JPB NEWS 24

Headlines

Jalandhar

ग्लोबल ह्यूमन राइट्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा डी.सी.जसप्रीत सिंह को किया सम्मानित

ग्लोबल ह्यूमन राइट्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा डी.सी.जसप्रीत सिंह को किया सम्मानित जालंधर ( जे पी बी न्यूज़ 24) मानव अधिकारों एवं भलाई के लिए लगातार काम रही संस्था ‘ग्लोबल ह्यूमन राइट्स वेलफेयर सोसाइटी’पंजाब के सदस्यों द्वारा जालंधर के डिप्टी कमिश्नर आई.ए.एस.जसप्रीत सिंह को उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया।सोसायटी के पदाधिकारियों द्वारा यह सम्मान उनके ऑफिस में जा कर उन्हें दिया गया। जानकारी देते हुए सोसायटी के एससी.एसटी.सेल पंजाब के चेयरमैन विक्रम भंडारी ने बताया कि उनकी सोसायटी लोगों को मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ साथ उनकी भलाई के लिए दिन रात काम करती है और जालंधर के डी.सी.जसप्रीत सिंह भी बेहतरीन सेवाएं देकर लोगों के लिए भलाई के कार्य कर रहे है जिन्हे देखते हुए सोसायटी के सभी पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि कि वे उम्मीद करते हैं कि भविष्य में भी इसी प्रकार से उनकी सोसायटी प्रशासन के साथ मिलकर लोक हित के कार्य करती रहेगी। इस मौके चेयरमैन भंडारी तथा प्रधान संदीप धामी के अलावा यूथ प्रधान प्रणव तथा लीगल एडवाइजर विशाल भी उपस्थित रहे।

ग्लोबल ह्यूमन राइट्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा डी.सी.जसप्रीत सिंह को किया सम्मानित Read More »

वरिष्ठ पत्रकार मेहर मलिक की दो किताबें लोकार्पण

वरिष्ठ पत्रकार मेहर मलिक की दो किताबें लोकार्पण जालंधर। आज पंजाब प्रेस क्लब में पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार व लेखक जनाब मेहर मलिक की दो किताबें कहानी संग्रहालय ‘भोल्ली दा करवा चौथ पयव ‘पंजेबा’ रिलीज की गई। इस मौके पर प्र. जीसी कैल ने कहा कि आज सामाजिक कुरीतियों के बारे में लिखना समय की मुख्य जरूरत है, मेहर मलिक की तरफ से अपनी दोनों किताबों में बेहतरीन विषयों को पेश किया गया है, जिनमें लोगों को बचा कर उन्हें मेहनतकश जिंदगी की तरफ लेकर जाना मुख्य मकसद है। एडवोकेट नईम खान ने कहा कि किताब ‘भोल्ली दा करवा चौथ’ में मेहर मलिक की कहानी आज के दौर में खराब हो चुके रिश्ते पर कड़ा प्रहार कर रही है और हमें सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने की तरफ लेकर जा रही है। गांव के लड़के अपने आसपास और बहनों जैसी लड़कियों के साथ झूठे लुभावने वादे कर उन्हें लव मैरिज के जाल में फंसा कर अपने अभिभावकों कि समाज में बेइज्जती करवा रहे हैं। लेखक व शायर सोहन सहजल ने कहा कि वह पिछले कई सालों से लेखक मेहर मलिक को जानते हैं और उनकी हर किताब में सामाजिक कुरीतियों के साथ-साथ जिंदगी के उन पहलुओं को पेश किया जा रहा है जो आम नॉर्मल व्यक्ति से लेकर हाई प्रोफाइल क्लास के लोग महसूस करते हैं। इस मौके पर विशेष रुप से प्रो. जीसी कौल, सोहन सहजल, एडवोकेट नईम खान, मैडम आराधना, गुरदयाल जस्सल, जसपाल सिंह, बलदेव भारद्वाज, आबिद सलमानी, हुकम सिंह उप्पल, मौजूद रहे

वरिष्ठ पत्रकार मेहर मलिक की दो किताबें लोकार्पण Read More »

ਕਮਲਜੀਤ ਭਾਟੀਆ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਨੇ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਮੁਹੱਲੇ ਦੀਆਂ ਗਲੀਆਂ ਦਾ ਨਿਰਮਾਣ ਕਾਰਜ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਇਆ

ਕਮਲਜੀਤ ਭਾਟੀਆ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਨੇ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਮੁਹੱਲੇ ਦੀਆਂ ਗਲੀਆਂ ਦਾ ਨਿਰਮਾਣ ਕਾਰਜ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਇਆ ਜਲੰਧਰ (ਜੇ ਪੀ ਬੀ ਨਿਊਜ਼ 24 ) :  ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 45 ਜੋ ਕਿ ਵਿਕਾਸ ਪੱਖੋਂ ਹਮੇਸ਼ਾ ਸੁਰਖੀਆਂ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਨਿਰੰਤਰ ਜਾਰੀ ਰੱਖਦਿਆਂ ਅੱਜ ਸਰਦਾਰ ਕਮਲਜੀਤ ਭਾਟੀਆ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਨੇ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਮੁਹੱਲਾ ਦੀਆਂ ਗਲੀਆਂ ਦਾ ਨਿਰਮਾਣ ਕਾਰਜ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਇਆ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਇਨ੍ਹਾਂ ਗਲੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸੀਵਰੇਜ ਦੀ ਨਵੀ ਲਾਈਨ ਪੁਆ ਕੇ ਮੁਕੰਮਲ ਤੌਰ ਤੇ ਪੇਸ਼ ਆ ਰਹੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਤੋਂ ਨਿਜਾਤ ਦਿੱਤੀ ਸਰਦਾਰ ਕਮਲਜੀਤ ਭਾਟੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਇਆ ਕੰਮ ਭਗਵਾਨ ਬਾਲਮੀਕਿ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪ੍ਰਗਟ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦਿਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਤੱਕ ਕੰਮ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਰਦਾਰ ਕਮਲਜੀਤ ਭਾਟੀਆ ਦੇ ਨਾਲ ਸ੍ਰੀ ਦੀਪਕ ਜੋੜਾ ਸ੍ਰੀ ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਸੋਨੂੰ ਕਲਿਆਣ ਸ੍ਰੀ ਬੰਟੀ ਥਾਪਰ ਸ੍ਰੀ ਰਜੇਸ਼ ਕਲਿਆਣ ਬਿੱਲਾ ਹੰਸ ਅਤੇ ਮੁਹੱਲੇ ਦੇ ਲੋਕ ਸ਼ਾਮਲ ਸਨ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਰਦਾਰ ਭਾਟੀਆ ਦਾ ਮੁਹੱਲਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ

ਕਮਲਜੀਤ ਭਾਟੀਆ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਨੇ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਮੁਹੱਲੇ ਦੀਆਂ ਗਲੀਆਂ ਦਾ ਨਿਰਮਾਣ ਕਾਰਜ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਇਆ Read More »

जालंधर के माईहीरा गेट मार्केट की किरन बुक शाप को नोटिस, नगर निगम की सील तोड़ने का आरोप, दर्ज हो सकती है FIR

जालंधर के माईहीरा गेट मार्केट की किरन बुक शाप को नोटिस, नगर निगम की सील तोड़ने का आरोप, दर्ज हो सकती है FIR जालंधर (जे पी बी न्यूज़ 24 ) : जालंधर के माईहीरा गेट में किरन बुक शाप की कामर्शियल इमारत पर नगर निगम फिर से एक्शन लेने जा रहा है। इस इमारत को अवैध बता कर कई महीने पहले सील की गई थी, लेकिन बाद में इसकी सील खुल गई औऱ इसमें कामर्शियल काम हो रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से किरन बुक शाप के मालिक को निगम ने सील खोलने को लेकर नोटिस जारी किया है। आरोप है कि किरन बुक शाप ने बगैर इजाजत के सील खोल ली। पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय एक विधायक के पीए ने किरन बुक डिपो के मालिक के साथ सैटिंग कर बिना नक्शे और फीस जमा करवाए ही कामर्शियल कंस्ट्रक्शन किया। उस एमटीपी रहे मेहरबान सिंह, एटीपी रहे वजीर राज और इंस्पैक्टर रहे मुनीष अरोड़ा ने पहले इस निर्माण को होने दिया, जब इसकी शिकायतें आई तो इसे रोक दिया गया। आईटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने इसकी शिकायत जब लोकपाल से की थी, तो दिखाने के लिए एटीपी वजीर राज ने इस इमारत को सील कर दिया। मामला मीडिया में आने के बाद नगर निगम के नेता और अफसर ने दिखावे के लिए बाहरी गेट को सील करने का ढोंग रचा, लेकिन उसके अंदर लगातार कंस्ट्रक्शन होता रहा। आऱोप लगे कि इस कामर्शियल निर्माण में नगर निगम के तत्कालीन सत्ताधारी नेता की जेब में लाखों रुपए गए, जिसका एक हिस्सा एक अफसर को भी दिया गया था। अब किरन बुक डिपो को फिर से नगर निगम ने नोटिस भेजा है। कहा गया है कि किस आधार पर इस सील इमारत का ताला खोला गया। अगर नगर निगम के परमीशन के बगैर सील खोली गई है तो किरन बुक डिपो के मालिक पर एफआईआर भी दर्ज हो सकती है। वहीं, नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

जालंधर के माईहीरा गेट मार्केट की किरन बुक शाप को नोटिस, नगर निगम की सील तोड़ने का आरोप, दर्ज हो सकती है FIR Read More »

MLA रमन अरोड़ा से राजीनामे के बाद रातो रात DCP नरेश डोगरा का जालंधर PAP में हुआ तबादला

MLA रमन अरोड़ा से राजीनामे के बाद रातो रात DCP नरेश डोगरा का जालंधर PAP में हुआ तबादला जालंधर सेन्ट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा से पंगा लेने वाले डीसीपी नरेश डोगरा का ट्रांसफर हो गया। आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा व जालंधर कमिश्नरेट पुलिस में तैनात डी.सी.पी. नरेश डोगरा के बीच हुए विवाद के बाद बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, अब पुलिस प्रशासन ने डी.सी.पी. नरेश डोगरा का तबादला कर दिया गया है। देर रात पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने कहा, “डी.सी.पी. डोगरा को पी.ए..पी मुख्यालय जालंधर में स्थानांतरित कर दिया गया है।”आपको बता दें कि गत रात DCP नरेश डोगरा व MLA रमन अरोड़ा के बीच चल रहा विवाद सुलझा लिया गया था। बताया जा रहा है नेता दीपक बाली ने विवाद को सुलझाते हुए दोनों पार्टियों में समझौता करा दिया है। बता दें कि शास्त्री मार्कीट में स्थित एक प्रॉपर्टी को लेकर डी.सी.पी. नरेश डोगरा और ‘आप’ विधायक रमन अरोड़ा के बीच विवाद पनप गया था, और मामला इतना भड़क गया था कि डी.सी.पी. नरेश डोगरा के साथ हाथापाई हो गई थी, जिसके बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था, लेकिन फिलहाल अब खबर यह आ रही है कि दोनों पार्टियों में समझौता हो गया है और विवाद फिलहाल थम गया है।

MLA रमन अरोड़ा से राजीनामे के बाद रातो रात DCP नरेश डोगरा का जालंधर PAP में हुआ तबादला Read More »

जालंधर के DCP नरेश डोगरा और आप MLA रमन अरोड़ा के बीच हुई जबरदस्त तकरार

जालंधर के DCP नरेश डोगरा और आप MLA रमन अरोड़ा के बीच हुई जबरदस्त तकरार MLA रमन अरोड़ा के साथ की गई बदसलूकी व हाथापाई, 3 AAP समर्थक ज़ख्मी, डीसीपी के खिलाफ FIR दर्ज….. पढ़ें पूरी खबर जालंधर : अक्सर विभिन्न तरह के विवादों में रहने वाले पुलिस अधिकारी DCP नरेश डोगरा को लेकर एक बार फिर नया विवाद पैदा हो गया है। दरअसल शास्त्री मार्किट चौक में दो दुकानदारों के लिए आपसी विवाद को सुलझाने के मिशन चौक के नजदीक किसी दफ्तर में दोनों पक्षो के लोग, DCP और MLA रमन अरोड़ा पहुंचे थे। देखते ही देखते रमन अरोड़ा और नरेश डोगरा के बीच तकरार बढ़ती गई और जो ये तकरार आपसी टकराव में बदल गई, विधायक रमन अरोड़ा के समर्थकों और डीसीपी नरेश डोगरा के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई हो गई। इस बीच MLA के साथ भी हाथापाई हुई, इस बीच विधायक के तीन समर्थक राहुल, सन्नी और उमेश जख्मी हो गए, जिन को जख्मी हालत में देर रात 12 बजे सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया गया । वही घायलों का आरोप है कि डीसीपी डोगरा ने उन की ऐसी हालत की है और DCP ने विधायक से विवाद कर हाथापाई की है। वही इस मामले में बदसलूकी करने और धक्कामुक्की करने को लेकर जालंधर पुलिस ने डीसीपी नरेश डोगरा के खिलाफ धारा 307 सहित SC/ST एक्ट अधीन थाना-6 में FIR-159/22 दर्ज की गई है। आप को बता दे कि होशियारपुर में भी DCP हत्या के प्रयास के एक केस में आरोपी है। वही इस मामले में आप नेताओ ने बताया कि दोनों पक्षो की लड़ाई सुलझाने के लिए जैसे ही रमन अरोरा बीच बचाव उतरे तो गुस्साए DCP द्वारा यह कहा गया कि दुकानदार मेरा मामा है। और MLA रमन अरोड़ा को बोला गया कि तू कौन है। और बदतमीजी व हाथापाई की गई। एक MLA के साथ ऐसी भाषा से बोलना बेहद निंदनीय है। पंजाब के मुख्यमंत्री व डीजीपी को यह देखना होगा कि हज़ारों लोगों की वोटों को प्राप्त करने के बाद MLA बने रमन अरोड़ा के साथ बदसलूकी भरा व्यवहार कहा तक सही है। आम आदमी पार्टी की सरकार में जब MLA के साथ बदसलूकी हो सकती है तो आम जनता के साथ नरेश डोगरा कैसा व्यवहार करते होंगे । यह जांच का विषय है। लोगो का आरोप है कि दोनों पक्षो के मामले को सुलझाने की बजाए डीसीपी खुद पार्टी बनते हुए नजर आए। और एक MLA के खिलाफ जिस तरीक़े से DCP नरेश डोगरा ने अपनी वर्दी की धौंस दिखा कर उन्हें अपमानित किया है वो बेहद शर्मनाक है। माहौल इतना ज्यादा तनावपूर्ण था कि मौके पर डीसीपी लॉ एंड आर्डर अंकुर गुप्ता, डीसीपी इनवेस्टिगेशन जसकरण सिंह तेजा, एडीसीपी अदित्य, एडीसीपी कंवरप्रीत सिंह चाहल, एसीपी मनवीर सिंह बाजवा, 4 थानों की पुलिस, 12 पीसीआर व 100 से ज्यादा पुलिस मुलाजिमो को स्थिति कंट्रोल करने के लिए पहुंचना पड़ा। रमन अरोरा ने बताया कि DCP नरेश डोगरा ने जो उन के साथ अभद्र व्यवहार किया है वह मुख्यमंत्री भगवंत मान जी को सारी जानकारी देंगे। वही मेरे पास DCP के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी है वह मैं सीएम, डीजीपी और सीपी को भेज रहा हूँ। वही डीसीपी नरेश डोगरा का कहना है कि आपसी बहस के दौरान उनके साथ हाथापाई की गई है, पुलिस के काम में रमन अरोड़ा ने दखलअंदाजी की हैं।

जालंधर के DCP नरेश डोगरा और आप MLA रमन अरोड़ा के बीच हुई जबरदस्त तकरार Read More »

खूनदान से बढ़कर कोई दान नहीं : मोहिंदर भगत

खूनदान से बढ़कर कोई दान नहीं : मोहिंदर भगत जालंधर ( जे पी बी न्यूज़ 24 ) :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर जालंधर वेस्ट के भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बाबा बालक नाथ मंदिर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें युवाओं ने अपना रक्तदान किया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने कहा प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। सभी देशवासिओं को प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस रक्तदान शिविर मोके मोहिंदर भगत ने नौजवानों का होंसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान देश की सबसे बड़ी जरूरत है, खूनदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। युवाओं को इस बात को समझते हुए सेवा भाव से आगे आना चाहिए। रक्तदान कर हम किसी की जान बचाकर खुद को नया जीवन दे सकते है। इस रक्तदान कैंप में 34 नौजवानों ने खूनदान किया और यह एकत्रित खून को श्रीमान हॉस्पिटल की ब्लड बैंक में जमा किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,भगवंत प्रभाकर जिला महासचिव, मीनू शर्मा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा , डॉक्टर्ड कुसुम ठाकुर , डॉक्टर विशाल मेहता ,अमित लुधरा , कुणाल शर्मा , गौरव जोशी , राजेश अरोड़ा , राकेश राणा, सुदेश भगत, पूरण भारती, दविंदर अरोड़ा , विपन शर्मा, रमेश विज , राजीव लुधरा , भोला शर्मा ,एडवोकेट मुनीश बल, सुखबीर कौर , शशि शर्मा , सपना शर्मा , लवप्रीत गोलडी , सोनिया , प्रभात कंबोज , नीटा बहल , रमेश महाजन , ऋषि कपूर , ऋषि बहल , हरि कृष्ण बाली , गौरव जौरा भगत मनोहर लाल , अशोक चड्ढा, अरुण अरोड़ा , आलोक नागपाल , सोनू चौहान,विपन शर्मा गोलडी , अजय चोपड़ा , दविंदर खेड़ा , प्रेम मैहन , मनोज वढेरा , साहिल गुप्ता,रमेश भगत,मास्टर मुन्नी लाल , शुभम लुधरा , सक्षम लुधरा ,सूबेदार यादव , कौशल पांडे,पवन कश्यप,सतपाल भगत उपस्थित थे।

खूनदान से बढ़कर कोई दान नहीं : मोहिंदर भगत Read More »

ਕਾਕਾ ਚੰਨ ਪ੍ਰੀਤ ਚੰਨੀ ਦੀ ਗਿਆਰਵੀ ਬਰਸੀ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਚੰਨਪ੍ਰੀਤ ਮੈਮੋਰੀਅਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ।

ਕਾਕਾ ਚੰਨ ਪ੍ਰੀਤ ਚੰਨੀ ਦੀ ਗਿਆਰਵੀ ਬਰਸੀ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਚੰਨਪ੍ਰੀਤ ਮੈਮੋਰੀਅਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ ਅਗਾਜ ਸੰਸਥਾ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਕੈਂਪ ਦੀ ਸ਼ੁਰੁਆਤ ਤੋਂ ਪਹਿਲੇ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀਆਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਸੇਵਾ ਸੁਸਾਇਟੀਆਂ ਅਤੇ ਐਨਜੀਓ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਜਲੰਧਰ-ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਸਰਦਾਰ ਕੰਵਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਅਤੇ ਜਸਪਾਲ ਕੌਰ ਭਾਟੀਆ ਕੌਂਸਲਰ ਦੇ ਇਕਲੌਤੇ ਪੁੱਤਰ ਕਾਕਾ ਚੰਨ ਪ੍ਰੀਤ ਦੀ ਗਿਆਰਵੀ ਬਰਸੀ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਬਸਤੀ ਗੁਜ਼ਾਂ ਵਿਖੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਚੰਨਪ੍ਰੀਤ ਮੈਮੋਰੀਅਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਅੱਜ ਮੈਗਾ ਮਲਟੀਪਲ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿਚ ਸੈਂਕੜੇ ਮਰੀਜਾਂ ਨੇ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ ਦਾ ਲਾਹਾ ਲਿਆ ਹੋਰਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਅੱਖਾਂ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਵਿਨੈ ਅਨੰਦ ਦਿਲ ਦੇ ਰੋਗਾਂ ਦੇ ਮਾਹਿਰ ਡਾਕਟਰ ਤਰੁਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੰਦਾਂ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਸ਼ਿਫਾਲੀ ਹੱਡੀਆਂ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਵੇਬਾਵ ਗਾਂਧੀ (ENT) ਸਪੈਸ਼ਲਿਸਟ ਡਾਕਟਰ ਪਵਨ ਅਰੋੜਾ ਹੱਡੀਆਂ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਪਰਿਣੀਤਾ ਅਹੀਰ ਪੇਟ ਦੇ ਰੋਗਾਂ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਸਰਦਾਰ ਸਰਵਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜਨਾਨਾ ਰੋਗਾਂ ਦੇ ਮਾਹਿਰ ਡਾਕਟਰ ਰਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਬਾਗੜੀ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਭੇਟ ਕੀਤੀਆਂ ਇਸ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ ਵਿਚ 450 ਮਰੀਜਾ ਨੇ ਲਾਹਾ ਲਿਆ ਕੀ ਇਸ ਕੈਂਪ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਕਾ ਲੰਗਰ ਵੀ ਅਤੁੱਟ ਵਰਤਿਆ ਇਸ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਸ੍ਰੀ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂ ਸ੍ਰੀ ਮਹਿੰਦਰ ਭਗਤ ਸ਼ੀਤਲ ਅੰਗੂਰਾਲ ਦੇ ਭਰਾ sunny ਅੰਗੂਰਾਲ ਅਕਾਲੀ ਆਗੂ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਗੋਲਡੀ ਭਾਟੀਆ ਗੁਰਬਚਨ ਸਿੰਘ ਕਥੂਰੀਆ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਕਿਸ਼ਨਪੁਰਾ ਸਰਦਾਰ ਤੇਗਾ ਸਿੰਘ ਬੱਲ ਸਰਦਾਰ ਤਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਕਥੂਰੀਆ ਗੁਰਬਖਸ਼ ਸਿੰਘ ਜੁਨੇਜਾ ਸ੍ਰੀ ਪ੍ਰਦੀਪ ਖੁੱਲਰ ਸ੍ਰੀਕਾਂਤ ਕਰੀਰ ਚੇਤਨ ਛਿੱਬਰ ਅਨੂ ਵਰਮਾ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਬੱਸੀ ਮਨੋਹਰ ਲਾਲ ਭਗਤ ਦੀਪਕ ਜੋੜਾ ਵਰਿੰਦਰ ਅਰੋੜਾ ਦਰਸ਼ਨ ਲਾਲ ਸ਼ੁਬਾਸ਼ ਸੋਂਧੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮੰਨਣ ਮਨਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਗੁੰਬਰ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀਆਂ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਕਾਕਾ ਚੰਨਪ੍ਰੀਤ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਟ ਕੀਤੀ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਅਗਾਜ ਸੰਸਥਾ ਵੱਲੋਂ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ – ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਿੱਤੀ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮੰਗਾ ਪ੍ਰਭਦੀਪ ਬੇਦੀ ਭਾਈ ਘਨਈਆ ਸੇਵਕ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਦਾਰ ਸਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸਿਦਕੀ ਜਤਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਕਪੂਰ ਦੇਵੀ ਰਾਜ ਰਾਣੀ ਮੰਦਿਰ ਕਮੇਟੀ ਤੋਂ ਪ੍ਰਦਾਨ – ਸ਼੍ਰੀ ਕੈਲਾਸ਼ ਬੱਬਰ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਮੰਦਰ ਸ਼ਕਤੀ ਨਗਰ,  ਸ੍ਰੀ ਅਸ਼ੋਕ ਜਰੇਵਾਲ ਸ੍ਰੀ ਰਵਿੰਦਰ ਅੱਤਰੀ ਪਾਠੀ ਕੁੰਦਨ ਲਾਲ ਜੀ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਿਟੂ ਸ੍ਰੀ ਭਜਨ ਲਾਲ ਜੀ ਭਾਰਤ ਵਿਕਾਸ ਪਰਿਸ਼ਦ, ਡਾਕਟਰ ਰਜੇਸ਼ ਮੰਨਣ ਰਮੇਸ਼ ਵਿਜ ਸ੍ਰੀ ਅਸ਼ੋਕ ਸਾਰੰਗਲ ਸ੍ਰੀ ਕੇ ਐਲ ਅਰੋੜਾ ,ਗੋਪਾਲ ਅਰੋੜਾ ਡਾਕਟਰ ਰਮੇਸ਼ ਕੰਬੋਜ ਐਚ ਆਰ ਕੋਹਲੀ ਰਾਜਿੰਦਰ ਸਹਿਗਲ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਨਗਰ ਸੁਧਾਰ ਸਭਾ – ਸ੍ਰੀ ਹਰਦੀਪ ਜਰੇਵਾਲ ਐਡਵੋਕੇਟ ਰਾਜੇਸ਼ ਵਰਮਾ ਰਜਨੀਸ਼ ਕੈਂਸਲ ਸ੍ਰੀ ਰਮੇਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਸ੍ਰੀ ਦਵਿੰਦਰ ਖੇੜਾ ਸ਼ਿਵ ਦੁਰਗਾ ਮੰਦਰ ਕਮੇਟੀ – ਨਵ ਕੁੰਦਰਾ ਮੁਨੀਸ਼ ਧੀਰ ਲਵਲੀ ਵਰਮਾ ਬਾਵਾ ਜੈਰਥ ਦਿਲਬਾਗ ਨਗਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਕਮੇਟੀ –  ਪ੍ਰਧਾਨ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਬਾਂਸਲ ਜੁਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਫੁੱਲ ਨਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਜਤਿੰਦਰ ਬਾਂਸਲ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਬਸਤੀ ਗੁਜ਼ਾਂ – ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਧਮੀਜਾ ਇੰਦਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਲੱਕੀ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੋਪਲੀ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਤੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਕੈਸ਼ੀਅਰ ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗਾਂਧੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਗੁਲਾਟੀ ਮਹਿੰਦਰ ਪਾਲ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕੁਮਾਰ ਰਾਜਨ ਘਾਈ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਰਾਣਾ ਰਾਜਵੰਤ ਸਿੰਘ ਸੁੱਖਾ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ, ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦਕੋਹਾ, ਗੁਰਬਚਨ ਸਿੰਘ ਮੱਕੜ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਚੰਨਪ੍ਰੀਤ ਮੈਮੋਰੀਅਲ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਪੂਰੀ ਟੀਮ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਈ

ਕਾਕਾ ਚੰਨ ਪ੍ਰੀਤ ਚੰਨੀ ਦੀ ਗਿਆਰਵੀ ਬਰਸੀ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਚੰਨਪ੍ਰੀਤ ਮੈਮੋਰੀਅਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ। Read More »

ਕਾਲਾ ਸੰਘਿਆਂ ਡਰੇਨ,’ਚ ਪੈ ਰਹੇ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿਚ ਡਰੇਨ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਜਾਮ ਕੀਤਾ ਜਲੰਧਰ-ਕਪੂਰਥਲਾ ਰੋਡ

ਕਾਲਾ ਸੰਘਿਆਂ ਡਰੇਨ,’ਚ ਪੈ ਰਹੇ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿਚ ਡਰੇਨ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਜਾਮ ਕੀਤਾ ਜਲੰਧਰ-ਕਪੂਰਥਲਾ ਰੋਡ ਜਲੰਧਰ (ਜੇ ਪੀ ਬੀ ਨਿਊਜ਼ 24 ) : ਕਾਲਾ ਸੰਘਿਆਂ ਡਰੇਨ ਦੇ ਮਸਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਡਰੇਨ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਸਵੇਰੇ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਸੱਦੇ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਲੈਦਰ ਕੰਪਲੈਕਸ ਨੇੜੇ ਜਲੰਧਰ-ਕਪੂਰਥਲਾ ਰੋਡ ਉਪਰ ਧਰਨਾ ਲਾ ਕੇ ਰੋਡ ਜਾਮ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਪਿਛਲੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਕਾਲਾ ਸੰਘਿਆਂ ਡਰੇਨ ਦੇ ਆਸ-ਪਾਸ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਗੰਦੀ ਡਰੇਨ ਦੇ ਸਥਾਈ ਹੱਲ਼ ਲਈ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰਦੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਲੰਧਰ ਕਪੂਰਥਲਾ ਮੁੱਖ ਮਾਰਗ ‘ਤੇ ਨੇੜੇ ਵਰਿਆਣਾ ਪੁਲੀ ਉਤੇ ਸੈਂਕੜੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕ ਧਰਨੇ ਉਪਰ ਬੈਠੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਰੋਡ ਜਾਮ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਕਪੂਰਥਲਾ ਨੂੰ ਜਾਣ ਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੀ ਆਵਾਜਾਈ ਠੱਪ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਦੋਵੇਂ ਪਾਸੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਲੰਮੀਆਂ ਕਤਾਰਾਂ ਲੱਗ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਧਰਨੇ ਵਿਚ ਪੁੱਜ ਕੇ ਧਰਨਾਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਕੇ ਧਰਨਾ ਚੁਕਵਾਉਣ ਲਈ ਯਤਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਧਰਨੇ ’ਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਉਘੇ ਵਾਤਾਵਰਣ ਪ੍ਰੇਮੀ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬੀ ਸੱਥ ਦੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਡਾ. ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ ਲਾਂਬੜਾ, ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਧਨੇਰ, ਰੁਲਦੂ ਸਿੰਘ ਮਾਨਸਾ, ਹਰਨੇਕ ਸਿੰਘ ਮਹਿਮਾ, ਬਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜੇਵਾਲ, ਸਿੱਖ ਚਿੰਤਕ ਪਰਮਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਕਮਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂੰ, ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਮਨਦੀਪ ਧਰਦਿਓ, ਬੋਘ ਸਿੰਘ ਮਾਨਸਾ, ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੰਘਾ, ਰਛਪਾਲ ਸਿੰਘ ਫ਼ਜਲਾਬਾਦ, ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਲਿੱਟਾਂ, ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਆਦਿ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

ਕਾਲਾ ਸੰਘਿਆਂ ਡਰੇਨ,’ਚ ਪੈ ਰਹੇ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿਚ ਡਰੇਨ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਜਾਮ ਕੀਤਾ ਜਲੰਧਰ-ਕਪੂਰਥਲਾ ਰੋਡ Read More »

निगम चुनावो में इसी गटर के पानी में डूबाउंगा केजरीवाल की किश्ती : अर्जुन त्रेहन

निगम चुनावो में इसी गटर के पानी में डूबाउंगा केजरीवाल की किश्ती : अर्जुन त्रेहन जालंधर (जे पी बी न्यूज़ 24 ) : : ट्रांसपोर्ट नगर की खस्ता हालत से लोगो की परेशानी को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान, चीफ सेक्रेटरी पंजाब,लोकल बॉडी मंत्री, डीसी व् नगर निगम कमिश्नर को शिकायत भेजी थी भाजपा नेता त्रेहन ने बताया था कि करोड़ो रूपये की लागत से बनी कंक्रीट के सड़को के नीचे स्ट्रोम सीवरेज न होने कारण ट्रांसपॉर्ट नगर में हमेशा जल भराव की स्तिथि बनी रहती है वहां महामारी फैलने का डर भी बना हुआ है जिसके पश्चात पंजाब की आप सरकार की नींद खुली थी एडीसी रूप नगर को ट्रांसपोर्ट नगर सीवरेज समस्या संबदी नियुक्त किया गया था व् इसके इलावा निगम के जॉइंट कमिश्नर शिखा भगत से मिलकर इस संबंदी दरखास्त दी गयी थी इक समस्या संबंदी 1 महीना पूरा होजाने पर समस्या न हल होने पर ट्रांसपोर्ट नगर के हर वर्ग के लोगों ने आज भाजपा नेता अर्जुन त्रेहन साथ पंजाब सरकार व् केजरीवाल के खिलाफ नारे बाजी कर व् गंदे गटर के खड़े पानी में आप की पंजाब सरकार व् केजरीवाल के नाम की किश्ती छोडी , केजरीवाल की आने वाले नगर निगम चुनावों में किश्ती डुबाने का प्रण ले रोष प्रगट किया। भाजपा नेता अर्जुन त्रेहन ने मीडिया से बातचीत करते कहा जिस मुख्यमंत्री की उसकी अपनी सरकार ही नहीं सुनती उसे अस्तीफा दे देना चाइए व् कहा जालंधर के निगम चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं हैं हर वर्ग के लोगो के साथ मिल इसी गटर के पानी में डूबाउंगा केजरीवाल की किश्ती ता जो लोगो की समस्या का जल्दी हल हो सके और वार्ड नो 3 के पार्षद को कोसते हुए कहा कांग्रेस पार्टी व् आप पार्टी इक ही थाली के चट्टी बट्टी है लोगो को इनकी सच्चाई का पता लग गया है।

निगम चुनावो में इसी गटर के पानी में डूबाउंगा केजरीवाल की किश्ती : अर्जुन त्रेहन Read More »