
9 जून 2025 को सिंह, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। चंद्रमा तुला राशि से वृश्चिक में गोचर करेगा। इसके साथ ही आज रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ योगों का संयोग बनेगा। विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से दिन खास रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि –
आज आपको समझदारी और रणनीति से काम लेना होगा। शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप उन्हें मात देंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। सहयोगियों से मदद मिलेगी, लेकिन पहल आपको करनी होगी।
वृषभ राशि –
आज अटके हुए काम पूरे होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए प्रस्ताव आ सकता है। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। विदेश पढ़ाई की योजना में प्रगति होगी। पारिवारिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।
मिथुन राशि –
उधार दिया धन वापस मिल सकता है। मनचाहा ट्रांसफर संभव है। हालांकि खर्चों में नियंत्रण रखें। मार्केटिंग और PR क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
कर्क राशि –
लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त प्रयास की जरूरत होगी। नई चीजें सीखने को मिलेंगी। यात्रा में सावधानी रखें। किसी मित्र को आर्थिक सहयोग देना पड़ सकता है। पारिवारिक संवाद में संतुलन बनाए रखें।
सिंह राशि –
कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
कन्या राशि –
उधार देने से बचें, पैसा फंस सकता है। व्यापार विस्तार की योजना बनेगी। विद्यार्थियों को अतिरिक्त प्रयास की जरूरत होगी। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें।
तुला राशि –
यात्रा संभव है, माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलें। नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। करियर में प्रगति मिलेगी। पारिवारिक विवाद खत्म होंगे। बच्चों से जुड़ी चिंता दूर होगी।
वृश्चिक राशि –
व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखें। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। बहकावे में आने से नुकसान हो सकता है। नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभकारी रहेंगे।
धनु राशि –
आज आपकी योजनाएं तेजी से आगे बढ़ेंगी। विशेषज्ञ की सलाह फायदेमंद होगी। संपत्ति संबंधी मामलों में धैर्य रखें। व्यापार में नए संपर्क लाभ देंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मकर राशि –
परिश्रम का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी दक्षता की सराहना होगी। निवेश से पहले सलाह लेना बेहतर रहेगा। कारोबार में नया प्रयोग सफल हो सकता है।
कुंभ राशि –
भागदौड़ अधिक रहेगी लेकिन संपत्ति से संबंधित लाभ के योग हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नई जिम्मेदारी मिलने से काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन यह आपके करियर के लिए अच्छा संकेत है।
मीन राशि –
पुराने झगड़ों का समाधान मिलेगा। व्यावसायिक परेशानी खत्म हो सकती है। अहंकार से दूर रहें। प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा।
आज का राशिफल 9 जून 2025: सिंह, तुला और मकर को नीचभंग राजयोग से मिलेगा राजसी सुख और लाभ, मेहनत लाएगी सफलता –
Today horoscope 9 june 2025: Leo, libra and capricorn will get royal happiness and benefits from neechbhang rajyoga, hard work will bring success