JPB NEWS 24

Headlines

Jalandhar

The organization became the last hope for the families of the families of the houses burnt to ashes in the fire

ਅੱਗ ਨਾਲ ਸੜ ਕੇ ਸੁਆਹ ਹੋਏ ਘਰਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੀ ਆਖਰੀ ਉਮੀਦ ਬਣੀ ਆਖਰੀ ਉਮੀਦ ਸੰਸਥਾ

ਆਖਰੀ ਉਮੀਦ ਵੈਲਫ਼ੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਰੇਲ ਕੋਚ ਫੈਕਟਰੀ ਦੇ ਬਾਹਰ ਤਕਰੀਬਨ 65 ਝੁੱਗੀਆਂ ਜੌ ਅੱਗ ਦੀ ਲਪੇਟ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਨਾਲ ਸੜ ਕੇ ਸੁਆਹ ਹੋ ਗਈਆਂ ਓਹਨਾਂ ਦੀ ਸਾਰ ਲਈ ਗਈ। ਕੁਦਰਤ ਦੇ ਕਹਿਰ ਨੇ ਇਹਨਾਂ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀ ਛੱਤ ਖੋਹ ਲਈ। ਸਾਰਾ ਘਰ ਦਾ ਸਮਾਨ ਸੜ ਕੇ ਸੁਆਹ ਹੋ ਗਿਆ। ਠੰਡ ਦੇ ਮੌਸਮ ਵਿੱਚ ਬੱਚਿਆ ਦੇ ਨਾਲ ਰਾਤ ਸੜਕਾਂ ਕਿਨਾਰੇ ਕਟਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋ ਗਏ। ਛੋਟੇ ਛੋਟੇ ਬੱਚੇ ਜੌ ਕਦੇ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਨ ਜਾਂਦੇ ਸਨ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਕੂਲ ਬੈਗ ਕਿਤਾਬਾਂ ਯੂਨੀਫ਼ਾਰਮ ,ਕੱਪੜੇ ਸੜ ਕੇ ਸੁਆਹ ਹੋ ਗਏ। ਖਾਣ ਨੂੰ ਰੋਟੀ ਨਹੀਂ, ਪਾਉਣ ਨੂੰ ਕੱਪੜੇ ਨਹੀਂ, ਰਹਿਣ ਨੂੰ ਛੱਤ ਨਹੀਂ। ਪੈਰਾਂ ਵਿੱਚ ਚੱਪਲਾਂ ਨਹੀਂ। ਆਖਰੀ ਉਮੀਦ ਸੰਸਥਾ, ਸਮਰਪਣ ਐਨਜੀਓ, ਰੋਟਰੀ ਕਲੱਬ ਜਲੰਧਰ, ਫ਼ਤਿਹ ਮਿਸ਼ਨ ਸੇਵਾ, ਸ਼ਾਮ ਕੇ ਦੀਵਾਨੇ ਅੱਤੇ ਦਾਨੀ ਸੱਜਣਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਰਾਸ਼ਨ, ਕੱਪੜੇ, ਚੱਪਲਾਂ ਆਦਿ ਦੀ ਸੇਵਾ ਬੇਘਰ ਹੋਏ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਈ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਤਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਹੋਰ ਵੀ ਬਣਦੀ ਸੇਵਾ ਇਹਨਾਂ ਬੇਘਰ ਹੋਏ ਪਰਿਵਾਰਾ ਤੱਕ ਜਰੂਰ ਮੁੱਹਈਆ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਓਹਨਾਂ ਵੱਲੋ ਦਾਨੀ ਸੱਜਣਾਂ ਨੂੰ ਇਹਨਾਂ ਬੇਘਰ ਹੋਏ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਲਈ ਅੱਗੇ ਆਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ।

ਅੱਗ ਨਾਲ ਸੜ ਕੇ ਸੁਆਹ ਹੋਏ ਘਰਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੀ ਆਖਰੀ ਉਮੀਦ ਬਣੀ ਆਖਰੀ ਉਮੀਦ ਸੰਸਥਾ Read More »

विधायक रमन अरोड़ा ने पिंड धनोवाली में 48.50 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का किया उद्घाटन - MLA raman arora inaugurated the road to be built at a cost of Rs 48.50 lakh in pind dhanowali

विधायक रमन अरोड़ा ने पिंड धनोवाली में 48.50 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का किया उद्घाटन – MLA raman arora inaugurated the road to be built at a cost of Rs 48.50 lakh in pind dhanowali

विधायक रमन अरोड़ा ने सोमवार सुबह को पिंड धनोवाली में रेलवे फाटक से लेकर श्री गुरु रविदास महाराज के गुरुद्वारे तक की सड़क का उद्घाटन 48 लाख 50 हज़ार की लगात से फीता काट करके किया। सड़क का निर्माण कराने के लिए पिंड धनोवाली के लोगों द्वारा विधायक रमन अरोड़ा का जोरदार स्वागत करने के साथ आभार जताया गया। पिंड धनोवाली में उद्घाटन करने के उपरांत विधायक रमन अरोड़ा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह सदा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेंगे। और आम जनता की समस्याओं के समाधान करने को लेकर तत्पर रहेंगे। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि सेंट्रल हलके में विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार आपके घर से चलने वाली सरकार, सबके विकास की नीति पर कार्य कर रही हैं। सेंट्रल हलके को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मार्गों को दुरस्त कराया जा चुका है। जो शेष रह गए हैं, उन पर भी काम चल रहा है। उनका प्रयास है कि सड़क, पानी, बिजली समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं का लाभ सेंट्रल हलके के प्रत्येक व्यक्ति को मिले। इस मौके पर आप वॉलिंटियर कमलेश धनोवाली, गुरमीत सिंह रंधावा, बलकार सिंह, सुखदीप सिंह, मनदीप कुमार, रशपाल सिंह बॉबी, ज्योति, उषा, मेजर राम, बनारसी, सुखराम, मेहरबान, मिंटू, आत्माराम, स्वर्ण दास, किशन लाल, नरेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह, जोगिंदर पाल इत्यादि इलाका निवासी मौजूद थे।   विधायक रमन अरोड़ा ने पिंड धनोवाली में 48.50 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का किया उद्घाटन – MLA raman arora inaugurated the road to be built at a cost of Rs 48.50 lakh in pind dhanowali

विधायक रमन अरोड़ा ने पिंड धनोवाली में 48.50 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का किया उद्घाटन – MLA raman arora inaugurated the road to be built at a cost of Rs 48.50 lakh in pind dhanowali Read More »

मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा करवाया गया बालाजी का विशाल जागरण - A huge jagran of balaji was organized by mehandipur balaji seva sangh

मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा करवाया गया बालाजी का विशाल जागरण – A huge jagran of balaji was organized by mehandipur balaji seva sangh

श्री मेहंदीपुर बाला जी सेवा संघ द्वारा स्थानीय साईं दास स्कूल की ग्राऊंड नजदीक पटेल चौक में श्री बाला जी का वार्षिक जगराता श्रद्धापूर्वक करवाया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ गणपति, गौरी, नवग्रह तथा ज्योति पूजन के साथ हुआ जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजेन्द्र बेरी तथा कमेटी अन्य सदस्य मौजूद थे समिति के प्रधान विनोद शर्मा बिट्टू ने आए हुए सभी गणमान्यो तथा बाला जी महाराज के भक्तो का स्वागत तथा आभार व्यक्त किया और कहा कि बालाजी ही कलिकाल के दुष्प्रभाव से भक्तो को बचा सकते है जागरण में श्री बाला जी का स्वर्ण चाँदी सुसज्जित दरबार आर्कषण का केन्द्र था वही पर श्री राम दरबार, श्री खाटू शाम जी, सालासर बाला जी, भगवान शंकर दरबार, मेहंदीपुर बाला जी का दरबार देखने को मिले संघ द्वारा करवाए गए उक्त जगराते में सभी पदाधिकारियों, सहयोगियों व श्री बालाजी के भक्तों ने अपनी अपनी सेवाएं तन मन धन से तथा बड़ी आस्थापूर्वक देते हुए एक परिवारिक माहौल बना डाला। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सपरिवार बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु विभिन्न प्रकार के स्वागती प्रबंध मुहैआ करवाए जिसके तहत उक्त जगराता बड़ी श्रद्धा व आस्थापूर्वक सम्पन्न हुआ जगराते में अदिष्ठा, अनुष्का( एमपी) तथा मनु दुआ चण्डीगढ़ से आकर अपने भजनों द्वारा लोगो को नाचने पर विवश कर डाला। इस के इलावा बालाजी महाराज को छप्पन भोग तथा 151 किलो लड्डू का भोग लगाकर संगत में बाटां गया इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्री बालाजी के चरणों में अपनी मनोकामनाएं से ओत प्रोत हस्तलिखित अजिया भी अर्पित की इस अवसर पर मुख्य रूप से विजय कुमार चोपड़ा मुख्य संपादक पंजाब केसरी उपस्थित हुए उनके साथ सासंद सुशील कुमार रिंकू, विधायक रमन अरोड़ा, योगाचार्य वरिन्द्र शर्मा, जतिन गुलाटी,पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजू अरोड़ा,मनोज नन्हा, बाबी ढल्ल, लवी सोहल, अमरजीत अमरी, , मट्टू शर्मा,, विनोद अग्रवाल, डा. वरुण अग्रवाल तथा अन्य गणमान्य उपस्थिति थे। समिति द्वारा सबको चुनरी तथा माला डाल कर सम्मानित किया गया प्रधान विनोद शर्मा बिट्टू ने पुलिस प्रशासन, जिला नगर निगम तथा अन्य लोगों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने इस जगराते में अपनी सेवाएं दी राजेश शर्मा परिवार की तरफ से विशाल भंडारा भी लगाया गया जो कि दिन चढ़ने तक लगातार चलता रहा। इस जगराते को सफल बनाने में एस के रामपाल, अरविंद कुमार देव, रविन्द्र खुराना, हरीश शर्मा, राजीव शर्मा, सुनील दत, ललित अग्रवाल, राजिन्द्र लरोईया, मनीष लरोईया, अवनीश शराफ, दविन्द्र गुलाटी, राजन शर्मा, हैप्पी शर्मा, विनय बहिल, सुनील भल्ला, दिनेश खन्ना,अशोक अरोड़ा, सौरभ अरोड़ा, सन्नी डोगरा, गोपी चन्द गुलाटी, विजय शर्मा,बलदेव कुमार, अश्वनी शर्मा बावा, सुरज, दिनेश खन्ना रूबी शर्मा, सुनीता भारद्वाज, राधा चौहान, नीरू कपूर, शालिनी गुप्ता, स्वाति गुप्ता, मोना अग्रवाल, किरण शर्मा, मीना शर्माखुशबू, मुस्कान रितु दत, वनिता रामपाल, अंजू दत, कमलेश चड्डा, पिंकी कत्याल, प्रीति अरोड़ा, पूजा कपूर, सुमन तथा अन्य ने सहयोग दिया 151 किलो लडडु की सेवा दीपक गुप्ता, कमलजीत सिंह लवली, राकेश गुप्ता, सुधीर कत्याल, कमलदीप अग्रवाल सोनू, अनिल खन्ना, प्रदीप वासुदेव , विवेक शर्मा( मोर्निग वॉक फैमिलि फ्रैंड्स) की तरफ से की गई।   मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा करवाया गया बालाजी का विशाल जागरण – A huge jagran of balaji was organized by mehandipur balaji seva sangh

मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा करवाया गया बालाजी का विशाल जागरण – A huge jagran of balaji was organized by mehandipur balaji seva sangh Read More »

सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं होगा : विधायक रमन अरोड़ा - Compromise on the quality of road construction work will not be tolerated under any circumstances: MLA raman arora

सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं होगा : विधायक रमन अरोड़ा – Compromise on the quality of road construction work will not be tolerated under any circumstances: MLA raman arora

पिछले लंबे समय से संताप झेल रहे गुरु बाजार पतंगा वाले चौंक के दुकानदारों व खरीददारी करने आने वाले ग्राहकों को अब परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा। अगले कुछ दिनों के भीतर सड़क पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। सड़क बनने के बाद आगामी 5 साल के दौरान अगर सड़क कही से भी टूटती है तो संबंधित ठेकेदार को ही इसकी मरम्मत करनी होगी। यह बात सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने गुरु बाजार पतंगा वाले चौंक में बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि जालंधर सेंट्रल के विकास को लेकर अनेक विकास परियोजनाओं पर निर्माण कार्य चल रहा है और आने वाले दिनों के अंदर सेंट्रल हलके में एक भी सड़क या गली टूटी हुई नजर नहीं आएगी। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। वह समय-समय पर सड़क की गुणवत्ता का निरीक्षण करते रहेंगे। गलत कार्य करने पर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाने के लिए पूरा फोकस रहेगा। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। जो कार्य पिछले कई वर्षों से नहीं हुए उन्हें करवाया जा रहा है। धीरे-धीरे सभी विकास कार्य पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनता से किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर द जालंधर होलसेल क्लॉथ डीलर एसोसिएशन (रजि.) के प्रधान राज कुमार अरोड़ा, गौरा चड्ढा, बिट्टू धीर, मनीष बजाज, बौबी ताज, चंद्र मोहन, जतिन गुलाटी, बाॅबो पसरीचा इत्यादि लोग मौजूद थे।   सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं होगा : विधायक रमन अरोड़ा – Compromise on the quality of road construction work will not be tolerated under any circumstances: MLA raman arora

सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं होगा : विधायक रमन अरोड़ा – Compromise on the quality of road construction work will not be tolerated under any circumstances: MLA raman arora Read More »

विधायक रमन अरोड़ा ने फायर ब्रिगेड के उच्च अधिकारियों को साथ लेकर शहर की तंग गलियों का किया दौरा - MLA raman arora toured the narrow streets of the city along with senior officials of the fire brigade

विधायक रमन अरोड़ा ने फायर ब्रिगेड के उच्च अधिकारियों को साथ लेकर शहर की तंग गलियों का किया दौरा – MLA raman arora toured the narrow streets of the city along with senior officials of the fire brigade

विधायक रमन अरोड़ा ने फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के साथ उनके कार्यालय में मीटिंग की। मीटिंग के दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने फायर ब्रिगेड के उच्च अधिकारियों को साथ लेकर शहर की तंग गलियों का दौरा किया। इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने दीपावली त्योहार पर अग्निशमन विभाग को विशेष बंदोबस्त करने का निर्देश देते हुए कहा कि आगजनी घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी तुरंत प्रभाव से मौके पर पहुंचे। विधायक रमन अरोड़ा कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलते ही जल्द से जल्द सबसे नजदीक वाले फायर स्टेशन से हादसे वाली जगह पर गाड़ियां भेजी जाए। कम से कम समय में हालत पर काबू पाने का काम शुरू हो। उन्होंने कहा कि आग को तेजी से फैलने से रोका जा सके, जानमाल का नुकसान कम से कम हो, इन बातों पर पूरी तरह से फोकस किया जाए। दीवाली पर किसी भी विपरीत परिस्थिति से लड़ने के लिए अग्निशमन विभाग पूरी तरह तैयार रहे।   विधायक रमन अरोड़ा ने फायर ब्रिगेड के उच्च अधिकारियों को साथ लेकर शहर की तंग गलियों का किया दौरा – MLA raman arora toured the narrow streets of the city along with senior officials of the fire brigade

विधायक रमन अरोड़ा ने फायर ब्रिगेड के उच्च अधिकारियों को साथ लेकर शहर की तंग गलियों का किया दौरा – MLA raman arora toured the narrow streets of the city along with senior officials of the fire brigade Read More »

महारानी जागरण में अपने भक्तों को आशीर्वाद देने अवश्य आती है : विधायक रमन अरोड़ा - Maharani definitely comes to jagran to bless her devotees: MLA Raman arora

महारानी जागरण में अपने भक्तों को आशीर्वाद देने अवश्य आती है : विधायक रमन अरोड़ा – Maharani definitely comes to jagran to bless her devotees: MLA Raman arora

नवयुवक जागरण कमेटी (रजि.) की और से 32वां विशाल भगवती जागरण रणजीत नगर, शांति पुरा, जालन्धर में बड़ी धूम-धाम से करवाया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर केंद्रीय विधानसभा हलका के विधायक रमन अरोड़ा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। विधायक रमन अरोड़ा ने समूह संगत को आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि जिस भी स्थान पर महामाई का जागरण होता है, वहां महा रानी अपने भक्तों को आशीर्वाद देने अवश्य आती है, इसलिए हमें सच्चे दिल से महा रानी का गुणगान करना चाहिए। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि निस्वार्थ भाव से ईश्वर की आराधना करना ही सच्ची भक्ति है और यही हमारा प्रथम कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि जगराता करवाने के लिए प्रथम माता रानी पर हमारी श्रद्धाभाव और विश्वास होना अति आवश्यक है क्योंकि अगर हम सच्चे दिल से महारानी के जागरण में मौजूद रहेंगे तो माता रानी हमारी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगी। इस दौरान सभा के सभी सदस्यों द्वारा विधायक रमन अरोड़ा को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया। जागरण में महन्त एस. के. दीवाना एण्ड पार्टी (जालन्धर वाले) प्रवीण लक्की एण्ड पार्टी (जालन्धर वाले) ने माँ का गुणगांन किया। इस मौके पर आप वॉलिंटियर अश्वनी गुप्ता, लवली सिंह, आप वॉलिंटियर नरेश शर्मा, करण शर्मा, दीपक प्रधान, आत्म प्रकाश, पवन शर्मा, बलजीत सिंह, विक्की, अमित जिंदल, दर्शन लाल, सुखा, सावा सिंह, मनजीत सिंह एवं अन्य इलाका निवासी उपस्थित थे।   महारानी जागरण में अपने भक्तों को आशीर्वाद देने अवश्य आती है : विधायक रमन अरोड़ा – Maharani definitely comes to jagran to bless her devotees: MLA Raman arora

महारानी जागरण में अपने भक्तों को आशीर्वाद देने अवश्य आती है : विधायक रमन अरोड़ा – Maharani definitely comes to jagran to bless her devotees: MLA Raman arora Read More »

महान ग्रंथ रामायण भगवान वाल्मीकि की देन - मोहिंदर भगत - Great book ramayana, gift of lord valmiki - Mohinder bhagat

महान ग्रंथ रामायण भगवान वाल्मीकि की देन – मोहिंदर भगत – Great book ramayana, gift of lord valmiki – Mohinder bhagat

सृष्टिकर्त्ता भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकाश उत्सव पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता एवं मीडियम इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मोहिंदर भगत ने साथिओं समेत शामिल होकर भगवान वाल्मीकि महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया । मोहिंदर भगत ने कहा इंसान जन्म से नहीं अपने कर्म से श्रेष्ठ होता है! उन्होंने कहा हमें अपने जीवन में भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को धारण कर जीवन निर्वाह करना चाहिए! भगवान वाल्मीकि ग्यान का वो स्तोत्र है जो पूरी दुनिया में और कोई नहीं है ! https://youtu.be/Yd_NDCeowSs भगत ने कहा कि समाज में धर्म और अच्छाई का प्रवाह धार्मिक ग्रंथो से होता है और रामायण ग्रंथ श्रेष्ठ है जो भगवान वाल्मीकि की देन है ! रामायण भगवान श्री राम की जीवन का सम्पूर्ण सत्य है और पूरी दुनिया की रामायण पर आस्था है! उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा में भक्तों का उत्साह और अस्था अतुलनीय है! मोहिंदर भगत ने सभी को भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस की बधाई दी! इस अवसर पर सभा द्वारा मोहिंदर भगत को भगवान वाल्मीकि का सरूप भेट कर सम्मानित किया । इस अवसर पर विक्की गिल, नीशू गिल, नीरज मट्टू, और सभा के सभी सदस्य उपस्थित थे।   महान ग्रंथ रामायण भगवान वाल्मीकि की देन – मोहिंदर भगत – Great book ramayana, gift of lord valmiki – Mohinder bhagat

महान ग्रंथ रामायण भगवान वाल्मीकि की देन – मोहिंदर भगत – Great book ramayana, gift of lord valmiki – Mohinder bhagat Read More »

भगवान वाल्मीकि महाराज जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाएं : मोहिंदर भगत - Adopt the teachings of lord valmiki maharaj Ji in your life: Mohinder bhagat

भगवान वाल्मीकि महाराज जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाएं : मोहिंदर भगत – Adopt the teachings of lord valmiki maharaj Ji in your life: Mohinder bhagat

आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता एवं मीडियम इंडस्ट्रीज डेवेलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मोहिंदर भगत ने बसतियात क्षेत्र मे भगवान वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा का रिबन काट कर शुभारंभ किया । मोहिंदर भगत ने भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकाश उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण की रचना की । रामायण में प्रभु भगवान श्री राम के संपूर्ण जीवन का उल्लेख है! उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने भगवान श्री राम के जन्म, बनवास, लंका विजय और सभी घटनाएँ जो श्री राम के समय घटित हुई सभी को रामायण के रूप में रच कर पूरा ब्रहमांड धन्य कर दिया । मोहिंदर भगत ने कहा कि हमें भगवान वाल्मीकि महाराज जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर उसे जीवन में अपनाना चाहिए । उन्होंने कहा भगवान वाल्मीकि का जीवन समाज के लिए धर्म और शिक्षा का परम स्तोत्र है ! इस अवसर पर प्रधान शिव कुमार सहोता , लकी बेदी, गुरनाम सिंह संजीव भगत , सुभाष गोरिया, मोनू भगत, मनिंदर कोर और सभी सभा के सदस्य मौजूद थे!   भगवान वाल्मीकि महाराज जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाएं : मोहिंदर भगत – Adopt the teachings of lord valmiki maharaj Ji in your life: Mohinder bhagat

भगवान वाल्मीकि महाराज जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाएं : मोहिंदर भगत – Adopt the teachings of lord valmiki maharaj Ji in your life: Mohinder bhagat Read More »

विधायक रमन अरोड़ा ने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का दिया संदेश - MLA raman arora gave message to people to live with love and brotherhood

विधायक रमन अरोड़ा ने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का दिया संदेश – MLA raman arora gave message to people to live with love and brotherhood

विधायक रमन अरोड़ा ने अमरीक नगर में श्री दुर्गा पूजा समिति एवं रामा मंडी में भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट उत्सव पर विशाल लंगर में एवं दकोहा के वार्ड नंबर 12 के भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रांगण से निकाली गई शोभायात्रा में विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा के साथ मैडम राजविंदर कौर, रजनी माई जी, सना माई जी, शम्भू बाबा जी आप वॉलिंटियर अमरदीप संदल, कमलेश कुमार, गौरव अरोड़ा, बलबीर बिट्टू, विक्की तुलसी, नमिंदर केसर भी मौजूद रहे। विधायक रमन अरोड़ा ने सभी कमेटी मेंबर को बधाई देते हुए कहा कि वेद परमात्मा की वाणी है। वेदों में आपस में मिलजुल कर प्रेम एवं भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया गया है इसलिए हमें सभी बुराइयों को छोड़कर अच्छाइयों को अपनाना चाहिए। उन्होंने ने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया तथा समाज में फैली विभिन्न सामाजिक बुराइयों जैसे दहेज प्रथा, बाल विवाह, छुआछूत आदि को दूर करने का प्रण लेकर स्वच्छ एवं सुंदर समाज बनाने का प्रण लिया। इस दौरान सभी संस्थाओं द्वारा विधायक रमन अरोड़ा को सम्मानित भी किया गया।   विधायक रमन अरोड़ा ने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का दिया संदेश – MLA raman arora gave message to people to live with love and brotherhood

विधायक रमन अरोड़ा ने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का दिया संदेश – MLA raman arora gave message to people to live with love and brotherhood Read More »

जालंधर नगर निगम चुनाव: 31 अक्तूबर तक दाखिल किए जा सकते है दावे एवं आपत्तियां : डिप्टी कमिश्नर - Jalandhar municipal corporation elections: claims and objections can be filed till 31st october: Deputy commissioner

जालंधर नगर निगम चुनाव: 31 अक्तूबर तक दाखिल किए जा सकते है दावे एवं आपत्तियां : डिप्टी कमिश्नर – Jalandhar municipal corporation elections: claims and objections can be filed till 31st october: Deputy commissioner

जालंधर : नगर निगम जालंधर के चुनाव के लिए21 अक्तूबर को ड्राफ्ट वोटर सूची की प्रकाशना के बाद, लोग सूची की समीक्षा कर सकते है और 31 अक्तूबर तक संबंधित चुनावी रजिस्ट्रेशन अधिकारियों (ईआरओ) के पास दावे/आपत्तियां दर्ज कर सकते है। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी विशेष सारंगल ने बताया कि लोग 31 अक्तूबर 2023 तक अपने एतराज और दावे दाखिल कर सकते है।उन्होंने बताया कि दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 8 नवंबर को किया जाएगा तथा वोटर सूची की अंतिम प्रकाशन 10 नवंबर को होगी। सारंगल ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए तैनात ईआरओज़ में एस.डी.एम.-1, एस.डी.एम.-2, सचिव आर.टी.ए., अतिरिक्त मुख्य प्रशासक पुड्डा, डिप्टी कमिश्नर स्टेट टैक्स (आबकारी) जालंधर, जी.एम. उद्योग, कार्यकारी इंजीनियर सीवरेज बोर्ड जालंधर -1, जिला राजस्व अधिकारी, डिप्टी डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड, डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, जिला विकास और पंचायत अधिकारी, जिला टाउन प्लैनर, कार्यकारी इंजीनिर जल आपूर्ति और स्वच्छता जालंधर -1 और 2 और सहायक आबकारी कमिश्नर स्टेट टैक्स ऑडिट-1 शामिल है।उन्होंने कहा कि लोग दावे/आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए इन अधिकारियों के दफ़्तरो से संपर्क कर सकते है।डिप्टी कमिश्नर ने ईआरओ को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी योग्य व्यक्ति, विशेषकर युवा, मतदाता के रूप में रजिस्टर होने से न रहे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नगर निगम चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए वचनबद्ध है।   जालंधर नगर निगम चुनाव: 31 अक्तूबर तक दाखिल किए जा सकते है दावे एवं आपत्तियां : डिप्टी कमिश्नर – Jalandhar municipal corporation elections: claims and objections can be filed till 31st october: Deputy commissioner

जालंधर नगर निगम चुनाव: 31 अक्तूबर तक दाखिल किए जा सकते है दावे एवं आपत्तियां : डिप्टी कमिश्नर – Jalandhar municipal corporation elections: claims and objections can be filed till 31st october: Deputy commissioner Read More »