JPB NEWS 24

Headlines
आज का राशिफल 16 मई 2025: शुभ योग में मेष, मिथुन और तुला राशि को मिलेगा लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल - Today horoscope 16 may 2025: Aries, gemini and libra will get benefit in auspicious yoga, know the horoscope of all zodiac signs

आज का राशिफल 16 मई 2025: शुभ योग में मेष, मिथुन और तुला राशि को मिलेगा लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल – Today horoscope 16 may 2025: Aries, gemini and libra will get benefit in auspicious yoga, know the horoscope of all zodiac signs

16 मई को चंद्रमा धनु राशि में दिनभर विराजमान रहेगा। चंद्रमा पर गुरु की पूर्ण दृष्टि के साथ-साथ शनि और शुक्र का चतुर्थ-दशम योग बन रहा है। ऐसे में ग्रहों की यह स्थिति कई राशियों के लिए लाभदायक योग बना रही है, खासतौर पर मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए। आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

मेष राशि –

आज आपको कुछ मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन लाभ के योग भी बन रहे हैं। कानून से जुड़ा मामला आपके पक्ष में जा सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।

वृषभ राशि –

आज आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन शुभ रहेगा। साझेदारी में काम करते समय सतर्क रहें। पुराने विवाद या गलतियों से कुछ परेशानी हो सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें।

मिथुन राशि –

गुरु की दृष्टि से आज का दिन लाभकारी रहेगा। भौतिक सुख-साधन, वाहन और नई योजनाओं में निवेश के योग बन रहे हैं। पुराने दोस्तों से मिलकर मन प्रसन्न होगा। पूर्व में किया गया निवेश भी लाभ देगा।

कर्क राशि –

आज संतोषजनक परिणाम मिलेंगे, लेकिन अजनबी लोगों की बातों में न आएं। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि –

ग्रहों की शुभ स्थिति से अचानक धनलाभ संभव है। नए कार्य की शुरुआत सोच-समझकर करें। भाई-बहनों से संबंध बेहतर होंगे। शिक्षा और करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

कन्या राशि –

आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। ध्यान केंद्रित रखकर काम करें, अन्यथा अवसर हाथ से निकल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तुला राशि –

आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। सामाजिक और पारिवारिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला हल हो सकता है।

वृश्चिक राशि –

आज चंद्रमा के गोचर से करियर में तरक्की के संकेत हैं। नई चीजें सीखने और काम में सफलता पाने का दिन है। आर्थिक लाभ के साथ-साथ उच्च शिक्षा की दिशा में भी सफलता मिलेगी।

धनु राशि –

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में शुभ फल देगा। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। अफसरों से तारीफ और प्रोत्साहन मिलेगा।

मकर राशि –

आज मन में निराशा और तनाव रह सकता है। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक संकेत मिलेंगे, लेकिन व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें। यात्रा की संभावनाएं हैं। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि –

आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे और आर्थिक दृष्टि से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता-पिता और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

मीन राशि –

शुक्र के प्रभाव से आज लाभ के प्रबल संकेत हैं। कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा और जीवनसाथी से प्रेमपूर्ण व्यवहार प्राप्त होगा।

 

आज का राशिफल 16 मई 2025: शुभ योग में मेष, मिथुन और तुला राशि को मिलेगा लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल –

Today horoscope 16 may 2025: Aries, gemini and libra will get benefit in auspicious yoga, know the horoscope of all zodiac signs