JPB NEWS 24

Headlines
भ्रष्टाचार मामले में ACB के सामने पेश हुए AAP नेता सत्येंद्र जैन, बीजेपी पर किया जोरदार हमला, जानें पूरा मामला - AAP leader satyendra jain appeared before ACB in corruption case, made a strong attack on BJP, know the whole matter

भ्रष्टाचार मामले में ACB के सामने पेश हुए AAP नेता सत्येंद्र जैन, बीजेपी पर किया जोरदार हमला, जानें पूरा मामला – AAP leader satyendra jain appeared before ACB in corruption case, made a strong attack on BJP, know the whole matter

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन शुक्रवार, 6 जून 2025 को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्यालय में पेश हुए। उन्हें यह समन दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार के मामले में भेजा गया था।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

ACB के सामने पेश होने से पहले सत्येंद्र जैन ने मीडिया से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा AAP सरकार ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार सिर्फ राजनीतिक नौटंकी कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटकाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई कर रही है। ACB द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, दिल्ली सरकार के स्कूलों में 12,000 से अधिक कक्षाओं के निर्माण में करीब 2,000 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। इसके तहत सत्येंद्र जैन को 6 जून को ACB के सामने पेश होने का आदेश दिया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 9 जून 2025 को तलब किया गया है।

सत्येंद्र जैन ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा भाजपा वाले कहते थे कि सड़कों पर कुत्ते घूमते हैं, लेकिन हम सड़कें साफ करेंगे। अब उन्हें वही करना चाहिए, लेकिन वे सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी स्कूलों को बदनाम किया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि मनीष सिसोदिया ने शिक्षा के क्षेत्र में जो क्रांति की थी, उसी को निशाना बनाकर यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई की जा रही है।

 

भ्रष्टाचार मामले में ACB के सामने पेश हुए AAP नेता सत्येंद्र जैन, बीजेपी पर किया जोरदार हमला, जानें पूरा मामला –

AAP leader satyendra jain appeared before ACB in corruption case, made a strong attack on BJP, know the whole matter