JPB NEWS 24

Headlines
दिल्ली में बारिश से जलभराव, आम आदमी पार्टी ने भाजपा नीत सरकार पर साधा निशाना - Waterlogging in delhi due to rain, Aam aadmi party targets BJP led government

दिल्ली में बारिश से जलभराव, आम आदमी पार्टी ने भाजपा नीत सरकार पर साधा निशाना – Waterlogging in delhi due to rain, Aam aadmi party targets BJP led government

दिल्ली में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण राजधानी के कई इलाकों में जलभराव और यातायात व्यवस्था चरमरा गई। आम आदमी पार्टी ने इसे लेकर चार इंजन वाली भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सोशल मीडिया पर सरकार की कड़ी आलोचना की।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

आप नेता और दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने धौला कुआं और आईटीओ जैसे प्रमुख इलाकों में जलभराव के वीडियो साझा करते हुए लिखा, क्या दिल्ली के लोगों को 4 इंजन वाली भाजपा सरकार से यही उम्मीद थी? उन्होंने पीडब्ल्यूडी ऑफिस के बाहर जलभराव की तस्वीरों को सरकारी विफलता का प्रतीक बताया।

आप दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, पहली और सामान्य बारिश में ही सड़कें और गलियाँ जलमग्न हो गईं। बहानेबाजी नहीं चलेगी, भाजपा को अब नारेबाज़ी छोड़ काम करके दिखाना चाहिए।

आप नेताओं का इशारा केंद्र, दिल्ली एलजी कार्यालय, नगर निगम और सांसदों के स्तर पर भाजपा की सत्ता को लेकर था, जिसे वे चार इंजन वाली सरकार कह रहे हैं।

इस बीच, दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने मिंटो ब्रिज क्षेत्र का निरीक्षण किया और वीडियो साझा करते हुए बताया कि सभी चार पंप काम कर रहे हैं। एक फटी पाइपलाइन की मरम्मत की जा रही है। उन्होंने बताया कि PWD, MCD, DJB, NDMC और I\&FC विभाग जल निकासी की सफाई में जुटे हैं।

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के चलते राजधानी का सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौसम की मार से विमान सेवाएं भी बाधित हुईं। तीन उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा, जबकि 100 से अधिक उड़ानें देरी से रवाना हुईं।

बारिश से संबंधित एक दुखद हादसा नजफगढ़ के खरखरी नाहर इलाके में हुआ, जहां एक मकान पर पेड़ गिरने से घर ढह गया। इस हादसे में तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। प्रशासन ने बताया कि यह हादसा भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से हुआ।

दिल्ली में जलभराव, सीवर जाम और बुनियादी ढांचे की तैयारियों को लेकर विपक्ष और जनता दोनों में रोष है। मानसून से पहले की पहली बड़ी बारिश ने ही सरकार की तैयारियों की पोल खोल दी है।

 

दिल्ली में बारिश से जलभराव, आम आदमी पार्टी ने भाजपा नीत सरकार पर साधा निशाना –

Waterlogging in delhi due to rain, Aam aadmi party targets BJP led government