JPB NEWS 24

Headlines
आज का राशिफल 22 मई 2025: वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए त्रिग्रही योग से मिलेगा तीन गुना लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल - Today horoscope 22 may 2025: Trigrahi yoga will give three times benefit for taurus, cancer and scorpio, know the horoscope of all zodiac signs

आज का राशिफल 22 मई 2025: वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए त्रिग्रही योग से मिलेगा तीन गुना लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल – Today horoscope 22 may 2025: Trigrahi yoga will give three times benefit for taurus, cancer and scorpio, know the horoscope of all zodiac signs

22 मई 2025 का राशिफल चंद्रमा आज कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेगा। मीन राशि में चंद्रमा की युति शनि और शुक्र से होगी, जिससे त्रिग्रही योग बन रहा है। गुरु की शुभ दृष्टि भी चंद्रमा पर पड़ रही है, जो राशियों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। आइए जानें आज का राशिफल सभी राशियों के लिए।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

मेष राशि –

आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जरूरी कार्यों को दिन के पहले भाग में निपटाएं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, खासकर महिलाओं को ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से झगड़ा करने से बचें और सोच-समझकर बोलें।

वृषभ राशि –

दोपहर बाद चंद्रमा का गोचर आपके लिए आर्थिक लाभ लेकर आएगा। कारोबार में फायदा होगा और कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रॉपर्टी और निवेश के लिए शुभ दिन है। नौकरीपेशा लोगों को भी सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि –

आज कार्यक्षेत्र में टीम वर्क करना होगा। किसी सहकर्मी की लापरवाही से तनाव हो सकता है। बिजनेस में धन लाभ होगा। कोई अधूरा काम आज पूरा हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि –

आज राहत भरा दिन रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ समय बीतेगा। धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी संभव है। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। पिता का सहयोग मिलेगा। नया वाहन खरीदने के लिए दिन शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि –

परिश्रम अधिक करना पड़ेगा लेकिन सफलता भी मिलेगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा, लेकिन किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। उधारी से बचें। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य और विरोधियों को लेकर सतर्क रहें।

कन्या राशि –

दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं से मुनाफा होगा। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। दोस्तों का भी सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि –

खर्च अधिक रहेगा। रिश्तेदारों या सुख-साधनों पर पैसा खर्च हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, सतर्क रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि –

दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। पारिवारिक आनंद मिलेगा। व्यापार में आय बढ़ेगी। शिक्षा और करियर में उन्नति होगी। किसी कोर्स में दाखिला लेने का अच्छा समय है। सेहत का ख्याल रखें। दोस्तों पर खर्च संभव है। कोई उपहार भी मिल सकता है।

धनु राशि –

गुरु-चंद्रमा के केंद्र योग से दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक व्यापार में लाभ मिलेगा। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले वरिष्ठों की सलाह जरूर लें। नौकरी में सफलता मिलेगी और पेंडिंग काम पूरे होंगे।

मकर राशि –

पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में समय लगेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों से सावधानी रखें। कोर्ट-कचहरी से दूर रहें। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा, तालमेल बनाए रखें।

कुंभ राशि –

आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र से मिल सकते हैं। व्यवसाय में कमाई होगी। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। खानपान और बातचीत में सावधानी बरतें।

मीन राशि –

काम पर ध्यान दें, लापरवाही से अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। नौकरी में बदलाव चाह रहे लोगों के लिए दिन शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

 

आज का राशिफल 22 मई 2025: वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए त्रिग्रही योग से मिलेगा तीन गुना लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल –

Today horoscope 22 may 2025: Trigrahi yoga will give three times benefit for taurus, cancer and scorpio, know the horoscope of all zodiac signs