
आज का दिन मिथुन, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। आज चंद्रमा का कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर हो रहा है। साथ ही चंद्रमा से दशम भाव में स्थित गुरु के कारण अत्यंत शुभ अमला योग बन रहा है। इस योग के प्रभाव से मान-सम्मान, सफलता और लाभ के योग बनेंगे। सूर्य भी आज अपनी ही राशि मेष में स्थित हैं और रवि योग भी बन रहा है। जानिए आज का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि –
आज आपके लिए दिन कुछ व्यस्त रहने वाला है। कार्यों की अधिकता से मानसिक तनाव हो सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, इसलिए सोच-समझकर पैसे खर्च करें। हालांकि जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपको राहत मिलेगी। मेहनत का फल मिलेगा।
वृषभ राशि –
आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार का साथ मिलेगा लेकिन अपनों की उपेक्षा से रिश्तों में दूरी आ सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं।
मिथुन राशि –
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। किसी करीबी की सलाह से आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी और बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सामाजिक संपर्क मजबूत होंगे।
कर्क राशि –
आज आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें, छोटी सी गलती से अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन पुरानी बीमारी के इलाज में राहत मिलेगी।
सिंह राशि –
आज धन संबंधी मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है, लेकिन संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर आगे बढ़ें।
कन्या राशि –
आज आपको भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। दिन में कुछ अनपेक्षित लाभ हो सकते हैं। प्रियजनों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। ध्यान रहे कि किसी से बात करते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें।
तुला राशि –
आज का दिन आपके लिए उन्नति का रहेगा। पुरानी बीमारियों में राहत मिल सकती है। यात्रा से लाभ होगा और व्यवसाय में नई संभावनाएं बनेंगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि –
आज विरोधियों से सतर्क रहना होगा। किसी भी विवाद में न पड़ें, नुकसान हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और परिवार के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।
धनु राशि –
पुरानी परेशानियों से आज राहत मिलेगी। दोस्तों से मदद मिलेगी और सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। नई शुरुआत के लिए दिन शुभ है।
मकर राशि –
आज कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप उन्हें पार कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित रहेगा और सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि –
आज आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। निवेश से लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। दोस्तों के साथ आनंददायक समय बितेगा।
मीन राशि –
आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। कारोबार में लाभ के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आनंद रहेगा और नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं।
5 मई 2025 का राशिफल: अमला योग से मिथुन, कुंभ और मीन राशि वालों को मिलेगा चौतरफा लाभ, मान-सम्मान में होगी वृद्धि, जानें आज का राशिफल –
Horoscope of 5 may 2025: Gemini, aquarius and pisces will get all-round benefits due to amla yog, respect will increase, know today horoscope