन और सतर्कता से काम लें। लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। सीनियर से टकराव से बचें।
कन्या राशि –
आज किसी अचानक यात्रा से लाभ होगा। नई प्रॉपर्टी या बिज़नेस डील संभव है। साझेदारी में काम शुरू करने से फायदा होगा। उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि –
आज कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौती रह सकती है। शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। मधुर वाणी से संबंध मजबूत होंगे। साझेदारी में लाभ के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि –
ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। करियर में पदोन्नति या नया अवसर मिल सकता है। दोस्तों और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
धनु राशि –
आज जरूरी कार्यों को नजरअंदाज न करें। अनुभव और विचारों की सराहना होगी। उच्च शिक्षा और विदेश व्यापार से जुड़े अवसर मिल सकते हैं।
मकर राशि –
सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ गलतफहमियां दूर होंगी।
कुंभ राशि –
आज पुराने निवेश से फायदा होगा। हालांकि, ऑफिस में सावधानी जरूरी है। परिवार में कोई शुभ समाचार, जैसे विवाह तय होना संभव है।
मीन राशि –
आज आपका आत्मविश्वास उच्च स्तर पर रहेगा। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। व्यवहार कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। विदेश से पढ़ाई का अवसर बन सकता है।
आज का राशिफल 16 जून 2025: मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि के लिए बन रहा है भाग्य का प्रबल योग, जानें सभी राशियों राशिफल –
Today horoscope 16 june 2025: There is a strong possibility of luck for gemini, virgo and scorpio, know the horoscope of all zodiac signs