JPB NEWS 24

Headlines
शिवसेना (यूबीटी) को झटका, डबल महाराष्ट्र केसरी चंद्रहार पाटिल ने छोड़ा उद्धव ठाकरे का साथ, शिंदे गुट में होंगे शामिल - Setback to shiv sena (UBT), Double maharashtra kesari chandrahar patil left uddhav thackeray side, will join shinde faction

शिवसेना (यूबीटी) को झटका, डबल महाराष्ट्र केसरी चंद्रहार पाटिल ने छोड़ा उद्धव ठाकरे का साथ, शिंदे गुट में होंगे शामिल – Setback to shiv sena (UBT), Double maharashtra kesari chandrahar patil left uddhav thackeray side, will join shinde faction

शिवसेना (यूबीटी) नेता और डबल महाराष्ट्र केसरी पुरस्कार विजेता पहलवान चंद्रहार पाटिल ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने इस निर्णय की जानकारी फेसबुक पोस्ट के जरिए दी, जिसे उद्धव ठाकरे गुट के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

अपनी फेसबुक पोस्ट में पाटिल ने लिखा, राज्य के खेल क्षेत्र में काम करते हुए मैंने कई समस्याएं, खामियां और अनियमितताएं देखीं। इन मुद्दों को सुलझाने के लिए सरकार की भागीदारी जरूरी है। इसलिए मैंने और मेरे साथियों ने महायुति सरकार के साथ जाने का फैसला लिया है, ताकि खेल और सामाजिक क्षेत्र में प्रभावी कार्य किया जा सके।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को चंद्रहार पाटिल ठाणे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मंत्री उदय सामंत, संजय शिरसाट, शंभूराज देसाई, प्रकाश आबिटकर और प्रताप सरनाईक की उपस्थिति में औपचारिक रूप से शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में चंद्रहार पाटिल ने सांगली सीट से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, उसी सीट से कांग्रेस नेता विशाल पाटिल भी मैदान में उतरे थे, जबकि महाविकास आघाड़ी (MVA) के तहत कांग्रेस और शिवसेना सहयोगी थे। चुनाव में विशाल पाटिल ने निर्दलीय रूप से जीत हासिल की और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। इसी घटनाक्रम से चंद्रहार पाटिल की नाराजगी की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

बीते कुछ समय से चंद्रहार पाटिल और शिंदे गुट के नेताओं के बीच मुलाकातों का सिलसिला तेज हो गया था। हाल ही में उन्होंने उद्योग मंत्री उदय सामंत के माध्यम से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। वहीं सांसद श्रीकांत शिंदे ने भी चंद्रहार पाटिल की तारीफ करते हुए कहा था कि, वे अच्छे कार्यकर्ता हैं, अगर वह हमारे साथ आते हैं, तो उनका स्वागत है।

इस घटनाक्रम ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल मचा दी है, खासकर सांगली क्षेत्र में शिवसेना (यूबीटी) की स्थिति पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

 

शिवसेना (यूबीटी) को झटका, डबल महाराष्ट्र केसरी चंद्रहार पाटिल ने छोड़ा उद्धव ठाकरे का साथ, शिंदे गुट में होंगे शामिल –

Setback to shiv sena (UBT), Double maharashtra kesari chandrahar patil left uddhav thackeray side, will join shinde faction