JPB NEWS 24

Headlines

Author name: News Desk

सूरत की 23 वर्षीय मॉडल ने भावुक पोस्ट के बाद की आत्महत्या, प्रशंसक हैरान- 23-year-old surat model commits suicide after emotional post, fans shocked

सूरत की 23 वर्षीय मॉडल ने भावुक पोस्ट के बाद की आत्महत्या, प्रशंसक हैरान- 23-year-old surat model commits suicide after emotional post, fans shocked

गुजरात के सूरत शहर में एक उभरती हुई मॉडल अंजलि वर्मोरा की आत्महत्या से हड़कंप मच गया है। मात्र 23 साल की उम्र में अंजलि ने अपने घर में पंखे से लटककर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थीं। पुलिस को अंजलि के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई इमोशनल वीडियोज और रील्स मिले हैं, जिन्हें अब जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या से पहले अंजलि ने इंस्टाग्राम पर कई भावुक रील्स साझा की थीं, जिनमें उन्होंने संकेत दिए थे कि वह जिंदगी में समझौता नहीं करना चाहतीं। उसकी प्रोफाइल में कई वीडियो हैं जो उसके अंदरूनी दर्द की ओर इशारा करते हैं। अंजलि वर्मोरा ने विभिन्न कंपनियों के लिए मॉडलिंग की थी और हाल के महीनों में एक मॉडलिंग एजेंसी के साथ काम कर रही थीं। वह अपने खुशमिजाज और आत्मविश्वासी व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं, जिससे उसके साथ काम करने वाले भी इस खबर को सुनकर स्तब्ध हैं। अंजलि की सगाई दो साल पहले हो चुकी थी और उनकी जल्द ही शादी होने वाली थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने अपने मंगेतर से मोबाइल पर बातचीत भी की थी। लेकिन फिर भी उन्होंने इतना चरम कदम क्यों उठाया, इसका उत्तर अब तक सामने नहीं आया है। पुलिस अब मॉडलिंग एजेंसी और सहयोगियों से पूछताछ कर रही है। परिवार वालों के मुताबिक, जब अंजलि ने दरवाजा नहीं खोला, तो बार-बार खटखटाने के बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो अंजलि दुपट्टे से फांसी पर लटकी हुई थीं। यह नजारा देखकर परिजन स्तब्ध रह गए। सूरत के डीसीपी विजय सिंह गुर्जर ने जानकारी दी कि पुलिस ने अंजलि के इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव की बात सामने आई है, लेकिन आत्महत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए विस्तृत पूछताछ की जा रही है। एक बार फिर यह घटना सवाल उठाती है कि ग्लैमर और चमक-धमक की दुनिया के पीछे कितना गहरा अकेलापन और मानसिक तनाव छिपा है। सोशल मीडिया पर अंजलि की मौत को लेकर गहरी चिंता और चर्चा देखी जा रही है। सूरत की 23 वर्षीय मॉडल ने भावुक पोस्ट के बाद की आत्महत्या, प्रशंसक हैरान- 23-year-old surat model commits suicide after emotional post, fans shocked

सूरत की 23 वर्षीय मॉडल ने भावुक पोस्ट के बाद की आत्महत्या, प्रशंसक हैरान- 23-year-old surat model commits suicide after emotional post, fans shocked Read More »

एसीबी ने आप नेता मनीष सिसोदिया को दूसरा समन भेजा - ACB sends second summons to AAP leader manish sisodia

एसीबी ने आप नेता मनीष सिसोदिया को दूसरा समन भेजा – ACB sends second summons to AAP leader manish sisodia

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की ओर से क्लासरूम घोटाले में एक बार फिर समन भेजा गया है। इस बार उन्हें 20 जून को पेश होने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले 9 जून को पेशी के लिए भेजे गए समन पर उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए उपस्थित होने से इनकार कर दिया था। ACB ने यह समन लगभग ₹2,000 करोड़ के कथित क्लासरूम घोटाले के सिलसिले में भेजा है, जिसमें सरकारी स्कूलों में बनाए गए 12,748 कक्षाओं के निर्माण में भारी अनियमितताओं के आरोप हैं। जांच एजेंसी ने 30 अप्रैल को मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ FIR दर्ज की थी, जिसके बाद जांच आगे बढ़ रही है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की मंजूरी मिलने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में यह सामने आया है कि इन कक्षाओं के निर्माण की लागत को असामान्य रूप से बढ़ाया गया और कार्य को सेमी-पर्मानेंट स्ट्रक्चर के तौर पर अंजाम दिया गया। ACB का दावा है कि जिन ठेकेदारों को ठेके दिए गए, उनके संबंध आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे। जांच में यह भी पाया गया कि निर्माण कार्य के दौरान सरकारी नियमों की अवहेलना की गई और कीमतों को जानबूझकर बढ़ाया गया। सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, एक क्लासरूम की निर्माण लागत 24.86 लाख रुपये बताई गई, जबकि दिल्ली में इसी तरह के निर्माण का औसत खर्च 5 लाख रुपये होता है। आरोप है कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए लागत और साइज में मनमाने तरीके से बदलाव किए।   एसीबी ने आप नेता मनीष सिसोदिया को दूसरा समन भेजा – ACB sends second summons to AAP leader manish sisodia

एसीबी ने आप नेता मनीष सिसोदिया को दूसरा समन भेजा – ACB sends second summons to AAP leader manish sisodia Read More »

दिल्ली भाजपा का बड़ा फैसला, पार्षद सुमन राजोरा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया - Delhi BJP big decision, councillor suman rajora expelled from the party for 6 years

दिल्ली भाजपा का बड़ा फैसला, पार्षद सुमन राजोरा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया – Delhi BJP big decision, councillor suman rajora expelled from the party for 6 years

दिल्ली नगर निगम के रोहिणी जोन वॉर्ड कमिटी चुनाव में पार्टी लाइन के खिलाफ वोटिंग करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी ने पार्षद सुमन राजौरा को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई दिल्ली BJP प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के आदेश पर की गई है। सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में हुए वॉर्ड कमिटी चुनाव में पार्टी ने कुल 8 वॉर्ड कमिटियों में चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन पद पर जीत दर्ज की है। इससे BJP की स्थिति स्थायी समिति चुनाव में मजबूत हुई है। लेकिन रोहिणी जोन में मिली हार ने पार्टी को भीतरघात के संकेत दे दिए। रोहिणी और वेस्ट जोन की वॉर्ड कमिटियों पर चुनाव के लिए BJP ने इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी को समर्थन दिया था। वेस्ट जोन में आम आदमी पार्टी के साथ कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन रोहिणी जोन में BJP को पूरा भरोसा था कि इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिलेगी। इस जोन में कुल 21 पार्षदों को वोट डालना था BJP के 9, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 2 और AAP के 10 पार्षद। बहुमत के लिए 11 वोटों की आवश्यकता थी, और समीकरणों के अनुसार इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के उम्मीदवार सुमन अनिल राणा की जीत तय मानी जा रही थी। लेकिन परिणाम इसके विपरीत आया। क्रॉस वोटिंग की वजह से आम आदमी पार्टी के अमृत जैन चेयरमैन पद का चुनाव जीत गए। पार्टी के अंदरखाने में यह चर्चा है कि पार्षद सुमन राजौरा ने पार्टी लाइन के विरुद्ध जाकर AAP उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाला। BJP नेतृत्व ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कड़ी कार्रवाई की और सुमन राजौरा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।   दिल्ली भाजपा का बड़ा फैसला, पार्षद सुमन राजोरा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया – Delhi BJP big decision, councillor suman rajora expelled from the party for 6 years

दिल्ली भाजपा का बड़ा फैसला, पार्षद सुमन राजोरा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया – Delhi BJP big decision, councillor suman rajora expelled from the party for 6 years Read More »

10 जून 2025 का राशिफल: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए शुभ संकेत, जानें सभी राशियों का राशिफल - Horoscope of 10 june 2025: Auspicious signs for gemini, cancer and virgo, know the horoscope of all zodiac signs

10 जून 2025 का राशिफल: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए शुभ संकेत, जानें सभी राशियों का राशिफल – Horoscope of 10 june 2025: Auspicious signs for gemini, cancer and virgo, know the horoscope of all zodiac signs

10 जून 2025 आज चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में अनुराधा से ज्येष्ठा नक्षत्र तक रहेगा, जिससे वसुमान योग बन रहा है। इस योग और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल और किन राशियों को आज मिल सकती है आर्थिक, पारिवारिक और करियर में सफलता। मेष राशि – आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा, रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। लेकिन निवेश और लेन-देन में सतर्कता जरूरी है। वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है। सेहत को लेकर खानपान पर ध्यान दें। वृषभ राशि – चंद्र- सूर्य समसप्तक योग से आज आप भावुक हो सकते हैं। प्रॉपर्टी डील में सतर्कता बरतें। कल्पनाशक्ति बढ़ेगी और नया काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। काम को टालने से बचें। मिथुन राशि – नौकरी में लाभ और नया काम मिलने के योग हैं। परिवार से बातचीत से किसी पुराने मुद्दे का हल निकलेगा। यात्रा के योग हैं। माता-पिता से सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। कर्क राशि – सकारात्मक सोच और कुशलता से सफलता मिलेगी। विरोधियों से सतर्क रहें। व्यापार में लाभ होगा। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। बजरंगबली को सिंदूर अर्पण करना शुभ रहेगा। सिंह राशि – सरकारी या कानूनी काम में सफलता के योग हैं। जोखिम वाले कार्यों से बचें। छात्रों को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। कन्या राशि – आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने निवेश से लाभ होगा। रिश्तेदारों से खुशी और सहयोग मिलेगा। छात्रों को एकाग्रता बनाए रखने की सलाह है। तुला राशि – परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा। पेंडिंग काम निपटाएं। सेहत और फिजूलखर्ची दोनों पर ध्यान दें। शुभ समाचार मिल सकता है। वृश्चिक राशि – चंद्र गोचर के कारण मन विचलित रह सकता है। किसी भी निर्णय से पहले गहन विचार करें। तकनीकी खराबी से आर्थिक नुकसान हो सकता है। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धनु राशि – स्वास्थ्य को लेकर परिवार में चिंता रह सकती है। व्यापार में साझेदार से तालमेल जरूरी है। जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। नई तकनीक को अपनाएं। मकर राशि – नए कार्यभार से मानसिक दबाव रहेगा। जिम्मेदारी खुद निभाएं, दूसरों पर न छोड़ें। व्यापारियों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र में सफलता संभव है। कुंभ राशि – परिश्रम के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक समर्थन मिलेगा। छात्रों को सफलता, सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। कुछ नया सीखने को मिलेगा। मीन राशि – आत्मबल बढ़ेगा, कार्यक्षेत्र में अधिकारी व वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता संभव है। कार्यभार अधिक रहेगा, परंतु सम्मान में वृद्धि होगी।   10 जून 2025 का राशिफल: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए शुभ संकेत, जानें सभी राशियों का राशिफल – Horoscope of 10 june 2025: Auspicious signs for gemini, cancer and virgo, know the horoscope of all zodiac signs

10 जून 2025 का राशिफल: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए शुभ संकेत, जानें सभी राशियों का राशिफल – Horoscope of 10 june 2025: Auspicious signs for gemini, cancer and virgo, know the horoscope of all zodiac signs Read More »

22nd annual vigil organized by jai maa chhinmastika seva society

ਜੈ ਮਾਂ ਛਿਨਮਸਤੀਕਾ ਸੇਵਾ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ 22ਵਾਂ ਸਾਲਾਨਾ ਜਾਗਰਣ

ਜਲੰਧਰ (ਰਾਜਕੁਮਾਰ ) ਜੈ ਮਾ ਛਿਨਮਸਤੀ ਕਾ ਸੇਵਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਜਲੰਧਰ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਦਿਨ ਸੋਮਵਾਰ 9 ਜੂਨ 2025 ਨੂੰ 22ਵਾਂ ਸਲਾਨਾ ਜਾਗਰਣ ਸੰਪੂਰਨ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਜੋਂ ਕਿ ਹਰ ਸਾਲ ਦੀ ਤਰਾ ਇਸ ਵਾਰ ਵੀ ਵਾਰਡ ਨੋ 50 ਦੇ ਕੌਂਸਲਰ ਅਤੇ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੇ ਨੇਤਾ ਸ. ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਟੀਟੂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਜਾਗਰਣ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਪਦਮਸ਼੍ਰੀ ਵਿਜੇ ਚੋਪੜਾ (ਪੰਜਾਬ ਕੇਸਰੀ ਗਰੁੱਪ) ਸ਼੍ਰੀ ਅਵਿਨਾਸ਼ ਚੋਪੜਾ( ਪੰਜਾਬ ਕੇਸਰੀ ਗਰੁੱਪ) ਸਾਬਕਾ MP ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੁ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ MLA ਸ਼ੀਤਲ ਅੰਗੂਰਾਲ਼ ਆਦਿ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ। ਇਸ ਜਾਗਰਣ ਵਿੱਚ ਮਹੰਤ ਅਜੇ ਰਾਜਨ ਐਂਡ ਪਾਰਟੀ (ਜਲੰਧਰ ਵਾਲੇ), ਪਾਰਟੀ ਕਮਲ ਦੂਆ ਐਂਡ ਪਾਰਟੀ (ਜਲੰਧਰ ਵਾਲੇ), ਲਵ ਲਵੀਸ਼ ਐਂਡ ਪਾਰਟੀ (ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਾਲੇ) ਵਲੋ ਸਾਰੀ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਮਾਤਾ ਦੇ ਸੋਹਣੇ ਸੋਹਣੇ ਭਜਨ ਸੁਣਾਏ ਗਏ। ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 50 ਦੇ ਕੌਂਸਲਰ ਅਤੇ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੇ ਨੇਤਾ ਸ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਟੀਟੂ ਨੇ ਜਾਗਰਨ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੀ ਸਾਰੀ ਸੰਗਤ ਅਤੇ ਸੇਵਾਦਾਰਾਂ ਦਾ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ 25 ਤੋਂ 30 ਬੱਸਾ ਦਾ ਕਾਫ਼ਲਾ ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਧਰਮਸ਼ਾਲਾ ਚਿੰਤਪੁਰਨੀ ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ :- ਵਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਪਾ, ਤਰਲੋਚਨ ਸਿੰਘ ਛਾਬੜਾ, ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੱਬਰ, ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਲੱਗ, ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ, ਸ. ਅਮਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ (ਰਿੰਕੂ), ਨਰਿੰਦਰ ਨੰਦਾ, ਗਗਨਦੀਪ ਗੋਰੀ, ਸੁਰਿੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ (ਪੱਪੂ), ਜੀਵਨ ਜੋਤੀ ਟੰਡਨ, ਵਿੱਕੀ ਸੂਰੀ, ਰਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ, ਸਨੀ ਧੰਜਲ, ਸੰਜੂ ਅਬਰੋਲ, ਰਾਹੁਲ ਤਿਵਾੜੀ, ਪਿੰਕੀ ਜੁਲਕਾ, ਦਵਿੰਦਰ ਗੋਲਾ,  ਮਨਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨਿਹੰਗ, ਪ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨਿਹੰਗ, ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੀਪੂ, ਅਸ਼ਵਨੀ ਅਟਵਾਲ, ਲਵਲੀ ਥਾਪਰ, ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬੰਟੀ, ਸੁਭਾਸ਼ ਕਪੂਰ, ਗੁਲਸ਼ਨ ਬਜਾਜ, ਓਂਕਾਰ ਸਿੰਘ, ਪੁਨੀਸ਼ ਅਰੋੜਾ, ਸੋਨੂ ਬਾਬਾ, ਵਿੱਕੀ ਘਈ, ਹੈਪੀ ਸੇਖੜੀ, ਸ਼ਿਵਮ ਟੰਡਨ, ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਸੂਰੀ, ਸਚਿਨ ਸਰੀਨ, ਪ੍ਰਿੰਸ, ਸਰੋਜ ਪਾਂਡੇ, ਰਿੰਕੂ ਡੀਪੂ, ਨੀਰਜ ਮੱਕੜ, ਡੀਪੂ ਬਾਕਸ, ਦੇਵਾ ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ ਆਦਿ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸਨ।

ਜੈ ਮਾਂ ਛਿਨਮਸਤੀਕਾ ਸੇਵਾ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ 22ਵਾਂ ਸਾਲਾਨਾ ਜਾਗਰਣ Read More »

ऋषभ पंत-साई सुदर्शन ने नेट्स में किया दमदार प्रदर्शन, गंभीर की खास नजर, बुमराह-गिल भिड़ंत ने बढ़ाया रोमांच - Rishabh pant-sai sudarshan performed well in the nets, Gambhir had a special look, Bumrah-gill clash increased the excitement

ऋषभ पंत-साई सुदर्शन ने नेट्स में किया दमदार प्रदर्शन, गंभीर की खास नजर, बुमराह-गिल भिड़ंत ने बढ़ाया रोमांच – Rishabh pant-sai sudarshan performed well in the nets, Gambhir had a special look, Bumrah-gill clash increased the excitement

टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे की तैयारियों में जुटी है, जहां खिलाड़ी नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। लीड्स में 20 जून से शुरू होने वाले भारत-इंग्लैंड 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले सीनियर टीम और इंडिया ए के खिलाड़ियों के बीच इंट्रा-स्क्वाड मैच भी खेले जा रहे हैं। नेट्स की गतिविधियों पर नजर डालें तो कई दिलचस्प घटनाक्रम सामने आए हैं। पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में मेंटर की भूमिका निभा रहे गौतम गंभीर को नेट्स में साई सुदर्शन और ऋषभ पंत के अभ्यास को बारीकी से देखते हुए देखा गया। सुदर्शन के साथ गंभीर की लगातार बातचीत यह संकेत देती है कि गुजरात टाइटन्स के इस स्टार बल्लेबाज़ को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है। उन्होंने आईपीएल में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अब टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करने के मुहाने पर खड़े हैं। ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज की भिड़ंत नेट्स में किसी मुकाबले से कम नहीं थी। सिराज ने आक्रामक गेंदबाजी के साथ पंत को चुनौती दी और बीच में स्लेजिंग भी देखने को मिली। हालांकि, पंत शांत नजर आए और सिराज की आक्रामकता का पूरे आत्मविश्वास से सामना किया। पंत ने सिराज के बाउंसर और सीम मूवमेंट का मजबूती से सामना किया। जसप्रीत बुमराह का नेट्स में प्रदर्शन भी सुर्खियों में रहा। बीसीसीआई द्वारा शुभमन गिल को टेस्ट कप्तान बनाने के फैसले के बाद, नेट्स में दोनों खिलाड़ियों के आमने-सामने आने से मुकाबला रोमांचक हो गया। बुमराह ने गिल को बार-बार परेशान किया और कई बार उन्हें बीट किया। बुमराह की धारदार गेंदबाजी ने यह साबित कर दिया कि वह अब भी दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक हैं। इंग्लैंड दौरे पर मौजूद इंडिया ए टीम के खिलाड़ी भी खुद को साबित करने में जुटे हैं। केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी और करुण नायर जैसे नाम नेट्स में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और सीनियर टीम में वापसी की दावेदारी पेश कर रहे हैं। अनऑफिशियल टेस्ट के बाद कुछ खिलाड़ियों को सीनियर टीम के साथ इंट्रा-स्क्वाड मैच खेलने का मौका मिलेगा। भारत और इंग्लैंड के बीच बहुप्रतीक्षित 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम नेट्स में अपनी अंतिम तैयारियों को अंजाम देने में जुटी है और हर खिलाड़ी अपने चयन को लेकर पूरी मेहनत कर रहा है।   ऋषभ पंत-साई सुदर्शन ने नेट्स में किया दमदार प्रदर्शन, गंभीर की खास नजर, बुमराह-गिल भिड़ंत ने बढ़ाया रोमांच – Rishabh pant-sai sudarshan performed well in the nets, Gambhir had a special look, Bumrah-gill clash increased the excitement

ऋषभ पंत-साई सुदर्शन ने नेट्स में किया दमदार प्रदर्शन, गंभीर की खास नजर, बुमराह-गिल भिड़ंत ने बढ़ाया रोमांच – Rishabh pant-sai sudarshan performed well in the nets, Gambhir had a special look, Bumrah-gill clash increased the excitement Read More »

सितारगंज में सनसनीखेज वारदात, पालतू कुत्ते के भौंकने से भड़के पड़ोसी ने महिला को मारी गोली - Sensational incident in sitarganj, neighbour shot a woman after getting furious over barking of pet dog

सितारगंज में सनसनीखेज वारदात, पालतू कुत्ते के भौंकने से भड़के पड़ोसी ने महिला को मारी गोली – Sensational incident in sitarganj, neighbour shot a woman after getting furious over barking of pet dog

उत्तराखंड के सितारगंज से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पालतू कुत्ते के भौंकने से नाराज एक पड़ोसी ने महिला को उसके ही घर में घुसकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को सितारगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना में महिला का पति बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत और वर्तमान में ग्राम पहाड़ी उकरौली, सिडकुल, सितारगंज निवासी दीपक पुत्र सत्यवीर ने पुलिस को तहरीर दी है। दीपक ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से अपने मौसा धरमवीर और मौसी शांति देवी के साथ रह रहा है। उनके पास एक पालतू कुत्ता भी है, जिसे लेकर अक्सर उनके पड़ोसी जगपाल वर्मा और उसकी पत्नी धनदेई से विवाद होता रहता था। कुछ समय पहले जगपाल ने कुत्ते को ईंट मार दी थी, जिसके बाद से वह कुत्ता उसे देखकर भौंकने लगा। रविवार सुबह इसी बात पर विवाद फिर से भड़क उठा। आरोप है कि कुत्ते के भौंकने पर जगपाल वर्मा और उसकी पत्नी ने पहले गाली-गलौज की और फिर कुछ देर बाद जगपाल तमंचा लेकर लौटा। उसने दीपक की मौसी शांति देवी पर जान से मारने के इरादे से गोली चला दी, जो सीधा उनके पेट में लगी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद आरोपी ने महिला के पति धरमवीर पर भी फायरिंग की, लेकिन तमंचे की गोली मिस हो गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए। शोरगुल सुनकर जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने आरोपी जगपाल वर्मा के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसकी तलाश में जुट गई है।   सितारगंज में सनसनीखेज वारदात, पालतू कुत्ते के भौंकने से भड़के पड़ोसी ने महिला को मारी गोली – Sensational incident in sitarganj, neighbour shot a woman after getting furious over barking of pet dog

सितारगंज में सनसनीखेज वारदात, पालतू कुत्ते के भौंकने से भड़के पड़ोसी ने महिला को मारी गोली – Sensational incident in sitarganj, neighbour shot a woman after getting furious over barking of pet dog Read More »

राहुल गांधी के कटाक्ष के बाद चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम, राहुल ने की तारीफ और रखी नई मांग - After rahul gandhi sarcasm, Election commission took a big step, rahul praised it and made a new demand

राहुल गांधी के कटाक्ष के बाद चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम, राहुल ने की तारीफ और रखी नई मांग – After rahul gandhi sarcasm, Election commission took a big step, rahul praised it and made a new demand

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद, चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव से जुड़े आंकड़े 2009 से 2024 तक सार्वजनिक कर दिए हैं। इस कदम की राहुल गांधी ने सराहना की है और कहा है कि यह निष्पक्षता की दिशा में आयोग का पहला सकारात्मक कदम है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि चुनाव आयोग एक तय तारीख घोषित करे, जिस दिन यह डेटा डिजिटल और मशीन-रीडेबल फॉर्मेट में जनता को सौंपा जाए। राहुल गांधी ने अपने लेख मैच फिक्सिंग महाराष्ट्र में आरोप लगाया था कि 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में धांधली हुई थी और बीजेपी ने नतीजों को प्रभावित किया। उन्होंने आशंका जताई कि ऐसी ही मैच फिक्सिंग रणनीति आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में भी दोहराई जाएगी। राहुल ने लिखा, धोखा देने वाला पक्ष भले ही चुनाव जीत जाए, लेकिन इससे लोकतांत्रिक संस्थाओं की साख को गंभीर नुकसान पहुंचता है और जनता का भरोसा टूटता है। उन्होंने सभी भारतीय नागरिकों से आग्रह किया कि वे इन चुनावी धांधलियों के सबूतों को खुद देखें, निष्कर्ष निकालें और सरकार तथा आयोग से जवाब मांगें। राहुल ने कहा कि यह सिर्फ महाराष्ट्र या बिहार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर उस राज्य में दोहराया जाएगा जहां बीजेपी को हार का सामना करना पड़ रहा है। राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। आयोग ने कहा कि कांग्रेस नेता द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं। आयोग ने साफ किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 का विस्तृत डेटा 24 नवंबर 2024 को कांग्रेस को उपलब्ध कराया गया था और यह आयोग की वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। आयोग ने कहा, जानबूझकर गलत सूचना फैलाना लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान है और इससे जनविश्वास को नुकसान पहुंचता है। संस्थान की साख खराब करने की कोशिशें पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण हैं। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, राहुल गांधी हार मान चुके हैं। उन्हें समझना चाहिए कि केवल आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा। जब तक वो जमीन पर नहीं उतरेंगे, तब तक कांग्रेस की स्थिति नहीं सुधरेगी। भाजपा विधायक राम कदम ने राहुल के बयान की तुलना स्कूल के उस छात्र से की जो परीक्षा में फेल होने के बाद कहता है कि सवाल सिलेबस से बाहर थे। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस चुनाव जीतती है, तब EVM और चुनाव आयोग ठीक होते हैं, लेकिन हारते ही सब कुछ गलत लगने लगता है।   राहुल गांधी के कटाक्ष के बाद चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम, राहुल ने की तारीफ और रखी नई मांग – After rahul gandhi sarcasm, Election commission took a big step, rahul praised it and made a new demand

राहुल गांधी के कटाक्ष के बाद चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम, राहुल ने की तारीफ और रखी नई मांग – After rahul gandhi sarcasm, Election commission took a big step, rahul praised it and made a new demand Read More »

शिवसेना (यूबीटी) को झटका, डबल महाराष्ट्र केसरी चंद्रहार पाटिल ने छोड़ा उद्धव ठाकरे का साथ, शिंदे गुट में होंगे शामिल - Setback to shiv sena (UBT), Double maharashtra kesari chandrahar patil left uddhav thackeray side, will join shinde faction

शिवसेना (यूबीटी) को झटका, डबल महाराष्ट्र केसरी चंद्रहार पाटिल ने छोड़ा उद्धव ठाकरे का साथ, शिंदे गुट में होंगे शामिल – Setback to shiv sena (UBT), Double maharashtra kesari chandrahar patil left uddhav thackeray side, will join shinde faction

शिवसेना (यूबीटी) नेता और डबल महाराष्ट्र केसरी पुरस्कार विजेता पहलवान चंद्रहार पाटिल ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने इस निर्णय की जानकारी फेसबुक पोस्ट के जरिए दी, जिसे उद्धव ठाकरे गुट के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। अपनी फेसबुक पोस्ट में पाटिल ने लिखा, राज्य के खेल क्षेत्र में काम करते हुए मैंने कई समस्याएं, खामियां और अनियमितताएं देखीं। इन मुद्दों को सुलझाने के लिए सरकार की भागीदारी जरूरी है। इसलिए मैंने और मेरे साथियों ने महायुति सरकार के साथ जाने का फैसला लिया है, ताकि खेल और सामाजिक क्षेत्र में प्रभावी कार्य किया जा सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को चंद्रहार पाटिल ठाणे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मंत्री उदय सामंत, संजय शिरसाट, शंभूराज देसाई, प्रकाश आबिटकर और प्रताप सरनाईक की उपस्थिति में औपचारिक रूप से शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होंगे। गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में चंद्रहार पाटिल ने सांगली सीट से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, उसी सीट से कांग्रेस नेता विशाल पाटिल भी मैदान में उतरे थे, जबकि महाविकास आघाड़ी (MVA) के तहत कांग्रेस और शिवसेना सहयोगी थे। चुनाव में विशाल पाटिल ने निर्दलीय रूप से जीत हासिल की और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। इसी घटनाक्रम से चंद्रहार पाटिल की नाराजगी की चर्चाएं तेज हो गई थीं। बीते कुछ समय से चंद्रहार पाटिल और शिंदे गुट के नेताओं के बीच मुलाकातों का सिलसिला तेज हो गया था। हाल ही में उन्होंने उद्योग मंत्री उदय सामंत के माध्यम से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। वहीं सांसद श्रीकांत शिंदे ने भी चंद्रहार पाटिल की तारीफ करते हुए कहा था कि, वे अच्छे कार्यकर्ता हैं, अगर वह हमारे साथ आते हैं, तो उनका स्वागत है। इस घटनाक्रम ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल मचा दी है, खासकर सांगली क्षेत्र में शिवसेना (यूबीटी) की स्थिति पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।   शिवसेना (यूबीटी) को झटका, डबल महाराष्ट्र केसरी चंद्रहार पाटिल ने छोड़ा उद्धव ठाकरे का साथ, शिंदे गुट में होंगे शामिल – Setback to shiv sena (UBT), Double maharashtra kesari chandrahar patil left uddhav thackeray side, will join shinde faction

शिवसेना (यूबीटी) को झटका, डबल महाराष्ट्र केसरी चंद्रहार पाटिल ने छोड़ा उद्धव ठाकरे का साथ, शिंदे गुट में होंगे शामिल – Setback to shiv sena (UBT), Double maharashtra kesari chandrahar patil left uddhav thackeray side, will join shinde faction Read More »

आज का राशिफल 9 जून 2025: सिंह, तुला और मकर को नीचभंग राजयोग से मिलेगा राजसी सुख और लाभ, मेहनत लाएगी सफलता - Today horoscope 9 june 2025: Leo, libra and capricorn will get royal happiness and benefits from neechbhang rajyoga, hard work will bring success

आज का राशिफल 9 जून 2025: सिंह, तुला और मकर को नीचभंग राजयोग से मिलेगा राजसी सुख और लाभ, मेहनत लाएगी सफलता – Today horoscope 9 june 2025: Leo, libra and capricorn will get royal happiness and benefits from neechbhang rajyoga, hard work will bring success

9 जून 2025 को सिंह, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। चंद्रमा तुला राशि से वृश्चिक में गोचर करेगा। इसके साथ ही आज रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ योगों का संयोग बनेगा। विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से दिन खास रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल। मेष राशि – आज आपको समझदारी और रणनीति से काम लेना होगा। शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप उन्हें मात देंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। सहयोगियों से मदद मिलेगी, लेकिन पहल आपको करनी होगी। वृषभ राशि – आज अटके हुए काम पूरे होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए प्रस्ताव आ सकता है। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। विदेश पढ़ाई की योजना में प्रगति होगी। पारिवारिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। मिथुन राशि – उधार दिया धन वापस मिल सकता है। मनचाहा ट्रांसफर संभव है। हालांकि खर्चों में नियंत्रण रखें। मार्केटिंग और PR क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। कर्क राशि – लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त प्रयास की जरूरत होगी। नई चीजें सीखने को मिलेंगी। यात्रा में सावधानी रखें। किसी मित्र को आर्थिक सहयोग देना पड़ सकता है। पारिवारिक संवाद में संतुलन बनाए रखें। सिंह राशि – कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। कन्या राशि – उधार देने से बचें, पैसा फंस सकता है। व्यापार विस्तार की योजना बनेगी। विद्यार्थियों को अतिरिक्त प्रयास की जरूरत होगी। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें। तुला राशि – यात्रा संभव है, माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलें। नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। करियर में प्रगति मिलेगी। पारिवारिक विवाद खत्म होंगे। बच्चों से जुड़ी चिंता दूर होगी। वृश्चिक राशि – व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखें। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। बहकावे में आने से नुकसान हो सकता है। नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभकारी रहेंगे। धनु राशि – आज आपकी योजनाएं तेजी से आगे बढ़ेंगी। विशेषज्ञ की सलाह फायदेमंद होगी। संपत्ति संबंधी मामलों में धैर्य रखें। व्यापार में नए संपर्क लाभ देंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मकर राशि – परिश्रम का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी दक्षता की सराहना होगी। निवेश से पहले सलाह लेना बेहतर रहेगा। कारोबार में नया प्रयोग सफल हो सकता है। कुंभ राशि – भागदौड़ अधिक रहेगी लेकिन संपत्ति से संबंधित लाभ के योग हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नई जिम्मेदारी मिलने से काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन यह आपके करियर के लिए अच्छा संकेत है। मीन राशि – पुराने झगड़ों का समाधान मिलेगा। व्यावसायिक परेशानी खत्म हो सकती है। अहंकार से दूर रहें। प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा।   आज का राशिफल 9 जून 2025: सिंह, तुला और मकर को नीचभंग राजयोग से मिलेगा राजसी सुख और लाभ, मेहनत लाएगी सफलता – Today horoscope 9 june 2025: Leo, libra and capricorn will get royal happiness and benefits from neechbhang rajyoga, hard work will bring success

आज का राशिफल 9 जून 2025: सिंह, तुला और मकर को नीचभंग राजयोग से मिलेगा राजसी सुख और लाभ, मेहनत लाएगी सफलता – Today horoscope 9 june 2025: Leo, libra and capricorn will get royal happiness and benefits from neechbhang rajyoga, hard work will bring success Read More »