JPB NEWS 24

Headlines

Politics

AAP में शामिल होने से पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दिखे सुशील रिंकू,CM मान और केजरीवाल ज्वाइन करवाएंगे पार्टी

AAP में शामिल होने से पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दिखे सुशील रिंकू, CM मान और केजरीवाल ज्वाइन करवाएंगे पार्टी जालंधर (जे पी बी न्यूज़  24) : कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू AAP  पार्टी में जल्द ज्वाइन कर सकते हैं। आप पार्टी में शामिल होने से पहले आप कार्यकर्ताओं के साथ तस्वीर भी सामने आई है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि वह आप पार्टी में शामिल हो रहे है और आज सीएम भगवंत मान व केजरीवाल लोकसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के तौर पर सुशील रिंकू के नाम पर मोहर लगा सकते है।

AAP में शामिल होने से पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दिखे सुशील रिंकू,CM मान और केजरीवाल ज्वाइन करवाएंगे पार्टी Read More »

स्पोर्ट्समैन जसदीप सिंह ने मोहिंदर भगत से लिया आशीर्वाद

स्पोर्ट्समैन जसदीप सिंह ने मोहिंदर भगत से लिया आशीर्वाद प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने स्पोर्ट्समैन जसदीप सिंह को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर सम्मानित किया और मुंह मीठा करवा हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मोहिंदर भगत ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है, जिसमें सभी को मान सम्मान मिलता है। कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए काम करें और केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं । इस मौके जसदीप सिंह ने प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत का आशीर्वाद लेते हुए विश्वास दिलाया कि वह भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करेंगे । इस अवसर पर मंडल महासचिव सोनू चौहान, अतुल भगत मौजूद थे ।

स्पोर्ट्समैन जसदीप सिंह ने मोहिंदर भगत से लिया आशीर्वाद Read More »

पंजाब लोकसभा सीट उपचुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी के युवा नेता सुरेश खुराना से खास बात चित ..बताया राजन अंगुराल को मजबूत उमीदवार

पंजाब लोकसभा सीट उपचुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी के युवा नेता सुरेश खुराना से खास बात चित ..बताया राजन अंगुराल को मजबूत उमीदवार जालंधर : पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए हर एक पार्टी द्वारा तयारिया शुरूकर दी गयी है फिर चाहे वो “भाजपा” हो , कांग्रेस” या फिर ” आप “अपनी अपनी पार्टी के द्वारा अपने कैंडिडेट्स चुने जा रहे है इसी के चलते आप विधायक शीतल अंगुराल के बड़े भाई राजन अंगुराल जिनकी भाजपा में खासी पकड़ है और यही वजह है कि भाजपा के कई बड़े चेहरे आप में शामिल हो चुके हैं। इस बारे मे बात करते हुए युवा नेता सुरेश खुराना ने कहा के आप ने वेस्ट हलके मे कई काम किए है वेस्ट हलके मे क़ानून व्यवस्था को बेहतर किया है वह हमेशा अपने लोगो के साथ खड़े रहे ही। उन्होंने जनता की तकलीफो को जनता के बिच रह कर ही सुलझाया है । आगे सुरेश खुराना ने कहा के राजन अंगुराल ने कभी भी उन्हें या दूसरे पार्टी वर्कर्स के साथ भेद भाव नहीं किया राजन अंगुराल हमेशा सब को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते है! राजन अंगुराल की गतिविधियों से विरोधी पार्टियों के नेता सकते में हैं और अपना कैंप बचाने में लगे हुए हैं। दरअसल, लोकसभा के उपचुनाव की तयारिया शुरू हो चुकी है और आप के तमाम नेताओं की नजर अंगुराल भाईयों पर हैं। जालंधर में एक मजबूत वोट रविदासिया बिरादरी का है और अंगुराल भाई रविदासिया समाज के हैं। ऐसे में आप के नेता लगातार अंगुराल भाईयों पर हाथ फेर रहे हैं। राजन अंगुराल की पृष्ठभूमिक भाजपा की रही है और उनका राजनीतिक जीवन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ था।

पंजाब लोकसभा सीट उपचुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी के युवा नेता सुरेश खुराना से खास बात चित ..बताया राजन अंगुराल को मजबूत उमीदवार Read More »

हमें महर्षि दयानन्द सरस्वती के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए : मोहिंदर भगत

हमें महर्षि दयानन्द सरस्वती के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए : मोहिंदर भगत आर्य समाज वेद मंदिर राज नगर, बस्ती बावा खेल की ओर से आज महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जन्म शताब्दी को समर्पित महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई। जिसमें प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मोहिंदर भगत ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्म 12 फरवरी, 1824 को गुजरात में हुआ था। आर्य समाज की स्थापना महर्षि दयानंद सरस्वती ने 10 अप्रैल, 1875 को की थी। महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना के साथ साथ विश्व में सत्य की खोज की एक भव्य मशाल जलाई। स्वामी जी न अपने जीवन में समाज से कुरीतियों ,अंधविश्वासों,बुराइओं व् पाखंडों का खंडन और विरोध किया, उन्होने समाज को नयी दिशा व वैदिक ज्ञान का महत्व समझाया। मोहिंदर भगत ने सभी को महर्षि दयानंद सरस्वती के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। सभा के प्रधान जोगिन्दर पाल एवं सदस्यों ने मोहिंदर भगत को सम्मानित किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश,सुरिंदर आर्य,हरीश आर्य,ओम प्रकाश डोगरा,निर्मल आर्य,स्वामी सदानंद,डॉक्टर शिव दयाल माली,सुदेश आर्य,पार्षदपति विनीत धीर,अमरजीत कोहली,रणजीत आर्य,चुन्नी लाल,पंडित विजय शास्त्री,पंडित मनोहर लाल उपस्थित थे।

हमें महर्षि दयानन्द सरस्वती के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए : मोहिंदर भगत Read More »

पंजाब के बुरे हालातों के लिए भगवंत मान जिम्मेवार : मोहिंदर भगत

पंजाब के बुरे हालातों के लिए भगवंत मान जिम्मेवार : मोहिंदर भगत आज पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पंजाब की बिगड़ी कानून व्यवस्था और राज्य में बढ़ती अलगाववादी ताकतों के खिलाफ पंजाब की आम आदमी पार्टी की गूंगी और बहरी सरकार को जगाने के लिए विधानसभा का घेराव किया गया। इस मोके प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत, सरदार नरिंदर सिंह रैना सह प्रभारी भाजपा पंजाब व् बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारिआं भी दी। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने भगवंत मान की आप सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब में ला एंड आर्डर की धज्जियां उड़ रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार को बने हुए 1 साल गुजर चुका हैं और पंजाब में हर रोज कत्ल हो रहे हैं और पुलिस की ढीली कारगुजारी के कारण कोई भी किसी को गोली मारकर मार रहा है। पंजाब के बुरे हालातों और विगड़ी कानून वयवस्था के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान जिम्मेदार है। पंजाब में दिन प्रतिदिन बढ़ता अपराध देखकर पंजाब के लोगों में खौफ पाया जा रहा है, जिस कारण पंजाब के लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है । लूटपाट,चोरी,छीनाझपटी की वारदातें हो रही है । पंजाब का माहौल दिन-ब-दिन बिगड़ता जा रहा है ,जिससे आने वाले समय में इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते है। ऐसे लग रहा है कि जैसे पंजाब में लॉ एंड आर्डर नाम की कोई चीज नहीं है। भगवंत मान की आप सरकार फेल साबित हुई है। जिसने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। पंजाब के लोगों का आम आदमी की सरकार से मोहभंग हो गया है।

पंजाब के बुरे हालातों के लिए भगवंत मान जिम्मेवार : मोहिंदर भगत Read More »

अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न नेताओं ने अपने दलों को छोड़ थामा भाजपा का दामन

अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न नेताओं ने अपने दलों को छोड़ थामा भाजपा का दामन चंडीगढ़: 7 मार्च ( जे पी बी न्यूज़ 24), भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी को अलविदा कहते हुए भाजपा कार्यालय चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा का दामन थाम लिया। इन सभी को अश्वनी शर्मा ने भाजपा परिवार में शामिल करवाया और पार्टी का सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता भी मौजूद थे। जीवन गुप्ता ने इस मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा परिवार में शामिल होने वालों में आज लुधियाना के पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीतू, पूर्व सचिव एस.सी. मोर्चा संदीप कुमार भगत, अमरजीत सिंह बिट्टू, पूर्व जे.ई. लुधियाना अजीत सिंह कपूर, ब्लॉक कमेटी सदस्य जगदेव सिंह लहल आज अपनी परित्यों को अलविदा कह कर अपने समर्थकों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। ये सभी प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी और लुधियाना जिला शहरी अध्यक्ष रजनीश धीमान की प्रेरणा से अपनी-अपनी पार्टीयों को छोड़कर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। अश्वनी शर्मा, जीवन गुप्ता, गुरदेव शर्मा देबी और रजनीश धीमान ने पार्टी में शामिल हुए इन सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इन सभी को पार्टी में बनता उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये सभी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। वहीं भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं ने पार्टी पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वे पार्टी के लिए दिन-रात काम करेंगे और अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा की विचारधारा और केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों का प्रचार-प्रसार कर पार्टी को और मजबूत करेंगे तथा भाजपा द्वारा आगमी चुनाव के दौरान चुनाव मैदान में उतारे गए प्रत्याक्षीयों की जीत में अहम भूमिका निभाएगा।

अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न नेताओं ने अपने दलों को छोड़ थामा भाजपा का दामन Read More »

जालंधर वेस्ट में धमाका पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित लुधरा आम आदमी में शामिल

जालंधर वेस्ट में धमाका पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित लुधरा आम आदमी में शामिल जालंधर वेस्ट में राजनीति में बहुत बड़ा धमाका पूर्व मंडल अध्य्क्ष अमित लुधरा अपने साथियों सहित आज स्थानीय सर्किट हाउस में पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री लालचंद कथारूचक , एम एल ए शीतल अंगुरल , एम एल ए रमन अरोड़ा , श्रीमती राजविंदर कौर थिअरा (चेयरमैन पंजाब सरकार) सेक्रेट्री आम आदमी पार्टी पंजाब, सेक्रेटरी , चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी , जिला प्रधान अमृतपाल सिंह , जोइंट सेक्रेटरी हरचरण संधू , सेक्रेटरी सुभाष शर्मा , राजन अंगुरल आप नेता , राजू मदान आप नेता , वनीत धीर , पूर्व सीनियर दीपुटी मेयर सिमरनजीत सिंह बंटी , अमित संधा , वरेश मिंटू , सौरभ सेठ की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए इनमें से अमित लुधरा (जिला कार्यकारिणी मेंबर व पूर्व मंडल अध्यक्ष), नीता बहल (जनरल सेक्टरी), संजीव शर्मा (जनरल सेक्टरी), मनोज बडेरा (सोशल मीडिया का आई टी सेल), ऋषि कपूर (वाइस प्रधान सोशल मीडिया सेल), रितेश बोला (कैसियर सीनू सहदेव कार्यकारिणी) आलोक नागपाल (उपाध्यक्ष), राजेश मिढ़ा (उपाध्यक्ष), साहिल भंडारी , सक्षम लुधरा (युवा मोर्चा) शैंकी गुप्ता (वार्ड प्रधान नंबर 45) मानव नरूला ,पार्थ घई, तमिश थापर, वरुण कपूर, कपिल चोपड़ा सभी वार्ड नंबर 45 के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस मौके पर अमित लुधरा ने कहा कि मानयोग मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के लोक हित मे कार्यो को देखते हुए और खास कर जालंधर शहर में आम आदमी पार्टी के दोनों एम एल ए की कार्यशैली से प्रोत्साहित हो कर आम आदमी पार्टी में शामिल हिने का निर्णय लिया।

जालंधर वेस्ट में धमाका पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित लुधरा आम आदमी में शामिल Read More »

ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਆਪ ਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ

ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਆਪ ਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ ਜਲੰਧਰ (ਜਯੋਤੀ ਬੱਬਰ): ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰ ਤੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਗਿਆ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੂੰ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਉਹ ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਆਪਣੇ ਸਾਥੀਆਂ ਸਮੇਤ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਤੋਂ ਜੋਇਨਿੰਗ ਕੀਤੀ|

ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਆਪ ਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ Read More »

मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का को किया सम्मानित और शुभकामनाएं दी

मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का को किया सम्मानित और शुभकामनाएं दी जालंधर (जे पी बी न्यूज़ 24 ) : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का का मुंह मीठा करवा कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का को सम्मानित करते हुए कहा कि वह पार्टी की मजबूती और युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए कार्य करें। युवाओं को साथ लेकर आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों में पूरी तरह से जुट जाएं और लोगों तक भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएं । मोहिंदर भगत ने कहा कि नगर निगम चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओं में पूरा जोश भरें ताकि आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हो और जालंधर में भाजपा का मेयर बनें । इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी तरह निभाएंगे और आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। इस अवसर पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कार्तिक गिल,सुनील भगत व् अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का को किया सम्मानित और शुभकामनाएं दी Read More »

व्यापारी नेता अमित सहगल को स्वागत समारोह में सैकड़ों कारोबारियों ने किया सम्मानित

व्यापारी नेता अमित सहगल को स्वागत समारोह में सैकड़ों कारोबारियों ने किया सम्मानित जालंधर (जे पी बी न्यूज़ 24) : जालंधर के फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल मार्किट में एक स्वागत समारोह में शहर के कारोबारियों के हर सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले व्यापारी नेता अमित सहगल को धार्मिक सामाजिक राजनीतिक शख़्सियतों और शहर के लगभग 400 कारोबारियों ने सम्मानित किया ग़ौरतलब है कि अमित सहगल पिछले लगभग 15 सालों से शहर की प्रमुख संस्थाओं के साथ जुड़े हुए हैं और जालंधर इलेक्ट्रिकल टरेडर वेल्फेयर एसोसिएशन के 9 साल प्रधान भी रहे हैं वर्तमान में ट्रेडर फ़ोरम जालंधर के डेलीगेट भी है व्यापारी नेता अमित सहगल जहाँ फगवाड़ा गेट के बिजली कारोबारियों की समस्याओं को सरकार से अवगत कराते हैं वहीं शहर से जुड़ी समस्याओं को भी सरकार तक पहुँचाते हैं व्यापारी नेता अमित सहगल बेसहारा ज़रूरतमंद लोगों की मदद और गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं स्वागत समारोह में टरेडर फ़ोरम जालंधर से रवीन्द्र धीर,अरूण बजाज विपुन प्रणिगा,राकेश गुप्ता,नरेश मल्होत्रा, इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन प्रेजिडेंट बलजीत सिंह अहलूवालिया,पूर्व विधायक रजिंदर बेरी विधायक रमन अरोड़ा के भाई राज अरोड़ा भाजपा देहाती प्रधान अमरजीत सिंह अमरी श्रीदेवी तालाब मन्दिर के सैकटरी राजेश विज व्यापार मंडल के अध्यक्ष परमिंदर बहल थाना डिवीज़न नं.4 के SHO मुकेश कुमार, किशन लाल खडं वाले,आप नेता राजीव दुग्गल,आप नेता सनी दुग्गल, तहबजारी सुपरिटेडेंट मंदीप सिंह,नगर निगम सुपरिडेटं हरपरीत वालीया सी ए रनधींर सरीन, तनिष्क जूलर के मैनेजर अजय कुमार विकास तलवाड़ करन पाठक रोहन चडडा सुमेश आनंद मनोज कपिला रोहित बलदेव मेहता जवाय मालिक, सुरेश गुप्ता कैट अध्यक्ष भरत काकडी़या पाली सरीन रॉबिन गुप्ता संजीव पुसरी सजीव तलवार सिकंदर मलिक अमरीक सिंह मोखा राकेश कपूर अरुण देव मेहता कुकू मिढा,अमित गुलाटी,संजय कोच्छर, हरश सरना,गुलशन सब्बरवाल, दर्शन भल्ला,अशोक गुप्ता,दीपक बस्सी,आखिलेश मेहता, कमल बस्सी,जातिन्दर सहगल,गुरप्रताप सैनी,विक्रम मिगलानी,रमन मेहता सहित अन्य सैकड़ों कारोबारियों ने अमित सहगल का जन्मदिन भी केक काटकर और गुलदस्ते भेंट कर के मनाया

व्यापारी नेता अमित सहगल को स्वागत समारोह में सैकड़ों कारोबारियों ने किया सम्मानित Read More »