JPB NEWS 24

Headlines

Punjab

पंजाब में आज से धान की सरकारी खरीद शुरू, मंडियों में किए गए मुकम्मल प्रबंध

पंजाब में आज से धान की सरकारी खरीद शुरू, मंडियों में किए गए मुकम्मल प्रबंध पंजाब में 1 अक्तूबर यानी आज से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार यह यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है कि 1 अक्तूबर से शुरू हो रहे खरीफ मार्कीटिंग सीजन 2022-23 के दौरान किसी भी किसान को मंडियों में कोई मुश्किल पेश न आए क्योंकि किसान इस कृषि प्रधान राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं। राज्य के खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज कहा कि खरीफ सीजन के 2022-23 के दौरान समूह खरीद एजैंसियों की तरफ से भारत सरकार की तरफ से निर्धारित किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2060 रुपए के प्रति क्विंटल धान की फसल ग्रेड-ए और 2040 रुपए प्रति क्विंटल धान की फसल कॉमन वैरायटी पर खरीद की जाएगी। धान की खरीद तारीख 01.10.2022 से शुरू होगी जो कि तारीख 30. 11.2022. तक चलेगी। भारत सरकार की तरफ से सरकारी खरीद एजैंसियों के लिए कुल 184.45 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जबकि राज्य सरकार की तरफ से कुल 191 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद के जरूरी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं  

पंजाब में आज से धान की सरकारी खरीद शुरू, मंडियों में किए गए मुकम्मल प्रबंध Read More »

ਪੈਟਰੋਲ ਅਤੇ ਡੀਜ਼ਲ ਦੀਆਂ ਨਵੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ਜਾਰੀ, ਜਾਣੋ ਆਪਣੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਤਾਜ਼ਾ ਰੇਟ

ਪੈਟਰੋਲ ਅਤੇ ਡੀਜ਼ਲ ਦੀਆਂ ਨਵੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ਜਾਰੀ, ਜਾਣੋ ਆਪਣੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਤਾਜ਼ਾ ਰੇਟ ਤੇਲ ਕੰਪਨੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਪੈਟਰੋਲ ਅਤੇ ਡੀਜ਼ਲ ਦੀਆਂ ਨਵੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਜੇਕਰ ਵੱਡੇ ਪੈਮਾਨੇ ‘ਤੇ ਦੇਖਿਆ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਅੱਜ ਵੀ ਕੰਪਨੀਆਂ ਨੇ ਪੈਟਰੋਲ ਅਤੇ ਡੀਜ਼ਲ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ‘ਚ ਕੋਈ ਬਦਲਾਅ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਕੁਝ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ‘ਚ ਬਦਲਾਅ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਵੱਡੇ ਮਹਾਨਗਰਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਤਾਂ ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਪੈਟਰੋਲ 96.72 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਲੀਟਰ ਅਤੇ ਡੀਜ਼ਲ 89.62 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਲੀਟਰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕੋਲਕਾਤਾ ‘ਚ ਪੈਟਰੋਲ 106.03 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਲੀਟਰ ਅਤੇ ਡੀਜ਼ਲ 92.76 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਲੀਟਰ ‘ਤੇ ਉਪਲਬਧ ਹੈ। ਮੁੰਬਈ ‘ਚ ਇਕ ਲੀਟਰ ਪੈਟਰੋਲ 106.31 ਰੁਪਏ ਅਤੇ ਡੀਜ਼ਲ 94.27 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਲੀਟਰ ਵਿਕ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਚੇਨਈ ‘ਚ ਪੈਟਰੋਲ 102.63 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਲੀਟਰ ਅਤੇ ਡੀਜ਼ਲ 94.24 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਲੀਟਰ ‘ਤੇ ਉਪਲਬਧ ਹੈ। ਕਿੱਥੇ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕਿੱਥੇ ਮਹਿੰਗਾ ਹੋਇਆ ਤੇਲ ਗੁਰੂਗ੍ਰਾਮ ‘ਚ ਪੈਟਰੋਲ ਦੀ ਕੀਮਤ 97.18 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਲੀਟਰ ਅਤੇ ਡੀਜ਼ਲ ਦੀ ਕੀਮਤ 90.05 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਲੀਟਰ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। – ਨੋਇਡਾ ਵਿੱਚ ਪੈਟਰੋਲ 96.79 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਲੀਟਰ ਅਤੇ ਡੀਜ਼ਲ 89.96 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਲੀਟਰ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। – ਭੁਵਨੇਸ਼ਵਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਲੀਟਰ ਪੈਟਰੋਲ 103.60 ਰੁਪਏ ਅਤੇ ਡੀਜ਼ਲ 95.15 ਰੁਪਏ ਵਿੱਚ ਵਿਕ ਰਿਹਾ ਹੈ। – ਜੈਪੁਰ ‘ਚ ਪੈਟਰੋਲ 109.46 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਲੀਟਰ ਅਤੇ ਡੀਜ਼ਲ 94.61 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਲੀਟਰ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਕੱਚੇ ਤੇਲ ਦੀ ਕੀਮਤ ਇਨ੍ਹੀਂ ਦਿਨੀਂ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਜ਼ਾਰ ‘ਚ ਕੱਚੇ ਤੇਲ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ‘ਚ ਕਾਫੀ ਉਤਰਾਅ-ਚੜ੍ਹਾਅ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕੱਲ੍ਹ ਦੀ ਤੇਜ਼ੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਕੱਚਾ ਤੇਲ 87 ਡਾਲਰ ਦੇ ਆਸਪਾਸ ਕਾਰੋਬਾਰ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਅਮਰੀਕਾ ਅਤੇ ਬ੍ਰਿਟੇਨ ਵਰਗੀਆਂ ਦੁਨੀਆ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਅਰਥਵਿਵਸਥਾਵਾਂ ‘ਚ ਮੰਦੀ ਦੇ ਡਰ ਕਾਰਨ ਪਿਛਲੇ ਕੁਝ ਸਮੇਂ ‘ਚ ਕੱਚੇ ਤੇਲ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ‘ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਗਿਰਾਵਟ ਆ ਰਹੀ ਹੈ।

ਪੈਟਰੋਲ ਅਤੇ ਡੀਜ਼ਲ ਦੀਆਂ ਨਵੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ਜਾਰੀ, ਜਾਣੋ ਆਪਣੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਤਾਜ਼ਾ ਰੇਟ Read More »

भारी संख्या में इकट्ठ करेंगे किसान, बलवीर सिंह राजेवाल सहित 5 जत्थेबदियां होंगी रैली में शामिल

इस जगह पर भारी संख्या में इकट्ठ करेंगे किसान, बलवीर सिंह राजेवाल सहित 5 जत्थेबदियां होंगी रैली में शामिल फगवाडा (जे पी बी न्यूज़ 24 ) :  पंजाब में किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वहीं अब पांच किसान जत्थेबदियों ने कल यानि शुक्रवार को फगवाड़ा में बड़ा इकट्ठ करेंगी। दरअसल, किसान जत्थेबंदियां धान की फसल, पराली की समस्या, पंजाब में पानी और किसानों नहीं मिल रही डीएपी खाद लेकर फगवाड़ा की दानामंडी में रैली करने जा रही हैं। इस रैली का आयोजन भारतीय किसान यूनियन राजेवाल द्वारा करवाया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से राज्य की पांच किसान जत्थेबंदियां भारतीय किसान यूनियन राजेवाल, भारतीय किसान यूनियन मानसा, किसान संघर्ष कमेटी पंजाब, आजाद किसान संघर्ष कमेटी पंजाब, आजाद किसान फेडरेशन एवं कुल हिंद किसान फेडरेशन शामिल होंगी। किसानों की समस्या को लेकर की जा रही इस रैली में मुख्य वक्ता के रूप में संयुक्त समाज मोर्चा के संयोजक बलवीर सिंह राजेवाल शामिल होंगे। रैली में किसानों को पेश आ रही समस्याओं पर सभी जत्थेबंदियों के नेता अपने-अपने विचार रखेंगे। किसानों की मुख्य मुद्दा पंजाब में पराली की समस्या को लेकर है। किसानों का कहना है कि सरकार प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से चालान तो कटवा रही है लेकन इसका हट कोई बता नही है। भारतीय किसान यूनियन के अमरजोत सिंह जंडियाला ने बताया कि रैली में पंजाब के पानी को लेकर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा पानी अपने किसानों को मिल नहीं रहा जबकि अन्य राज्यों को पानी दिया जा रहा हैष। पंजाब की नहरों से किसान सुए देने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि रैली में पंजाब के पानी को बचाने पर भी विचार मंथन होगा और अगली रणनीति तय की जाएगी। किसान नेता ने कहा कि किसानों को फसलों के लिए डीएपी खाद की जरूरत है। लेकिन सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। किसानों को सब्सिडी पर मिलने वाली यह खाद उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है जिससे किसानों का काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सब्सिडी पर डीएपी खाद सरकारी स्तर पर ना मिलने के कारण किसानों को महेंगे दामों पर डीएपी खाद खरीदनी पड़ रही है। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसान नेता अमरजोत ने कहा कि गन्ना खेतों में तैयार है लेकिन फगवाड़ा मिल को चलाने पर सरकार अभी चुप्पी साधे हुए है। इसे चलाने की तैयारियां शून्य. के बराबर है। उन्होंने कहा कि सरकार का मिल को चलाने का इरादा नहीं है इसलिए पहले ही सरकार गन्ने का कोटा आसपसा की मिलों में बांट दिया है। धान की फसल को लेकर उन्होंने कहा कि फसल बारिश से खेतों में खराब हो गई है लेकिन सरकार ने अभी तक गिरदावरी नहीं करवाई है।

भारी संख्या में इकट्ठ करेंगे किसान, बलवीर सिंह राजेवाल सहित 5 जत्थेबदियां होंगी रैली में शामिल Read More »

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में किया ऐलान

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में किया ऐलान चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम जल्द बदला जाएगा। इसका ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। पीएम मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदले जाने की घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि एयरपोर्ट का नया नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। इससे पहले अगस्त में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ट्वीट कर कहा था कि पंजाब और हरियाणा इस पर सहमत हो गए हैं कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम पर रखा जाए। बहरहाल, ‘मन की बात’ की 93वीं कड़ी में पीएम मोदी ने कहा, ‘भगत सिंह की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप एक महत्वपूर्ण फैसला किया गया है। यह तय किया है कि चंडीगढ़ हवाईअड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा।’ पीएम मोदी ने चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस बदलाव का लंबे समय से इंतजार था। सरदार भगत सिंह की जयंती 28 सितंबर को मनाई जाती है।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में किया ऐलान Read More »

केंद्र सरकार प्लास्टिक लिफ़ाफों पर सभी राज्यों में एक समान पाबंदी लगाए : मीत हेयर

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब केंद्र सरकार प्लास्टिक लिफ़ाफों पर सभी राज्यों में एक समान पाबंदी लगाए : मीत हेयर मीत हेयर ने वातावरण मंत्रियों की राष्ट्रीय कान्फ़्रेंस में ऐसे उद्योगों को विकल्प के तौर पर ज़रूरी रियायतें देने की भी माँग की वातावरण मंत्री ने पंजाब सरकार की तरफ से वातावरण की संभाल के लिए शुरू की पहलकदमियों के बारे भी अवगत करवाया चंडीगढ़  : ‘‘वातावरण की संभाल और सफ़ाई के लिए पंजाब सरकार की तरफ से प्लास्टिक लिफ़ाफों पर मुकम्मल पाबंदी लगाई गई, इस पाबंदी के नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए लाज़िमी है कि देश भर में ऐसी पाबंदी एकसमान लगाई जाये। इसलिए केंद्र सरकार को पहल करते हुये ऐसी सांझा नीति बनानी चाहिए, क्योंकि वातावरण की संभाल रखना हम सभी की सांझी ज़िम्मेदारी है।’’ यह बात पंजाब के वातावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने वातावरण बारे देश के सभी राज्यों के वातावरण, वन और मौसमी परिवर्तन संबंधी मंत्रियों की दो दिवसीय राष्ट्रीय कान्फ़्रेंस के पहले दिन आज अपने संबोधन के दौरान कही। मीत हेयर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर वातावरण और पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड वातावरण की संभाल के लिए निरंतर यत्न कर रहा है। उन्होंने साथ ही कहा कि राज्य सरकार की तरफ से प्लास्टिक लिफ़ाफों के निर्माण, खरीद, बेच और प्रयोग पर लगाई मुकम्मल पाबंदी पर उद्योगों की तरफ से यही बात उठाई जाती है कि पड़ोसी राज्यों की तरफ से ऐसी पाबंदी नहीं लगाई गई है। वातावरण मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से पलास्टिक लिफाफों पर पाबंदी है, चाहे वह 75 माइक्रोन हो या फिर 100 माइक्रोन हो परंतु दूसरे राज्यों में ऐसे लिफाफों पर पाबंदी न होने के कारण पंजाब के उद्योग यह शिकायत करते हैं कि दूसरे राज्यों और केंद्र की तरफ से ऐसी पाबंदी नहीं की। मीत हेयर ने केंद्र सरकार के आगे माँग रखी कि यदि प्लास्टिक पर पाबंदी करनी है तो मुकम्मल पाबंदी एकसमान की जाये क्योंकि वातावरण को साफ़-सुथरा रखना सभी राज्यों की सांझी ज़िम्मेदारी है। पंजाब की तरह सभी राज्यों में पाबंदी लगाने का काम केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में है। उन्होंने आगे यह भी माँग रखी कि ऐसे उद्योगों को प्लास्टिक के निर्माण से विकल्प के लिए रियायतें भी दीं जाएँ। मीत हेयर ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब के मंडी गोबिन्दगढ़ को पूर्ण तौर पर रिवायती ईंधन से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। मंडी गोबिन्दगढ़ उत्तरी भारत का पहला शहर होगा जहाँ सभी उद्योगों में रिवायती ईंधन की जगह पूर्ण तौर पर पी. एन. जी. ( पाईप कम्परैसड गैस) का प्रयोग किया जाता है। 237 औद्योगिक इकाईयों में से 154 पी. एन. जी. गैस में तबदील हो चुकी हैं और बाकियों का काम चल रहा है। इससे इस औद्योगिक शहर की हवा की शुद्धता में बहुत सुधार हुआ है। वातावरण मंत्री ने आगे संबोधन करते हुये कहा कि पंजाब ने बायो मैडीकल अवशेष प्रबंधन में बड़ा कदम उठाया है और पंजाब देश का पहला राज्य है जहाँ बायो मैडीकल अवशेष को इकट्ठा करने के लिए बार कोड का प्रयोग किया जाता है जिससे ग़ैर कानूनी गतिविधियों पर रोक लगी है। राष्ट्रीय कान्फ़्रेंस में वातावरण मंत्री के साथ पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड के चेयरमैन प्रो. आदर्श पाल विग भी शिरकत कर रहे हैं।

केंद्र सरकार प्लास्टिक लिफ़ाफों पर सभी राज्यों में एक समान पाबंदी लगाए : मीत हेयर Read More »

नगर निगम के कचरे से ईको फ्यूल बनाएगी पंजाब सरकार

नगर निगम के कचरे से ईको फ्यूल बनाएगी पंजाब सरकार चंडीगढ़ : पंजाब सरकार नगर निगम के अवशिष्‍ट से ईको फ्यूल बनाने की प्रक्रिया पर विचार कर रही है. इसके लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आस्ट्रेलियाई कंपनी के साथ बैठक की है. जिसमें नगर निगम के कचरे से निकलने वाले ठोस अवशेष की प्रोसेसिंग से ईको फ्यूल बनाया जाएगा. ऑस्‍ट्रेलियाई कंपनी ने भी इसके लिए पंजाब में प्लांट स्थापित करने के रुचि दिखाई है. वहीं मुख्यमंत्री की तरफ से स्थानीय निकाय विभाग को म्‍यूनिसिपल ठोस अवशेष को इको-फ्यूल में बदलने की संभावना का पता लगाने के निर्देश दिए हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय निकाय विभाग को आस्ट्रेलियाई कंपनी के साथ रणनीति समझौते के द्वारा म्‍यूनिसिपल ठोस अवशेष को उच्च कैलोरीफिक ईको-फ्यूल में तबदील करने की संभावना का पता लगाने के लिए कहा है. सीएम ने नगर निगम ठोस अवशेष के साथ वैज्ञानिक ढंग से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए कहा है. इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग को एक आस्ट्रेलियाई कंपनी के साथ ठोस अवशेष को इको-फ्यूल में तब्‍दील करने सम्बन्धी प्रोजेक्ट के विवरणों का अध्ययन करने के भी निर्देश दिए. भगवंत मान ने उम्‍मीद जताते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट राज्य के शहरी क्षेत्रों में ठोस अवशेष की गंभीर समस्या को हल करने के लिए एक उत्प्रेरक के तौर पर काम कर सकता है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों के साथ मिलकर ईको-फ्यूल से पैदा होने वाले पदार्थों की जांच करने के लिए भी कहा जिससे इस प्रौद्यौगिकी के भारतीय स्थितियों के अनुसार टिकाऊपन और रेगुलेटरी नियमों की पालना का पता लगाया जा सके.

नगर निगम के कचरे से ईको फ्यूल बनाएगी पंजाब सरकार Read More »

रेलमंत्री ने हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्‍टेशन का निरीक्षण किया तथा रेलवे पर स्‍वच्‍छता पखवाड़े के कार्यों की शुरूआत की

रेलमंत्री ने हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्‍टेशन का निरीक्षण किया तथा रेलवे पर स्‍वच्‍छता पखवाड़े के कार्यों की शुरूआत की उन्‍होंने फुट-ओवर-ब्रिज, स्‍टेशन क्षेत्र और स्‍टेशन पर प्रदान की गयीं अन्‍य सुविधाओं का निरीक्षण किया स्‍वच्‍छता पखवाड़ा के दौरान स्टेशनों, पटरियों की सफाई, प्रमुख स्टेशनों तक पहुंच व रेल परिसर में प्लास्टिक कचरे के उन्मूलन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा रेलमंत्री ने उत्‍तर रेलवे के केन्‍द्रीय अस्‍पताल, नई दिल्‍ली में रक्‍तदान शिविर का भी उदघाटन किया और लोगों को प्रोत्‍साहित करने के लिए स्‍वयं भी रक्‍तदान किया स्‍वच्‍छता पखवाड़ा ‘स्‍वच्‍छ रेल स्‍वच्‍छ भारत मिशन’ का एक महत्‍वपूर्ण भाग है । यह 16 सितम्‍बर, 2022 से 2 अक्‍टूबर, 2022 तक रेलगाडियॉं तथा इसके संस्‍थान ‘सबकी जिम्‍मेदारी’ के रूप में मनाया जा रहा है । रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज रेलवे पर स्‍वच्‍छता पखवाड़े के अंतर्गत चलाए जा रहे स्‍वच्‍छता अभियान के लिए हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्‍टेशन का दौरा कर स्‍वच्‍छता कार्यों की शुरूआत की । इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्‍यक्ष एवं सीईओ श्री वी.के. त्रिपाठी, उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक, श्री आशुतोष गंगल, दिल्‍ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, श्री डिम्‍पी गर्ग और रेलवे बोर्ड एवं उत्‍तर रेलवे के अनेक वरिष्‍ठ रेल अधिकारी भी उपस्थित थे । स्‍टेशन पहुँचने पर माननीय मंत्री जी को स्‍टेशन, प्‍लेटफॉर्म और रेलपथों की स्‍वच्‍छता पद्धति से अवगत कराया गया । उन्‍होंने कोचों के डिस्‍इंफेक्‍शन के लिए इस्‍तेमाल में लाये जाने वाले यूवीसी मशीन में रूचि दिखाई । तत्‍पश्‍चात उन्‍होंने फुट-ओवर-ब्रिज, स्‍टेशन क्षेत्र और स्‍टेशन पर प्रदान की गयीं अन्‍य सुविधाओं का जायजा लिया । इस अवसर पर उन्‍होंने स्‍वच्‍छता के महत्‍व पर आयोजित किए गए नुक्‍कड नाटक को भी देखा । उन्‍होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी के जन्‍म दिन के अवसर पर उत्‍तर रेलवे के केन्‍द्रीय अस्‍पताल, नई दिल्‍ली में आयोजित रक्‍तदान शिविर का भी उदघाटन किया । लोगों को प्रोत्‍साहित करने के लिए, श्री वैष्‍णव ने स्‍वयं भी रक्‍तदान किया । उन्‍होंने अधिक से अधिक संख्‍या में रक्‍तदान कर लोगों के बहुमूल्‍य जीवन की रक्षा करने की आवश्‍यकता पर बल दिया । इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री जी ने कहा कि स्‍वच्‍छता पखवाड़ा के अंतर्गत रेलवे पर सेवा भाव के रूप में गहन स्‍वच्‍छता अभियान चलाया जा रहा है। स्‍वच्‍छता एक मिशन के साथ-साथ जीवन का अंग भी बन गया है । सेवा इसका प्रमुख ध्‍येय है । उन्‍होंने कर्मचारियों और अधिकारियों को स्‍वच्‍छता का स्‍तर सदैव बनाये रखने पर बल दिया ।

रेलमंत्री ने हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्‍टेशन का निरीक्षण किया तथा रेलवे पर स्‍वच्‍छता पखवाड़े के कार्यों की शुरूआत की Read More »

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो हुआ वायरल, 8 ने की खुदकुशी की कोशिश,स्टूडेंट्स ने पलटी पुलिस की गाड़ी

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो हुआ वायरल, 8 ने की खुदकुशी की कोशिश,स्टूडेंट्स ने पलटी पुलिस की गाड़ी मोहाली ( जे पी बी न्यूज़ 24 ) पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में शनिवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि एक छात्रा ने हॉस्टल की ही 60 लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाकर एक युवक को भेजे। शिमला के उस युवक ने ये वीडियो इंटरनेट पर डालकर वायरल कर दिए। ये वीडियो वायरल होने के बाद हॉस्टल की छात्राओं में से 8 लड़कियां आत्महत्या की कोशिश कर चुकी हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी छात्रा को हिरासत में ले लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी छात्रा काफी समय से नहाते वक्त लड़कियों के वीडियो बनाती थी। इस बारे में जब हॉस्टल की लड़कियों को पता लगा तो उन्होंने मैनेजमेंट से इसकी शिकायत की। छात्राओं का आरोप है कि मैनेजमेंट ने मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि मैनेजमेंट ने उनपर दबाव डाला कि वे यह बात किसी को ना बताएं स्टूडेंट्स ने पलटी पुलिस की गाड़ी मामले की जानकारी छात्र संगठनों को हुई तो वे भड़क गए। शनिवार देर रात स्टूडेंट्स ने विश्वविद्यालय को घेर लिया और वी वॉन्ट जस्टिस जैसे नारे लगाए। इस दौरान हालात इतने खराब हो गए कि पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। भड़के स्टूडेंट्स ने पुलिस की गाड़ी भी पलट दी। मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन से लेकर पुलिस तक चुप्पी साधे हुए है

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो हुआ वायरल, 8 ने की खुदकुशी की कोशिश,स्टूडेंट्स ने पलटी पुलिस की गाड़ी Read More »

नरेन्द्र मोदी आज अपने 72वां जन्मदिन पर देश को देने जा रहे है बड़ा तोफहा

नरेन्द्र मोदी आज अपने 72वां जन्मदिन पर देश को देने जा रहे है बड़ा तोफहा नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 72वां जन्मदिन आज है। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा समाज सेवा के कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। आज प्रधानमंत्री चार अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जहां उनके संबोधन भी होंगे। इसकी शुरुआत 70 साल बाद देश में चीतों के आगमन से होगी। कूनो अभयारण्य में चीतों के प्रवेश के अवसर पर वे देश को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी मध्य प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूह के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी आज 40 लाख आइटीआइ छात्रों को संबोधित करेंगे। पीएम मोद का आखिरी कार्यक्रम और संबोधन देश में बढ़ते इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा होगा। वे नेशनल लाजिस्टिक पालिसी भी लांच करेंगे। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस और पीएम के जन्मदिन पर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और गोवा पर्यटन विभाग जागरूकता पैदा करने के लिए 37 समुद्र तटों पर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह पूरे साल जारी रहेगा। गोवा के सीएम ने लिया स्वच्छता अभियान में हिस्सा गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने आज स्वच्छ तट, सुरक्षित समुद्र कार्यक्रम के तहत मीरामार बीच पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। वायु सेना के हेलिकॉप्टर में सवार हैं आठ चीते भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर द्वारा नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कुनो नेशनल पार्क ले जाया जा रहा है। आठों चीतों को को विशेष चार्टर्ड कार्गो विमान से भारत लाया गया है।

नरेन्द्र मोदी आज अपने 72वां जन्मदिन पर देश को देने जा रहे है बड़ा तोफहा Read More »

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਨ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਣ ਦੌਰਾਨ ਅੱਗ ਦੀ ਲਪੇਟ ‘ਚ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਇਕ ਸਾਬਕਾ ਫ਼ੌਜੀ ਝੁਲਸਿਆ, ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਟਲਿਆ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਨ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਣ ਦੌਰਾਨ ਅੱਗ ਦੀ ਲਪੇਟ ‘ਚ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਇਕ ਸਾਬਕਾ ਫ਼ੌਜੀ ਝੁਲਸਿਆ, ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਟਲਿਆ ਲੁਧਿਆਣਾ (जे पी बी न्यूज़ 24) ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਕੰਪਲੈਕਸ ਦੇ ਬਾਹਰ ਧਰਨਾ ਦੇਣ ਆਏ ਸਾਬਕਾ ਫ਼ੌਜੀਆਂ ਦੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਹੋਣੋਂ ਟਲ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਜਿਵੇਂ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੇ ਪੁਤਲੇ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਾਉਣ ਲਈ ਉਸ ‘ਤੇ ਪੈਟਰੋਲ ਪਾਇਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਇਕ ਸਾਬਕਾ ਫੌਜੀ ਅੱਗ ਦੀ ਲਪੇਟ ‘ਚ ਆ ਗਿਆ। ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਅੱਗ ਬੁਝਾ ਦਿੱਤੀ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਹੋਣੋਂ ਟਲ ਗਿਆ। ਸਾਬਕਾ ਸੈਨਿਕ ਇੱਥੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਪੁੱਜੇ ਸਨ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਰਿਟਾਇਰਡ ਕਰਨਲ ਐਚ.ਐਸ.ਕਾਹਲੋਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵੇਲੇ ਜੀਓਜੀ ਗਾਰਡੀਅਨ ਆਫ਼ ਗਵਰਨੈਂਸ ਸਕੀਮ ਚਲਾਈ ਗਈ ਸੀ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਾਬਕਾ ਸੈਨਿਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਸੀ। ਸਾਬਕਾ ਸੈਨਿਕ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਸਰਕਾਰੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਬਾਰੇ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਦੱਸਦੇ ਸਨ। ਇਸ ‘ਤੇ ਮੌਜੂਦਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਇਤਰਾਜ਼ਯੋਗ ਸ਼ਬਦ ਬੋਲ ਕੇ ਨਾ ਸਿਰਫ ਜੀਓਜੀ ਨਾਲ ਗਲਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਸਗੋਂ ਸਾਬਕਾ ਫੌਜੀਆਂ ਦਾ ਅਪਮਾਨ ਵੀ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਨੂੰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ, ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਸੰਘਰਸ਼ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਨ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਣ ਦੌਰਾਨ ਅੱਗ ਦੀ ਲਪੇਟ ‘ਚ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਇਕ ਸਾਬਕਾ ਫ਼ੌਜੀ ਝੁਲਸਿਆ, ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਟਲਿਆ Read More »