JPB NEWS 24

Headlines

Politics

अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न नेताओं ने अपने दलों को छोड़ थामा भाजपा का दामन

अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न नेताओं ने अपने दलों को छोड़ थामा भाजपा का दामन चंडीगढ़: 7 मार्च ( जे पी बी न्यूज़ 24), भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी को अलविदा कहते हुए भाजपा कार्यालय चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा का दामन थाम लिया। इन सभी को अश्वनी शर्मा ने भाजपा परिवार में शामिल करवाया और पार्टी का सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता भी मौजूद थे। जीवन गुप्ता ने इस मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा परिवार में शामिल होने वालों में आज लुधियाना के पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीतू, पूर्व सचिव एस.सी. मोर्चा संदीप कुमार भगत, अमरजीत सिंह बिट्टू, पूर्व जे.ई. लुधियाना अजीत सिंह कपूर, ब्लॉक कमेटी सदस्य जगदेव सिंह लहल आज अपनी परित्यों को अलविदा कह कर अपने समर्थकों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। ये सभी प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी और लुधियाना जिला शहरी अध्यक्ष रजनीश धीमान की प्रेरणा से अपनी-अपनी पार्टीयों को छोड़कर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। अश्वनी शर्मा, जीवन गुप्ता, गुरदेव शर्मा देबी और रजनीश धीमान ने पार्टी में शामिल हुए इन सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इन सभी को पार्टी में बनता उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये सभी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। वहीं भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं ने पार्टी पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वे पार्टी के लिए दिन-रात काम करेंगे और अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा की विचारधारा और केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों का प्रचार-प्रसार कर पार्टी को और मजबूत करेंगे तथा भाजपा द्वारा आगमी चुनाव के दौरान चुनाव मैदान में उतारे गए प्रत्याक्षीयों की जीत में अहम भूमिका निभाएगा।

अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न नेताओं ने अपने दलों को छोड़ थामा भाजपा का दामन Read More »

जालंधर वेस्ट में धमाका पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित लुधरा आम आदमी में शामिल

जालंधर वेस्ट में धमाका पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित लुधरा आम आदमी में शामिल जालंधर वेस्ट में राजनीति में बहुत बड़ा धमाका पूर्व मंडल अध्य्क्ष अमित लुधरा अपने साथियों सहित आज स्थानीय सर्किट हाउस में पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री लालचंद कथारूचक , एम एल ए शीतल अंगुरल , एम एल ए रमन अरोड़ा , श्रीमती राजविंदर कौर थिअरा (चेयरमैन पंजाब सरकार) सेक्रेट्री आम आदमी पार्टी पंजाब, सेक्रेटरी , चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी , जिला प्रधान अमृतपाल सिंह , जोइंट सेक्रेटरी हरचरण संधू , सेक्रेटरी सुभाष शर्मा , राजन अंगुरल आप नेता , राजू मदान आप नेता , वनीत धीर , पूर्व सीनियर दीपुटी मेयर सिमरनजीत सिंह बंटी , अमित संधा , वरेश मिंटू , सौरभ सेठ की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए इनमें से अमित लुधरा (जिला कार्यकारिणी मेंबर व पूर्व मंडल अध्यक्ष), नीता बहल (जनरल सेक्टरी), संजीव शर्मा (जनरल सेक्टरी), मनोज बडेरा (सोशल मीडिया का आई टी सेल), ऋषि कपूर (वाइस प्रधान सोशल मीडिया सेल), रितेश बोला (कैसियर सीनू सहदेव कार्यकारिणी) आलोक नागपाल (उपाध्यक्ष), राजेश मिढ़ा (उपाध्यक्ष), साहिल भंडारी , सक्षम लुधरा (युवा मोर्चा) शैंकी गुप्ता (वार्ड प्रधान नंबर 45) मानव नरूला ,पार्थ घई, तमिश थापर, वरुण कपूर, कपिल चोपड़ा सभी वार्ड नंबर 45 के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस मौके पर अमित लुधरा ने कहा कि मानयोग मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के लोक हित मे कार्यो को देखते हुए और खास कर जालंधर शहर में आम आदमी पार्टी के दोनों एम एल ए की कार्यशैली से प्रोत्साहित हो कर आम आदमी पार्टी में शामिल हिने का निर्णय लिया।

जालंधर वेस्ट में धमाका पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित लुधरा आम आदमी में शामिल Read More »

ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਆਪ ਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ

ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਆਪ ਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ ਜਲੰਧਰ (ਜਯੋਤੀ ਬੱਬਰ): ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰ ਤੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਗਿਆ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੂੰ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਉਹ ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਆਪਣੇ ਸਾਥੀਆਂ ਸਮੇਤ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਤੋਂ ਜੋਇਨਿੰਗ ਕੀਤੀ|

ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਆਪ ਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ Read More »

मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का को किया सम्मानित और शुभकामनाएं दी

मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का को किया सम्मानित और शुभकामनाएं दी जालंधर (जे पी बी न्यूज़ 24 ) : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का का मुंह मीठा करवा कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का को सम्मानित करते हुए कहा कि वह पार्टी की मजबूती और युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए कार्य करें। युवाओं को साथ लेकर आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों में पूरी तरह से जुट जाएं और लोगों तक भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएं । मोहिंदर भगत ने कहा कि नगर निगम चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओं में पूरा जोश भरें ताकि आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हो और जालंधर में भाजपा का मेयर बनें । इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी तरह निभाएंगे और आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। इस अवसर पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कार्तिक गिल,सुनील भगत व् अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का को किया सम्मानित और शुभकामनाएं दी Read More »

व्यापारी नेता अमित सहगल को स्वागत समारोह में सैकड़ों कारोबारियों ने किया सम्मानित

व्यापारी नेता अमित सहगल को स्वागत समारोह में सैकड़ों कारोबारियों ने किया सम्मानित जालंधर (जे पी बी न्यूज़ 24) : जालंधर के फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल मार्किट में एक स्वागत समारोह में शहर के कारोबारियों के हर सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले व्यापारी नेता अमित सहगल को धार्मिक सामाजिक राजनीतिक शख़्सियतों और शहर के लगभग 400 कारोबारियों ने सम्मानित किया ग़ौरतलब है कि अमित सहगल पिछले लगभग 15 सालों से शहर की प्रमुख संस्थाओं के साथ जुड़े हुए हैं और जालंधर इलेक्ट्रिकल टरेडर वेल्फेयर एसोसिएशन के 9 साल प्रधान भी रहे हैं वर्तमान में ट्रेडर फ़ोरम जालंधर के डेलीगेट भी है व्यापारी नेता अमित सहगल जहाँ फगवाड़ा गेट के बिजली कारोबारियों की समस्याओं को सरकार से अवगत कराते हैं वहीं शहर से जुड़ी समस्याओं को भी सरकार तक पहुँचाते हैं व्यापारी नेता अमित सहगल बेसहारा ज़रूरतमंद लोगों की मदद और गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं स्वागत समारोह में टरेडर फ़ोरम जालंधर से रवीन्द्र धीर,अरूण बजाज विपुन प्रणिगा,राकेश गुप्ता,नरेश मल्होत्रा, इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन प्रेजिडेंट बलजीत सिंह अहलूवालिया,पूर्व विधायक रजिंदर बेरी विधायक रमन अरोड़ा के भाई राज अरोड़ा भाजपा देहाती प्रधान अमरजीत सिंह अमरी श्रीदेवी तालाब मन्दिर के सैकटरी राजेश विज व्यापार मंडल के अध्यक्ष परमिंदर बहल थाना डिवीज़न नं.4 के SHO मुकेश कुमार, किशन लाल खडं वाले,आप नेता राजीव दुग्गल,आप नेता सनी दुग्गल, तहबजारी सुपरिटेडेंट मंदीप सिंह,नगर निगम सुपरिडेटं हरपरीत वालीया सी ए रनधींर सरीन, तनिष्क जूलर के मैनेजर अजय कुमार विकास तलवाड़ करन पाठक रोहन चडडा सुमेश आनंद मनोज कपिला रोहित बलदेव मेहता जवाय मालिक, सुरेश गुप्ता कैट अध्यक्ष भरत काकडी़या पाली सरीन रॉबिन गुप्ता संजीव पुसरी सजीव तलवार सिकंदर मलिक अमरीक सिंह मोखा राकेश कपूर अरुण देव मेहता कुकू मिढा,अमित गुलाटी,संजय कोच्छर, हरश सरना,गुलशन सब्बरवाल, दर्शन भल्ला,अशोक गुप्ता,दीपक बस्सी,आखिलेश मेहता, कमल बस्सी,जातिन्दर सहगल,गुरप्रताप सैनी,विक्रम मिगलानी,रमन मेहता सहित अन्य सैकड़ों कारोबारियों ने अमित सहगल का जन्मदिन भी केक काटकर और गुलदस्ते भेंट कर के मनाया

व्यापारी नेता अमित सहगल को स्वागत समारोह में सैकड़ों कारोबारियों ने किया सम्मानित Read More »

सीएम भगवंत मान बनारस जाने वाली ट्रेन के रवाना होने के मौके पर जालंधर पहुंचे – विधायक शीतल अंगुराल ने जताया आभार

सीएम भगवंत मान बनारस जाने वाली ट्रेन के रवाना होने के मौके पर जालंधर पहुँचे विधायक शीतल अंगुराल ने जताया आभार पंजाब के सीएम भगवंत मान बनारस जाने वाली ट्रेन के रवाना होने के मौके पर जालंधर पहुंच रहे है। विधायक शीतल अंगुराल ने उनका आभार जताते हुए कहा की पंजाब में आप सरकार ने हमेशा समाज का मान बढ़ाया है। पिछली बार दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान उनके अनुरोध पर जालंधर के बूटा मंडी में धाम पर श्री गुरु रविदास महाराज के धाम में शीश झुकाने पहुंचे थे। इस बार पंजाब के मुख्यमंत्री डेरा बल्ला के आमंत्रण पर बनारस जानें वाली विशेष ट्रेन को रवाना करने के मौके पर श्रद्धालु के रूप में हाजरी लगाने आ रहे है । विधायक शीतल अंगुराल ने कहा इस मौके पर उनका स्वागत संगत पूरे उत्साह से करेगी।

सीएम भगवंत मान बनारस जाने वाली ट्रेन के रवाना होने के मौके पर जालंधर पहुंचे – विधायक शीतल अंगुराल ने जताया आभार Read More »

मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को किया सम्मानित और शुभकामनाएं दी

मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को किया सम्मानित और शुभकामनाएं दी जालंधर (जे पी बी न्यूज़ 24 ) :प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को मुंह मीठा करवा कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके मोहिंदर भगत ने जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, दर्शन लाल भगत, सचिव अश्विनी अटवाल और जॉइंट ऑफिस सेक्रेटरी योगेश मल्होत्रा को सम्मानित करते हुए कहा कि वह पार्टी की मजबूती और एकजुटता के लिए कार्य करें और आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों में पूरी तरह से जुट जाएं और लोगों तक भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएं । भगत ने कहा कि नगर निगम चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओं में पूरा जोश भरें ताकि आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हो और जालंधर में भाजपा का मेयर बनें । इस मौके पर देवेंद्र भारद्वाज, दर्शन लाल भगत, अश्विनी अटवाल और योगेश मल्होत्रा ने मोहिंदर भगत और पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी तरह निभाएंगे और आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा, सुदेश भगत,रकेश राणा, बॉबी कश्यप, सोनू चौहान, गौरव जोशी, सौरभ गुप्ता, कुमुद शर्मा ,दविंदर अरोड़ा, महेंद्र पाल नकोदरी, सचिन लवली,राजिंदर कुमार, शुभम पावा,अश्विनी बब्बल, राजीव वर्मा, आशीष छाबड़ा उपस्थित थे।

मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को किया सम्मानित और शुभकामनाएं दी Read More »

अकाली दल को बड़ा झटकाः पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने दिया इस्तीफा

अकाली दल को बड़ा झटकाः पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर ने दिया इस्तीफा जालंधर : अकाली दल एक और झटका लगा है। पूर्व सीनियर डिप्टी कमलजीत सिंह भाटिया ने अपने साथियों सहित अकाली दल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 36 वर्ष से पार्टी में बतौर वफादार सिपाही के तौर पर काम किया है। कमलजीत भाटिया 4 बार कौंसलर के इलेक्शन जीत चुके हैं। बता दें कि कमलजीत सिंह भाटिया 1997 से लगातार अकाली दल के लिए सेवा निभा रहे थे। लेकिन उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा सुख-दुख में साथी होता है। बीते चुनावो में पार्टी ने मेरे को टिकट न देकर इग्नोर किया है। पार्टी ने हारने के बाद भी अपने वर्करों को पूछा तक नही। कुछ लीडरों को जरूर पूछा गया। लेकिन मेरे को आज तक एक बार भी किसी ने यह पूछना भी सम्भव नही समझा की पार्टी को आगे कैसे किया जाए। आज कुल 51 सदस्य पार्टी को अलविदा कह रहे है। जिसमे महिला विंग की सदस्य भी साथ मे है। हमेशा हमने समाज व पार्टी की सेवा की है। आगे भी समाज की सेवा हर वक्त करता रहूंगा। कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि आने वाले समय मे चुनाव भी जरूर लड़ूंगा। अभी किसी पार्टी में जाने के लिए कुछ ऐसा सोचा नहीं है। आज से मैं आजाद हो गए है। अब मैं आजाद ही चुनाव लड़ूंगा। चुनाव होने के बाद कई बार पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल जालंधर आये है। लेकिन तब भी प्रधान को समझ नहीं आई कि अब पार्टी के प्रधान के साथ चंद लोग ही रह गए है। जिसके चलते कमलजीत सिंह भाटिया, जसपाल कौर भाटिया, मनजीत कौर गुलाटी, मनजिंदर कौर भाटिया, बलबीर कौर, जसविंदर कौर बांसल, रूपिंदर कौर, डेजी अरोड़ा, कवलजीत कौर, परमजीत कौर, बलविंदर कौर, इंदरजीत कौर, रेशम कौर, हरनीत कौर, रविंदर कौर, रमिंदर कौर गुलाटी, शमा सहगल, अमृतपाल सिंह भाटिया, दर्शन सिंह गुलाटी , मनप्रीत सिंह भाटिया, जसबीर सिंह, अश्वनी कुमार, सुरजीत सिंह गुलाटी, नरिंदर सिंह चीमा, हरविंदर सिंह भाटिया, बलविंदर सिंह ग्रीनलैंड, सलिल घई, रमनीक रोहेवाल, मनमिंदर सिंह भाटिया, लखविंदर सिंह गुलाटी, हरप्रीत सिंह भाटिया, नवनीत सिंह भाटिया, भूपिंदर सिंह लक्की, हरप्रीत सिंह गांधी, जतिंदर सिंह बांसल, हरजीत सिंह कालड़ा, अमित चावला, अमनदीप सिंह, महिंदर पाल निक्का, गौरव अरोड़ा, गुरदीप सिंह बवेजा, बलविंदर सिंह लाहौरिया, रणदीप सिंह राणा, गौरव अरोड़ा, मनप्रीत सिंह पदाधिकारी पार्टी की प्राथमिक मेंबरशिप से इस्तीफा दे रहे हैं।

अकाली दल को बड़ा झटकाः पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने दिया इस्तीफा Read More »

दविंदर भारद्वाज ने जिला उपाध्यक्ष बनने पर मोहिंदर भगत से लिया आशीर्वाद

दविंदर भारद्वाज ने जिला उपाध्यक्ष बनने पर मोहिंदर भगत से लिया आशीर्वाद जालंधर (जे पी बी न्यूज 24) : दविंदर भारद्वाज ने जिला उपाध्यक्ष बनने पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत का आशीर्वाद लिया । मोहिंदर भगत ने भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष दविंदर भारद्वाज का मुंह मीठा करवा कर बधाई और शुभकामनाएं दी। मोहिंदर भगत ने दविंदर भारद्वाज को सम्मानित करते हुए कहा कि वह पार्टी की मजबूती और एकजुटता के लिए कार्य करें और आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों में पूरी तरह से जुट जाएं और लोगों तक भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएं । भगत ने कहा कि नगर निगम चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओं में पूरा जोश भरें ताकि आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हो । अतुल भगत ने भी नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष दविंदर भारद्वाज को बधाई दी । इस मौके पर दविंदर भारद्वाज ने मोहिंदर भगत और पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी तरह निभाएंगे और आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। इस अवसर पर दविंदर भारद्वाज,अतुल भगत उपस्थित थे।

दविंदर भारद्वाज ने जिला उपाध्यक्ष बनने पर मोहिंदर भगत से लिया आशीर्वाद Read More »

नवजोत सिद्धू 26 जनवरी को आएंगे जेल से बाहर, लगाए जा रहे कई तरह के क्यास

नवजोत सिद्धू 26 जनवरी को आएंगे जेल से बाहर, लगाए जा रहे कई तरह के क्यास   चंडीगढ़ : पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि नवजोत सिद्धू 26 जनवरी को संभवता जेल से रिहा हो जाएंगे। पंजाब की पटियाला जेल में रोड रेज के मामले में सजा काट रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के 26 जनवरी को रिहाई के आसार बढ़ गए हैं। रिहाई को देखते हुए- राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में होने जा रही रैली के लिए सिद्धू को आमंत्रित भी किया है। सूत्रों के मुताबिक नवजोत सिद्ध गुरुवार को 12 बजे रिहा > रिहा होने के पश्चात सिद्धू जा सकते हैं किसी और पार्टी में हो सकते हैं। इस बीच उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पहुंची थीं। मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि नवजोत अपने पति के जेल से बाहर आने के बाद उनके राजनीतिक दी जाएगी। बीते दिनों राहुल ने पंजाब में यात्रा के दौरान सिद्धू को जेल से रिहाई के बाद पार्टी में जिम्मेदारी देने की बात कही थी। पिछले महीने जब सिद्ध की जेल से समय पूर्व रिहाई की खबरें आई, तभी से पंजाब कांग्रेस में भी उन्हें लेकर हलचल शुरू हो गई थी। सिद्धू को पार्टी में कौन सा पद दिया जाएगा, इस सवाल के जवाब में पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने दो-टूक जवाब दिया था कि सिद्धू को अब कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं भविष्य को लेकर कांग्रेस क्या सिद्धू भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं आलाकमान से चर्चा करने इसके बाद नवजोत सिद्धू के भाजपा में शामिल होने की चर्चा भी शुरू हुई, लेकिन उनकी पत्नी के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई मुलाकात के बाद यही संकेत मिले हैं कि नवजोत सिद्धू कांग्रेस में रहेंगे और प्रदेश इकाई में फिर से बड़ा ओहदा चाहते हैं। नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। बीजेपी बोली- सिद्धू के लिए खुले हैं दरवाजे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप व उनकी पार्टी की विचारधारा को मानने वाले हर नेता का पार्टी में स्वागत है। फिर चाहे वह नवजोत सिंह सिद्धू क्यों न हों। सिद्धू अगर भाजपा में आना चाहें तो उनके लिए दरवाजे खुले हैं। उन्होंने कहा कि जितने अधिक नेता पंजाब में भाजपा के साथ जुड़ेंगे, उतना ही पार्टी का फायदा होगा। वहीं पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का कहना है कि सिद्धू वर्तमान में जिस पार्टी में हैं, वहीं रहें। मेरी उनके लिए शुभकामनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यह हवा में बातें हैं कि सिद्धू भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं।

नवजोत सिद्धू 26 जनवरी को आएंगे जेल से बाहर, लगाए जा रहे कई तरह के क्यास Read More »