JPB NEWS 24

Headlines
13 जून 2025 का राशिफल: वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए शुभ दिन, जानें सभी राशियों राशिफल - Horoscope of 13 june 2025: Auspicious day for taurus, gemini and cancer, know the horoscope of all zodiac signs

13 जून 2025 का राशिफल: वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए शुभ दिन, जानें सभी राशियों राशिफल – Horoscope of 13 june 2025: Auspicious day for taurus, gemini and cancer, know the horoscope of all zodiac signs

13 जून 2025 का राशिफल विशेष रूप से वृषभ, मिथुन, और कर्क राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। आज चंद्रमा का गोचर दिन-रात मकर राशि में हो रहा है, जिससे चंद्रमा, मंगल और शुक्र के बीच उत्तम त्रिकोण योग बन रहा है। साथ ही छठे भाव में गुरु की स्थिति से वसुमान योग भी बन रहा है। आइए जानते हैं आज के दिन आपकी राशि का क्या है फल।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

मेष राशि –

मेष राशि वालों को आज मेहनत और लगन का फल मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ के योग हैं। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। वरिष्ठों की सलाह उपयोगी रहेगी।

वृषभ राशि –

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ और समर्थन मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता और रुचिकर भोजन के योग हैं।

मिथुन राशि –

मिथुन राशि के लिए आज का दिन कार्यों की अधिकता के बावजूद लाभदायक रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में सामंजस्य बना रहेगा। किसी पुरानी समस्या को लेकर चिंता हो सकती है।

कर्क राशि –

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन साहस और प्रभाव में वृद्धि का है। परिवार से प्रसन्नता मिलेगी, हालांकि आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लेने की सलाह है। लव लाइफ सुखद रहेगी।

सिंह राशि –

सिंह राशि के लिए आज का दिन आय के नए स्रोत लेकर आएगा। उधार का धन वापस मिल सकता है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में सतर्कता बरतें।

कन्या राशि –

कन्या राशि के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम मिलेगा। वर्क फ्रॉम होम करने वालों को ध्यान देना होगा। खानपान में संयम बरतें।

तुला राशि –

तुला राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। किसी इच्छा की पूर्ति संभव है। नौकरी में सराहना मिलेगी और छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। शुक्र का प्रभाव आपके पक्ष में रहेगा।

वृश्चिक राशि –

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन लंबे समय से रुके कामों को पूरा करने का है। कारोबार और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा।

धनु राशि –

धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन मेहनत और लगन से सफलता दिलाने वाला होगा। प्रतियोगिता और शिक्षा क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा।

मकर राशि –

मकर राशि वालों को आज किसी प्रिय व्यक्ति से उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक समारोह में भागीदारी संभव है। मानसिक और शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि –

कुंभ राशि के लिए आज का दिन उन्नति और आर्थिक प्रगति का रहेगा। साझेदारी में कार्य करना फायदेमंद होगा। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। दीर्घकालीन निवेश लाभदायक हो सकता है।

मीन राशि –

मीन राशि के लिए आज का दिन चतुराई और विवेक से फायदे का रहेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी, बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी।

 

13 जून 2025 का राशिफल: वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए शुभ दिन, जानें सभी राशियों राशिफल –

Horoscope of 13 june 2025: Auspicious day for taurus, gemini and cancer, know the horoscope of all zodiac signs