JPB NEWS 24

Headlines

Jalandhar

श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर की ओर से 40 दिन लगातार चौंकीयो का आगाज़ जारी - Shri kashth nivaran balaji mandir continues to launch 40 consecutive days of chaukis

श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर की ओर से 40 दिन लगातार चौंकीयो का आगाज़ जारी – Shri kashth nivaran balaji mandir continues to launch 40 consecutive days of chaukis

जालंधर, जतिन बब्बर:  श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर की ओर से 40 दिन लगातार चौंकीयो का आगाज जारी है। दूसरे दिन न्यू हरगोबिंद कॉलोनी बस्ती शेख घास मंडी लूथरा परिवार के घर श्रद्धा भाव से चौंकी हुई। चौंकी में श्री कष्ट निवारण बालाजी मन्दिर के सेवादार व मन्दिर के अध्यक्ष व विधायक रमन अरोड़ा ने हनुमान चालीसा पाठ का उच्चारण कर चौंकी का आग़ाज किया। जिसमें शैंकी हरजाई, ध्रुव कश्यप, राज कुमार चोपड़ा, आतिश अरोड़ा, खोज गब्बा इत्यादि सेवादारों ने बालाजी महाराज का गुणगांन कर भगतो को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान मन्दिर के अध्यक्ष व विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि 40 दिन लगातार चौंकी का करने का उद्देश्य मंदिर के निर्माण को भव्य बनाना है। उन्होंने बताया कि 40 दिन लगातार चौंकी में जो भी भक्तों द्वारा चढ़ावा आएगा, वह मंदिर के निर्माण में लगाया जाएगा। इस मौके पर नीलम लूथरा, पूजा लूथरा, मोनू लूथरा, प्रीति लूथरा, सलोनी लूथरा, दीपिका लूथरा, दिवांश लूथरा हैप्पी अलंग, शैली खन्ना, राज कुमार चोपड़ा, गौरव अरोड़ा, राकेश अरोड़ा, संदीप जग्गा, सूरज कुमार, शेन्की हरजाई, अमित चड्ढा, हितेश चड्ढा इत्यादि भगत उपस्थित थे।   श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर की ओर से 40 दिन लगातार चौंकीयो का आगाज़ जारी – Shri kashth nivaran balaji mandir continues to launch 40 consecutive days of chaukis

श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर की ओर से 40 दिन लगातार चौंकीयो का आगाज़ जारी – Shri kashth nivaran balaji mandir continues to launch 40 consecutive days of chaukis Read More »

हमारी खेल विरासत की निशानी हैं छिंज मेले- सुशील कुमार रिंकू - Chhinj fair is a symbol of our sports heritage – Sushil kumar rinku

हमारी खेल विरासत की निशानी हैं छिंज मेले- सुशील कुमार रिंकू – Chhinj fair is a symbol of our sports heritage – Sushil kumar rinku

जालंधर, 14 जनवरी, जतिन बब्बर –  छिंज मेलों ने हमारे पंजाब की अमीर खेल विरासत को सहेज कर रखा हुआ है, जिसके जरिए नई पीढ़ियां हमारी इस अनमोल विरासत से वाकिफ हो पा रही हैं। ये विचार लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज गांव ढंडोवाल में आयोजित 57वें छिंज मेले के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। ये मेला शहीद बाबा सुखचेत सिंह के असथान पर पहलवान जतिंदर सिंह चट्ठा और जोगिंदर सिंह की याद में आयोजित किया गया। सांसद ने कहा कि सदियों से पंजाब के युवा खेलकूद खासकर पहलवारी में अग्रणी रहे हैं, इसलिए यह समय की जरूरत है कि इस तरह के आयोजन होते रहें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ अपने जीवन में स्पोर्ट्स को भी खास अहमियत दें ताकि वह शारीरिक तौर पर भी मजबूत बनें और बतौर खिलाड़ी अपना करियर बना सकें।  इस दौरान सांसद सुशील कुमार रिंकू ने ग्राम पंचायत को ₹500000 की करंट सांसद निधि से जारी करने की घोषणा भी की ताकि पंचायत की तरफ से इस तरह के आयोजन होते रहे। इस छिंज मेले के दौरान जम्मू के बिनीआ पहलवान और भारत केसरी जस्सा पट्टी के बीच पटके की कुश्ती का जबरदस्त मुकाबला हुआ, जिसमें जस्सी पट्टी ने बिनीआ पहलवान को हराकर जीत प्राप्त की। सांसद सुशील रिंकू ने विजेता पहलवान को सम्मानित किया, साथ ही दोनों पहलवानों की तरफ से दिखाई गई खेल भावना के लिए उनकी प्रशंसा की। रिंकू ने कहा कि खेल हमें सिर्फ शारीरिक तौर पर मजबूत ही नहीं बनाते ब्लकि हमें जीवन में अनुशासन, टीम स्पिरिट जैसे महत्वपूर्ण सबक सिखाते हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए गांव ढंडोवाल की ग्राम पंचायत, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का आभार व्यक्त किया और इस तरह के आयोजनों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।  सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार की तरफ से भी राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार बड़े प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेडां वतन पंजाब दीयां जैसे बड़े कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, साथ ही नई खेल नीति के जरिए पंजाब के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि वे और ज्यादा मेहनत करके राज्य का नाम रोशन करें।  इस मौके पर चेयरमैन मार्केट कमेटी शाहकोट बलबीर सिंह ढंडोवाल, चेयरमैन मार्केट कमेटी महितपुर बलकार सिंह चट्ठा, चेयरमैन मार्केट कमेटी लोहियां सरबजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, रूप लाल शर्मा, सतीश रेहान मौजूद थे।    हमारी खेल विरासत की निशानी हैं छिंज मेले- सुशील कुमार रिंकू – Chhinj fair is a symbol of our sports heritage – Sushil kumar rinku

हमारी खेल विरासत की निशानी हैं छिंज मेले- सुशील कुमार रिंकू – Chhinj fair is a symbol of our sports heritage – Sushil kumar rinku Read More »

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने निकाले आदेश सोमवार को स्कूलों व कालेजों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी आदेश पढ़े - Deputy commissioner of jalandhar issued orders, there will be half day holiday in schools and colleges on monday, read the order

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने निकाले आदेश सोमवार को स्कूलों व कालेजों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी आदेश पढ़े – Deputy commissioner of jalandhar issued orders, there will be half day holiday in schools and colleges on monday, read the order

  जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने निकाले आदेश सोमवार को स्कूलों व कालेजों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी आदेश पढ़े – Deputy commissioner of jalandhar issued orders, there will be half day holiday in schools and colleges on monday, read the order

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने निकाले आदेश सोमवार को स्कूलों व कालेजों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी आदेश पढ़े – Deputy commissioner of jalandhar issued orders, there will be half day holiday in schools and colleges on monday, read the order Read More »

लोहड़ी का पर्व खुशियों व प्रेम का त्यौहार : विधायक रमन अरोड़ा - Lohri festival is a festival of happiness and love: MLA raman arora

लोहड़ी का पर्व खुशियों व प्रेम का त्यौहार : विधायक रमन अरोड़ा – Lohri festival is a festival of happiness and love: MLA raman arora

जालंधर, जतिन बब्बर:  विधायक रमन अरोड़ा ने लोहड़ी के पावन पर्व पर शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष तौर पर शिरकत की।   जिसमें विधायक रमन अरोड़ा ने पूडा स्पोर्ट्स इंक्लेव वेलफेयर सोसाइटी के आयोजन पर, जल विलास पैलेस पर, द बेस्ट वेस्टर्न होटल पर, गुलाब देवी पैलेस पर, अजीत नगर पर, करोल बाग इत्यादि स्थानों पर शिरकत की।   इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने लोहड़ी के पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें मिल-झुल कर रहना चाहिए, एक जूट रहने से एकता बढ़ती है और भाईचारे में प्यार बढ़ता है। उन्होंने कहा की लोहड़ी का त्योहार प्यार का त्यौहार है, यह त्यौहार सभी में प्रेम बढ़ता है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि लोहड़ी पंजाबियों का प्रसिद्ध त्योहारों में से एक खास पर्व है। इस दिन लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को मिठाइयो के साथ शुभकामनाएं भेजते हैं और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हैं। लोहड़ी पर परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर धन, समृद्धि, खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाती है।   शाम के समय महिलाएं, पुरुष और बच्चे पवित्र अग्नि के चारों तरफ नृत्य करते हैं और लोकगीत भी गाते हैं। इस मौके पर मुनिष बजाज, रिशु अरोड़ा, लगनदीप सिंह, बिट्टू बजाज, विजय वंसल, सोनी साब, स्टिफ़न, शेन्की इत्यादि मौजूद रहे।   लोहड़ी का पर्व खुशियों व प्रेम का त्यौहार : विधायक रमन अरोड़ा – Lohri festival is a festival of happiness and love: MLA raman arora

लोहड़ी का पर्व खुशियों व प्रेम का त्यौहार : विधायक रमन अरोड़ा – Lohri festival is a festival of happiness and love: MLA raman arora Read More »

माघ महीने में पवित्र नदी में स्नान के साथ दान करना शुभ होता है :- विधायक रमन अरोड़ा - In the month of magh, it is auspicious to donate along with bathing in the holy river:- MLA raman arora

माघ महीने में पवित्र नदी में स्नान के साथ दान करना शुभ होता है :- विधायक रमन अरोड़ा – In the month of magh, it is auspicious to donate along with bathing in the holy river:- MLA raman arora

जालंधर, जतिन बब्बर:  शेखा बाज़ार के श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर के प्रांगण में माघ महीनें केे पहले दिन विधायक रमन अरोड़ा ने परिवार के साथ हवन यज्ञ किया। पंडित चैतन्य किशोर की हवन-यज्ञ की पूजा अर्चना करवाई।   इस दौरान पंडित चैतन्य किशोर ने भक्तों को माघ माह के महत्वता के बारे में कहा कि हवन यज्ञ करवाने से सभी प्रकार की दुष्ट शक्तियां नाश होती है। और कहा कि धार्मिक दृष्टि से माघ माह का विशेष महत्व है। इस माह में भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।   और कहा कि ऐसा माना जाता है कि माघ महीने में सभी देवता पृथ्वी पर आते हैं। माघ महीनें में गंगा स्नान का बहुत महत्व है। इस दिन गंगा स्नान करने से दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि माघ महीने में पवित्र नदी में स्नान एवं दान आदि के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।   विधायक रमन अरोड़ा के परिवार की और से हवन यज्ञ के उपरांत चाय बिस्कुट का लंगर भी लगाया गया। इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा, गीता अरोड़ा, सतपाल गुम्बर, सुनीता गुम्बर, अमित गुम्बर, विजय कुमार, राजिंदर शर्मा, कमलेश, अनीता, कांता, विमला, अंजना इत्यादि भग्त जन उपस्थित थे।   माघ महीने में पवित्र नदी में स्नान के साथ दान करना शुभ होता है :- विधायक रमन अरोड़ा – In the month of magh, it is auspicious to donate along with bathing in the holy river:- MLA raman arora

माघ महीने में पवित्र नदी में स्नान के साथ दान करना शुभ होता है :- विधायक रमन अरोड़ा – In the month of magh, it is auspicious to donate along with bathing in the holy river:- MLA raman arora Read More »

MP sushil kumar rinku invited the youth to join sports

ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜਨ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ

ਜਲੰਧਰ 12 ਜਨਵਰੀ, ਜਤਿਨ ਬੱਬਰ :- ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਇੰਟਰ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਫੁੱਟਬਾਲ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ (ਲੜਕੇ) ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਭਾਗ ਸਿੰਘ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ, ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਖੇਡ ਸਟੇਡੀਅਮ ਵਿਖੇ ਸਮਾਪਤ ਹੋ ਗਿਆ। ਸਾਂਸਦ ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਮੁੱਖ ਤਰੀਕ ਵਜੋਂ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਦੇ ਸਮਾਪਤੀ ਸਮਾਰੋਹ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਖੇਡਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜ ਕੇ ਦੇਸ਼ ਦਾ ਨਾਮ ਰੌਸ਼ਨ ਕਰਨ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਖੇਡਾਂ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਅੱਗੇ ਵੱਧ ਕੇ ਨੌਜਵਾਨ ਆਪਣਾ ਹੀ ਨਹੀਂ ਸਗੋਂ ਦੇਸ਼ ਦਾ ਨਾਂ ਵਿਸ਼ਵ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਉੱਚਾ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ, ਇਸ ਲਈ ਪੜ੍ਹਾਈ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਖੇਡਾਂ ਵੱਲ ਵੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਧਿਆਨ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਨੂੰ ਇੰਨੇ ਵੱਡੇ ਖੇਡ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਵਧਾਈ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੀ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਖੇਡਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਫੁੱਲਤ ਕਰਨ ਲਈ ਬਹੁਤ ਉਪਰਾਲੇ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸਾਰਿਆਂ ਦੇ ਸਾਂਝੇ ਯਤਨਾਂ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਇੱਕ ਦਿਨ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੇ ਨੰਬਰ ਦਾ ਸੂਬਾ ਬਣੇਗਾ। ਖੇਡਾਂ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਦੇਸ਼ ਬਣੇਗਾ। ਇਸ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਵਿੱਚ ਭਾਰਤ ਭਰ ਦੀਆਂ ਕੁੱਲ 32 ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਭਾਗ ਲਿਆ। ਇਸ ਮੁਕਾਬਲੇ ਦਾ ਫਾਈਨਲ ਮੁਕਾਬਲਾ ਪੰਜਾਬੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪਟਿਆਲਾ ਅਤੇ ਮਹਾਤਮਾ ਗਾਂਧੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਕੁਟੀਆ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਹੋਇਆ। ਇਸ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਮੈਚ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪਟਿਆਲਾ ਨੇ ਮਹਾਤਮਾ ਗਾਂਧੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਕੁਟੀਆਮ ਨੂੰ 2-0 ਨਾਲ ਹਰਾਇਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਜਨਕ ਸਿੰਘ ਜੀ, ਚਾਂਸਲਰ ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਜੀ, ਸਕੱਤਰ ਹਰਦਮਨ ਸਿੰਘ ਮਿਨਹਾਸ, ਵਾਈਸ ਚਾਂਸਲਰ ਡਾ. ਧਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪਰਮਾਰ, ਖੇਡ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਏ.ਆਈ.ਯੂ. ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਡਾ. ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ.ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਅਰਜੁਨ ਐਵਾਰਡੀ, ਕਰਨਲ ਸਿੰਘ, ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ (ਪੀ.ਐਫ.ਏ. ਸਕੱਤਰ), ਰਜਿਸਟਰਾਰ ਡਾ.ਅਨੀਤ ਕੁਮਾਰ, ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਸਕੂਲ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਰਣਧੀਰ ਸਿੰਘ ਪਠਾਨੀਆ, ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਸਪੋਰਟਸ, ਸਰੀਰਕ ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਡਾ. ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਹੋਰ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸ਼ਖਸੀਅਤਾਂ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਸ਼ਖ਼ਸੀਅਤਾਂ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਡਾ. ਰਣਧੀਰ ਸਿੰਘ ਪਠਾਨੀਆ (ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਸਪੋਰਟਸ) ਨੇ ਕੀਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਵਾਈਸ ਚਾਂਸਲਰ ਡਾ. ਧਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪਰਮਾਰ ਜੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸਵਾਗਤੀ ਭਾਸ਼ਣ ਨਾਲ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਨੂੰ ਜੀ ਆਇਆਂ ਕਿਹਾ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਵਿੱਚ ਪੂਰੇ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜ਼ੋਨਾਂ ਦੀਆਂ 32 ਟੀਮਾਂ ਭਾਗ ਲੈ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਭਾਗ ਸਿੰਘ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰ ਧਰਤੀ ‘ਤੇ ਅਜਿਹਾ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪੱਧਰ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਯੋਗੀ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਕਰਵਾਉਣਾ ਮਾਣ ਵਾਲੀ ਗੱਲ ਹੈ। ਅੰਤ ਵਿੱਚ ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਭਾਗ ਸਿੰਘ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਸਰੀਰਕ ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਮੁਖੀ ਡਾ. ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੇ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਪਤਵੰਤਿਆਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਜੇਤੂ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ।

ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜਨ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ Read More »

सेंट्रल हलके में जो भी समस्या है, उसको सही करवाना मेरी प्राथमिकता : विधायक रमन अरोड़ा - Whatever problem is there in the central constituency, it is my priority to get it rectified: MLA raman arora

सेंट्रल हलके में जो भी समस्या है, उसको सही करवाना मेरी प्राथमिकता : विधायक रमन अरोड़ा – Whatever problem is there in the central constituency, it is my priority to get it rectified: MLA raman arora

जालंधर, जतिन बब्बर:  विधायक रमन अरोड़ा ने दकोहा में पड़ते सिटी इंक्लेव के लोगों से मीटिंग की। मीटिंग में सिटी इंक्लेव के इलाका निवासियों ने विधायक रमन अरोड़ा को सीवरज की समस्या से अवगत करवाया। सिटी इंक्लेव के इलाका निवासियों ने विधायक रमन अरोड़ा को बताया कि सीवरज की समस्या से हमारा बुरा हाल हो गया है, सीवरज का गन्दा पानी सड़को पर आ रहा है, जिससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। विधायक रमन अरोड़ा ने तुरन्त ना कोई देरी किए बिना नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलवा कर सीवरज की समस्या का हल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सेंट्रल हलके में जो भी समस्या है, उसको सही करवाना मेरी प्राथमिकता है। इस दौरान नगर निगम अधिकारियों ने विधायक रमन अरोड़ा से कहा कि यह समस्या कई महीनों पुरानी है, इसको करने में कुछ समय भी लग सकता है। नगर निगम अधिकारियों ने आश्वासन दिलाते कहा कि सीवरज की समस्या का टेंम्परेली तौर पर कुछ ही दिनों के अंदर हल कर दिया जाएगा। जिससे लोगों को राहत मिल जाएगी। इस मौके पर आप वॉलिंटियर गौरव अरोड़ा, अमरदीप संदल (कीनू), बलबीर सिंह (बिट्टू), भूपिंदर सिंह भाटिया (हनी), शमशेर सिंह (खैहरा) एवं सिटी इंक्लेव के इलाका निवासी भी उपस्थित रहे।   सेंट्रल हलके में जो भी समस्या है, उसको सही करवाना मेरी प्राथमिकता : विधायक रमन अरोड़ा – Whatever problem is there in the central constituency, it is my priority to get it rectified: MLA raman arora

सेंट्रल हलके में जो भी समस्या है, उसको सही करवाना मेरी प्राथमिकता : विधायक रमन अरोड़ा – Whatever problem is there in the central constituency, it is my priority to get it rectified: MLA raman arora Read More »

गुरुद्वारा तलहन साहिब में जो भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर गुरुद्वारे आता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है : विधायक रमन अरोड़ा - Whatever devotee comes to gurudwara talhan sahib with his wish, all his wishes are fulfilled: MLA Raman arora

गुरुद्वारा तलहन साहिब में जो भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर गुरुद्वारे आता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है : विधायक रमन अरोड़ा – Whatever devotee comes to gurudwara talhan sahib with his wish, all his wishes are fulfilled: MLA Raman arora

जालंधर, जतिन बब्बर:  गुरुद्वारा तलहन साहिब सभी श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। जहां हर रोज़ को बड़ी संख्या में संगत नतमस्तक होने पहुंचते हैं। आज वीरवार सुबह को मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर अपने पति सरदार त्रिलोक सिंह के साथ गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने पहुँची। उन्होंने कहा कि मैंने हजारों लोगों से गुरुद्वारा तलहन साहिब दरबार का सुना है, पर आज मुझे अपने पति के साथ माथा टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि गुरूद्वारे में हवाई जहाज चढ़ाने से लोगों की विदेश जाने की मनोकामना पूरी हो जाती है। और कहा कि संत बाबा निहाल सिंह जी गुरूद्वारा के प्रति लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। इस गुरुद्वारे को हवाई जहाज गुरुद्वारे के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि गुरुद्वारा तलहन साहिब में जो भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर गुरुद्वारे आता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि जालंधर की पावन धरती गुरुओं पीरों की धरती है। जिससे यह आस्था का केंद्र बना हुआ है। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर उनके पति स.त्रिलोक सिंह, विधायक रमन अरोड़ा, आप नेता मंगल सिंह बस्सी को गुरु का सरोपा देकर सम्मानित भी किया गया।   गुरुद्वारा तलहन साहिब में जो भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर गुरुद्वारे आता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है : विधायक रमन अरोड़ा – Whatever devotee comes to gurudwara talhan sahib with his wish, all his wishes are fulfilled: MLA Raman arora

गुरुद्वारा तलहन साहिब में जो भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर गुरुद्वारे आता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है : विधायक रमन अरोड़ा – Whatever devotee comes to gurudwara talhan sahib with his wish, all his wishes are fulfilled: MLA Raman arora Read More »

विधायक रमन अरोड़ा ने सुरजीत हॉकी स्टेडियम में हॉकी टूर्नामेंट के आयोजन पर विशेष तौर पर शिरकत की। MLA raman arora specially participated in the organization of hockey tournament at surjit hockey stadium

विधायक रमन अरोड़ा ने सुरजीत हॉकी स्टेडियम में हॉकी टूर्नामेंट के आयोजन पर विशेष तौर पर शिरकत की। MLA raman arora specially participated in the organization of hockey tournament at surjit hockey stadium

जालंधर, जतिन बब्बर : सुरजीत हॉकी स्टेडियम में बुधवार को सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट नेशनल टीम का सेमी फाइनल का आयोजन किया गया। जिसमें सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने बतौर मुख्यअतिथि पहुच कर विशेष तौर पर शिरकत की। आयोजन में सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने हॉकी पर बच्चों को खेलों के प्रति रुचि दिखा कर बच्चों की हौसला अफजाई की‌। इस दौरान खेल की शुरुआत विधायक रमन अरोड़ा ने रिबन काट कर खिलाडियों से परिचय करके की।   उन्होंने कहा कि खेल ही है जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रुप से स्वस्थ और अच्छा बनाता है। और कहा कि खेल बच्चों को शारीरिक मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि हमारी नई युवा पीढ़ी को नशे को छोड़ खेलों की ओर ध्यान देना चाहिए। युवापीढ़ी को नशा छोड़ कर खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए। खेलें ही एक ऐसा मात्र साधन हैं, जिससे युवा पीढ़ी इस दलदल से बाहर निकल कर अपनी मंजिल की ओर बढ़ सकती है। युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। युवाओं को नशे की तरफ ध्यान न देकर खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए।   इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि हॉकी कई देशों में खेला जाने वाला एक सबसे लोकप्रिय और दिलचस्प खेल है।   इस दौरान सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट पर विधायक रमन अरोड़ा का फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित भी किया।   विधायक रमन अरोड़ा ने सुरजीत हॉकी स्टेडियम में हॉकी टूर्नामेंट के आयोजन पर विशेष तौर पर शिरकत की। MLA raman arora specially participated in the organization of hockey tournament at surjit hockey stadium

विधायक रमन अरोड़ा ने सुरजीत हॉकी स्टेडियम में हॉकी टूर्नामेंट के आयोजन पर विशेष तौर पर शिरकत की। MLA raman arora specially participated in the organization of hockey tournament at surjit hockey stadium Read More »

शिवसेना अखंड भारत की 22 जनवरी अयोध्या राम मंदिर के संदर्भ में हुई हंगामी मीटिंग : वर्मा, सौंधी - Shiv sena akhand bharat stormy meeting on 22 january regarding ayodhya ram temple: Verma, saundhi

शिवसेना अखंड भारत की 22 जनवरी अयोध्या राम मंदिर के संदर्भ में हुई हंगामी मीटिंग : वर्मा, सौंधी – Shiv sena akhand bharat stormy meeting on 22 january regarding ayodhya ram temple: Verma, saundhi

जालंधर, 10 जनवरी (जतिन बब्बर) : 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला कि प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिसको लेकर पूरे देश भर में उसे दिन को दिवाली की तरह मनाया जाएगा। जिसको लेकर आज जालंधर सर्किट हाउस में शिवसेना अखंड भारत की ओर से एक विशेष मीटिंग रखी गई। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए सुभाष सौंधी ने बताया कि 22 जनवरी को जहां पूरा देश भगवान श्री राम के जन्म स्थान पर बने मंदिर के उद्घाटन की खुशियों को मना रहे होंगे। वही जालंधर के पटेल चौक के पास स्थित साई दास स्कूल ग्राउंड से 22 जनवरी को दोपहर 1 बजे एक भगवा मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च पटेल चौक से शुरू होकर बस्ती अड्डा चौक,भगवान वाल्मीकि चौक,श्री राम चौक से होती हुई लव कुश चौक में समापन होगी। जिसमें 500 से अधिक शिव सेना अखंड भारत के सदस्य अपने साथियों सहित इस मार्च में शामिल होंगे। इस दौरान पूरे रास्ते में 301 किलो लड्डू प्रभु श्री राम भक्तों को बांटे जाएंगे। मीटिंग को संबोधित करते हुए शिवसेना अखंड भारत के राष्ट्रीय चेयरमैन कपिल वर्मा ने कहा कि उस दिन पूरे जालंधर शहर में प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज उठेगा। इस मीटिंग में नेशनल चेयरमैन कपिल वर्मा, नेशनल यूथ प्रेसिडेंट सुभाष सौंधी, पंजाब प्रधान चांद प्रकाश, उप प्रधान हरजिंदर सिंह बिल्ला, उप प्रधान वरिंदर शर्मा, विनय हंस, चंदर, सुनील अरोड़ा, गुरदीप सिंह, रिची, राहुल,अनिल, अखिल,पंकज,सुमित, सुखदेव शर्मा, अरुण वर्मा, रिंकू सहगल, विजय सहगल, सचिन सोनी, गुरप्रीत, विजय कुमार, दौलत राम,मनजीत, दीपक कुमार, कशिश, हर्ष,जतिन,बंटी,शिवम, प्रीतपाल, सरबजीत, राजेंद्र, विवेक व अन्य साथी मौजूद रहे।   शिवसेना अखंड भारत की 22 जनवरी अयोध्या राम मंदिर के संदर्भ में हुई हंगामी मीटिंग : वर्मा, सौंधी – Shiv sena akhand bharat stormy meeting on 22 january regarding ayodhya ram temple: Verma, saundhi

शिवसेना अखंड भारत की 22 जनवरी अयोध्या राम मंदिर के संदर्भ में हुई हंगामी मीटिंग : वर्मा, सौंधी – Shiv sena akhand bharat stormy meeting on 22 january regarding ayodhya ram temple: Verma, saundhi Read More »