JPB NEWS 24

Headlines

Crime

मोटरसाइकिल स्वार युवक ने क्षीणा महिला से मोबाइल

मोटरसाइकिल स्वार युवक ने क्षीणा महिला से मोबाइल जालंधर : आज थाना डिवीजन नंबर 2 में कंप्लेंट देते हुए प्रियंका पत्नी अरुण भगत निवासी बस्ती नौ जालंधर ने बताया कि वह किसी काम से बाजार गई थी कि वापिस रिक्शा पर स्वार होकर आदर्श नगर पहुंचने पर किसी का फोन आया तो वह फोन पर बात करने लगी कि अचानक एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने उसका फोन झपट लिया और तेजी से फरार हो गया। प्रियंका ने बताया कि मेरा मोबाइल रेडमी कंपनी का नोट 7 माडल का था। पुलिस ने कंप्लेंट नोट करते हुए आगे की जांच प्रारंभ कर दी है।

मोटरसाइकिल स्वार युवक ने क्षीणा महिला से मोबाइल Read More »

हेरोइन तथा नशीले पाउडर सहित एक गिरफ्तार

हेरोइन तथा नशीले पाउडर सहित एक गिरफ्तार जालंधर : थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह सेखों ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई प्रेमपाल पुलिस पार्टी सहित t-point लेदर कंपलेक्स जालंधर पर मौजूद थे की शक के आधार पर एक युवक कोरो कर तलाशी ली गई युवक के पास से 6 ग्राम हेरोइन तथा 265 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। युवक की पहचान विशाल पुत्र बनवारी लाल निवासी मनजीत नगर बस्ती गुजा के रूप में हुई है। थाना बस्ती बावा खेल में विशाल पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हेरोइन तथा नशीले पाउडर सहित एक गिरफ्तार Read More »

जालंधर पंजाब प्रेस क्लब के सीनियर उप प्रधान राजेश थापा पर हुआ हमला

वरिष्ठ पत्रकार व पंजाब प्रेस क्लब के सीनियर उपप्रधान राजेश थापा पर हुआ कातिलाना हमला जे पी बी न्यूज़ 24 : वरिष्ठ पत्रकार व पंजाब प्रेस क्लब के सीनियर उपप्रधान राजेश थापा पर कातिलाना हमला हुआ है।जानकारी के मुताबिक पता चला कि पत्रकार राजेश थापा पर एक मामले में समझौते कराने का बहुत दबाव दूसरी पार्टी की तरफ से बनाया जा रहा था जिस के कारण राजेश थापा ने मना कर दिया। इस पूरे मामले में पत्रकार राजेश थापा ने अपने पत्रकार सदस्यों को बताया कि रिदम शर्मा नामक व्यक्ति एक केस के सिलसिले में समझौता करवाने का दबाव डाल रहा था। आज शाम को जब मैने उन्होंने मना किया तो रिद्धिम शर्मा और कुछ अनजान लोगों लेकर मेरी दुकान पर आकर मेरे पर कातिलाना हमला कर दिया। मौके पर मजूदा लोगो ने घायल अवस्था में राजेश थापा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वरिष्ठ पत्रकार राजेश थापा पर कातिलाना हमले की डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन प्रदीप वर्मा, जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद, उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, पीआरओ धमिन्द सोंधी,ने निंदा की है। उन्होंने जालन्धर पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल से मांग की है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाये सिविल अस्पताल में घायल पत्रकार राजेश थापा पर हुए कातिलाना हमलावर करने वालो पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा और अन्य पत्रकारों ने पत्रकार राजेश थापा पर हुए कातिलाना हमले पर रोष प्रकट किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाय।

जालंधर पंजाब प्रेस क्लब के सीनियर उप प्रधान राजेश थापा पर हुआ हमला Read More »

पूर्व कांग्रेसी पार्षद सुशील कालिया खुदकुशी मामले में पूर्व विधायक KD भंडारी सहित दर्जन भर लोगों के खिलाफ FIR हुई दर्ज

पूर्व कांग्रेसी पार्षद सुशील कालिया खुदकुशी मामले में पूर्व विधायक KD भंडारी सहित दर्जन भर लोगों के खिलाफ FIR हुई दर्ज जालंधर (जे पी बी न्यूज़ 24): जालंधर की पूर्व पार्षद सुशील कालिया आत्महत्या मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट में मौत के लिए जिम्मेदार ठहराने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एडीसीपी 1 बलविंदर सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर पूर्व भाजपा विधायक केडी भंडारी, राजकुमार शर्मा, अंजू शर्मा, अक्षय शर्मा सहित दर्जनभर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिछले 2 दिन से पुलिस जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात कह रही थी I

पूर्व कांग्रेसी पार्षद सुशील कालिया खुदकुशी मामले में पूर्व विधायक KD भंडारी सहित दर्जन भर लोगों के खिलाफ FIR हुई दर्ज Read More »

पुलिस ने महिला के मर्डर केस की गुत्थी कुछ घंटों में सुलझाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने महिला के मर्डर केस की गुत्थी कुछ घंटों में सुलझाई, 2 आरोपी गिरफ्तार जालंधर : पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल के दिशा निर्देशो पर जालंधर पुलिस ने लूट की नीयत से लुटेरों द्वारा घर में घुस महिला की हत्या करने वाले मामले को कुछ ही घंटो में सुलझा लिया है। जानकारी देते हुए डीसीपी जसकीरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि यह वारदात रेलवे स्टेशन में रहने वाले युवकों ने की थी जो पैदल ही शिकार की तलाश में इलाके में घूम रहे थे। आरोपियों की पहचान राजकुमार पुत्र सुभाष चंद्र वासी काजी मंडी संतोषी नगर, कमलेश कुमार पुत्र मनोज वासी गांव मिलकपुर खजुरला के रूप में हुई है। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज से आरोपियों का रूट ब्रेक सी.पी द्वारा बनाई विशेष टीमों में एडीसीपी आदित्य,एसीपी परमजीत सिंह और सीआईए प्रभारी अशोक कुमार व इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने इस लूट और हत्या के मामले को ट्रेस किया। बताया जा रहा है कि घर में से लूटे गए गहने नकली थे।

पुलिस ने महिला के मर्डर केस की गुत्थी कुछ घंटों में सुलझाई, 2 आरोपी गिरफ्तार Read More »

जालंधर-दिनदहाड़े घर में घुस कर महिला की बेरहमी से हत्या

जालंधर-दिनदहाड़े घर में घुस कर महिला की बेरहमी से हत्या   जालंधर (जे पी बी न्यूज़ 24 ) इस समय जालंधर के बस्तीयाद क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है जहां लूट की नीयत से घुसे दो युवकों ने 45 वर्षीय महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बस्ती बावा खेल के नजदीक तारा सिंह एवन्यू स्थित समीप कच्चे कोट में महिला के मौत होने का मामला सामने आया है। बतायाजा रहा है कि महिला का घर के अंदर घुसकर क़त्ल कर दिया गया। आरोपियों ने महिला के बेटे को भी बंधी बनाया। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पहले आरोपियों ने 1.26 बजे गली में दाखिल होकर घर की रेकी की। इस दौरान दोबारा 1.41 बजे फिर आरोपी फिर दोबारा आए और 50 सैकेंड में ही वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। मृतक महिला की पहचान कमलजीत कौर उम्र 45 बरस के रूप में हुई है घटना की सूचना मिलते ही बस्ती बाबा खेल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है खबर लिखे जाने तक पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही थी ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

जालंधर-दिनदहाड़े घर में घुस कर महिला की बेरहमी से हत्या Read More »

ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਭਾਰੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਚਾਇਨਾ ਡੋਰ ਸਣੇ 1 ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਭਾਰੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਚਾਇਨਾ ਡੋਰ ਸਣੇ 1 ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਜਲੰਧਰ : ਮੋਨੋਕਾਇਟ ਡੋਰ ਅਤੇ ਚਾਇਨਾ ਡੋਰ, ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵੇਚਣ ਅਤੇ ਖਰੀਦਣ ਤੇ ਮਨਾਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਸਬੰਧੀ ਮਾਨਯੋਗ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਵੱਲ ਵੀ ਪਤੰਗ ਉਡਾਉਣ ਲਈ ਵਰਤੀ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਚਾਇਨਾ ਡੋਰ (ਨਾਇਲੋਨ, ਪਲਾਸਟਿਕ ਜਾਂ ਸਥੇਟਿਕ ਮਟੀਰੀਅਲ ਨਾਲ ਬਣੀ ਡੋਰ, ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਮਾਪਦੰਡਾ ਅਨੁਸਾਰ ਅਨੁਕੂਲ ਨਾ ਹੋਵੇ) ਦਾ ਨਿਰਮਾਣ ਕਰਨ, ਵੇਚਣ, ਸਟੋਰ ਕਰਨ, ਖਰੀਦ ਕਰਨ, ਸਪਲਾਈ ਕਰਨ ਪਰ ਪੂਰਨ ਤੋਰ ਤੇ ਬੈਨ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜੋ ਇਹਨਾਂ ਹੁਕਮਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਮਿਤੀ 11-01-2023 ਨੂੰ ਥਾਣਾ ਰਾਮਾਮੰਡੀ ਜਲੰਧਰ ਦੇ SI ਸੁਖਵੰਤ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਗਸ਼ਤ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਉਪਕਾਰ ਨਗਰ ਜਲੰਧਰ ਮੌਜੂਦ ਸੀ ਕਿ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲੀ ਕਿ ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਗੁਪਤਾ ਪੁੱਤਰ ਧਰਮਪਾਲ ਵਾਸੀ NA- 303, ਗੁਰਦੁਆਰੇ ਵਾਲੀ ਗਲੀ ਕਿਸ਼ਨਪੁਰਾ ਜਲੰਧਰ, ਜੋ ਆਪਣੀ ਦੁਕਾਨ, ਮੰਦਰ ਵਾਲੀ ਗਲੀ ਕਿਸ਼ਨਪੁਰਾ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਵੇਚ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸਤੇ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਅਜਾਇਬ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਮੁੱਖ ਅਫਸਰ ਥਾਣਾ ਰਾਮਾਮੰਡੀ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ SI ਸੁਖਵੰਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋ ਸਮੇਤ ਸਾਥੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੇ ਮੰਦਰ ਵਾਲੀ ਗਲੀ ਕਿਸ਼ਨਪੁਰਾ ਵਿੱਚ ਬਣੀ ਇੱਕ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਰੋਡ ਕਰਕੇ ਮੌਕਾ ਤੋਂ ਉਕਤ ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਗੁਪਤਾ ਪਾਸੋਂ 281 ਚਾਇਨਾ ਡੋਰ ਦੇ ਗੱਟੂ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਦੋਸ਼ੀ ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰਬਰ 14 ਮਿਤੀ 11-01-2023 ਅ/ਧ 188 IPC ਤਹਿਤ ਥਾਣਾ ਰਾਮਾਮੰਡੀ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਦਰਜ ਰਜਿਸਟਰ ਕਰਕੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਭਾਰੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਚਾਇਨਾ ਡੋਰ ਸਣੇ 1 ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ Read More »

ਥਾਣਾ ਗੇਟ ਹਕੀਮਾਂ ਦੀ ਚੌਕੀ ਪੁਤਲੀਘਰ ਵੱਲੋਂ 15 ਗੱਟੂ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਸਮੇਤ 01 ਕਾਬੂ

ਥਾਣਾ ਗੇਟ ਹਕੀਮਾਂ ਦੀ ਚੌਕੀ ਪੁਤਲੀਘਰ ਵੱਲੋਂ 15 ਗੱਟੂ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਸਮੇਤ 01 ਕਾਬੂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ (ਸਾਹਿਲ ਗੁਪਤਾ) : ਮੁੱਖ ਅਫ਼ਸਰ ਥਾਣਾ ਗੇਟ ਹਕੀਮਾਂ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਗੁਰਬਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਏ.ਐਸ.ਆਈ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਇੰਚਾਰਜ਼ ਪੁਲਿਸ ਚੌਕੀ ਪੁਤਲੀਘਰ ਸਮੇਤ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਅਧਾਰ ਪਰ ਦੋਸ਼ੀ ਦੀਪਕ ਸ਼ਰਮਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਇਸ ਪਾਸੋਂ 15 ਗੱਟੂ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ।

ਥਾਣਾ ਗੇਟ ਹਕੀਮਾਂ ਦੀ ਚੌਕੀ ਪੁਤਲੀਘਰ ਵੱਲੋਂ 15 ਗੱਟੂ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਸਮੇਤ 01 ਕਾਬੂ Read More »

थाना कैंट की पुलिस ने दड़ा सट्टा लगाने वाले एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

थाना कैंट की पुलिस ने दड़ा सट्टा लगाने वाले एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार जालंधर (ज्योति बब्बर) : जब से थाना कैंट का पदभार सब इंस्पेक्टर निरलेप सिंह ने संभाला है तब से नशा तस्करों तथा अवैध धंधा करने वाले की नाक में नकेल कसते हुए आज भी थाना प्रभारी निरलेप सिंह के दिशा निर्देशों पर थाना कैंट की पुलिस पार्टी ने कैंट क्षेत्र में दडासट्टा लगाने वाले एक व्यक्ति को 6800 रुपए की धड़ा सट्टा की पर्चियों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजन कुमार उर्फ बंटी, पुत्र कर्म चंद निवासी क्वार्टर नं 3,मुहल्ला नं 30 जालंधर कैंट के रूप में हुई है।

थाना कैंट की पुलिस ने दड़ा सट्टा लगाने वाले एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार Read More »

मोहन सिंह मोहनी ने तहसील काम्प्लेक्स में अपने भाई पर तानी रिवाल्वर और दी जान से मारने की धमकी

मोहन सिंह मोहनी ने तहसील काम्प्लेक्स में अपने भाई पर तानी रिवाल्वर और दी जान से मारने की धमकी यदि पहली शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करती तो नही होता मुझ पर दोबारा तहसील काम्प्लेक्स में हमला : छिंदा जालंधर  (जे पी बी न्यूज़ 24) : डी.सी. ऑफिस के प्रशासनिक काम्पलैक्स में बूथ नंबर 27 जोकि नामधारी सुरिंद्र सिंह छिंदा के नाम पर है, ने अपने भाई पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। छिंदा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके सगा भाई ने शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते तहसील काम्प्लेक्स में मेरा पीछा किया और मुझ पर रिवाल्वर तानी, जैसे तैसे मैंने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। उसके तुरंत बाद मैंने 112 नं. पर शिकायत कर पुलिस को सोचित कर इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद मैंने लिखित रूप में पुलिस कमिश्नर को भी शिकायत दी। जिन्होंने आगे ए.सी.पी. सैंट्रल को मार्क कर दी। इसके असले की हो निष्पक्ष जांच, क्या यह है लाइसेंसी या अवैध ? छिंदा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका भाई लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा है जिसको लेकर उन्होंने 21 नवंबर को भी शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी थी। जो थाना-1 में मार्क की गई और ड्यूटी‌ अफसर राकेश कुमार को इस बारे में जानकारी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वे उसके पास जो हथियार हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। इसी के साथ जब वे घर से काम के लिए निकलते हैं तो अपने साथियों के साथ भाई पीछा करता है। 28 जून को भाई ने उनके परिवार व पत्नी के साथ भी बदसलूकी की थी जिसके बाद पत्नी ने वुमन हैल्प लाइन नंबर पर शिकायत भी की और पी.सी.आर. कर्मचारी घर पर आए लेकिन तब राजीनामा करवा दिया गया। इसके बाद सितंबर 2022 को उसका भाई खुद का सारा सामान उठा कर ले गया और दूसरी जगह पर रहने लगा। उसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने लगा और जान से मारने की धमकियां भी देता था। पीड़ित छिंदा ने मोहन सिंह मोहनी पर आरोप लगाते कहा कि मोहन सिंह मोहनी झूठी दरख्वास्तें देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। यदि पुलिस मेरी पहली शिकायत पर सही कारवाई करती और इसके हथियार की निष्पक्ष जांच करती तो मुझ पर दोबारा किसी तरह की धमकी या हमला करने की उसमें हिम्मत न होती। थाना- 1 के ए.एस.आई , राकेश कुमार‌ को कई बार पीड़ित ने फोन पर शिकायत की, लेकिन उसने मोहन सिंह मोहनी के खिलाफ अभी तक कोई कारवाई नहीं की। अब ज़िक्रयोग बात यह है कि क्या पुलिस मोहन सिंह मोहनी का पक्ष ले रही है या फिर निष्पक्ष जांच करने से कतरा रही है।

मोहन सिंह मोहनी ने तहसील काम्प्लेक्स में अपने भाई पर तानी रिवाल्वर और दी जान से मारने की धमकी Read More »