JPB NEWS 24

Headlines

Devotional

15 जून राशिफल 2025: मिथुन, कर्क और मीन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ दिन, जानें सभी राशियों का राशिफल - 15 june horoscope 2025: It will be an auspicious day for gemini, cancer and pisces, know the horoscope of all zodiac signs

15 जून राशिफल 2025: मिथुन, कर्क और मीन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ दिन, जानें सभी राशियों का राशिफल – 15 june horoscope 2025: It will be an auspicious day for gemini, cancer and pisces, know the horoscope of all zodiac signs

15 जून 2025 का राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। आज का दिन मिथुन, कर्क और मीन राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है। चंद्रमा का गोचर दिन-रात मकर राशि में रहेगा, जबकि सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस सूर्य गोचर के कारण मिथुन राशि में त्रिग्रह योग बन रहा है। साथ ही आज आषाढ़ संक्रांति, बुधादित्य योग और ऐंद्र योग का भी शुभ संयोग बन रहा है। जानिए आपकी राशि पर इन ग्रह योगों का कैसा प्रभाव रहेगा। मेष राशि – आज का दिन व्यस्त और खास रहेगा। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें, वरना नुकसान हो सकता है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। कानूनी मामलों में अनुभवी की सलाह जरूरी होगी। विनम्रता से बात करें और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाए रखें। वृषभ राशि – कारोबार में लाभ की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सरकारी क्षेत्र में स्थान परिवर्तन संभव है। ससुराल पक्ष से तालमेल बनाकर रखें। आज कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। मिथुन राशि – त्रिग्रह योग का सीधा लाभ मिथुन राशि को मिलेगा। कारोबार में तेजी और लाभ के संकेत हैं। संतान से सुख मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। माता-पिता का आशीर्वाद भी मिलेगा। कर्क राशि – पुराने मित्र से लाभदायक मुलाकात हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। व्यवसाय में फायदा और भाग्य का साथ मिलेगा। पार्टनर से मतभेद की आशंका है, संयम से काम लें। सिंह राशि – नौकरी में पदोन्नति के योग हैं, लेकिन पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रभावशाली रहेंगे। किसी की बातों में आकर निर्णय न लें। कन्या राशि – आज आपको साझेदारी में फायदा मिल सकता है। संतान पक्ष से असंतोष संभव है। घरेलू और बाहरी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। तुला राशि – आपकी लगन और उत्साह कार्यस्थल पर सराहे जाएंगे। सेहत का ध्यान रखें। वरिष्ठों का भरोसा जीतने का दिन है। वृश्चिक राशि – लाभ के अवसर हैं, लेकिन उन्हें पाने के लिए प्रयास करने होंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने से मानसिक राहत मिलेगी। पारिवारिक बहस से बचें। धनु राशि – जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। पढ़ाई और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। शब्दों का चयन सावधानी से करें। मकर राशि – सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य के सिलसिले में यात्रा लाभ दे सकती है। किसी बड़े निवेश से बचें। विवादों से दूर रहें। कुंभ राशि – घर में खुशी का माहौल रहेगा। नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मीन राशि – आज का दिन कई मायनों में शुभ रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।   15 जून राशिफल 2025: मिथुन, कर्क और मीन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ दिन, जानें सभी राशियों का राशिफल – 15 june horoscope 2025: It will be an auspicious day for gemini, cancer and pisces, know the horoscope of all zodiac signs

15 जून राशिफल 2025: मिथुन, कर्क और मीन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ दिन, जानें सभी राशियों का राशिफल – 15 june horoscope 2025: It will be an auspicious day for gemini, cancer and pisces, know the horoscope of all zodiac signs Read More »

जानें कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी 2025 का व्रत, पारण का समय और पूजा विधि के बारे में - Know when yogini ekadashi 2025 fast will be observed, time of parana and method of worship

जानें कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी 2025 का व्रत, पारण का समय और पूजा विधि के बारे में – Know when yogini ekadashi 2025 fast will be observed, time of parana and method of worship

हिंदू पंचांग में एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। ऐसी मान्यता है कि एकादशी व्रत पूरे श्रद्धा-भाव से करने पर जीवन के समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। खासतौर पर योगिनी एकादशी का व्रत करने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। वर्षभर में कुल 24 एकादशी आती हैं, जो हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में पड़ती हैं। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। इस बार योगिनी एकादशी को लेकर भक्तों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है आखिर व्रत 21 जून को रखा जाए या 22 जून को? पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि प्रारंभ: 21 जून 2025 को सुबह 07:18 बजे होगी और एकादशी तिथि समाप्त: 22 जून 2025 को सुबह 04:27 बजे होगी। उदयकाल की एकादशी होने के कारण योगिनी एकादशी का व्रत 21 जून, शनिवार को रखा जाएगा। योगिनी एकादशी व्रत पारण  व्रत रखने के अगले दिन यानी 22 जून 2025 को पारण किया जाएगा। पारण का समय: दोपहर 01:47 बजे से शाम 04:35 बजे तक इस समयावधि में व्रत खोलना अत्यंत शुभ माना जाता है। योगिनी एकादशी पूजा विधि  योगिनी एकादशी व्रत की शुरुआत दशमी तिथि की रात से हो जाती है। दशमी को रात्रि में गेहूं, जौ, मूंग और नमक का सेवन वर्जित होता है। एकादशी की सुबह जल्दी उठकर स्नान कर व्रत का संकल्प लें। फिर भगवान विष्णु की पूजा करें। जल से भरा कलश स्थापित करें। रोली, चंदन, अक्षत से भगवान का पूजन करें। तुलसी के पत्ते चढ़ाकर उन्हें भोग लगाएं। दीपक जलाकर विष्णु जी की आरती करें। पूजा के दौरान तुलसी का विशेष महत्व होता है। बिना तुलसी के भोग अधूरा माना जाता है। धार्मिक मान्यता मान्यता है कि योगिनी एकादशी का व्रत संपूर्ण पापों से मुक्ति दिलाता है और रोग, दुख तथा दरिद्रता से भी छुटकारा मिलता है। भगवान विष्णु की कृपा से व्रती के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है।   जानें कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी 2025 का व्रत, पारण का समय और पूजा विधि के बारे में – Know when yogini ekadashi 2025 fast will be observed, time of parana and method of worship

जानें कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी 2025 का व्रत, पारण का समय और पूजा विधि के बारे में – Know when yogini ekadashi 2025 fast will be observed, time of parana and method of worship Read More »

14 जून 2025 का राशिफल: वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए भाग्यशाली दिन, भद्र राजयोग देगा लाभ - Horoscope of 14 june 2025: Lucky day for taurus, gemini and libra, bhadra rajyog will give benefits

14 जून 2025 का राशिफल: वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए भाग्यशाली दिन, भद्र राजयोग देगा लाभ – Horoscope of 14 june 2025: Lucky day for taurus, gemini and libra, bhadra rajyog will give benefits

14 जून 2025 का राशिफल वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए खास रूप से लाभदायक हो सकता है। चंद्रमा आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से मकर राशि में गोचर करेगा, साथ ही शुक्र चंद्रमा से चतुर्थ भाव में, सूर्य पंचम भाव में रहेगा। इसके अलावा गुरु और बुध की युति मिथुन राशि में होने के साथ बुध भद्र राजयोग बना रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल। मेष राशि – करियर की उलझनों से छुटकारा मिलेगा। परिवार का सहयोग और विश्वास मिलेगा। कार्यस्थल पर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। लव लाइफ में सकारात्मकता रहेगी। वृषभ राशि – परिवार के साथ आनंददायक समय बितेगा। पेंडिंग कार्य पूर्ण होंगे और उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। मिथुन राशि – अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी, खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। प्रबंधन क्षमता से लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। कर्क राशि – अचानक लाभ के संकेत हैं। तकनीकी और नेटवर्किंग क्षेत्र के लोगों को मुनाफा होगा। पुराने संपर्क लाभ देंगे, लेकिन संपत्ति से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। सिंह राशि – धन लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा, पर जीवनसाथी से बहस की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। कन्या राशि  – विरोधियों से सतर्क रहें। व्यवसायिक डील सावधानी से करें। तकनीकी और अकाउंटिंग क्षेत्र में लाभ संभव है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। तुला राशि  – मान-सम्मान और लाभ की प्राप्ति होगी। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। छात्रों को मानसिक राहत मिलेगी। लव लाइफ में रोमांस रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। वृश्चिक राशि – संतान से शुभ समाचार मिलेगा। नए वाहन की खरीद संभव है। घर के बड़े सदस्य से स्नेह मिलेगा। पारिवारिक यात्रा के योग बन सकते हैं। धनु राशि – पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा। दबी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से मान-सम्मान मिलेगा। जोखिम भरे कार्यों से बचें। मकर राशि – अटका हुआ कार्य पूर्ण होगा। भूमि या भवन से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। कुंभ राशि – नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। बच्चों से शुभ समाचार मिलेगा। कला और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता संभव है। जल्दबाज़ी में आर्थिक निर्णय न लें। मीन राशि – दिन मिश्रित रहेगा। लाभ और खर्च दोनों की संभावना है। विरोधियों से सावधान रहें। यात्रा के योग हैं। घर के बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें।   14 जून 2025 का राशिफल: वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए भाग्यशाली दिन, भद्र राजयोग देगा लाभ – Horoscope of 14 june 2025: Lucky day for taurus, gemini and libra, bhadra rajyog will give benefits

14 जून 2025 का राशिफल: वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए भाग्यशाली दिन, भद्र राजयोग देगा लाभ – Horoscope of 14 june 2025: Lucky day for taurus, gemini and libra, bhadra rajyog will give benefits Read More »

आषाढ़ मास में करें ये खास उपाय, मान्यता है इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं - Do these special remedies in ashad month, it is believed that lord vishnu is pleased

आषाढ़ मास में करें ये खास उपाय, मान्यता है इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं – Do these special remedies in ashad month, it is believed that lord vishnu is pleased

हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास का विशेष धार्मिक महत्व है। यह महीना पूजा-पाठ, जप, हवन, व्रत और दान के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस माह में देवशयनी एकादशी, भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा और गुरु पूर्णिमा जैसे पावन पर्व मनाए जाते हैं, जो भगवान विष्णु और गुरु परंपरा से जुड़े हैं। इस वर्ष आषाढ़ माह की शुरुआत 12 जून से हो चुकी है और यह 10 जुलाई 2025 को समाप्त होगा। आइए जानते हैं कि इस पावन महीने में कौन-से कार्य करने से विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं और किन बातों से बचना चाहिए। आषाढ़ माह में क्या करें?  भगवान विष्णु की पूजा: इस माह प्रतिदिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें। इससे मानसिक शांति और आत्मिक बल की प्राप्ति होती है। दान पुण्य करें: वस्त्र, छाता, अन्न, जलपात्र आदि का दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। राहगीरों के लिए प्याऊ लगवाना भी उत्तम कार्य है। जलदान करें: गर्मी और उमस भरे इस महीने में जरूरतमंदों को शीतल जल का दान करें। इससे पुण्य फल और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। एकादशी व्रत: आषाढ़ माह में आने वाली एकादशी तिथि का व्रत अवश्य रखें। इससे चित्त शुद्ध होता है और मन में भक्ति का संचार होता है। तुलसी पूजन: रोजाना तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें। साथ ही पीले कलावे से तुलसी में 108 गांठ बांधें—यह उपाय विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करता है। सात्विक भोजन करें: सुपाच्य भोजन जैसे चावल, दाल, हरी सब्जियां और मौसमी फल का सेवन करें। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियों से बचाव होता है। आषाढ़ माह में क्या न करें?  लहसुन और प्याज का सेवन न करें: इस पावन माह में तामसिक भोजन से बचना चाहिए। शुद्ध और सात्विक आहार को प्राथमिकता दें। पेड़ न काटें: आषाढ़ माह में पेड़-पौधों का संरक्षण करें। वृक्ष जीवनदायिनी होते हैं और उनका कटाव धार्मिक रूप से भी अनुचित माना गया है। अहंकार और क्रोध से बचें: इस माह में संयम, सहनशीलता और विनम्रता के साथ जीवन यापन करें। यही भगवान विष्णु की सच्ची भक्ति है।   आषाढ़ मास में करें ये खास उपाय, मान्यता है इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं – Do these special remedies in ashad month, it is believed that lord vishnu is pleased

आषाढ़ मास में करें ये खास उपाय, मान्यता है इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं – Do these special remedies in ashad month, it is believed that lord vishnu is pleased Read More »

13 जून 2025 का राशिफल: वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए शुभ दिन, जानें सभी राशियों राशिफल - Horoscope of 13 june 2025: Auspicious day for taurus, gemini and cancer, know the horoscope of all zodiac signs

13 जून 2025 का राशिफल: वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए शुभ दिन, जानें सभी राशियों राशिफल – Horoscope of 13 june 2025: Auspicious day for taurus, gemini and cancer, know the horoscope of all zodiac signs

13 जून 2025 का राशिफल विशेष रूप से वृषभ, मिथुन, और कर्क राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। आज चंद्रमा का गोचर दिन-रात मकर राशि में हो रहा है, जिससे चंद्रमा, मंगल और शुक्र के बीच उत्तम त्रिकोण योग बन रहा है। साथ ही छठे भाव में गुरु की स्थिति से वसुमान योग भी बन रहा है। आइए जानते हैं आज के दिन आपकी राशि का क्या है फल। मेष राशि – मेष राशि वालों को आज मेहनत और लगन का फल मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ के योग हैं। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। वरिष्ठों की सलाह उपयोगी रहेगी। वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ और समर्थन मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता और रुचिकर भोजन के योग हैं। मिथुन राशि – मिथुन राशि के लिए आज का दिन कार्यों की अधिकता के बावजूद लाभदायक रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में सामंजस्य बना रहेगा। किसी पुरानी समस्या को लेकर चिंता हो सकती है। कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन साहस और प्रभाव में वृद्धि का है। परिवार से प्रसन्नता मिलेगी, हालांकि आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लेने की सलाह है। लव लाइफ सुखद रहेगी। सिंह राशि – सिंह राशि के लिए आज का दिन आय के नए स्रोत लेकर आएगा। उधार का धन वापस मिल सकता है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में सतर्कता बरतें। कन्या राशि – कन्या राशि के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम मिलेगा। वर्क फ्रॉम होम करने वालों को ध्यान देना होगा। खानपान में संयम बरतें। तुला राशि – तुला राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। किसी इच्छा की पूर्ति संभव है। नौकरी में सराहना मिलेगी और छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। शुक्र का प्रभाव आपके पक्ष में रहेगा। वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन लंबे समय से रुके कामों को पूरा करने का है। कारोबार और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा। धनु राशि – धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन मेहनत और लगन से सफलता दिलाने वाला होगा। प्रतियोगिता और शिक्षा क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। मकर राशि – मकर राशि वालों को आज किसी प्रिय व्यक्ति से उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक समारोह में भागीदारी संभव है। मानसिक और शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। कुंभ राशि – कुंभ राशि के लिए आज का दिन उन्नति और आर्थिक प्रगति का रहेगा। साझेदारी में कार्य करना फायदेमंद होगा। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। दीर्घकालीन निवेश लाभदायक हो सकता है। मीन राशि – मीन राशि के लिए आज का दिन चतुराई और विवेक से फायदे का रहेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी, बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी।   13 जून 2025 का राशिफल: वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए शुभ दिन, जानें सभी राशियों राशिफल – Horoscope of 13 june 2025: Auspicious day for taurus, gemini and cancer, know the horoscope of all zodiac signs

13 जून 2025 का राशिफल: वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए शुभ दिन, जानें सभी राशियों राशिफल – Horoscope of 13 june 2025: Auspicious day for taurus, gemini and cancer, know the horoscope of all zodiac signs Read More »

अगर आप पहली बार रख रही हैं हरियाली तीज 2025 का व्रत तो जान लें पूजा सामग्री और नियमों के बारे में - If you are keeping the fast of hariyali teej 2025 for the first time, then know about the puja material and rules

अगर आप पहली बार रख रही हैं हरियाली तीज 2025 का व्रत तो जान लें पूजा सामग्री और नियमों के बारे में – If you are keeping the fast of hariyali teej 2025 for the first time, then know about the puja material and rules

सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का व्रत अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। यह पर्व हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। साल 2025 में यह उपवास 27 जुलाई को रखा जाएगा। तृतीया तिथि की शुरुआत 26 जुलाई की रात 10:41 बजे होगी और इसका समापन 27 जुलाई की रात 10:41 बजे होगा। यदि आप पहली बार हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं, तो इसके सही नियम और पूजा विधि जानना आवश्यक है, ताकि व्रत पूरी श्रद्धा और विधिविधान से सम्पन्न हो सके। आइए जानते हैं पूजा की सामग्री और व्रत के नियम— हरियाली तीज 2025 व्रत सामग्री  पीला वस्त्र, कच्चा सूता, नए वस्त्र, केले के पत्ते, आक के फूल, बेलपत्र, धतूरा, शमी के पत्ते, जनेऊ, पूजा की, चौकी, कलश, जटा वाला नारियल, सुपारी, अक्षत, घी, कपूर, धूप, चंदन, दूध, गंगाजल, पंचामृत के लिए दही, शहद, मिश्री, सुहाग का सामान, माचिस, शिव परिवार की मूर्ति या तस्वीर, पांच प्रकार के फल और मिठाई, दक्षिणा, हरियाली तीज व्रत की पुस्तक पहला हरियाली तीज व्रत नियम  पहली बार तीज व्रत रख रही महिलाएं जरूर मेंहदी लगाएं। यह व्रत की विशेष परंपरा मानी जाती है। पूजा में 16 श्रृंगार के साथ सम्मिलित हों, इससे माता पार्वती प्रसन्न होती हैं। हरे रंग के वस्त्र पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह रंग हरियाली, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। व्रत निर्जला रखा जाता है, यानी बिना अन्न और जल के। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से आप फलाहार व्रत भी रख सकती हैं। रात्रि में चंद्रोदय के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत का समापन करें। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करना अनिवार्य है। हरियाली तीज सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने का एक पवित्र अवसर भी है। श्रद्धा और विधि-विधान से किया गया यह व्रत निश्चित रूप से शुभ फल प्रदान करता है।   अगर आप पहली बार रख रही हैं हरियाली तीज 2025 का व्रत तो जान लें पूजा सामग्री और नियमों के बारे में – If you are keeping the fast of hariyali teej 2025 for the first time, then know about the puja material and rules

अगर आप पहली बार रख रही हैं हरियाली तीज 2025 का व्रत तो जान लें पूजा सामग्री और नियमों के बारे में – If you are keeping the fast of hariyali teej 2025 for the first time, then know about the puja material and rules Read More »

12 जून 2025 राशिफल: मेष, कर्क और मकर राशि वालों पर आज भाग्य की मेहरबानी, केंद्र योग से मिलेगा लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल - 12 june 2025 horoscope: Today luck will be favorable to aries, cancer and capricorn, you will get benefit from kendra yoga, know the horoscope of all zodiac signs

12 जून 2025 राशिफल: मेष, कर्क और मकर राशि वालों पर आज भाग्य की मेहरबानी, केंद्र योग से मिलेगा लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल – 12 june 2025 horoscope: Today luck will be favorable to aries, cancer and capricorn, you will get benefit from kendra yoga, know the horoscope of all zodiac signs

12 जून 2025 का राशिफल ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के अनुसार मेष, कर्क और मकर राशि के जातकों के लिए विशेष लाभकारी रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर मूल नक्षत्र से धनु राशि में हो रहा है। साथ ही चंद्रमा गुरु के साथ केंद्र योग और सूर्य के साथ षडाष्टक योग बना रहा है। आइए जानते हैं आज का राशिफल मेष से मीन तक। मेष राशि – भाग्य आज मेहरबान रहेगा। चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। नई संपत्ति प्राप्त हो सकती है। नौकरी में अधिकारी वर्ग से तालमेल जरूरी है, पुरानी गलती परेशानी दे सकती है। वृषभ राशि – दिन अनुकूल है लेकिन अष्टम चंद्रमा के कारण लेन-देन और शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। भावुकता में निर्णय न लें। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव संभव है। कोई दबी हुई चाहत पूरी हो सकती है। मिथुन राशि – भावुकता में उलझ सकते हैं। साझेदारी वाले कामों पर ध्यान दें। जीवनसाथी की नाराजगी दूर करने के लिए प्रयास करना होगा। छोटी यात्रा और अचानक धन लाभ संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कर्क राशि – चंद्रमा छठे भाव में रहेगा, जिससे मानसिक उलझन हो सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें। धन और लोन से जुड़ी योजनाएं सफल हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। विदेश से जुड़े कामों में लाभ होगा। सिंह राशि – मंगल और केतु की युति से गुस्से पर काबू रखें। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में सहयोग मिलेगा। हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कन्या राशि – शिक्षा और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। पुराने रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। निजी मामलों में सतर्कता रखें। संतान से सुख मिलेगा। तुला राशि – तीसरे भाव में चंद्रमा का गोचर सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। सांसारिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। आमदनी में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नई योजनाएं शुरू करने का मौका मिलेगा। वृश्चिक राशि – दूसरे भाव में चंद्रमा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभ देगा। धनु राशि – राशि में चंद्रमा शुभ संकेत दे रहा है। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। बिजनेस में विशेष रूप से लाभ संभव है। मकर राशि – द्वादश भाव में चंद्रमा के कारण खर्चे बढ़ सकते हैं। अनचाहे खर्चों से सतर्क रहें। निवेश से लाभ मिल सकता है। व्यवहार में सौम्यता रखें। रचनात्मक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। कुंभ राशि – कमाई अच्छी होगी लेकिन बचत करना मुश्किल रहेगा। निवेश में जल्दबाजी से बचें। दिखावे और दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मीन राशि – आज का दिन शुभ है। नया काम शुरू करने पर सफलता मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।   12 जून 2025 राशिफल: मेष, कर्क और मकर राशि वालों पर आज भाग्य की मेहरबानी, केंद्र योग से मिलेगा लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल – 12 june 2025 horoscope: Today luck will be favorable to aries, cancer and capricorn, you will get benefit from kendra yoga, know the horoscope of all zodiac signs

12 जून 2025 राशिफल: मेष, कर्क और मकर राशि वालों पर आज भाग्य की मेहरबानी, केंद्र योग से मिलेगा लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल – 12 june 2025 horoscope: Today luck will be favorable to aries, cancer and capricorn, you will get benefit from kendra yoga, know the horoscope of all zodiac signs Read More »

आज का राशिफल 11 जून 2025: मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए शुभ योग, मिलेगा धन लाभ और सफलता, जानें सभी राशियों का राशिफल - Today horoscope 11 june 2025: Auspicious yoga for aries, gemini and virgo, will get financial benefits and success, know the horoscope of all zodiac signs

आज का राशिफल 11 जून 2025: मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए शुभ योग, मिलेगा धन लाभ और सफलता, जानें सभी राशियों का राशिफल – Today horoscope 11 june 2025: Auspicious yoga for aries, gemini and virgo, will get financial benefits and success, know the horoscope of all zodiac signs

आज बुधवार, 11 जून 2025 को चंद्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि में ज्येष्ठा नक्षत्र से गोचर कर रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए विशेष रूप से लाभकारी और शुभ रहने वाला है। गुरु बुध की युति और चंद्रमा पर गुरु की शुभ दृष्टि के कारण कई राशियों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। आइए जानते हैं आज मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल। मेष राशि – कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं। परिश्रम से सफलता मिलेगी और नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा और संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। नौकरी बदलने की चाह रखने वालों के लिए भी समय अनुकूल है। वृषभ राशि – आज भाग्य आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में अनुभव का लाभ मिलेगा और पारिवारिक यात्रा का योग है। घर में धार्मिक आयोजन संभव है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि – शुभ लाभ के संकेत हैं लेकिन धोखेबाज लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। बेहतर प्रबंधन क्षमता से काम पूरे होंगे और साझेदारी फायदेमंद रहेगी। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा। कर्क राशि – जोखिम से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार में सुधार होगा और शिक्षा के क्षेत्र में विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक फैसले सोच-समझकर लें। सिंह राशि – आज का दिन परिश्रम से भरा रहेगा लेकिन आपकी कलात्मक क्षमता आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी। विरोधियों से सावधान रहें और लेन-देन में सतर्कता बरतें। कन्या राशि – करियर में सफलता और लाभ के संकेत हैं। नौकरी में कार्यकुशलता से उन्नति होगी और शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी सफलता मिल सकती है। तकनीकी कार्यों में लाभ होगा। तुला राशि – आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। भूमि या भवन संबंधी सौदों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। वृश्चिक राशि – आलस्य से बचकर काम पर ध्यान दें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। भाइयों से रिश्ते सुधरेंगे। टालमटोल से बचें। धनु राशि – प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में मुनाफा होगा और शुभ कार्यों में भागीदारी संभव है। संतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा। मकर राशि – लंबित कार्यों को आज पूरा कर पाएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ निभाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पुरानी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। प्रेम संबंधों में दिन अनुकूल है। कुंभ राशि – खर्चीला दिन रहेगा, व्यय पर नियंत्रण रखें। विदेश से जुड़े कारोबार में लाभ हो सकता है। परंपरा से हटकर निर्णय लेने की संभावना है। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं से जुड़े व्यवसायियों के लिए दिन लाभदायक है। मीन राशि – कारोबार में लाभ के संकेत हैं लेकिन लालच से बचें। कानूनी मामलों में जीत संभव है। वरिष्ठों का विश्वास हासिल होगा। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में भागीदारी रहेगी।   आज का राशिफल 11 जून 2025: मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए शुभ योग, मिलेगा धन लाभ और सफलता, जानें सभी राशियों का राशिफल – Today horoscope 11 june 2025: Auspicious yoga for aries, gemini and virgo, will get financial benefits and success, know the horoscope of all zodiac signs

आज का राशिफल 11 जून 2025: मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए शुभ योग, मिलेगा धन लाभ और सफलता, जानें सभी राशियों का राशिफल – Today horoscope 11 june 2025: Auspicious yoga for aries, gemini and virgo, will get financial benefits and success, know the horoscope of all zodiac signs Read More »

10 जून 2025 का राशिफल: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए शुभ संकेत, जानें सभी राशियों का राशिफल - Horoscope of 10 june 2025: Auspicious signs for gemini, cancer and virgo, know the horoscope of all zodiac signs

10 जून 2025 का राशिफल: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए शुभ संकेत, जानें सभी राशियों का राशिफल – Horoscope of 10 june 2025: Auspicious signs for gemini, cancer and virgo, know the horoscope of all zodiac signs

10 जून 2025 आज चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में अनुराधा से ज्येष्ठा नक्षत्र तक रहेगा, जिससे वसुमान योग बन रहा है। इस योग और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल और किन राशियों को आज मिल सकती है आर्थिक, पारिवारिक और करियर में सफलता। मेष राशि – आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा, रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। लेकिन निवेश और लेन-देन में सतर्कता जरूरी है। वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है। सेहत को लेकर खानपान पर ध्यान दें। वृषभ राशि – चंद्र- सूर्य समसप्तक योग से आज आप भावुक हो सकते हैं। प्रॉपर्टी डील में सतर्कता बरतें। कल्पनाशक्ति बढ़ेगी और नया काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। काम को टालने से बचें। मिथुन राशि – नौकरी में लाभ और नया काम मिलने के योग हैं। परिवार से बातचीत से किसी पुराने मुद्दे का हल निकलेगा। यात्रा के योग हैं। माता-पिता से सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। कर्क राशि – सकारात्मक सोच और कुशलता से सफलता मिलेगी। विरोधियों से सतर्क रहें। व्यापार में लाभ होगा। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। बजरंगबली को सिंदूर अर्पण करना शुभ रहेगा। सिंह राशि – सरकारी या कानूनी काम में सफलता के योग हैं। जोखिम वाले कार्यों से बचें। छात्रों को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। कन्या राशि – आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने निवेश से लाभ होगा। रिश्तेदारों से खुशी और सहयोग मिलेगा। छात्रों को एकाग्रता बनाए रखने की सलाह है। तुला राशि – परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा। पेंडिंग काम निपटाएं। सेहत और फिजूलखर्ची दोनों पर ध्यान दें। शुभ समाचार मिल सकता है। वृश्चिक राशि – चंद्र गोचर के कारण मन विचलित रह सकता है। किसी भी निर्णय से पहले गहन विचार करें। तकनीकी खराबी से आर्थिक नुकसान हो सकता है। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धनु राशि – स्वास्थ्य को लेकर परिवार में चिंता रह सकती है। व्यापार में साझेदार से तालमेल जरूरी है। जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। नई तकनीक को अपनाएं। मकर राशि – नए कार्यभार से मानसिक दबाव रहेगा। जिम्मेदारी खुद निभाएं, दूसरों पर न छोड़ें। व्यापारियों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र में सफलता संभव है। कुंभ राशि – परिश्रम के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक समर्थन मिलेगा। छात्रों को सफलता, सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। कुछ नया सीखने को मिलेगा। मीन राशि – आत्मबल बढ़ेगा, कार्यक्षेत्र में अधिकारी व वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता संभव है। कार्यभार अधिक रहेगा, परंतु सम्मान में वृद्धि होगी।   10 जून 2025 का राशिफल: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए शुभ संकेत, जानें सभी राशियों का राशिफल – Horoscope of 10 june 2025: Auspicious signs for gemini, cancer and virgo, know the horoscope of all zodiac signs

10 जून 2025 का राशिफल: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए शुभ संकेत, जानें सभी राशियों का राशिफल – Horoscope of 10 june 2025: Auspicious signs for gemini, cancer and virgo, know the horoscope of all zodiac signs Read More »

आज का राशिफल 9 जून 2025: सिंह, तुला और मकर को नीचभंग राजयोग से मिलेगा राजसी सुख और लाभ, मेहनत लाएगी सफलता - Today horoscope 9 june 2025: Leo, libra and capricorn will get royal happiness and benefits from neechbhang rajyoga, hard work will bring success

आज का राशिफल 9 जून 2025: सिंह, तुला और मकर को नीचभंग राजयोग से मिलेगा राजसी सुख और लाभ, मेहनत लाएगी सफलता – Today horoscope 9 june 2025: Leo, libra and capricorn will get royal happiness and benefits from neechbhang rajyoga, hard work will bring success

9 जून 2025 को सिंह, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। चंद्रमा तुला राशि से वृश्चिक में गोचर करेगा। इसके साथ ही आज रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ योगों का संयोग बनेगा। विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से दिन खास रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल। मेष राशि – आज आपको समझदारी और रणनीति से काम लेना होगा। शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप उन्हें मात देंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। सहयोगियों से मदद मिलेगी, लेकिन पहल आपको करनी होगी। वृषभ राशि – आज अटके हुए काम पूरे होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए प्रस्ताव आ सकता है। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। विदेश पढ़ाई की योजना में प्रगति होगी। पारिवारिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। मिथुन राशि – उधार दिया धन वापस मिल सकता है। मनचाहा ट्रांसफर संभव है। हालांकि खर्चों में नियंत्रण रखें। मार्केटिंग और PR क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। कर्क राशि – लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त प्रयास की जरूरत होगी। नई चीजें सीखने को मिलेंगी। यात्रा में सावधानी रखें। किसी मित्र को आर्थिक सहयोग देना पड़ सकता है। पारिवारिक संवाद में संतुलन बनाए रखें। सिंह राशि – कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। कन्या राशि – उधार देने से बचें, पैसा फंस सकता है। व्यापार विस्तार की योजना बनेगी। विद्यार्थियों को अतिरिक्त प्रयास की जरूरत होगी। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें। तुला राशि – यात्रा संभव है, माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलें। नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। करियर में प्रगति मिलेगी। पारिवारिक विवाद खत्म होंगे। बच्चों से जुड़ी चिंता दूर होगी। वृश्चिक राशि – व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखें। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। बहकावे में आने से नुकसान हो सकता है। नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभकारी रहेंगे। धनु राशि – आज आपकी योजनाएं तेजी से आगे बढ़ेंगी। विशेषज्ञ की सलाह फायदेमंद होगी। संपत्ति संबंधी मामलों में धैर्य रखें। व्यापार में नए संपर्क लाभ देंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मकर राशि – परिश्रम का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी दक्षता की सराहना होगी। निवेश से पहले सलाह लेना बेहतर रहेगा। कारोबार में नया प्रयोग सफल हो सकता है। कुंभ राशि – भागदौड़ अधिक रहेगी लेकिन संपत्ति से संबंधित लाभ के योग हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नई जिम्मेदारी मिलने से काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन यह आपके करियर के लिए अच्छा संकेत है। मीन राशि – पुराने झगड़ों का समाधान मिलेगा। व्यावसायिक परेशानी खत्म हो सकती है। अहंकार से दूर रहें। प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा।   आज का राशिफल 9 जून 2025: सिंह, तुला और मकर को नीचभंग राजयोग से मिलेगा राजसी सुख और लाभ, मेहनत लाएगी सफलता – Today horoscope 9 june 2025: Leo, libra and capricorn will get royal happiness and benefits from neechbhang rajyoga, hard work will bring success

आज का राशिफल 9 जून 2025: सिंह, तुला और मकर को नीचभंग राजयोग से मिलेगा राजसी सुख और लाभ, मेहनत लाएगी सफलता – Today horoscope 9 june 2025: Leo, libra and capricorn will get royal happiness and benefits from neechbhang rajyoga, hard work will bring success Read More »