
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि शहीदों का बलिदान हमारी आज़ादी की रक्षा करता है, जिसे हम अक्सर हल्के में लेते हैं। वह केरल के एडवाका पंचायत में शहीद थलाचिरा जनेश की स्मृति में निर्मित स्मृति मंडपम के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रही थीं।
प्रियंका गांधी ने कहा, जब परिवार का कोई सदस्य शहीद होता है, तो उस दुख की गूंज जीवन भर परिवार के साथ रहती है। लेकिन समुदाय का समर्थन और लोगों का प्यार उस दुख को सहने की शक्ति देता है।
थलाचिरा जनेश, जिन्होंने 2003 में कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद विरोधी अभियान में वीरगति प्राप्त की थी, को 2004 में मरणोपरांत सेना पदक से सम्मानित किया गया था।
प्रियंका ने भावुक होते हुए कहा, 22 साल बाद भी उनकी मां की आंखों में आंसू हैं, क्योंकि हम उन्हें वह नहीं लौटा सकते जो उन्होंने खो दिया। एक शहीद की बेटी होने के नाते, मैं उनके दर्द को पूरी तरह समझती हूं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि इस तरह के स्मारक हमें याद दिलाते हैं कि हमारी स्वतंत्रता और लोकतंत्र बहादुर जवानों के बलिदान की बदौलत है। उन्होंने कहा, महात्मा गांधी जब स्वतंत्रता की बात करते थे, तो वह प्रत्येक भारतीय की आज़ादी की बात करते थे। एक मजबूत, जीवंत और प्रभावी पंचायत प्रणाली उनका सपना था, जिसे मेरे शहीद पिता राजीव गांधी ने पंचायती राज अधिनियम पास कर पूरा करने का प्रयास किया
प्रियंका ने एडवाका पंचायत की सराहना करते हुए इसे “शून्य अपशिष्ट पंचायत घोषित किए जाने पर बधाई दी और इसेआज के युग की सबसे बड़ी उपलब्धि” बताया।
प्रियंका गांधी ने थालापुझा में थविंजल ग्राम पंचायत की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
उन्होंने कहा, थविंजल पंचायत में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और संसाधन पर्यटन को बढ़ावा दे सकते हैं। यह स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा, पर्यटन स्थलों पर अक्सर कचरे का ढेर लगा रहता है, लेकिन आपकी अपशिष्ट पुनर्चक्रण प्रणाली बेहतरीन है। इससे पर्यावरण को संरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
प्रियंका गांधी ने अपने वायनाड दौरे के दूसरे दिन कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, वडक्कनड में कट्टुनाइक्का उन्नाथी सांस्कृतिक केंद्र (50 एकड़ में फैला) का उद्घाटन सुल्तान बाथरी में एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म ट्रेड ऑर्गनाइजेशन इंडिया आयोजित पर्यटन सम्मेलन का शुभारंभ मुक्कम के मामो कॉलेज मनस्सेरी में नवनिर्मित कॉलेज मैदान का उद्घाटन में भी शामिल होंगी।
प्रियंका गांधी: शहीदों का बलिदान उस आजादी की रक्षा करता है जिसे हम हल्के में लेते हैं –
Priyanka gandhi: Martyrs sacrifice protect the freedom we take for granted