
20 मई 2025 का राशिफल चंद्रमा के कुंभ राशि में गोचर और गुरु की पंचम दृष्टि के प्रभाव के कारण ज्योतिषीय रूप से विशेष महत्व रखता है। ग्रहण योग के प्रभाव में कमी आएगी और वाशी योग के बनने से आर्थिक व करियर के दृष्टिकोण से कई राशियों के लिए यह दिन शुभ रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल सभी राशियों के लिए।
मेष राशि –
मंगल का कर्क राशि में संचार आपके लिए उन्नति और आर्थिक मजबूती के संकेत दे रहा है। कार्यस्थल पर दबाव रहेगा, खासकर तकनीकी या बिजली संबंधित क्षेत्रों में कार्यरत जातकों के लिए। जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें। विवादों से बचें।
वृषभ राशि –
आज व्यापार में मुनाफा हो सकता है। संतान के करियर से जुड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग है और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है। लव लाइफ में खुशी मिलेगी।
मिथुन राशि –
कार्यस्थल पर सहयोग और योजनाओं का लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। पढ़ाई और कला में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी संबंधी के आगमन से वातावरण सुखद रहेगा।
कर्क राशि –
आर्थिक दृष्टि से लाभकारी दिन रहेगा। मकान या जमीन की खरीदारी संभव है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। अहंकार से बचें और व्यवहार में विनम्रता रखें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि –
राजनीति या सरकारी क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। मन की कोई इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी के करियर को लेकर तनाव दूर हो सकता है। बच्चों से जुड़ा सुखद समाचार मिलेगा।
कन्या राशि –
बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। मित्रों की मदद से काम बन सकते हैं। छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। बिना मांगे सलाह न दें।
तुला राशि –
वैवाहिक और प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में तनाव संभव है। सेहत का ध्यान रखें। बच्चों की संगति पर नजर रखें।
वृश्चिक राशि –
सकारात्मक समाचारों की प्राप्ति होगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। उधार लेने से बचें।
धनु राशि –
बिजनेस में लाभ के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें और प्रतिस्पर्धियों से बचकर रहें। प्रेम जीवन में अनुकूलता रहेगी। कीमती सामान की सुरक्षा करें।
मकर राशि –
नई शुरुआत से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा लेकिन प्रेमी नाराज़ हो सकता है। तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि –
जल्दबाज़ी और दूसरों की बातों में आकर निर्णय न लें। माता की सेहत पर ध्यान दें। संतान से सुखद समाचार मिलेगा। कार्यस्थल पर संभलकर बोलें।
मीन राशि –
सेहत का ध्यान रखें, विशेषकर शुगर के मरीज। अनावश्यक खर्च संभव है। अनुभवी की सलाह लाभकारी होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में परंपरा से हटकर निर्णय संभव।
20 मई 2025 का राशिफल: मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि के लिए शुभ संकेत, वाशी योग देगा लाभ, जानें आज का राशिफल –
Horoscope of 20 may 2025: Auspicious signs for aries, gemini and scorpio, vashi yoga will give benefits, know today horoscope