
24 मई 2025 का राशिफल कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। चंद्रमा का गोचर मीन से मेष राशि में होने से शुक्र और चंद्रमा का शुभ योग दोपहर तक बना रहेगा। इसके बाद चंद्रमा और मंगल की परस्पर राशि स्थिति से धन योग और राशि परिवर्तन योग का निर्माण होगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों पर क्या असर डालेगा, जानिए आज का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि –
आज का दिन मेष राशि के जातकों को उम्मीद से अधिक लाभ देने वाला साबित हो सकता है, विशेष रूप से दोपहर के बाद। हालांकि भावुकता आप पर हावी रह सकती है। वैवाहिक जीवन में मतभेद की आशंका है, अतः संयमित भाषा का प्रयोग करें। बिजनेस में कर्मचारियों और साझेदारों पर नजर रखें। आर्थिक लेन-देन में सतर्कता जरूरी है। नौकरी तलाश रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। लव लाइफ में सुखद समय रहेगा।
वृषभ राशि –
आज वृषभ राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। हालांकि अंधविश्वास से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। संपत्ति से जुड़ा कोई सौदा कर रहे हैं तो सभी पहलुओं की जांच करें। लव लाइफ में प्रसन्नता मिलेगी और ससुराल पक्ष से लाभ होगा।
मिथुन राशि –
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर कुछ नया करने की योजना बनेगी। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। मनपसंद भोजन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों के करियर को लेकर राहत मिलेगी। आंखों की समस्या हो सकती है, योग और आंखों से जुड़ी एक्सरसाइज फायदेमंद रहेंगी।
कर्क राशि –
कर्क राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बिजनेस में किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। तकनीकी कार्यों से लाभ मिलेगा। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन संतान से सुख मिलेगा।
सिंह राशि –
सिंह राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। सतर्कता जरूरी है, खासकर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में। नया वाहन खरीदने की योजना पूरी हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। पुराने मित्र से मुलाकात और उससे लाभ मिलने के संकेत हैं।
कन्या राशि –
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। संतान से खुशी मिलेगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। विदेशी स्रोतों से भी लाभ के संकेत हैं।
तुला राशि –
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम और उत्साह से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ आउटिंग की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा सौदा लाभकारी हो सकता है। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी के योग हैं।
वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर अनचाहे काम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य से कमजोर रह सकता है। आर्थिक लेनदेन में सतर्कता जरूरी है। यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
धनु राशि –
धनु राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। किसी रिश्तेदार से मुलाकात और उसकी मदद के लिए खर्च हो सकता है। बिजनेस में पारिवारिक सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़े कार्य में आज अच्छी कमाई हो सकती है।
मकर राशि –
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा लेकिन शुभ रहेगा। नौकरी ढूंढ़ रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस में लाभ मिलेगा। घर में पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। ऑफिस में सहयोग मिलेगा और ससुराल पक्ष से भी लाभ मिल सकता है।
कुंभ राशि –
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कोई भी कार्य करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें। दोस्तों के साथ पार्टी और मौज-मस्ती के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
मीन राशि –
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ और अनुकूल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर कुछ नया सीखने को मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बच्चों से सुखद समाचार मिलेगा। रियल एस्टेट से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
आज का राशिफल 24 मई 2025: मेष, मिथुन और तुला राशि वालों को मिलेगा खास लाभ, जानें आपकी राशि का राशिफल –
Today horoscope 24 may 2025: Aries, gemini and libra people will get special benefits, know the horoscope of your zodiac sign