JPB NEWS 24

Headlines

Author name: News Desk

प्रधानमंत्री मोदी बिहार में करेंगे ₹48,520 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन - PM modi to inaugurate development projects worth ₹48,520 crore in bihar

प्रधानमंत्री मोदी बिहार में करेंगे ₹48,520 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन – PM modi to inaugurate development projects worth ₹48,520 crore in bihar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह दौरा आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री गुरुवार को पटना पहुंचे और वहां से शुरू हुए दो दिवसीय दौरे में उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर रोड शो किया और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उनके इस दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। प्रधानमंत्री औरंगाबाद जिले में 29,930 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली नबीनगर सुपर थर्मल पावर परियोजना (चरण-II) की नींव रखेंगे। यह प्रोजेक्ट बिहार समेत पूरे पूर्वी भारत को ऊर्जा सुरक्षा प्रदान करेगा और औद्योगिक विकास व रोजगार के नए अवसरों को जन्म देगा। प्रधानमंत्री बिहार में एनएच-119ए (पटना-आरा-सासाराम) को चार लेन और वाराणसी-रांची-कोलकाता राजमार्ग (एनएच-319बी) तथा रामनगर-कच्ची दरगाह खंड (एनएच-119डी) को छह लेन का बनाने की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके अतिरिक्त, बक्सर और भरौली के बीच एक नए गंगा पुल का भी निर्माण प्रस्तावित है। वह एनएच-22 के पटना-गया डोभी खंड को चार लेन का बनाने (लागत ₹5,520 करोड़) और गोपालगंज शहर में एलिवेटेड हाईवे के विकास का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री सोन नगर-मोहम्मद गंज के बीच तीसरी रेल लाइन (लागत ₹1,330 करोड़) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। गुरुवार को प्रधानमंत्री ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन (लागत ₹1,200 करोड़) का उद्घाटन किया और बिहटा एयरपोर्ट पर सिविल एन्क्लेव (लागत ₹1,410 करोड़) की आधारशिला रखी। इससे राज्य में हवाई संपर्क और यात्री सुविधाएं बेहतर होंगी। भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा बिहार के लिए ऐतिहासिक है और इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक प्रधानमंत्री का रोड शो आयोजित हुआ, जिसे देखने हजारों लोग सड़कों और छतों पर उमड़ पड़े। प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं को आगामी विधानसभा चुनावों में जीत का मंत्र भी दिया और देर शाम उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके बेटे के विवाह समारोह के दौरान की गई मुलाकात को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अविस्मरणीय क्षण बताया।   प्रधानमंत्री मोदी बिहार में करेंगे ₹48,520 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन – PM modi to inaugurate development projects worth ₹48,520 crore in bihar

प्रधानमंत्री मोदी बिहार में करेंगे ₹48,520 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन – PM modi to inaugurate development projects worth ₹48,520 crore in bihar Read More »

आज का राशिफल 30 मई 2025: गजकेसरी और लक्ष्मी योग का प्रभाव, मेष, मिथुन और धनु राशि को मिलेगा लाभ, जानिए सभी राशियों का राशिफल - Today horoscope 30 may 2025: Effect of gajakesari and lakshmi yoga, aries, gemini and sagittarius will get benefit, know the horoscope of all zodiac signs

आज का राशिफल 30 मई 2025: गजकेसरी और लक्ष्मी योग का प्रभाव, मेष, मिथुन और धनु राशि को मिलेगा लाभ, जानिए सभी राशियों का राशिफल – Today horoscope 30 may 2025: Effect of gajakesari and lakshmi yoga, aries, gemini and sagittarius will get benefit, know the horoscope of all zodiac signs

30 मई 2025 का राशिफल बताता है कि आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से कई शुभ योग लेकर आया है। पंचांग की गणना के अनुसार चंद्रमा आज मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। सुबह गजकेसरी योग और शाम को लक्ष्मी योग का निर्माण होगा। ऐसे में यह दिन मेष, मिथुन और धनु राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। जानिए आज मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन। मेष राशि – आज का दिन अनुकूल और सकारात्मक रहेगा। पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में पुराने अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके शत्रु भी आपके काम की सराहना करेंगे। शाम तक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। वृषभ राशि – आज खर्चों की अधिकता रहेगी लेकिन व्यापार में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। घरेलू जरूरतों के साथ कुछ अनचाहे खर्चों से सामना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीति सफल होगी। परिवार में कोई मेहमान आ सकता है। मिथुन राशि – ग्रहों की स्थिति आज लाभदायक है। नया काम शुरू करने का भी योग है। व्यापार में लाभ मिलेगा। बच्चों की संगति और शिक्षा पर ध्यान दें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा, माता का सहयोग मिलेगा। कर्क राशि – मिश्रित परिणामों वाला दिन रहेगा। भावुकता और निर्णय की कमी से नुकसान हो सकता है। फंसा हुआ पैसा मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। खानपान में सावधानी रखें। सिंह राशि – दिन भर काम में व्यस्तता रहेगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे और यात्रा टल सकती है। हालांकि मित्रों से सहायता मिल सकती है। कन्या राशि – आज नया कार्य शुरू करने का अच्छा दिन है। सेहत पर ध्यान दें और हाइड्रेशन बनाए रखें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। आय में वृद्धि संभव है। तुला राशि – दिन सुखद रहेगा। भाग्य मेहनत से साथ देगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। पारिवारिक यात्रा का योग है। किसी उत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। वृश्चिक राशि – सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीतिक और रियल एस्टेट क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन उत्तम है। दीर्घकालिक निवेश से लाभ मिलेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। धनु राशि – आज आपको तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष से सहयोग और लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ संभव है। मकर राशि – परिश्रम से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा संभव है। घरेलू जीवन संतुलित रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कुंभ राशि – ग्रहों की शुभ स्थिति से लाभ होगा। बिजनेस विस्तार का योग है। नौकरी में बदलाव के प्रयास सफल होंगे। अहंकार और कटु वाणी से बचें। मीन राशि – पारिवारिक उलझनों से मानसिक तनाव हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद की आशंका है, इसलिए संवाद में संयम बरतें। कोई पुरानी समस्या हल हो सकती है।   आज का राशिफल 30 मई 2025: गजकेसरी और लक्ष्मी योग का प्रभाव, मेष, मिथुन और धनु राशि को मिलेगा लाभ, जानिए सभी राशियों का राशिफल – Today horoscope 30 may 2025: Effect of gajakesari and lakshmi yoga, aries, gemini and sagittarius will get benefit, know the horoscope of all zodiac signs

आज का राशिफल 30 मई 2025: गजकेसरी और लक्ष्मी योग का प्रभाव, मेष, मिथुन और धनु राशि को मिलेगा लाभ, जानिए सभी राशियों का राशिफल – Today horoscope 30 may 2025: Effect of gajakesari and lakshmi yoga, aries, gemini and sagittarius will get benefit, know the horoscope of all zodiac signs Read More »

आज का राशिफल 30 मई 2025: गजकेसरी और लक्ष्मी योग का प्रभाव, मेष, मिथुन और धनु राशि को मिलेगा लाभ, जानिए सभी राशियों का राशिफल - Today horoscope 30 may 2025: Effect of gajakesari and lakshmi yoga, aries, gemini and sagittarius will get benefit, know the horoscope of all zodiac signs

आज का राशिफल 29 मई 2025: मिथुन, कन्या और मकर राशि को मिल सकता है शुभ योग का लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल – Today horoscope 29 may 2025: Gemini, virgo and capricorn can get the benefit of auspicious yoga, know the horoscope of all zodiac signs

29 मई 2025 को चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में हो रहा है। इसके साथ ही गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। वहीं सूर्य और बुध की युति भी द्वादश भाव में बनने से कुछ खास राशियों को शुभ फल प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं आज मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा। मेष राशि – मेष राशि वालों को आज वित्तीय मामलों में संयम बरतना होगा। शत्रु और विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और खानपान पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक विवादों से बचें। वृषभ राशि – वृषभ राशि के लिए आज आर्थिक दृष्टि से अनुकूल दिन है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी। संपत्ति खरीदने या बेचने से पहले सभी कानूनी पहलुओं की जांच करें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों को आज करियर में नई संभावनाएं मिल सकती हैं। अतिरिक्त आय के स्रोत खुलेंगे। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा और संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कर्क राशि – आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में तरक्की मिल सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परिणाम में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों को आज आर्थिक और सामाजिक रूप से लाभ मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों को मानसम्मान मिल सकता है। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। कन्या राशि – कन्या राशि के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में दक्षता दिखाने का मौका मिलेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। तुला राशि – तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। खानपान में संयम बरतें। वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। दूसरों के मामलों में दखल न दें। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। बच्चों से खुशखबरी मिल सकती है। धनु राशि – धनु राशि के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सराहना मिलेगी। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। नया वाहन या घरेलू सुविधा का योग बन सकता है। मकर राशि – मकर राशि वालों को करियर में नई दिशा मिल सकती है। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार के साथ यात्रा का योग बन रहा है। निवेश से लाभ हो सकता है। तकनीकी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कुंभ राशि – व्यापार में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप सफल रहेंगे। सेहत में सुधार होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। मीन राशि – मीन राशि के लिए दिन शुभ रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक मतभेद सुलझेंगे और लाभदायक यात्राओं का योग है।   आज का राशिफल 29 मई 2025: मिथुन, कन्या और मकर राशि को मिल सकता है शुभ योग का लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल – Today horoscope 29 may 2025: Gemini, virgo and capricorn can get the benefit of auspicious yoga, know the horoscope of all zodiac signs

आज का राशिफल 29 मई 2025: मिथुन, कन्या और मकर राशि को मिल सकता है शुभ योग का लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल – Today horoscope 29 may 2025: Gemini, virgo and capricorn can get the benefit of auspicious yoga, know the horoscope of all zodiac signs Read More »

Commissionerate police jalandhar intensifies “war on drugs” by focusing on rehabilitation

ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਪੁਨਰਵਾਸ ‘ਤੇ ਧਿਆਨ ਕੇਂਦਰਿਤ ਕਰਕੇ “ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆ ਵਿਰੁੱਧ” ਨੂੰ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਕੀਤਾ

ਜਲੰਧਰ, 28 ਮਈ, ਸੰਦੀਪ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੇ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦ੍ਰਿਸ਼ਟੀਕੋਣ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਵਧਾਉਂਦੇ ਹੋਏ, ਅਤੇ ਚੱਲ ਰਹੀ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਮੁਹਿੰਮ “ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆ ਵਿਰੁੱਧ” ਦੇ ਤਹਿਤ, ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ – ਸਿਰਫ਼ ਇੱਕ ਹਫ਼ਤੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਪ੍ਰਭਾਵ ਪਾਇਆ। ਨਸ਼ਿਆਂ ਨੂੰ ਜੜ੍ਹ ਤੋਂ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਆਪਣੀ ਅਟੱਲ ਵਚਨਬੱਧਤਾ ਦਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 33 ਮੁਕੱਦਮੇ * ਦਰਜ ਕੀਤੇ *58 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ, ਅਤੇ 20 ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਮੁੜ ਵਸੇਬੇ ਲਈ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਉਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਇਆ – ਜੋ ਕਿ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਅਤੇ ਰਿਕਵਰੀ ਦੋਵਾਂ ‘ਤੇ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਧਿਆਨ ਕੇਂਦਰਿਤ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ, ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ, ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਧਨਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਆਪਣੀ ਵਿਆਪਕ ਜੰਗ ਨੂੰ ਤੇਜ਼ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ, ਅਪਰਾਧੀਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਹਮਦਰਦੀ ਭਰੇ ਪੁਨਰਵਾਸ ਪਹਿਲਕਦਮੀਆਂ ਨੂੰ ਜੋੜਦੀ ਹੈ। ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰ ਖੇਤਰ ਅਧੀਨ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਣਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕਈ ਤਾਲਮੇਲ ਵਾਲੀਆਂ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਦੇ ਨਤੀਜੇ ਵਜੋਂ ਇਹ ਨਤੀਜੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਏ ਹਨ: 33 ਮੁਕੱਦਮੇ ਦਰਜ 45 ਮੁਲਜ਼ਮ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਐਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐਸ ਐਕਟ ਦੀ ਧਾਰਾ 64-ਏ ਤਹਿਤ 10 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਇਲਾਜ ਲਈ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ 3 ਭਗੌੜੇ ਅਪਰਾਧੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ, ਇਨ੍ਹਾਂ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਦੌਰਾਨ ਵੱਡੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥ ਅਤੇ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਵਸਤੂਆਂ ਜ਼ਬਤ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹਨ: 13.675 ਕਿਲੋਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ 1,450 ਨਸ਼ੀਲੇ ਕੈਪਸੂਲ 335 ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ 2 ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਪਿਸਤੌਲ 4 ਕਾਰਾਂ 2 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਇਹ ਨਤੀਜੇ ਪੁਲਿਸ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਦੋਹਰੇ ਦ੍ਰਿਸ਼ਟੀਕੋਣ ਨੂੰ ਉਜਾਗਰ ਕਰਦੇ ਹਨ – ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੇ ਨੈੱਟਵਰਕ ਨੂੰ ਕੁਚਲਣਾ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇੜੀਆਂ ਨੂੰ ਠੀਕ ਹੋਣ ਦਾ ਮੌਕਾ ਦੇਣਾ। ਸੀ.ਪੀ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖ਼ਤਰੇ ਨੂੰ ਜੜ੍ਹ ਤੋਂ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਦ੍ਰਿੜ ਹੈ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਖ਼ਤੀ ਨਾਲ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਅਤੇ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਮੁੜ ਵਸੇਬੇ ‘ਤੇ ਦੋਹਰਾ ਧਿਆਨ ਕੇਂਦਰਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਰਿਕਵਰੀ ਦੀ ਮਹੱਤਤਾ ‘ਤੇ ਜ਼ੋਰ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 12 ਨਸ਼ੇੜੀਆਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ, ਜਦੋਂ ਕਿ 8 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਸਟ੍ਰਕਚਰਡ ਰਿਕਵਰੀ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਲਈ ਓਏਟੀ (ਓਪੀਓਇਡ ਐਗੋਨਿਸਟ ਥੈਰੇਪੀ) ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਇੱਕ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਵਿਕਾਸ ਵੀ ਸਾਂਝਾ ਕੀਤਾ – 25 ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੇ ਡਰੱਗ ਨੈੱਟਵਰਕ ਤੋਂ ਮੁਕਤ ਹੋਣ ਅਤੇ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਵਪਾਰ ਨੂੰ ਪਿੱਛੇ ਛੱਡਣ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਹੈ।

ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਪੁਨਰਵਾਸ ‘ਤੇ ਧਿਆਨ ਕੇਂਦਰਿਤ ਕਰਕੇ “ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆ ਵਿਰੁੱਧ” ਨੂੰ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਕੀਤਾ Read More »

मणिपुर में नई सरकार बनाने के लिए 44 विधायक तैयार, राज्यपाल से मुलाकात के बाद भाजपा नेता ने किया दावा - 44 MLAs ready to form new government in manipur, claims BJP leader after meeting the governor

मणिपुर में नई सरकार बनाने के लिए 44 विधायक तैयार, राज्यपाल से मुलाकात के बाद भाजपा नेता ने किया दावा – 44 MLAs ready to form new government in manipur, claims BJP leader after meeting the governor

मणिपुर में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। भाजपा विधायक थोकचोम राधेश्याम सिंह ने बुधवार को दावा किया कि राज्य में नई सरकार गठन के लिए 44 विधायक तैयार हैं। यह बयान उन्होंने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से नौ अन्य विधायकों के साथ मुलाकात के बाद दिया। राजभवन में मुलाकात के बाद राधेश्याम सिंह ने मीडिया को बताया, लोगों की इच्छा के अनुसार 44 विधायक सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। हमने यह बात राज्यपाल को बता दी है और सरकार गठन से संबंधित संभावित समाधान पर भी चर्चा की है। सिंह के अनुसार, राज्यपाल ने विधायकों की बातों को गंभीरता से लिया है और उन्होंने लोगों के सर्वोत्तम हित में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, तो उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने जोड़ा, हमारी यह घोषणा कि हम तैयार हैं, अपने आप में सरकार बनाने के दावे के समान है। स्पीकर सत्यव्रत ने सभी 44 विधायकों से व्यक्तिगत और संयुक्त रूप से मुलाकात की है और किसी ने भी नई सरकार के गठन का विरोध नहीं किया है। गौरतलब है कि फरवरी 2025 से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है, जब मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। मई 2023 में शुरू हुए मैतेई और कुकी-ज़ो समुदायों के बीच जातीय संघर्ष को लेकर सरकार की कार्यशैली की तीखी आलोचना हुई थी, जिसके बाद राजनीतिक अस्थिरता बनी रही। वर्तमान में मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में 59 विधायक हैं (एक सीट रिक्त)। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में 32 मैतेई विधायक, 3 मणिपुरी मुस्लिम विधायक, 9 नागा विधायक कुल: 44 विधायक, वहीं कांग्रेस के पास 5 मैतेई विधायक हैं, और कुकी समुदाय के 10 विधायक हैं जिनमें से 7 भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए थे, 2 कुकी पीपुल्स अलायंस से हैं और 1 निर्दलीय हैं। यह राजनीतिक घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब मैतेई बहुल इंफाल घाटी में ग्वालताबी में सरकारी बस पर राज्य के नाम को छुपाने की घटना को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। मैतेई संगठनों ने इस पर राज्यपाल से माफ़ी, और मुख्य सचिव, डीजीपी व सुरक्षा सलाहकार के इस्तीफे की मांग की है। मई 2023 से अब तक जारी जातीय संघर्ष में 250 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। मैतेई संगठनों का कहना है कि राज्य की क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं हो सकता। वहीं कुकी-ज़ो समूह अलग प्रशासन की मांग कर रहे हैं, विशेष रूप से पहाड़ी जिलों में जहां उनकी जनसंख्या केंद्रित है। ग्वालताबी की हालिया घटना ने तनाव को फिर से भड़का दिया है, जबकि पिछले कुछ महीनों से केंद्र शासित शांति प्रयासों से हालात थोड़ा सुधरते नजर आ रहे थे।   मणिपुर में नई सरकार बनाने के लिए 44 विधायक तैयार, राज्यपाल से मुलाकात के बाद भाजपा नेता ने किया दावा – 44 MLAs ready to form new government in manipur, claims BJP leader after meeting the governor

मणिपुर में नई सरकार बनाने के लिए 44 विधायक तैयार, राज्यपाल से मुलाकात के बाद भाजपा नेता ने किया दावा – 44 MLAs ready to form new government in manipur, claims BJP leader after meeting the governor Read More »

जितेश शर्मा-दिग्वेश राठी विवाद के बाद हर्षा भोगले ने 'क्रिकेट की भावना' पर बहस को बताया निराशाजनक - After jitesh sharma-digvesh rathi controversy, Harsha bhogle calls debate on 'spirit of cricket' disappointing

जितेश शर्मा-दिग्वेश राठी विवाद के बाद हर्षा भोगले ने ‘क्रिकेट की भावना’ पर बहस को बताया निराशाजनक – After jitesh sharma-digvesh rathi controversy, Harsha bhogle calls debate on ‘spirit of cricket’ disappointing

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के एक अहम मुकाबले में एक नया हीरो मिला जितेश शर्मा। कार्यवाहक कप्तान के रूप में खेलते हुए, जितेश ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 33 गेंदों पर 85 रनों की नाबाद और विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई। इस जीत के साथ RCB ने 228 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा सिर्फ 8 गेंदें शेष रहते हासिल किया। हालांकि इस मैच में एक ऐसा क्षण आया जिसने क्रिकेट की भावना पर एक बार फिर बहस छेड़ दी। दूसरी पारी के 17वें ओवर में, LSG के स्पिनर दिग्वेश राठी ने नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रन-आउट करने का प्रयास किया। जितेश क्रीज के बाहर नजर आ रहे थे, लेकिन अंपायर ने उन्हें नॉट-आउट करार दिया। LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने भी खेल भावना दिखाते हुए अपील वापस ले ली। पंत के इस कदम की सोशल मीडिया और क्रिकेट विशेषज्ञों ने खूब सराहना की। कई प्रशंसकों ने इसे क्रिकेट की सच्ची भावना बताया। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर क्रिकेट के उस शाश्वत सवाल को जन्म दिया क्या नियमों के अनुसार आउट करना गलत है, अगर वह खेल भावना के खिलाफ जाता है? जानी-मानी क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने इस पूरी घटना पर प्रतिक्रिया दी और क्रिकेट की भावना की बहस पर अपनी निराशा व्यक्त की। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा मुझे अंपायर द्वारा अपील खारिज करने में कोई समस्या नहीं है, यदि वे मानते हैं कि नॉन-स्ट्राइकर क्रीज के अंदर था। लेकिन जब खेल भावना पर सवाल उठता है, तो मैं निराश होता हूं। आपको नियमों के अनुसार खेलना चाहिए। हर्षा के मुताबिक, नॉन-स्ट्राइकर रन-आउट क्रिकेट के नियमों में वैध है और इसे किसी भी अन्य आउट की तरह ही देखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नियम के तहत आउट को खेल भावना के खिलाफ मानना उचित नहीं है।   जितेश शर्मा-दिग्वेश राठी विवाद के बाद हर्षा भोगले ने ‘क्रिकेट की भावना’ पर बहस को बताया निराशाजनक – After jitesh sharma-digvesh rathi controversy, Harsha bhogle calls debate on ‘spirit of cricket’ disappointing

जितेश शर्मा-दिग्वेश राठी विवाद के बाद हर्षा भोगले ने ‘क्रिकेट की भावना’ पर बहस को बताया निराशाजनक – After jitesh sharma-digvesh rathi controversy, Harsha bhogle calls debate on ‘spirit of cricket’ disappointing Read More »

कांग्रेस ने ऑटो बिक्री के आंकड़ों के आधार पर कहा, अधिकांश भारतीय उपभोग अर्थव्यवस्था से बाहर - Congress said based on auto sales data, most indian consumption is outside the economy

कांग्रेस ने ऑटो बिक्री के आंकड़ों के आधार पर कहा, अधिकांश भारतीय उपभोग अर्थव्यवस्था से बाहर – Congress said based on auto sales data, most indian consumption is outside the economy

कांग्रेस पार्टी ने भारत में यात्री कारों की बिक्री में गिरावट को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। पार्टी ने दावा किया कि यह बदलाव देश की असमान होती अर्थव्यवस्था, स्थिर आय, और कमजोर निवेश का संकेत है। कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए। रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा 2018-19 में यात्री कारें कुल वाहन बिक्री का 65% हिस्सा थीं, जो अब घटकर मात्र 31% रह गई हैं। जबकि SUV और MPV की हिस्सेदारी अब 65% हो गई है। यह गंभीर असंतुलन देश की आर्थिक संरचना में गहराई से हो रहे बदलाव को दिखाता है। उन्होंने आगे कहा कि कार बिक्री को पारंपरिक रूप से एक आर्थिक स्वास्थ्य संकेतक माना जाता रहा है, लेकिन अब GDP ग्रोथ और कार बिक्री के बीच स्पष्ट वियोजन देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार मध्यम वर्ग अब टू-व्हीलर से एंट्री-लेवल कार की ओर बढ़ने में असमर्थ है। इसके उलट, लग्जरी SUV सेगमेंट में पहली बार खरीदारी करने वालों की हिस्सेदारी बढ़ रही है। जयराम रमेश ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बढ़ती असमानता के कारण, अमीर वर्ग ही आर्थिक विकास का बड़ा हिस्सा ले रहा है जबकि 88% भारतीय परिवार सालाना ₹12 लाख से कम कमाते हैं। रमेश ने कहा कि मध्यम और निम्न वर्ग के उपभोक्ता बढ़ती महंगाई के बीच अपनी आय में कोई वृद्धि नहीं देख पा रहे हैं। इससे खपत और निवेश दोनों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने लिखा घरेलू बाजारों में कमजोर मांग के कारण अब ऑटो निर्माता निर्यात पर निर्भर हो रहे हैं। इससे घरेलू उत्पादन और नई फैक्ट्री लगाने के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं बचता।   कांग्रेस ने ऑटो बिक्री के आंकड़ों के आधार पर कहा, अधिकांश भारतीय उपभोग अर्थव्यवस्था से बाहर – Congress said based on auto sales data, most indian consumption is outside the economy

कांग्रेस ने ऑटो बिक्री के आंकड़ों के आधार पर कहा, अधिकांश भारतीय उपभोग अर्थव्यवस्था से बाहर – Congress said based on auto sales data, most indian consumption is outside the economy Read More »

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भाजपा के 'उर्दू को कन्नड़ से ऊपर प्राथमिकता' देने के आरोप को बताया दुर्भावनापूर्ण झूठ - Karnataka CM calls BJP allegations of 'prioritising urdu over kannada' a malicious lie

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भाजपा के ‘उर्दू को कन्नड़ से ऊपर प्राथमिकता’ देने के आरोप को बताया दुर्भावनापूर्ण झूठ – Karnataka CM calls BJP allegations of ‘prioritising urdu over kannada’ a malicious lie

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा के उस आरोप का कड़ा खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि राज्य सरकार ने कन्नड़ के मुकाबले उर्दू भाषा को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री ने इन दावों को दुर्भावनापूर्ण झूठ करार देते हुए कहा कि ये केवल एक सांप्रदायिक एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए फैलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सिलसिलेवार पोस्ट कर भाजपा कर्नाटक को फटकार लगाई और कहा, बीजेपी4कर्नाटक एक दुर्भावनापूर्ण झूठ फैला रही है कि हमारी सरकार ने कन्नड़ की उपेक्षा करते हुए उर्दू को अधिक धन दिया। यह न केवल झूठ है बल्कि सांप्रदायिक नफरत फैलाने का एक संगठित प्रयास भी है। सिद्धारमैया ने दावा किया कि वर्ष 2020-26 के दौरान कर्नाटक सरकार ने 34,438 करोड़ रुपये प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए, 4,150 करोड़ रुपये समाज कल्याण और अन्य विभागों के लिए, 999.3 करोड़ रुपये सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे के लिए आवंटित किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी राशि कन्नड़ माध्यम शिक्षा के लिए थी, न कि उर्दू के लिए। सीएम ने भाजपा पर भाषा और धर्म को जोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे भाषाओं का अपमान होता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार तुलु, कोडवा, कोंकणी, अरेभाषा, ब्यारी जैसी भाषाओं को सम्मान देने के लिए 80 लाख रुपये वार्षिक अनुदान के साथ अकादमियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कन्नड़ और संस्कृति विभाग 14 अकादमियों, 3 प्राधिकरणों, और 24 साहित्यिक ट्रस्टों के जरिए कन्नड़ भाषा और संस्कृति को मजबूत कर रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह पीआईबी की फैक्ट-चेक यूनिट को निर्देश दें कि वह भाजपा कर्नाटक द्वारा फैलाए जा रहे इस तरह के फर्जी समाचार का भंडाफोड़ करे। साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय से भी भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।   कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भाजपा के ‘उर्दू को कन्नड़ से ऊपर प्राथमिकता’ देने के आरोप को बताया दुर्भावनापूर्ण झूठ – Karnataka CM calls BJP allegations of ‘prioritising urdu over kannada’ a malicious lie

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भाजपा के ‘उर्दू को कन्नड़ से ऊपर प्राथमिकता’ देने के आरोप को बताया दुर्भावनापूर्ण झूठ – Karnataka CM calls BJP allegations of ‘prioritising urdu over kannada’ a malicious lie Read More »

आज का राशिफल, 28 मई 2025: वृष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी दिन, अनफा योग देगा शुभ फल - Today horoscope, 28 may 2025: Beneficial day for taurus, gemini and leo, anapha yoga will give auspicious results

आज का राशिफल, 28 मई 2025: वृष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी दिन, अनफा योग देगा शुभ फल – Today horoscope, 28 may 2025: Beneficial day for taurus, gemini and leo, anapha yoga will give auspicious results

28 मई 2025 को ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है, क्योंकि आज चंद्रमा का गोचर मृगशिरा नक्षत्र से होते हुए वृषभ उपरांत मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा की गुरु के साथ युति, साथ ही द्वादश भाव में बुध और सूर्य की स्थिति से अनफा योग और बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इन खास ग्रह-योगों का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है। मेष राशि –  मेष राशि के जातकों को आज कारोबार में लाभ के संकेत हैं। यदि आप किसी योजना को शुरू करने की सोच रहे थे, तो आज सफलता मिलने की संभावना है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन रिश्तों में शक की कोई जगह न दें। धन लाभ के एक से अधिक स्रोत बन सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही करें। वृषभ राशि –  वृषभ राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है और किसी विशेष कार्य के लिए सम्मान भी मिल सकता है। हालांकि, शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, सतर्क रहें। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं, वहीं प्रेम जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। मिथुन राशि –  मिथुन राशि के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और आपकी वाणी तथा चतुराई से काम बनेंगे। किसी प्रियजन से खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि, पारिवारिक मामलों में बाहरी सलाह से बचें। कर्क राशि –  कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी लेकिन आप उन्हें समझदारी से संभाल लेंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में संतुलन बना रहेगा। वरिष्ठों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सिंह राशि –  सिंह राशि के लिए दिन मान-सम्मान में वृद्धि का रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और पारिवारिक मतभेदों को सुलझाने में वरिष्ठों का सहयोग लें। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी और घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। कन्या राशि –  कन्या राशि को बुद्धि और मेहनत का फल मिलेगा। बिजनेस में लाभ के संकेत हैं और धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी संभव है। सहयोगियों से भरपूर मदद मिलेगी। बैंक से लोन की उम्मीद रखने वालों को सफलता मिल सकती है। तुला राशि –  तुला राशि के लिए दिन रोमांटिक और सकारात्मक रहने वाला है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और सेल्स-मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिल सकती है। घर की सजावट और व्यापार में बदलाव की योजना सफल हो सकती है। वृश्चिक राशि –  वृश्चिक राशि को मान-सम्मान में बढ़ोतरी मिलेगी। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। परिवार में वरिष्ठों से सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा हो सकती है और बच्चों से खुशी मिलेगी। धनु राशि –  धनु राशि के लिए आज का दिन नई शुरुआत का है। सूर्य और बुध की युति से आत्मबल में वृद्धि होगी। सकारात्मक सोच से लाभ मिलेगा। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अच्छा समय है। जीवनसाथी के साथ मधुर समय बिताने का योग है। मकर राशि –  मकर राशि को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और छात्रों को शिक्षा में लाभ मिलेगा। कुछ अधूरे काम असफल हो सकते हैं, लेकिन धैर्य रखें। तकनीकी ज्ञान और अनुभव से लाभ होगा और सामाजिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। कुंभ राशि –  कुंभ राशि के लिए आज का दिन राहत देने वाला है। कार्यक्षेत्र की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और प्रॉपर्टी डीलर्स को सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और परिवार में सामंजस्य रहेगा। सभी जिम्मेदारियां खुद उठाने के बजाय काम बांटें। मीन राशि –  मीन राशि के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन पुराने दोस्तों से मिलकर मन प्रसन्न हो सकता है। निर्णयों में विवेक का इस्तेमाल करें और बच्चों पर अधिक दबाव न बनाएं। सगे-संबंधियों से सहयोग और शुभ समाचार मिल सकता है।   आज का राशिफल, 28 मई 2025: वृष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी दिन, अनफा योग देगा शुभ फल – Today horoscope, 28 may 2025: Beneficial day for taurus, gemini and leo, anapha yoga will give auspicious results

आज का राशिफल, 28 मई 2025: वृष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी दिन, अनफा योग देगा शुभ फल – Today horoscope, 28 may 2025: Beneficial day for taurus, gemini and leo, anapha yoga will give auspicious results Read More »

अक्षय कुमार ने परेश रावल के हेरा फेरी 3 से बाहर होने पर प्रतिक्रिया दी - Akshay kumar reacts to paresh rawal exit from Hera pheri 3

अक्षय कुमार ने परेश रावल के हेरा फेरी 3 से बाहर होने पर प्रतिक्रिया दी – Akshay kumar reacts to paresh rawal exit from Hera pheri 3

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Paresh Rawal के Hera Pheri 3 से बाहर होने की खबर ने फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के बड़े नामों को भी चौंका दिया है। जहां अभिनेता Suniel Shetty और निर्देशक Priyadarshan ने निराशा जताई, वहीं अब अभिनेता Akshay Kumar ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। Housefull 5 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि कुछ लोग परेश रावल को मूर्ख क्यों कह रहे हैं, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देते हुए कहा, सबसे पहले, मैं कहूंगा कि मेरे सह-कलाकार के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना गलत है। हम पिछले 35 सालों से साथ काम कर रहे हैं। परेश एक बेहतरीन अभिनेता हैं और मेरे अच्छे दोस्त भी। जो कुछ हुआ है, वह एक गंभीर मामला है और मुझे नहीं लगता कि यह इसके बारे में बात करने की सही जगह है। अदालत इस पर निर्णय लेगी। पहले ऐसी अफवाहें थीं कि परेश रावल ने क्रिएटिव मतभेदों के चलते फिल्म छोड़ी। हालांकि, उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा मुझे पता है कि यह सभी के लिए चौंकाने वाला था। हम तीनों की जोड़ी और प्रियदर्शन का निर्देशन हमेशा खास रहा है। लेकिन फिलहाल मेरा मन इसका हिस्सा बनने का नहीं है। मैं हमेशा कहता हूं कि कभी किसी चीज़ को कभी नहीं मत कहो। भविष्य में क्या होगा, यह कोई नहीं जानता। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार ने परेश रावल पर ₹25 करोड़ का हर्जाना मांगा है। प्रियदर्शन ने दावा किया कि परेश ने फिल्म छोड़ने से पहले किसी को भी सूचित नहीं किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए परेश रावल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा मेरे वकील अमित नाइक ने मेरी तरफ से उचित जवाब भेजा है। जब वे इसे पढ़ेंगे, तब यह विवाद शांत हो जाएगा। फिलहाल अक्षय कुमार अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म Housefull 5 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ Abhishek Bachchan, Nana Patekar, Ritesh Deshmukh, Jacqueline Fernandez, Sanjay Dutt, Jackie Shroff, Fardeen Khan, Sonam Bajwa और Nargis Fakhri नजर आएंगे। यह फिल्म तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित है और ये 6 जून 2025 को रिलीज होगी।   अक्षय कुमार ने परेश रावल के हेरा फेरी 3 से बाहर होने पर प्रतिक्रिया दी – Akshay kumar reacts to paresh rawal exit from Hera pheri 3

अक्षय कुमार ने परेश रावल के हेरा फेरी 3 से बाहर होने पर प्रतिक्रिया दी – Akshay kumar reacts to paresh rawal exit from Hera pheri 3 Read More »