
आज 17 मई 2025, शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति खास है। शनि देव मीन राशि में युति बना रहे हैं और चंद्रमा धनु से मकर राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा से उत्तराषाढ़ा नक्षत्र तक संचार करेंगे। आइए जानें आज का राशिफल ।
मेष राशि –
आज का दिन मिश्रित रहेगा। काम बनते-बनते अटक सकते हैं। अधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को लाभ होगा। विरोधियों से सतर्क रहें।
वृषभ राशि –
आज मानसिक तनाव रह सकता है। करीबियों और विरोधियों से संभलकर रहें। प्रेम संबंधों में विवाद की संभावना है। पारिवारिक विवाद बातचीत से सुलझ सकता है। आर्थिक लाभ मिलेगा, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा।
मिथुन राशि –
आज कुछ अनचाहे कार्य अचानक आ सकते हैं। बच्चों की जरूरतों पर ध्यान देना होगा। फंसा धन निकलने में कठिनाई होगी। सेहत का ख्याल रखें और अनावश्यक खर्चों से बचें।
कर्क राशि –
आज आमदनी और खर्च दोनों साथ चलेंगे। सेहत पर खर्च संभव है। विरोधियों से सावधान रहें। यात्रा का योग बन सकता है। निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें।\
सिंह राशि –
आज सितारे आपके पक्ष में हैं। आय में वृद्धि होगी और पुराने काम पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। शिक्षा और परीक्षा में सफलता मिलेगी। पर वरिष्ठों से बातचीत में संयम बरतें।
कन्या राशि –
आज का दिन लाभदायक रहेगा। पूर्व में किए गए कार्यों का फल मिलेगा। नए संपर्क से फायदा होगा। विरोधियों से निपटने में बुद्धिमत्ता काम आएगी। लेन-देन में सावधानी रखें।
तुला राशि –
आज आनंददायक दिन रहेगा। लंबे समय से रुका कार्य पूरा हो सकता है। बच्चों से प्रसन्नता मिलेगी। कारोबार में लाभ मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि –
बिजनेस में तरक्की के संकेत हैं। मित्रों और मेहमानों का आगमन हो सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
धनु राशि –
आज का दिन आनंद से भरपूर रहेगा। पारिवारिक उत्सव का आयोजन संभव है। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा लाभकारी होगी। शाम का समय खास मनोरंजक रहेगा।
मकर राशि –
दिन मिश्रित रहेगा। व्यस्तता अधिक रहेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें। माता से सुख प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मनमुटाव संभव है। परिश्रम से ही सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि –
आज का दिन शुभ रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग है। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। शिक्षा में सफलता के योग हैं। पारिवारिक मनोरंजन में दिन बीतेगा।
मीन राशि –
आज का दिन शुभ रहेगा। प्रेम जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। उपहार मिल सकता है। साझेदारी में सफलता मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें।