
17 जून को चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र में कुंभ राशि में गोचर कर रहा है। चंद्रमा और मंगल के बीच समसप्तक योग बन रहा है, साथ ही मिथुन राशि में भद्र राजयोग और बुधादित्य योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आज का राशिफल, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि –
आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में तेज़ी रहेगी और नया काम मिलने की संभावना है। दोपहर बाद थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। पिता से लाभ और सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं।
वृषभ राशि –
आज कामकाज को लेकर उत्साह रहेगा। पुरानी मेहनत का फल मिल सकता है। हालांकि आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च करें। माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। लव लाइफ में अच्छा समय है।
मिथुन राशि –
आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। दीर्घकालीन निवेश फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। तकनीकी कार्यों में सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि –
घर और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को संतुलित करना होगा। मित्र से मिलना हो सकता है। प्रेम जीवन में तनाव संभव है। पीठ में दर्द या थकान हो सकती है।
सिंह राशि –
भाग्य का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर आज कोई निर्णय संभव है।
कन्या राशि –
फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। मन कुछ विचलित रहेगा, इसलिए धैर्य से काम लें। शिक्षा और कला के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।
तुला राशि –
वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। कारोबार में सफलता और लाभ के योग हैं। संपत्ति संबंधित सौदे में फायदा हो सकता है। मित्रों का साथ और तकनीकी ज्ञान लाभ देगा।
वृश्चिक राशि –
सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है। करियर की परेशानियों में राहत मिलेगी। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। वाहन सुख के योग भी हैं।
धनु राशि –
पढ़ाई और कला में सफलता मिलेगी। रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। धन लाभ भी संभव है।
मकर राशि –
परिवारिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। अचानक यात्रा संभव है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक या भावनात्मक सहयोग मिल सकता है।
कुंभ राशि –
भाइयों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता से मार्गदर्शन मिलेगा। नौकरी में विपरीत लिंगी सहकर्मियों का सहयोग रहेगा।
मीन राशि –
रुका हुआ कार्य पूरा होगा। आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक समारोह की रूपरेखा बन सकती है। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना होगा।
17 जून 2025 का राशिफल: मेष, मिथुन और तुला राशि के लिए दिन रहेगा बेहद लाभकारी, जानें सभी राशि का राशिफल –
Horoscope of 17 june 2025: The day will be very beneficial for aries, gemini and libra, know the horoscope of all zodiac signs