JPB NEWS 24

Headlines

Jalandhar

लोकसभा सांसद का स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान - Lok sabha MP calls upon women of self-help groups to become self-reliant by taking advantage of public welfare schemes

लोकसभा सांसद का स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान – Lok sabha MP calls upon women of self-help groups to become self-reliant by taking advantage of public welfare schemes

जालंधर, 1 दिसंबर (जतिन बब्बर) लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में आजीविका मिशन पंजाब के तहत आयोजित ऋण मेले के दौरान उपस्थित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित करते हुए लोकसभा सदस्य ने कहा कि महिलाओं को उन्हें जारी किए गए ऋण का उचित उपयोग करके अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन लोन के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर जहां अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं, वहीं अपने परिवार की अर्थव्यवस्था में भी योगदान दे सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है।   इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि आजीविका मिशन के तहत जिले में गठित स्वयं सहायता समूहों की कुल 91 ऋण फाइलों के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा 1 करोड़ 18 लाख रुपये स्वीकृत किये गये है। मेले के दौरान मंच संचालन एलडीएम ने एमएस मोती द्वारा किया गया। इस अवसर पर जे. एस नेगी डिप्टी ज़ोनल अधिकारी, यूको बैंक, सुखवंत कौर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, कोमल जिला कार्यात्मक प्रबंधक आजीविका मिशन, विकास बख्शी लेखाकार, बलजिंदर सिंह एमआईएस, गुरप्रीत कौर एमआईएस और ब्लॉक कर्मचारी आजीविका मिशन उपस्थित थे। कैप्शन: लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू आजीविका मिशन पंजाब के तहत आयोजित लोन मेले के दौरान संबोधित करते हुए ।   लोकसभा सांसद का स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान – Lok sabha MP calls upon women of self-help groups to become self-reliant by taking advantage of public welfare schemes

लोकसभा सांसद का स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान – Lok sabha MP calls upon women of self-help groups to become self-reliant by taking advantage of public welfare schemes Read More »

गुरु नानक देव जी शिक्षाओं को जीवन मे धारण करना चाहिए - मोहिंदर भगत - Guru nanak dev ji's teachings should be followed in life - Mohinder bhagat

गुरु नानक देव जी शिक्षाओं को जीवन मे धारण करना चाहिए – मोहिंदर भगत – Guru nanak dev ji’s teachings should be followed in life – Mohinder bhagat

श्री गुरु नानक देव जी के गुरपूर्व पर आमआदमी पार्टी के सीनियर नेता एवं मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मोहिंदर भगत ने अलग अलग गुरुद्वारा साहिब मे माथा टेक हाजिरी लगवाई! उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव सभी धर्मों के लोगों के पूजनीय है! श्री गुरु नानक देव जी का जीवन सभी धर्मों को एक समान रहने का उपदेश देता है ! उन्होंने कहा कि राजा हो या रंक सभी को एक ही पंगत मे बिठा कर लंगर वितरित करने की सीख हमे हमारे गुरु साहिब से मिली! मोहिंदर भगत ने कहा कि गुरु साहिब ने तेरा तेरा तोल कर सारे संसार को इंसानियत और सची भक्ति का उपदेश दिया। इंसान नफरत को छोड़ आपसी प्रेम की ओर बढ़ता है! उन्होंने कहा कि हमे अपने जीवन को साहिब श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से जीना चाहिए! इस अवसर पर सरदार कमलजीत सिंह भाटिया और अन्य सदस्य मौजूद थे!   गुरु नानक देव जी शिक्षाओं को जीवन मे धारण करना चाहिए – मोहिंदर भगत – Guru nanak dev ji’s teachings should be followed in life – Mohinder bhagat

गुरु नानक देव जी शिक्षाओं को जीवन मे धारण करना चाहिए – मोहिंदर भगत – Guru nanak dev ji’s teachings should be followed in life – Mohinder bhagat Read More »

Guru Nanak Dev Ji's Guru Parv is celebrated all around

ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਗੁਰਪੁਰਬ ਦੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪਾਸੇ ਲੱਗੀਆਂ ਰੌਣਕਾਂ

ਜਤਿਨ ਬੱਬਰ: ਜਗਤ ਗੁਰੂ ਪਹਿਲੀ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ 554ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਚਰਨ ਕੰਵਲ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ। ਸਵੇਰੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਵੇਲੇ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਸਮਾਪਤੀ ਉਪਰੰਤ ਤੋਂ ਭਾਈ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਖਾਲਸਾ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਦੁਆਰਾ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਨਿਹਾਲ ਕੀਤਾ ਅਤੇ 10 ਤੋਂ 3 ਵਜੇ ਤੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੀਰਤਨ ਦੀਵਾਨ ਸਜਾਏ ਗਏ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਭਾਈ ਮਨਵੀਰ ਸਿੰਘ ਭੁਚੋ ਵਾਲੇ , ਭਾਈ ਰਸ਼ਪਾਲ ਸਿੰਘ (ਹਜੂਰੀ ਰਾਗੀ), ਭਾਈ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ , ਗਿਆਨੀ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਇਸਤਰੀ ਸਤਿਸੰਗ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਹਾਜ਼ਰੀ ਭਰੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਹੁਤ ਹੀ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਗੁਰੂ ਘਰ ਵਿੱਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਈਆਂ।   ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮਿੱਠੂ (ਸੁਪਰਡੈਂਟ ਨਗਰ ਨਿਗਮ), ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਢੀਂਗਰਾ ਐਡਵੋਕੇਟ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਿੱਖ ਸਟੂਡੈਂਟ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ, ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ (ਆਵਾਜ ਏ ਕੌਮ) ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ ਅਤੇ ਸਤਿਗੁਰੂ ਦਾ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪਤਵੰਦੇ ਸੱਜਣਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰਪੂਰਬ ਵਿੱਚ ਸੇਵਾਂਵਾਂ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਸੇਵਾਦਾਰਾ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਰਦਾਰ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਟੀਟੂ , ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਬਾ, ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗੱਗੂ, ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ , ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੱਬਰ, ਅਮਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਰਿੰਕੂ, ਗੁਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ, ਤਰਲੋਚਨ ਸਿੰਘ, ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੱਜ, ਪ੍ਰੀਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਲੱਕੀ, ਗੁਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲੜਾ ਆਦਿ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਗੁਰਪੁਰਬ ਦੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪਾਸੇ ਲੱਗੀਆਂ ਰੌਣਕਾਂ Read More »

सांसद रिंकू ने गुरु पर्व पर गुरुघरों में टेका माथा, सरबत के भले की अरदास की – MP rinku paid obeisance at guru ghars on the occasion of guru parva and prayed for the well-being of sarbat

जालंधर, 27 नवंबर (जतिन बब्बर): लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शहर के विभिन्न गुरुघरों में शीश नवाया और सरबत के भले की अरदास की। उन्होंने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन, गुरुद्वारा गुरु नानक मिशन समेत विभिन्न इलाकों में गुरु पर्व पर आयोजित समागमों में शिरकत की और अपनी हाजिरी लगवाई। रिंकू ने कहा कि आज का दिन बेहद पवित्र है जिसे सिर्फ पंजाब ही नहीं ब्लकि देश-विदेश में पूरी श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इतने पावन दिवस पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पहली निशुल्क ट्रेन सचखंड श्री हजूर साहिब के लिए रवाना की। उन्होंने कहा कि ये योजना लोगों को हमारे धर्म व संस्कृति से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गुरुद्वारा साहिब में आयोजित लंगर में भी शिरकत की और पंगत के बीच बैठकर लंगर छका। इस बीच प्रबंधक कमेटियों की तरफ से उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने सभी लोगों से श्री गुरु नानक देव जी की तरफ से दर्शाए गए मार्ग पर चलने की अपील की और कहा कि हमें श्री गुरु नानक देव जी के किरत करो, नाम जपो व वंड छको के सिद्धांत पर चलते हुए अपने जीवन को सफल बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए।   सांसद रिंकू ने गुरु पर्व पर गुरुघरों में टेका माथा, सरबत के भले की अरदास की – MP rinku paid obeisance at guru ghars on the occasion of guru parva and prayed for the well-being of sarbat

सांसद रिंकू ने गुरु पर्व पर गुरुघरों में टेका माथा, सरबत के भले की अरदास की – MP rinku paid obeisance at guru ghars on the occasion of guru parva and prayed for the well-being of sarbat Read More »

मां अन्नपूर्णा का वास घर की रसोई में माना जाता है : विधायक रमन अरोड़ा – Mother annapurna is believed to reside in the kitchen of the house: MLA raman arora

जालंधर(जतिन बब्बर): विधायक रमन अरोड़ा ने मां अन्नपूर्णा मंदिर में विशेष तौर पर शिरकत कर माँ तुलसी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने सभी श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा कि मां अन्नपूर्णा का वास घर की रसोई में माना जाता है। मां अन्नपूर्णा की कृपा से ही सृष्टि का भरण पोषण होता है। उन्होंने कहा कि मां भगवती का वह स्वरूप जिससे संसार को भरण पोषण और अन्न वस्त्र मिल रहा है, वे अन्नपूर्णा स्वरूप हैं. माना जाता है कि दुनिया में समस्त प्राणियों को भोजन मां अन्नपूर्णा की कृपा से ही मिल रहा है। विधायक रमन अरोड़ा ने मंदिर प्रांगण में मां अन्नपूर्णा से आशीर्वाद लेने के उपरांत लंगर भी भक्तों में बांटा। इस दौरान मंदिर कमेटी की ओर से विधायक रमन अरोड़ा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा के साथ बिट्टू कालड़ा, सुनील भल्ला, डॉ ज्योति, पवन कुमार, सोनी सिंह इत्यादि मौजूद रहे।   मां अन्नपूर्णा का वास घर की रसोई में माना जाता है : विधायक रमन अरोड़ा – Mother annapurna is believed to reside in the kitchen of the house: MLA raman arora

मां अन्नपूर्णा का वास घर की रसोई में माना जाता है : विधायक रमन अरोड़ा – Mother annapurna is believed to reside in the kitchen of the house: MLA raman arora Read More »

विजय नगर के विकास कार्यों में विधायक रमन अरोड़ा ने स्थापित किया कीर्तिमान- डी.डी महाजन - MLA raman arora established a record in the development works of vijay nagar - D.D. mahajan

विजय नगर के विकास कार्यों में विधायक रमन अरोड़ा ने स्थापित किया कीर्तिमान- डी.डी महाजन – MLA raman arora established a record in the development works of vijay nagar – D.D. mahajan

जतिन बब्बर: क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा द्वारा विजय नगर क्षेत्र में करवाए गए रिकॉर्ड तोड़ विकास को लेकर क्षेत्र निवासियों द्वारा विधायक रमन अरोड़ा का धन्यवाद एवं सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्र निवासियों ने विधायक रमन अरोड़ा को एक पारिवारिक सदस्य की तरह प्यार देते हुए एक साथ बैठकर भोजन भी किया। विजय नगर वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान डी.डी महाजन, सेक्टरी जे.पी सोंधी, सतीश सरीन, रमन वर्मा, कपिल ढींगरा, सुदर्शन कपूर, नितिन महाजन, हितेश चोपड़ा, विमल चोपड़ा, रविंद्र सिंह इत्यादि क्षेत्र लोगों ने विधायक रमन अरोड़ा का रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवाने के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान सभा के अध्यक्ष डी.डी महाजन ने कहा कि क्षेत्र में सड़के पार्क एवं ट्यूबल के जो कार्य पिछले कई सालों से लटक रहे थे, उन सभी कार्यो को विधायक रमन अरोड़ा ने कुछ दिन में ही कर दिखाया। जिससे यह बात प्रतीत होती है कि जब किसी नेता में क्षेत्र के प्रति सेवा भावना हो तो वह नेता अपने इस कार्य में कामयाबी को जरूर प्राप्त करता है। इस दौरान क्षेत्र से आम आदमी पार्टी प्रमुख सेवादार विजय वासन ने कहा कि जालंधर शहर वासियों के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि धर्म संस्कृति और विकास के कार्यों में रुचि रखने वाले विधायक रमन अरोड़ा क्षेत्र को एक विधायक के रूप में मिले। इस दौरान क्षेत्र निवासियों ने कहा की अलग-अलग समय पर विभिन्न पार्टियों से संबंधित नेताओं ने इस इलाके में सत्ता की प्राप्ति की है लेकिन जिस प्रकार से एक पारिवारिक सदस्य की तरह विधायक रमन अरोड़ा क्षेत्र की हर समस्या को अपना समझते हुए क्षेत्र निवासियों के साथ हर सुख दुख की घड़ी में उपस्थित हो रहे हैं। इस सभी गतिविधियों से विधायक रमन अरोड़ा ने विधायक शब्द की परिभाषा को बदल दिया है। और वही क्षेत्र को लगातार सिर्फ और सिर्फ अपना वोट बैंक समझने वाले नेताओं को भी एक चेतावनी इलाका निवासियों द्वारा दी गई है कि जो लोग इलाका निवासियों को सिर्फ और सिर्फ एक वोट बैंक के रूप में प्रयोग करते हैं और लोगों की मूलभूत सुविधाओं और परेशानियों के बारे में गंभीरता से नहीं सोचते हैं। इस प्रकार के नेताओं की क्षेत्र निवासियों को कोई जरूरत नहीं है। विजय नगर निवासियों ने विधायक रमन अरोड़ा द्वारा क्षेत्र के प्रति विकास कार्यों को बहुत ही तेज गति के साथ करवाने के लिए और क्षेत्र निवासियों को अटूट प्यार देने के लिए धन्यवाद किया।   विजय नगर के विकास कार्यों में विधायक रमन अरोड़ा ने स्थापित किया कीर्तिमान- डी.डी महाजन – MLA raman arora established a record in the development works of vijay nagar – D.D. mahajan

विजय नगर के विकास कार्यों में विधायक रमन अरोड़ा ने स्थापित किया कीर्तिमान- डी.डी महाजन – MLA raman arora established a record in the development works of vijay nagar – D.D. mahajan Read More »

हम सबको हर कार्य प्रभु को समर्पण करके करना चाहिए : विधायक रमन अरोड़ा - We all should do every work by surrendering it to god: MLA raman arora

हम सबको हर कार्य प्रभु को समर्पण करके करना चाहिए : विधायक रमन अरोड़ा – We all should do every work by surrendering it to god: MLA raman arora

जालंधर (जतिन बब्बर) – विधायक रमन अरोड़ा ने शहर के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर मनाए श्याम बाबा के जन्मदिन पर पहुंच बाबा से आशीर्वाद लिया। जिसमें शंकर गार्डन के गुज्जा पीर रोड पर श्री श्याम सखा परिवार की संस्था के द्वारा करवाए संकीर्तन पर एवं कपूरथला के श्री श्याम मित्र मण्डल पर करवाए संकीर्तन पर विशेष तौर पर शिरकत कर की। संकीर्तन में विधायक रमन अरोड़ा ने श्याम बाबा का गुणगान कर आए हुए भगतो को निहाल किया। विधायक रमन अरोड़ा ने आए हुए श्रद्धालुओं को बाबा श्याम के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि हम सबको हर कार्य प्रभु को समर्पण करके करना चाहिए। जिससे हर कार्य में हमेशा सफलता मिलती है।   श्याम बाबा के जन्मदिन पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।   हम सबको हर कार्य प्रभु को समर्पण करके करना चाहिए : विधायक रमन अरोड़ा – We all should do every work by surrendering it to god: MLA raman arora

हम सबको हर कार्य प्रभु को समर्पण करके करना चाहिए : विधायक रमन अरोड़ा – We all should do every work by surrendering it to god: MLA raman arora Read More »

farmer-unions-request

ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨਾਂ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਹੈ ਕਿ

ਅਸੀਂ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਤਨੋ,ਮੰਨੋ,ਧੰਨੋ ਆਖਰੀ ਦਿਨ ਤੱਕ ਕੰਮ ਕੀਤਾ।ਸਾਡੀ ਬੇਨਤੀ ਹੈ ਕਿ ਹਰ ਗੱਲ ‘ਤੇ ਸੜਕਾਂ ਰੋਕ ਕੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਤੰਗ ਨਾ ਕਰੋ। ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦਾ ਪੰਜਾਬ ਭਵਨ, ਸੈਕਟਰੀਏਟ, ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਦਫ਼ਤਰ ਅਤੇ ਘਰ ਹੈ ਨਾ ਕੇ ਸੜਕਾਂ।ਜੇ ਇਹੀ ਰਵੱਈਆ ਰਿਹਾ ਤਾਂ ਉਹ ਦਿਨ ਦੂਰ ਨਹੀਂ ਕਿ ਜਦੋਂ ਤੁਹਾਨੂੰ ਧਰਨੇ ਵਾਸਤੇ ਬੰਦੇ ਨਹੀਂ ਲੱਭਣੇ।ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਤੰਗ ਨਾ ਕਰੋ ਉੱਨਾਂ ਦਾ ਕੋਈ ਕਸੂਰ ਨਹੀਂ।

ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨਾਂ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਹੈ ਕਿ Read More »

आप सरकार ही एक ऐसी सरकार है, जो सर्व समाज को साथ लेकर चलती है : विधायक रमन अरोड़ा - AAP government is the only government which takes the entire society along: MLA raman arora

आप सरकार ही एक ऐसी सरकार है, जो सर्व समाज को साथ लेकर चलती है : विधायक रमन अरोड़ा – AAP government is the only government which takes the entire society along: MLA raman arora

बीएमसी चौंक येस बैंक से लेकर बस स्टैंड के नजदीक जसवंत मोटर के सड़क निर्माण कार्य का उद्धाटन मंगलवार सुबह विधायक रमन अरोड़ा ने 49 लाख की लागत से संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के दौरान विधायक रमन अरोड़ा के साथ आप वॉलिंटियर दीपक कुमार भी उपस्थित रहे। उद्घाटन के मौके पर विधायक रमन अरोड़ा ने संबोधन में कहा कि सेंट्रल हलके का सर्वांगीण विकास करना मेरा प्रथम कर्तव्य हैं। वार्ड में जहां विकास की किरण नहीं पहुंची हैं, वहां भी विकास की किरण पहुंचेगी। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि सेंट्रल हलके के क्षेत्रवासियों की जो भी समस्याएं है, उन्हें शीघ्र दूर किया जाएगा। उन्होने कहा कि आप सरकार ही एक ऐसी सरकार है, जो सर्व समाज को साथ लेकर चलती है। इस अवसर पर दुकानदार व्यापारियों ने विधायक रमन अरोड़ा को फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया। विधायक रमन अरोड़ा का सड़क निर्माण कार्य करने पर आभार भी जताया।   आप सरकार ही एक ऐसी सरकार है, जो सर्व समाज को साथ लेकर चलती है : विधायक रमन अरोड़ा – AAP government is the only government which takes the entire society along: MLA raman arora

आप सरकार ही एक ऐसी सरकार है, जो सर्व समाज को साथ लेकर चलती है : विधायक रमन अरोड़ा – AAP government is the only government which takes the entire society along: MLA raman arora Read More »

धार्मिक कार्यक्रमों से समाज मे आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ता है - मोहिंदर भगत - Religious programs increase mutual love and affection in the society - Mohinder bhagat

धार्मिक कार्यक्रमों से समाज मे आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ता है – मोहिंदर भगत – Religious programs increase mutual love and affection in the society – Mohinder bhagat

नवदुर्गा जागरण सभा भार्गव नगर की ओर से वार्षिक जागरण करवाया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता एवं मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मोहिंदर भगत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मोहिंदर भगत ने जागरण सभी को बधाई देते हुए कहा कि धार्मिक कार्यक्रम ही हमारे जीवन का आधार है, हमें अपने जीवन मे धर्म के मार्ग पर चलते रहना चाहिए क्युकि जिनके दिल मे धर्म वास करता है उनके दिल मे परमात्मा वास कर्ता है। उन्होंने कहा सामजिक बुराईयों का अंत हमे धर्म के रास्ते चल कर करना चाहिए । माता रानी के जागरण में सभी नगरवासी सारी रात श्रद्धा और आस्था से भजन कथा सुनते हैं। इस से आपसी प्रेम बढ़ता है । मोहिंदर भगत ने कहा कि युवा वर्ग समाज का भविष्य है! युवाओ को ज्यादा से ज्यादा धार्मिक कार्यक्रमों मे भाग लेना चाहिए। मोहिंदर भगत को सभा के प्रधान रिंकू भगत और सभा के सदस्यों ने सन्मानित किया गया । इस अवसर पर प्रधान रिंकू भगत, चेयरमैन सुरिन्दर मंत्री, कैशियर अजय काका, प्रिंस, विकास कालू भगत, खुशवंत कुमार रणधीर कपूर, रवि रत्न, सुरिंदर मोहन, राजिंदर भगत, संदीप भगत आदि सभा के सभी सदस्य उपस्थित थे।   धार्मिक कार्यक्रमों से समाज मे आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ता है – मोहिंदर भगत – Religious programs increase mutual love and affection in the society – Mohinder bhagat

धार्मिक कार्यक्रमों से समाज मे आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ता है – मोहिंदर भगत – Religious programs increase mutual love and affection in the society – Mohinder bhagat Read More »