JPB NEWS 24

Headlines
आज का राशिफल 15 मई 2025: गजकेसरी योग से लाभ पाएंगे वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातक, जानें कैसा रहेगा आज का राशिफल - Today horoscope 15 may 2025: People of taurus, gemini and scorpio will benefit from gajakesari yoga, know how will be today horoscope

आज का राशिफल 15 मई 2025: गजकेसरी योग से लाभ पाएंगे वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातक, जानें कैसा रहेगा आज का राशिफल – Today horoscope 15 may 2025: People of taurus, gemini and scorpio will benefit from gajakesari yoga, know how will be today horoscope

15 मई का दैनिक राशिफल चंद्रमा वृश्चिक से धनु राशि में गोचर करेंगे और मूल नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं, गुरु का संचार मिथुन राशि में हो रहा है जबकि सूर्य का गोचर वृषभ राशि में है। ऐसे योग कई राशियों के लिए अवसर और लाभ लेकर आ सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

मेष राशि –

मेष राशि के जातकों के लिए आज जल्दबाजी में लिए गए फैसले हानिकारक हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में संयम और व्यावहारिकता जरूरी है। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और लालच से दूर रहें। सरकारी निवेश लाभदायक रहेगा। खानपान पर ध्यान दें।

वृषभ राशि –

आज वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन शुभ है। नई कमाई के अवसर मिलेंगे, साथ ही काम में जोश बना रहेगा। पुराने कार्यों से लाभ मिलेगा, लेकिन दोपहर बाद वाणी और व्यवहार में संयम रखें। वैवाहिक जीवन में कहासुनी संभव।

मिथुन राशि –

मिथुन राशि में गुरु का गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा। दिन की शुरुआत में अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। सोच सकारात्मक रखें। दोपहर के बाद जल्दबाजी से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। रुका हुआ आर्थिक लेनदेन भी निपट सकता है।

कर्क राशि –

कर्क राशि वालों को दिन की शुरुआत में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। योजनाओं में सफलता के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। दोपहर बाद स्थितियां अनुकूल होंगी। पारिवारिक सपोर्ट मिलेगा।

सिंह राशि –

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन करियर में प्रगति का है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से भी दिन लाभदायक रहेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि –

कन्या राशि के लिए दिन शुरुआत में लाभदायक रहेगा लेकिन दोपहर के बाद लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। बुद्धि का प्रयोग करें लेकिन आलस्य से बचें। व्यवसाय में लाभ और संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी।

तुला राशि –

गुरु का भाग्य भाव में गोचर आपके लिए शुभ है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी, शिक्षा और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से प्रसन्नता मिलेगी। जल्दबाजी और जोखिम से बचें।

वृश्चिक राशि –

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में अच्छा लाभ और कमाई के नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में सहयोग और तालमेल बना रहेगा। निवेश करना लाभदायक साबित हो सकता है।

धनु राशि –

धनु राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा, विशेषकर दोपहर के बाद। अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक फैसले दिन के दूसरे भाग में लें। विरोधियों से सावधान रहें और निवेश में सोच-समझकर कदम उठाएं।

मकर राशि –

आज मकर राशि वालों को धन संबंधित जोखिम से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा लेकिन वित्तीय उलझनें बनी रहेंगी। दोपहर बाद सामाजिक जिम्मेदारियों और पारिवारिक सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि –

गुरु का पंचम भाव में गोचर आपके लिए अनुकूल रहेगा। शिक्षा, प्रेम और परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पुराने अटके कार्य पूरे होंगे और कमाई का अच्छा मौका मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मीन राशि –

मीन राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा लेकिन मानसिक उलझनें भी रहेंगी। दोपहर के बाद बेहतर समय शुरू होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता और पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में सुख और संतान पक्ष से संतोष मिलेगा।

 

आज का राशिफल 15 मई 2025: गजकेसरी योग से लाभ पाएंगे वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातक, जानें कैसा रहेगा आज का राशिफल –

Today horoscope 15 may 2025: People of taurus, gemini and scorpio will benefit from gajakesari yoga, know how will be today horoscope