
19 मई 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति कई राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आ रही है। आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं और गुरु से छठे भाव में हैं। सोमवार को श्रवण नक्षत्र के साथ शुक्ल योग, रवि योग और वसुमति योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। आइए जानते हैं आज मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल।
मेष राशि –
आज भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहयोगियों से मदद मिलेगी। निवेश से जुड़े फैसले फायदेमंद साबित हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
वृषभ राशि –
व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में विवादों से बचें। परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। माहौल सकारात्मक रहेगा।
मिथुन राशि –
आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। लेन-देन में विवाद की संभावना है। उच्च अधिकारियों से असहमति हो सकती है, शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। मेहनत से सफलता मिलेगी और नए अवसर सामने आएंगे।
कर्क राशि –
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दीर्घकालिक निवेश के लिए अनुकूल समय है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी सहयोगी रहेंगे। परिवार में सामान्य स्थिति रहेगी, हालांकि माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
सिंह राशि –
कारोबार में उतार-चढ़ाव संभव है। आज उधार लेने से बचें। काम का दबाव अधिक रहेगा। विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए अवसर के द्वार खुल सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें।
कन्या राशि –
अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में लाभदायक डील फाइनल हो सकती है। संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। जल्दबाजी से बचें और बिना सोचे वादा न करें।
तुला राशि –
आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। सामाजिक कार्यक्रम में भागीदारी संभव है।
वृश्चिक राशि –
नई संभावनाएं दस्तक दे सकती हैं। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। कार्यक्षेत्र में आत्मनिर्भर रहना फायदेमंद रहेगा।
धनु राशि –
धन लाभ के योग हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा।
मकर राशि –
आय में वृद्धि के योग हैं। बजट बनाकर खर्च करें। पुराने लेन-देन से तनाव संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। बच्चों की शिक्षा को लेकर कोई अहम निर्णय ले सकते हैं।
कुंभ राशि –
दान-पुण्य में मन लगेगा। वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। संपत्ति से लाभ होगा। शेयर बाजार में निवेश से पहले सलाह अवश्य लें। धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी।
मीन राशि –
धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर सतर्क रहना फायदेमंद रहेगा। प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से काम बनेंगे। सेहत बेहतर रहेगी। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।
आज का राशिफल 19 मई 2025: वसुमती योग से वृषभ, कन्या और मीन राशि को मिलेगा बड़ा लाभ, जाने आज का राशिफल –
Today horoscope 19 may 2025: Taurus, virgo and pisces will get great benefits from vasumati yoga, know today horoscope